logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजीतमल में गैस एजेंसी पर लग8 उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने औरैया के अजीतमल में स्थित भारत गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ो की संख्या में सुबह से ही लोग एजेंसी पर पहुचने लगे। उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइनें लग रही है।वहीं मोबाइल पर ओटीपी भी बहुत देर से आ पा रहा है जिससे गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

4 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
1d8a74b2-146a-4a88-b0b4-61c4f326b9ee

अजीतमल में गैस एजेंसी पर लग8 उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने औरैया के अजीतमल में स्थित भारत गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ो की संख्या में सुबह से ही लोग एजेंसी पर पहुचने लगे। उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइनें लग रही है।वहीं मोबाइल पर ओटीपी भी बहुत देर से आ पा रहा है जिससे गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया के अजीतमल में स्थित भारत गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ो की संख्या में सुबह से ही लोग एजेंसी पर पहुचने लगे। उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइनें लग रही है।वहीं मोबाइल पर ओटीपी भी बहुत देर से आ पा रहा है जिससे गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
    2
    औरैया के अजीतमल में स्थित भारत गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ो की संख्या में सुबह से ही लोग एजेंसी पर पहुचने लगे। उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइनें लग रही है।वहीं मोबाइल पर ओटीपी भी बहुत देर से आ पा रहा है जिससे गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर और अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में तहसील सदर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। ग्राम तुर्कीपुर में चकरोड व बंजर भूमि पर हुए कब्जे को फफूँद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके अलावा ग्राम कनौती में ग्राम सभा के खेल मैदान की भूमि पर शंभू दयाल, प्रेम नारायण और रामदास द्वारा किए गए अवैध कब्जे को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। प्रशासन ने दोनों स्थानों से करीब 80 लाख रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को मुक्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    4
    इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर और अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में तहसील सदर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। ग्राम तुर्कीपुर में चकरोड व बंजर भूमि पर हुए कब्जे को फफूँद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
इसके अलावा ग्राम कनौती में ग्राम सभा के खेल मैदान की भूमि पर शंभू दयाल, प्रेम नारायण और रामदास द्वारा किए गए अवैध कब्जे को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया।
प्रशासन ने दोनों स्थानों से करीब 80 लाख रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को मुक्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया में बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रियांशी ने बताया कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण डायरिया, मलेरिया, खांसी और बुखार के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि तापमान में अचानक बदलाव और साफ-सफाई की कमी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं, जिनमें ज्यादातर लोग बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डॉ. प्रियांशी ने लोगों को सलाह दी कि इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। साफ और उबला हुआ पानी पिएं तथा बाहर निकलते समय धूप से बचाव के उपाय अपनाएं। अगर किसी को लगातार बुखार या दस्त की शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी है।
    1
    औरैया में बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल के 50 सैया वार्ड में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रियांशी ने बताया कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण डायरिया, मलेरिया, खांसी और बुखार के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि तापमान में अचानक बदलाव और साफ-सफाई की कमी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं, जिनमें ज्यादातर लोग बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
