शाकुम्भरी देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा डीसीएम पलटा, कई घायल सहारनपुर। जनपद के बेहट सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक डीसीएम वाहन कोतवाली बेहट क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। हादसे में दर्जनभर से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस 102 की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने की वजह तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रशासन की तत्परता से समय रहते घायलों को उपचार मिल सका, जिससे किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। फ़ोटो:-
शाकुम्भरी देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरा डीसीएम पलटा, कई घायल सहारनपुर। जनपद के बेहट सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक डीसीएम वाहन कोतवाली बेहट क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। हादसे में दर्जनभर से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस 102 की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने की वजह तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रशासन की तत्परता से समय रहते घायलों को उपचार मिल सका, जिससे किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। फ़ोटो:-
- नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे के मौहल्ला बंजारान में बुलेट बाइक से तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने और चेकिंग के दौरान हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक भी सीज कर दी गई। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मौहल्ला बंजारान में एक युवक पिछले कई दिनों से बुलेट बाइक से तेज व पटाखों जैसी आवाज निकालकर लोगों का जीना दूभर कर रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने कोतवाली में उसकी शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच व कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को नगर के विश्वकर्मा चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान उज़ैर पुत्र जाहिद, निवासी मोहल्ला बंजारान, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया की युवक तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चलाते हुए लोगों से उलझ रहा था और समझाने पर भी नहीं मान रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाइक के कागजात न होने पर वाहन को सीज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से मौहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली है। वीडियो:-1
- Post by अहमद सहारनपुर1
- Post by HR02 City News1
- हरियाणा रोडवेज बस कैसे पहुंची चौकी में देखिए वीडियो1
- *गैस एजेंसी की ब्लैकमेलिंग: आम जनता परेशान, अधिकारी बेखबर* हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे में घरेलू गैस वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। उत्तराखंड सरकार और जिले के अधिकारियों के दावों के बावजूद गैस एजेंसी के कर्मचारी ब्लैकमेलिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी सिलेंडर ब्लैक कर रहे हैं और ₹2500 में बेच रहे हैं। इसके सबूत भी उनके पास मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी मौज कर रहे हैं और जनता बेहाल है। एक वरिष्ठ पत्रकार संसार सिंह नौटियाल ने बताया कि वे गैस गोदाम पर गए थे, लेकिन वहां पर उन्हें गैस नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग होने के बावजूद भी गैस नहीं दिया जा रहा है। एक अन्य मामले में विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने 2025 में गैस सिलेंडर बुक किया था, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि केवाईसी कराने के बावजूद भी गैस नहीं मिली है। गैस एजेंसी के कर्मचारी का कहना है कि उन्हें कुछ पता नहीं है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वे ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। इस मामले में जिला प्रशासन और सरकार से मांग की जा रही है कि वे इस मामले में संज्ञान लें और गैस एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करें।1
- मुज़फ्फरनगर में ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। पीड़ित युवक केस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाकर अलग-अलग तारीखों में 90,000 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। शिकायत के अनुसार, ठगों ने पहले भरोसा जीतने के लिए संपर्क किया! और फिर छोटी-छोटी रकम जमा करवाते हुए धीरे-धीरे बड़ी रकम निकलवा ली। युवक ने कई बार पैसे वापस मांगने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने टालमटोल करते हुए अंत में संपर्क ही बंद कर दिया। जब पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के कार्यालय पहुँच कर लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की है! वही लोन के नाम पर हुए फ्राड के मामले मे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित मोबाइल नंबरों व खातों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ठग संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। जिनपर पुलिस ने शिकांजा कसने की तैयारी शुरू कर दीं है!2
- श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना/फुगाना श्री यतेन्द्र नागर तथा थानाध्यक्ष शाहपुर श्री गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 01.04.2026 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा कसेरवा नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान 01 व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया परन्तु वह व्यक्ति नहीं रुका । जैसे ही पुलिस टीम उक्त व्यक्ति की पास पहुंची तो उसके द्वारा अचानक पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया तथा जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश द्वारा अपना नाम साजिद उर्फ भूटानी पुत्र अब्दुल बताया गया तथा कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं, घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-* *1.* साजिद उर्फ भूटानी पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी ग्राम रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर । *बरामदगीः-* ▪️01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर । *घायल / गिरफ्तार अभियुक्त साजिद उर्फ भूटानी उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-* 1. मु0अ0सं0 102/2016 धारा 3/8 गौवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 2. मु0अ0सं0 211/2016 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 3. मु0अ0सं0 346/2016 धारा 3/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 4. मु0अ0सं0 544/2016 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 5. मु0अ0सं0 86/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 6. मु0अ0सं0 54/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । 7. मु0अ0सं0 210/2020 धारा 177, 307, 414 भादवि थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । 8. मु0अ0सं0 211/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । 9. मु0अ0सं0 215/2020 धारा 3/5A/8 गौवध अधि0 थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । 10. मु0अ0सं0 88/2025 धारा 109(1) बीएनएस, 3/25/27 आयुध अधिनियम, 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 11. मु0अ0सं0 103/2012 धारा 5/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 12. मु0अ0सं0 26/2010 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 13. मु0अ0सं0 300/04 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 14. मु0अ0सं0 288/14 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 15. मु0अ0सं0 78/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 16. मु0अ0सं0 79/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । *नोट-* घायल / गिरफ्तार अभियुक्त साजिद उर्फ भूटानी उपरोक्त 01 शातिर गौकश प्रवृत्ति का अपराधी है जो थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 1. उ0नि0 श्री विकास कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 2. उ0नि0 श्री राहुल कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 3. का0 2408 मोहित चाहर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 4. का0 2239 किताव सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 5. का0 2384 अश्वनी कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 6. का0 1895 इकराम अली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।1
- नकुड़ (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओडिशा में किसान पंचायत के दौरान गिरफ्तारी की खबर से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में नकुड़ कोतवाली परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।भाकियू (टिकैत गुट) के युवा विंग प्रदेश सचिव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कोतवाली पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया की टिकैत की गिरफ्तारी किसानों की आवाज को दबाने की साजिश है। राकेश टिकैत लंबे समय से किसानों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं, और ओडिशा में भी वे किसान पंचायतों में सक्रिय रहे हैं। धरने पर बैठे किसानों ने मांग की है की राकेश टिकैत को तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी की यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के कई किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, किसानों ने कहा की यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शदन-प्रशासन की होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस घटना को लेकर किसानों में लगातार रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वीडियो:- धरना प्रदर्शन करते किसान एवं कार्यकर्ता1