गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ता परेशान, भारत गैस एजेंसी पर घंटों लाइन में खड़े लोग औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी पर गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गैस बुकिंग के लिए आने वाला ओटीपी बहुत देर से आ रहा है, जिससे लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। सुबह करीब 7 बजे से ही उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचकर लाइन में खड़े हैं, लेकिन एक-एक घंटे में मुश्किल से एक ओटीपी ही आ पा रहा है। इस वजह से कई किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ओटीपी समय पर न आने के कारण गैस बुकिंग की प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है, जिससे लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। पूरा मामला अजीतमल तहसील स्थित भारत गैस एजेंसी का बताया जा रहा है, जहां उपभोक्ता सुबह से ही परेशान नजर आए।
गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ता परेशान, भारत गैस एजेंसी पर घंटों लाइन में खड़े लोग औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी पर गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गैस बुकिंग के लिए आने वाला ओटीपी बहुत देर से आ रहा है, जिससे लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। सुबह करीब 7 बजे से ही उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचकर लाइन में खड़े हैं, लेकिन एक-एक घंटे में मुश्किल से एक ओटीपी ही आ पा रहा है। इस वजह से कई किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ओटीपी समय पर न आने के कारण गैस बुकिंग की प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है, जिससे लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। पूरा मामला अजीतमल तहसील स्थित भारत गैस एजेंसी का बताया जा रहा है, जहां उपभोक्ता सुबह से ही परेशान नजर आए।
- Post by Manish Panndey1
- औरैया नगर पालिका परिषद का कूड़ा सहित मरे हुये जानवरों को खुले डालकर आग लगाने से बदबूदार धुआँ होनें से कस्बा खानपुर के ग्रामीणों को हो रही है घातक बीमारियां 👉 जहाँ एक ओर केंद्र व प्रदेश सरकार स्वछता अभियान के नाम करोड़ों रूपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद, खुले में कूड़ा व मरे जानवर डालकर जला रहा जिससे कस्बा खानपुर के ग्रामीणों के जीवन से हो रहा है, खिलवाड़ 👉 कस्बा खानपुर के ग्राम प्रधान लारा हाफिज जी नें भी ग्रामीणों की समस्याओं से मुँह मोढ़ा, कैमरा के सामने आने से किया मना, सतेन्द्र सेंगर "क्राइम ब्यूरो उप्र" औरैया, सूबे की भाजपा सरकार में सत्य पर आधारित खबरों का प्रकाशन कर तो पत्रकारों पर मुकदमा लिखकर जैल भेजकर उनका उत्पीड़न किया जाता है, वहीं दूसरी ओर खबरों की अनदेखी करें तो पत्रकारिता कलंकित होती है, मैं बताता चलूँ सूबे की भाजपा सरकार में जुमलेबाजी की सभी हदें पार हो चुकी है, क्योंकि मौजूदा सरकार भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों से लेकर जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी जन समस्याओं को अनदेखा कर अपने पदों का दुरूपयोग करते हुये मनमानी पूर्ण कार्य आ रहे है, इसी कृम में नगर पालिका परिषद औरैया एवं जिला प्रशासन की मनमानी के चलते जालौन रोड पर सड़क किनारे खुले में नगर पालिका परिषद औरैया क्षेत्र का कूड़ा एवं मरे हुये जानवर फेंकर उसमें आग लगादी जाती है, जिसमें से उठने वाला बदबूदार धुआँ से कस्बा खानपुर के दर्जनों ग्रामीण महिलायें व पुरुषों को अस्थमा जैसी अनेकों घातक बीमारियां परेशान हो रहे है, इसके साथ ही नगर पालिका परिषद औरैया द्वारा फेंके गये कूड़ा व मरे हुये जानवरों के बीच में आवारा गौ वंश खाद्य सामग्री ढूंढते हुये पन्नी सहित कूड़ा खाकर घुट घुटकर मर रहीं है, अभी कुछ दिन पूर्व ही बदबूदार धुआँ की चपेट में आकर दो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था जिससे बड़ा हादसा हो होते टल चुका है, कस्बा खानपुर के ग्रामीणों नें बताया गया कि नगर पालिका परिषद का कूड़ा घर सोधेमऊ में बन चुका है, इसके साथ साथ ग्राम मधापुर में भी नगर पालिका परिषद औरैया की भूमि बताई जा रही है, जहाँ पर कूड़ा डालने पर किसी के जीवन में पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा, परन्तु नगर पालिका परिषद औरैया एवं जिला के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा जानबूझकर मनमानी चलाते हुये वर्षो से कूड़ा व मरे जानवरों को फेंककर उसमें आग लगा दी जाती है जिससे उठने वाला धुआँ व दुरगंध से कस्बा खानपुर के ग्रामीणों में घातक बीमारियां फैल रही है, होनें के बाद भी खुले में कूड़ा डालकर घातक बीमारी पड़ोसी जा रही है, इस संबंध खानपुर गांव के ग्राम प्रधान लारा हाफिज जी से मीडिया नें चर्चा की तो ग्राम कस्बा खानपुर के प्रधान लारा हाफिज जी नें भी ग्रामीणों की समस्याओं को नजर अंदाज करते हुये कैमरे के पीछे खिसक गये,3