डॉ. प्रियांशी ने लोगों को सलाह दी कि इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। साफ और उबला हुआ पानी पिएं तथा बाहर निकलते समय धूप से बचाव के उपाय अपनाएं। अगर किसी को लगातार बुखार या दस्त की शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • औरैया जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई।जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में सदर तहसील के ग्राम- तुर्कीपुर में चकरोड गाटा संख्या- 242, 254 और बंजर गाटा संख्या- 231 क्षेत्रफल-0.117 हेक्टेअर की भूमि को फफूँद पुलिस की उपस्थिति में जे सी बी से अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया l चकरोड पर कई व्यक्तियों का कब्जा था एवं बंजर पर रामू व जबर सिंह का कब्जा था l उक्त के अतिरिक्त एक अन्य ग्राम- कनौती की गाटा संख्या- 65, क्षे.- 0.069 हे. ग्राम सभा की खेल के मैदान श्रेणी दर्ज भूमि पर से शंभू दयाल, प्रेम नारायण, राम दास निवासी ग्राम का अवैध कब्जा भी फफूँद पुलिस की उपस्थिति में जे सी बी द्वारा हटाया गया l अतिक्रमण हटाते समय दोनों स्थानों पर अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध हुआ जिसे उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस द्वारा नियंत्रित किया गया l उपज़िलाधिकारी के साथ तहसील सदर के नायब तहसीलदार अशोक कुमार, कानूनगो संतोष सेंगर, लेखपाल प्रतिमा लक्ष्मी, अनोज कुमार, विनय कुमार, विमलेश मोहन, सुधीर, अश्वनी व अन्य सहयोगी स्टाफ तथा थाना- फफूँद के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे l दोनों स्थानों पर मुक्त कराई गई भूमियों का मूल्य लगभग 80 लाख है l सरकारी भूमि पर अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कार्यवाही जिला प्रशासन के स्तर से लगातार चलती रहेगी l
    1
    औरैया जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई।जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में  सदर तहसील के ग्राम- तुर्कीपुर में चकरोड गाटा संख्या-  242, 254  और बंजर  गाटा संख्या- 231 क्षेत्रफल-0.117 हेक्टेअर
की भूमि को फफूँद पुलिस की उपस्थिति में जे सी बी से अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया l  चकरोड पर कई व्यक्तियों का कब्जा था एवं बंजर पर रामू व जबर सिंह का कब्जा था l
उक्त के अतिरिक्त एक अन्य ग्राम- कनौती की गाटा संख्या- 65, क्षे.- 0.069 हे. ग्राम सभा की खेल के मैदान श्रेणी दर्ज भूमि पर से शंभू दयाल, प्रेम नारायण, राम दास निवासी ग्राम का अवैध कब्जा भी फफूँद पुलिस की उपस्थिति में जे सी बी द्वारा हटाया गया l
अतिक्रमण हटाते समय दोनों स्थानों पर अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध हुआ जिसे उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस द्वारा नियंत्रित किया गया l उपज़िलाधिकारी के साथ तहसील सदर के नायब तहसीलदार अशोक कुमार, कानूनगो संतोष सेंगर, लेखपाल प्रतिमा लक्ष्मी, अनोज कुमार, विनय कुमार, विमलेश मोहन, सुधीर, अश्वनी व अन्य सहयोगी स्टाफ तथा थाना- फफूँद के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे l दोनों स्थानों पर मुक्त कराई गई भूमियों का मूल्य लगभग 80 लाख है l
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कार्यवाही जिला प्रशासन के स्तर से लगातार चलती रहेगी l
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया के जैतापुर गांव में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़ किया। घर से 19 खाली और 10 भरे गैस सिलेंडर के साथ 176 लीटर संदिग्ध तेजाब बरामद हुआ। बिधूना क्षेत्र में गैस कालाबाजारी को लेकर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अधिकारियों के मुताबिक सिलेंडरों का इस्तेमाल अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी के लिए किया जा रहा था। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    औरैया के जैतापुर गांव में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर अवैध गैस गोदाम का भंडाफोड़ किया। घर से 19 खाली और 10 भरे गैस सिलेंडर के साथ 176 लीटर संदिग्ध तेजाब बरामद हुआ।
बिधूना क्षेत्र में गैस कालाबाजारी को लेकर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अधिकारियों के मुताबिक सिलेंडरों का इस्तेमाल अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी के लिए किया जा रहा था।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *औरैया* *औरैया में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली क्षमता से अधिक ईंट भरकर निकल रहे* *परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है* जालौन मार्ग पर ईंट भट्टों से निकलने वाले टैक्टर सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं परिवहन विभाग आंख बंद करके बैठा हुआ है क्षेत्र में बड़ी संख्या में ईंट भट्टे संचालित है यह ट्रैक्टर ट्राली अक्सर अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते हैं स्थानी लोगों के अनुसार ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 4000 से 5000 ईंट ले जाई जा रही है जो की उनकी क्षमता से बहुत अधिक है, यह हादसे का बहुत बड़ा कारण भी हो सकती है देखने वाली बात ये है कि जालौन रोड पर देवकली पुलिस चौकी के सामने से बिना किसी डर भय के निकल रहे हैं। ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली दिन दहाड़े निकल रहे अगर ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लगेगी तो सड़क सुरक्षा नियंत्रण कैसे होगी।
    3
    *औरैया*
*औरैया में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली क्षमता से अधिक ईंट भरकर निकल रहे*
*परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है*
