logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोडरमा के चन्दवारा प्रखंड के कांको निवासी एक 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई है। मृतका का शव डीवीसी केटीपीएस प्लांट के फेज टू के निर्माण कार्य में लगी भैल कंपनी के नवनिर्मित कार्यालय भवन के मेस के बगल से बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। उत्तेजित लोग हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे। मृतक महिला की पहचान चन्दवारा प्रखंड के कांको निवासी स्वर्गीय किसुन पंडित की 38 वर्षीय पुत्री मसोमात बिंदु देवी के रूप में हुई है। मृतिका भैल कंपनी के ठेकेदार सिंघानिया कंपनी में कुक (रसोइया) का काम करती थी। वह रविवार को रोजाना की तरह काम पर आई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद मृतिका के भाई मुकेश पंडित ने तिलैया डैम थाना में आवेदन देने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें घटनास्थल जयनगर थाना क्षेत्र होने का हवाला देकर वहां भेज दिया गया। सोमवार को मुकेश पंडित ने जयनगर थाना में अपनी बहन की गुमशुदगी का आवेदन दिया। मंगलवार करीब 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि जहां बिंदु देवी काम करती थी, उसी रसोईघर के बगल में उनका शव पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार, चंदवारा थाना प्रभारी सैलेन्दर कुमार और महिला थाना प्रभारी हेमा कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जब शव को उठाने का प्रयास किया, तो परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध किया। बाद में स्थानीय समाजसेवियों, भैल कंपनी और डीवीसी प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद मृतिका की आश्रित बेटी को भैल कंपनी कार्यालय में रोजगार देने और परिजनों को 13 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया। मृतिका का ससुराल चौपारण में है और उनके पति का निधन पहले ही हो चुका है। उनके दो बेटियां और एक 9 वर्ष का बेटा है, जिनकी मां का साया भी अब सिर से उठने के बाद वे अनाथ हो गए हैं।

5 hrs ago
user_झारखंड news
झारखंड news
Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
5 hrs ago

कोडरमा के चन्दवारा प्रखंड के कांको निवासी एक 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई है। मृतका का शव डीवीसी केटीपीएस प्लांट के फेज टू के निर्माण कार्य में लगी भैल कंपनी के नवनिर्मित कार्यालय भवन के मेस के बगल से बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। उत्तेजित लोग हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे। मृतक महिला की पहचान चन्दवारा प्रखंड के कांको निवासी स्वर्गीय किसुन पंडित की 38 वर्षीय पुत्री मसोमात बिंदु देवी के रूप

में हुई है। मृतिका भैल कंपनी के ठेकेदार सिंघानिया कंपनी में कुक (रसोइया) का काम करती थी। वह रविवार को रोजाना की तरह काम पर आई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद मृतिका के भाई मुकेश पंडित ने तिलैया डैम थाना में आवेदन देने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें घटनास्थल जयनगर थाना क्षेत्र होने का हवाला देकर वहां भेज दिया गया। सोमवार को मुकेश पंडित ने जयनगर थाना में अपनी बहन की गुमशुदगी का आवेदन दिया। मंगलवार करीब 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि जहां बिंदु देवी काम करती थी, उसी रसोईघर के बगल में उनका शव पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार, चंदवारा थाना प्रभारी सैलेन्दर कुमार और महिला थाना प्रभारी हेमा कुमारी दलबल के साथ मौके

पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जब शव को उठाने का प्रयास किया, तो परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध किया। बाद में स्थानीय समाजसेवियों, भैल कंपनी और डीवीसी प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद मृतिका की आश्रित बेटी को भैल कंपनी कार्यालय में रोजगार देने और परिजनों को 13 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया। मृतिका का ससुराल चौपारण में है और उनके पति का निधन पहले ही हो चुका है। उनके दो बेटियां और एक 9 वर्ष का बेटा है, जिनकी मां का साया भी अब सिर से उठने के बाद वे अनाथ हो गए हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कोडरमा के जयनगर रोड स्थित पैतृक जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण कार्य के विरोध में पीड़ित परिवार के सदस्यों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे आवेदकों का आरोप है कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा वहां जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जब पीड़ित इसका विरोध करते हैं, तो उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ितों ने बताया कि संबंधित जमीन उनके पूर्वजों के नाम दर्ज खतियानी भूमि है और उनके पास वर्ष 1929 के दस्तावेज भी सुरक्षित उपलब्ध हैं। उनका आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी इस पैतृक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर वास्तविक हकदार को न्याय दिलाया जाए और विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए।
    1
    कोडरमा के जयनगर रोड स्थित पैतृक जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण कार्य के विरोध में पीड़ित परिवार के सदस्यों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे आवेदकों का आरोप है कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा वहां जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जब पीड़ित इसका विरोध करते हैं, तो उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

