15 मार्च को औरैया में होगा पीडीए सम्मेलन, सपा नेताओं ने तैयारियां की तेज औरैया में आगामी 15 मार्च को होने वाले पीडीए सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने में जुट गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और गली-गली जाकर लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। सपा की सक्रियता और एकजुटता से विपक्षी दलों में भी हलचल देखी जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 15 मार्च को होने वाला पीडीए सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और इसमें हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन 2027 के चुनावी लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान सपा कार्यकर्ता चौधरी योगेश विरासिया, रश्मि यादव और अनवर यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
15 मार्च को औरैया में होगा पीडीए सम्मेलन, सपा नेताओं ने तैयारियां की तेज औरैया में आगामी 15 मार्च को होने वाले पीडीए सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने में जुट गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और गली-गली जाकर लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। सपा की सक्रियता और एकजुटता से विपक्षी दलों में भी हलचल देखी जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 15 मार्च को होने वाला पीडीए सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और इसमें हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन 2027 के चुनावी लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान सपा कार्यकर्ता चौधरी योगेश विरासिया, रश्मि यादव और अनवर यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- कटघर लालगंज (आजमगढ़): प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित करोड़ों रुपये की बेशकीमती सरकारी संपत्ति को भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त करा लिया है। लंबे समय से सड़क की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- औरैया आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद औरैया में सुरक्षा व्यवस्थाएं हुई कड़ी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का एंटी सबोटेज (A.S.) टीम द्वारा गहन निरीक्षण किया गया, टीम ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध वस्तुओं की जांच और व्यवस्थाओं का जायजा लिया, अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।2
- औरैया। आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों का एंटी सबोटेज (A.S.) टीम द्वारा गहन निरीक्षण कर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।2
- *कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर ,एक अदद तंमचा व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर, दो अदद मोबाइल फोन व बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटर साइकिल बरामद* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 13.03.2026 को थाना कोत0 औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तुर्कीपुर चित्तर सिंह सरकारी स्कूल, औरैया-दिबियापुर मोड पर चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान औरैया की तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटर साइकिल आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया परन्तु नही रूके और मोटर साइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हाथ मे लिये तंमचा लहराते हुए दिबियापुर की तरफ तेज स्पीड से मोटर साइकिल दौडा कर भागने लगे, तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पिछा करते हुए चिचौली गांव से लगभग 300 मीटर आगे पहुँचने पर भाग रहे व्यक्तियों को रोकने के उद्देश्य से अपनी सरकारी गाडी से मोटर साइकिल को ओवरटेक करने पर बुलेट मोटर साइकिल में पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस गाडी पर तंमचा तानकर जान से मारने की नीयत से निशाना लेकर फायर कर दिया जो बुलेरो गाडी की बांयी खिडकी के पास साइड मिरर के नीचे लगी तथा इसी दौरान रोड पर बने ब्रेकर में बुलेट मोटर साइकिल का संन्तुलन बिगडने के कारण मोटर साइकिल सवार मोटर साइकिल सहित गिर कर घायल हो गये तत्पश्चात हम पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तगण- अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे व कुंज किशोर को समय करीब 15.35 बजे गिरफ्तार किया, अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर ,एक अदद तंमचा व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर, दो अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये । उक्त दोनो घायल अभियुक्तगण को इलाज हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली औरैया के अंतर्गत अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 166/2026 धारा 109(1) bns व 3/25/27 Arms Act पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पूछताछ विवरण-* अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने कखावतू कालौनी के पास सिंह होटल में खाना खाया था और वहीं पर विवाद हो गया था तो वहाँ पर फायर कर हम लोग इस तरफ भाग रहे थे और इसी दौरान आप पुलिस लोग आगे मिल गए । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे पुत्र प्रमोद चौबे नि0 मो0 बनारसीदास थाना कोत0 औरैया उम्र करीब 23 वर्ष 2. कुंज किशोर पुत्र श्री प्रकाश नि0 कटरा खानपुर थाना कोत0 औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0- 166/2026 धारा 109(1) bns व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया *अपराधिक इतिहास-* अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे पुत्र प्रमोद चौबे निवासी मोहल्ला बनारसीदास थाना कोतवाली औरैया 1. मु0अ0सं0 58/2024 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया 2. मु0अ0सं0 653/2023 धारा 307 भादवि0 थाना अजीतमल जनपद औरैया 3. मु0अ0सं0 656/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया 4. मु0अ0सं0 99/2020 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया कुंज किशोर पुत्र श्री प्रकाश निवासी कटरा खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया 1. मु0अ0सं0- 516/2024 धारा 109/126(2)/190/191(2)/191(3)/309(6) bns थाना कोतवाली जनपद औरैया *बरामदगी-* 1. एक अदद पिस्टल 32 बोर नाजायज 2. दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर 3. एक अदद तंमचा 315 बोर 4. दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 5. एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर 6. दो अदद मोबाइल (iphone व Redmi कम्पनी) 7. एक बुलेट मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट)( घटना मे प्रयुक्त- चैचिस नं0 ME3J3C5FFS2006529) *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह थाना कोतवाली औरैया मय हमराह । 