जालौन मार्ग पर ईंट भट्टों से निकलने वाले टैक्टर सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं परिवहन विभाग आंख बंद करके बैठा हुआ है 
क्षेत्र में बड़ी संख्या में ईंट भट्टे संचालित है यह ट्रैक्टर ट्राली अक्सर  अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते हैं
स्थानी लोगों के अनुसार ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 4000 से 5000 ईंट ले जाई जा रही है जो की उनकी क्षमता से बहुत अधिक है, यह हादसे का बहुत बड़ा कारण भी हो सकती है 
देखने वाली बात ये है कि जालौन रोड पर देवकली पुलिस चौकी के सामने से बिना किसी डर भय के निकल रहे हैं।  
ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली दिन दहाड़े निकल रहे अगर ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लगेगी तो सड़क सुरक्षा नियंत्रण कैसे होगी।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया। माहे रमजान की आखिरी अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को हजरत बाबा शाह जमाल शाह स्थित बिलाल मस्जिद में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी और मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद दुआ के लिए हाथ उठे जिसमें सभी ने देश और दुनिया में शांति, सद्भाव तथा भाईचारे की फरियाद की। इमाम अल्तमश चिश्ती ने खुत्बे पढ़ा और बताया कि माहे रमजान का आखिरी जुमा है जो मुसलमानों के लिए बेहद अहम और बरकतों से भरा होता है। उन्होंने बताया कि इस महीने में रोजेदार अपने रब को राजी करने के लिए रोजे रखते हैं, तरावीह पढ़ते हैं, सदका-खैरात करते हैं और जकात अदा करते हैं। रमजान बड़े ही बरकतों वाला महीना है जिसमें अल्लाह की रहमत और मगफिरत की बारिश होती है। इमाम अल्तमश चिश्ती ने भी पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की और कहा कि पुख्ता इंतजामों के कारण कोई असुविधा नहीं हुई। बिलाल मस्जिद परिसर में नमाज के दौरान शांतिपूर्ण माहौल रहा और लोग दुआओं में डूबे नजर आए। यह अलविदा जुमा रमजान के आखिरी दिनों की याद दिलाता है जब मुसलमान ईद की तैयारियों में जुट जाते हैं। मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी यही अमन-चैन बना रहेगा।
    1
    औरैया। माहे रमजान की आखिरी अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को हजरत बाबा शाह जमाल शाह स्थित बिलाल मस्जिद में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी और मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं।
नमाज के बाद दुआ के लिए हाथ उठे जिसमें सभी ने देश और दुनिया में शांति, सद्भाव तथा भाईचारे की फरियाद की। इमाम अल्तमश चिश्ती ने खुत्बे पढ़ा और बताया कि माहे रमजान का आखिरी जुमा है जो मुसलमानों के लिए बेहद अहम और बरकतों से भरा होता है। उन्होंने बताया कि इस महीने में रोजेदार अपने रब को राजी करने के लिए रोजे रखते हैं, तरावीह पढ़ते हैं, सदका-खैरात करते हैं और जकात अदा करते हैं। रमजान बड़े ही बरकतों वाला महीना है जिसमें अल्लाह की रहमत और मगफिरत की बारिश होती है। इमाम अल्तमश चिश्ती ने भी पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की और कहा कि पुख्ता इंतजामों के कारण कोई असुविधा नहीं हुई। बिलाल मस्जिद परिसर में नमाज के दौरान शांतिपूर्ण माहौल रहा और लोग दुआओं में डूबे नजर आए। यह अलविदा जुमा रमजान के आखिरी दिनों की याद दिलाता है जब मुसलमान ईद की तैयारियों में जुट जाते हैं। मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी यही अमन-चैन बना रहेगा।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। सूबे की योगी सरकार के द्वारा जहां बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए तमाम योजनाएं जनता के लिए दी जा रही हैं, वहीं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यों में लापरवाही कर सरकार की मनसा पर पानी फेरने का काम कर रहा हैं। ऐसा ही एक मामला सदर विकासखंड क्षेत्र के औरैया-कानपुर हाईवे रोड स्थित ग्राम भाऊपुर का सामने आया है। जहां पर हाईवे से गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर किए गए डामरीकरण में देखने को मिल रहा है। यहां करीब दो माह बाद ही सड़क पर किया गया डामरीकरण उखड़ने लगा है, जिससे उस रास्ते से निकलने वाले राहगीर भी गिर कर चुटहिल जो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष दिखाई दे रहा है। जबकि इसी मार्ग पर आगे चलकर एक रास्ता ट्रामा सेंटर की ओर जाता है। सदर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में हाईवे से गांव को जोड़ने के लिए सरकार की स्वीकृति पर लोक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकरण किया गया था। खराब व मानकविहीन गुणवत्ता के कारण दो माह के अंतराल में डामर उखड़ने लगा। जिससे इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। इतना ही नहीं डामरीकरण के बाद सड़क को अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर पास भी कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सालों के बाद सड़क का डामरीकरण करके सड़क को दुरस्त कराया गया था। वह भी दो माह न चल सका जिससे भ्रष्टाचार का साफ-साफ अंदेशा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों का मानना है कि डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता में कहीं न कहीं विभाग की संलिप्तता नजर आ रही है। विभाग के संबंधित अधिकारी एक-दूसरे पर कभी जांच तो कभी जानकारी न होने का पल्ला झाड अपनी जिम्मेदारियां से बचते नजर आते हैं। लेकिन डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता के चलते लोगों को सुविधा का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि जिले एवं संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को गुणवत्ताहीन डामरीकरण को लेकर लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मे लानी चाहिए। जिससे सरकार की विकास परक नीति का लाभ जनता को मिल सके।