- औरैया। प्रदेश सरकार गोवंशों को संरक्षण किए जाने हेतु लगातार अभियान चला रही है। मगर अधीनस्थ इस ओर कोई भी ध्यान नहीं देते नजर आ रहे हैं। इसका एक उदाहरण भी गुरुवार की शाम करीब 4 बजे देखने को मिला। जब दो आवारा गोवंश सड़क के बीचों-बीच लड़ते हुए नजर आए। यही नहीं इनके लड़ने से दोनों और का यातायात प्रभावित हो गया। शहर के इटावा रोड स्थित 50 सैया अस्पताल के पास गुरुवार को दो आवारा गोवंश आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर दोनों के लड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक दोनों गोवश सड़क पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। सांडों की लड़ाई के चलते वाहन चालकों को रुकना पड़ा और राहगीरों में भी दहशत फैल गई। कुछ समय तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन को हटाने का प्रयास किया तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन ऐसे हालात बनते हैं। यहां पर सबसे खास बात यह भी है कि जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी लगातार अधिनयस्तों को आवारा गोवंशों को पड़ककर गो आश्रय स्थल तक ले जाने की बात कहते हैं मगर उनकी बात का किसी भी अधिकारी द्वारा संज्ञान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते इसी प्रकार के हालात उत्पन्न हो रहे हैं। इसके अलावा इन आवारा गोवंशों के कारण आए दिन सड़क पर दुर्घटना भी होती रहती है और कई लोग चोटिल भी हो जाते हैं।1
- इस वीडियो को देखकर के कमेंट में अपनी राय जरुर दें1
- औरैया के अजीतमल में स्थित भारत गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ो की संख्या में सुबह से ही लोग एजेंसी पर पहुचने लगे। उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइनें लग रही है।वहीं मोबाइल पर ओटीपी भी बहुत देर से आ पा रहा है जिससे गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।2
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- औरैया। औरैया–जालौन मार्ग पर ईंट भट्टों से निकलने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। आरोप है कि परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण यह वाहन खुलेआम निर्धारित क्षमता से अधिक ईंटें भरकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ईंट भट्टे संचालित हैं। इन भट्टों से निकलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली अक्सर अपनी निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक भार लेकर चलते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 4000 से 5000 तक ईंटें लादी जा रही हैं, जो उनकी क्षमता से काफी अधिक है। इससे वाहन असंतुलित हो जाते हैं और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि ये ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली औरैया–जालौन रोड पर देवकली पुलिस चौकी के सामने से भी बिना किसी डर के गुजरते देखे जा सकते हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यदि समय रहते ऐसे वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई तो सड़क सुरक्षा पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो जाएगा और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग से इस ओर ध्यान देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।3
- Post by Manish Panndey1
- औरैया। माहे रमजान की आखिरी अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को हजरत बाबा शाह जमाल शाह स्थित बिलाल मस्जिद में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी और मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद दुआ के लिए हाथ उठे जिसमें सभी ने देश और दुनिया में शांति, सद्भाव तथा भाईचारे की फरियाद की। इमाम अल्तमश चिश्ती ने खुत्बे पढ़ा और बताया कि माहे रमजान का आखिरी जुमा है जो मुसलमानों के लिए बेहद अहम और बरकतों से भरा होता है। उन्होंने बताया कि इस महीने में रोजेदार अपने रब को राजी करने के लिए रोजे रखते हैं, तरावीह पढ़ते हैं, सदका-खैरात करते हैं और जकात अदा करते हैं। रमजान बड़े ही बरकतों वाला महीना है जिसमें अल्लाह की रहमत और मगफिरत की बारिश होती है। इमाम अल्तमश चिश्ती ने भी पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की और कहा कि पुख्ता इंतजामों के कारण कोई असुविधा नहीं हुई। बिलाल मस्जिद परिसर में नमाज के दौरान शांतिपूर्ण माहौल रहा और लोग दुआओं में डूबे नजर आए। यह अलविदा जुमा रमजान के आखिरी दिनों की याद दिलाता है जब मुसलमान ईद की तैयारियों में जुट जाते हैं। मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी यही अमन-चैन बना रहेगा।1