2. उ0नि0 श्री समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल मय टीम । 3. उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार प्रभारी स्वाट टीम मय टीम । 4. उ0नि0 जाकिर हुसैन थाना कोतवाली औरैया मय हमराह ।2
- औरैया। जिले में आगामी 15 मार्च को समाजवादी पार्टी द्वारा कांशीराम जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सपा के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन को “पीडीए दिवस” यानी “बहुजन समाज दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और बहुजन समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि महान बहुजन चिंतक कांशीराम जी ने समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को एक विचारधारा के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके प्रयासों से समाज के इन वर्गों को अपनी पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता मिली। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है, और यह कार्यक्रम उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों पर चर्चा की जाएगी तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम लोगों को सामाजिक न्याय की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान भी किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनवर सिंह, लालजी शुक्ला, रश्मि यादव, नरेंद्र पाल, हरिशंकर यादव, प्रशांत दिवाकर, कुलदीप चौधरी, योगेश विरासिया, शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ताकि बहुजन समाज के महान नेताओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।1
- औरैया जिले में चल रहे विशाल दंगल में पहलवानों ने अखाड़े में जमकर दांवपेंच दिखाए। वही कुश्ती देखने के लिये बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिले के विकासखंड अछल्दा क्षेत्र के सुभानपुर में चल रहे मेला महोत्सव में देश के नामी गिरामी पहलवानों ने दंगल में हाथ आजमाये जिसमें सबसे बड़ी कुश्ती अयोध्या आश्रम के बाबा लाठी ने दिल्ली के पहलवान को तीन बार पटखनी देकर कुश्ती जीत ली l विकास खण्ड के सुभानपुर गांव में चल रहे 5 दिवसीय मेला महोत्सव में शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया गया।1
- औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी पर गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गैस बुकिंग के लिए आने वाला ओटीपी बहुत देर से आ रहा है, जिससे लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। सुबह करीब 7 बजे से ही उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचकर लाइन में खड़े हैं, लेकिन एक-एक घंटे में मुश्किल से एक ओटीपी ही आ पा रहा है। इस वजह से कई किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ओटीपी समय पर न आने के कारण गैस बुकिंग की प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है, जिससे लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। पूरा मामला अजीतमल तहसील स्थित भारत गैस एजेंसी का बताया जा रहा है, जहां उपभोक्ता सुबह से ही परेशान नजर आए।1
- औरैया। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने जानलेवा हमला कर भाग रहे दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल, अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। शुक्रवार दोपहरटीम तुर्कीपुर चित्तर सिंह सरकारी स्कूल के पास औरैया-दिबियापुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की बुलेट पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करने पर बुलेट के पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस की सरकारी गाड़ी पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया, जिससे गोली बोलेरो के साइड मिरर के पास लगी। हड़बड़ाहट में ब्रेकर पर बुलेट का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बदमाश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अंशुल उर्फ हिमांशू चौबे और कुंज किशोर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक .32 बोर की पिस्टल, एक .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। पूछताछ में अभियुक्तों ने कुबूल किया कि उन्होंने कखावतू कॉलोनी स्थित एक होटल में खाना खाने के दौरान विवाद होने पर फायरिंग की थी और वहां से भाग रहे थे। गिरफ्तार अंशुल चौबे एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिस पर गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमले जैसे आधा दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जा रही2
- औरैया। ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया ने अपने पूरे जीवन में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने का कार्य किया। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया का राजनीतिक जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान अनवर यादव, रश्मि यादव, सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश विरासिया, रविन्द्र राठौर, दिनेश नायक, हरी शंकर यादव, प्रशान्त दिवाकर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस यानी बहुजन समाज दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज से जुड़े लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।2