    2
    औरैया। सूबे की योगी सरकार के द्वारा जहां बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए तमाम योजनाएं जनता के लिए दी जा रही हैं, वहीं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यों में लापरवाही कर सरकार की मनसा पर पानी फेरने का काम कर रहा हैं। ऐसा ही एक मामला सदर विकासखंड क्षेत्र के औरैया-कानपुर हाईवे रोड स्थित ग्राम भाऊपुर का सामने आया है। जहां पर हाईवे से गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर किए गए डामरीकरण में देखने को मिल रहा है। यहां करीब दो माह बाद ही सड़क पर किया गया डामरीकरण उखड़ने लगा है, जिससे उस रास्ते से निकलने वाले राहगीर भी गिर कर चुटहिल जो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष दिखाई दे रहा है। जबकि इसी मार्ग पर आगे चलकर एक रास्ता ट्रामा सेंटर की ओर जाता है।
सदर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में हाईवे से गांव को जोड़ने के लिए सरकार की स्वीकृति पर लोक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकरण किया गया था। खराब व मानकविहीन गुणवत्ता के कारण दो माह के अंतराल में डामर उखड़ने लगा। जिससे इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। इतना ही नहीं डामरीकरण के बाद सड़क को अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर पास भी कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सालों के बाद सड़क का डामरीकरण करके सड़क को दुरस्त कराया गया था। वह भी दो माह न चल सका जिससे भ्रष्टाचार का साफ-साफ अंदेशा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों का मानना है कि डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता  में कहीं न कहीं विभाग की संलिप्तता नजर आ रही है। विभाग के संबंधित अधिकारी एक-दूसरे पर कभी जांच तो कभी जानकारी न होने का पल्ला झाड अपनी जिम्मेदारियां से बचते नजर आते हैं। लेकिन डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता के चलते लोगों को सुविधा का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि जिले एवं संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को गुणवत्ताहीन डामरीकरण को लेकर लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों  एवं ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मे लानी चाहिए। जिससे सरकार की विकास परक नीति का लाभ जनता को मिल सके।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • किसी भी प्रकार की अफवाहों पर न दें ध्यान, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्यवाही। औरैया। जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों का संज्ञान लेते हुए गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप मालिकों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में वर्तमान की स्थिति की जानकारी लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग किया जा रहा है और यदि उनके द्वारा व्यावसायिक सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा है तो उनके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों से अपेक्षा व्यक्त की,कि वह अपने अधीनस्थों को सचेत करते हुए अवगत करायें कि यदि उनके द्वारा गैस आपूर्ति के समय निर्धारित मूल्य से अधिक धन लिया जाता है तो संबंधित गैस एजेंसी की जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित गैस एजेंसी व वितरक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे स्थान जहां अवैध तरीके से गैस सिलेंडर अथवा डीजल व पेट्रोल का संग्रहण किया जा रहा है चिन्हित करते हुए नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे कालाबाजारी को रोका जा सके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए और दो कार्मिकों की तैनाती करते हुए उनकी जिम्मेदारी निर्धारित की जाए उक्त के अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन जनपद की समस्त एजेंसियों से आमजन द्वारा की गई बुकिंग तथा बुकिंग के सापेक्ष की गई डिलीवरी का उपभोक्तावार विवरण प्राप्त कर कंट्रोल रूम के माध्यम से आपूर्ति का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी पेट्रोल पंप व गैस एजेसियों की सूचना पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराए जिससे गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों से अपेक्षा व्यक्त की, कि वह जिन ग्राहकों को 50 लीटर से अधिक का पेट्रोल अथवा डीजल संयंत्र के अलावा दे रहे हैं तो उनसे अनिवार्य रूप से वाहन का नंबर व आधार कार्ड की छाया प्रति अवश्य प्राप्त करें साथ ही 50 लीटर से अधिक एकमुश्त बिक्री का विवरण जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप के संचालकों से अपेक्षा व्यक्त की, कि वह अपने-अपने संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील कराए और यदि नहीं लगे हैं तो सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद की गैस एजेंसियों को तेल कंपनियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग ओटीपी के माध्यम से करने के निर्देश दिए साथ ही गैस उपभोक्ताओं को गैस गोदाम से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति न की जाए तथा पुरानी बुकिंग वाले उपभोक्ताओ को पहले वरीयता दें यदि गैस गोदाम से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ता को की जाए तो उस उपभोक्ता को होम डिलीवरी चार्ज वापस किया जाए। गैस कंपनियों के विक्रय अधिकारीगण अपने-अपने कंपनी की गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं लोड की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रहे। तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारी गण अपने-अपने कंपनी की पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की उपलब्धता एवं लोड के पर्याप्त आपूर्ति बनाए रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, टोरेंट गैस के प्रति निधि सहित गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालक आदि उपस्थित रहे।
    1
    किसी भी प्रकार की अफवाहों पर न दें ध्यान, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्यवाही।
औरैया। जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों का संज्ञान लेते हुए गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप मालिकों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में वर्तमान की स्थिति की जानकारी लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग किया जा रहा है और यदि उनके द्वारा व्यावसायिक सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा है तो उनके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों से अपेक्षा व्यक्त की,कि वह अपने अधीनस्थों  को सचेत करते हुए अवगत करायें कि यदि उनके द्वारा गैस आपूर्ति के समय निर्धारित मूल्य से अधिक धन लिया जाता है तो संबंधित गैस एजेंसी की जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित गैस एजेंसी व वितरक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे स्थान जहां अवैध तरीके से गैस सिलेंडर अथवा डीजल व पेट्रोल का संग्रहण किया जा रहा है चिन्हित करते हुए नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे कालाबाजारी को रोका जा सके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए और दो कार्मिकों की तैनाती करते हुए उनकी जिम्मेदारी निर्धारित की जाए उक्त के अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन जनपद की समस्त एजेंसियों से आमजन द्वारा की गई बुकिंग तथा बुकिंग के सापेक्ष की गई डिलीवरी का उपभोक्तावार विवरण प्राप्त कर कंट्रोल रूम के माध्यम से आपूर्ति का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी पेट्रोल पंप व गैस एजेसियों की सूचना पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराए जिससे गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों से अपेक्षा व्यक्त की, कि वह जिन ग्राहकों को 50 लीटर से अधिक का पेट्रोल अथवा डीजल संयंत्र के अलावा दे रहे हैं तो उनसे अनिवार्य रूप से वाहन का नंबर व आधार कार्ड की छाया प्रति अवश्य प्राप्त करें साथ ही 50 लीटर से अधिक एकमुश्त बिक्री का विवरण जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप के संचालकों से अपेक्षा व्यक्त की, कि वह अपने-अपने संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील कराए और यदि नहीं लगे हैं तो सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद की गैस एजेंसियों को तेल कंपनियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग ओटीपी के माध्यम से करने के निर्देश दिए साथ ही गैस उपभोक्ताओं को गैस गोदाम से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति न की जाए तथा पुरानी बुकिंग वाले उपभोक्ताओ को पहले वरीयता दें यदि गैस गोदाम से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ता को की जाए तो उस उपभोक्ता को होम डिलीवरी चार्ज वापस  किया जाए। गैस कंपनियों के विक्रय अधिकारीगण अपने-अपने कंपनी की गैस एजेंसियों पर घरेलू  गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं लोड की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रहे। तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारी गण अपने-अपने कंपनी की पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की उपलब्धता एवं लोड के पर्याप्त आपूर्ति बनाए रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती,  जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, टोरेंट गैस के प्रति निधि सहित गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालक आदि उपस्थित रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.