पीड़ितों ने बताया कि संबंधित जमीन उनके पूर्वजों के नाम दर्ज खतियानी भूमि है और उनके पास वर्ष 1929 के दस्तावेज भी सुरक्षित उपलब्ध हैं। उनका आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी इस पैतृक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर वास्तविक हकदार को न्याय दिलाया जाए और विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए।
    user_झारखंड news
    झारखंड news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • कोडरमा में सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है और यहां की सड़कें अब नहर का रूप ले चुकी हैं। विशेष रूप से कोडरमा - गिरिडीह मुख्य मार्ग पूरी तरह से नहर में तब्दील हो चुका है। इस विकट स्थिति के बावजूद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं और जनता की इस बड़ी समस्या पर बिल्कुल चुप हैं।
    1
    कोडरमा में सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है और यहां की सड़कें अब नहर का रूप ले चुकी हैं। विशेष रूप से कोडरमा - गिरिडीह मुख्य मार्ग पूरी तरह से नहर में तब्दील हो चुका है। इस विकट स्थिति के बावजूद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं और जनता की इस बड़ी समस्या पर बिल्कुल चुप हैं।
    user_Mukesh Kumar Journalist
    Mukesh Kumar Journalist
    Local News Reporter डोमचांच, कोडरमा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • झारखंड के कोडरमा में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने एक अंतरराज्यीय छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के तहत उड़ीसा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कोडरमा से उनकी एक महिला सहयोगी को दबोचा गया है। पुलिस ने इस गिरोह के पास से लूटे गए शत-प्रतिशत आभूषणों को भी बरामद कर लिया है।
    1
    झारखंड के कोडरमा में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने एक अंतरराज्यीय छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के तहत उड़ीसा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कोडरमा से उनकी एक महिला सहयोगी को दबोचा गया है। पुलिस ने इस गिरोह के पास से लूटे गए शत-प्रतिशत आभूषणों को भी बरामद कर लिया है।
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • बरकठ्ठा तेतरोन मुख्य मार्ग पर परसा बाजार में हल्की बारिश के बीच सड़क मरम्मती का कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य को केवल मजदूरों के द्वारा ही किया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि मौके पर इस कार्य की निगरानी करने वाला या इसे देखने वाला कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है और यह पूरा काम सिर्फ मजदूरों के भरोसे ही छोड़ दिया गया है।
    1
    बरकठ्ठा तेतरोन मुख्य मार्ग पर परसा बाजार में हल्की बारिश के बीच सड़क मरम्मती का कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य को केवल मजदूरों के द्वारा ही किया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि मौके पर इस कार्य की निगरानी करने वाला या इसे देखने वाला कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है और यह पूरा काम सिर्फ मजदूरों के भरोसे ही छोड़ दिया गया है।
    user_Sahdeo Bhadani
    Sahdeo Bhadani
    कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • बिहार के नवादा जिले में कश्मीर के रूप में मशहूर ककोलत में पर्यटकों और सैलानियों के लिए एक खास खबर सामने आई है। ककोलत के जंगलों की वादियों, इसकी खूबसूरती और ठंडे झरने का लुत्फ उठाने के लिए अब एंट्री फीस घटा दी गई है, जिसके तहत पर्यटकों को प्रति व्यक्ति महज ₹20 की दर से बुकिंग करानी होगी। नवादा के वन प्रमंडल कार्यालय के पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह घटा हुआ शुल्क सप्ताह के चार दिनों यानी सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के लिए प्रभावी होगा। वहीं शनिवार और रविवार को पर्यटकों को ₹50 एंट्री फीस देनी होगी, जबकि प्रत्येक मंगलवार को ककोलत बंद रहता है। इसके साथ ही ककोलत में वाहनों की पार्किंग के लिए भी दरें तय की गई हैं, जिसके तहत दो पहिया वाहन के लिए ₹20, तिपहिया वाहन के लिए ₹30, चौपहिया वाहन के लिए ₹50 और भारी वाहनों के लिए ₹100 का भुगतान करना होगा। सैलानियों के लिए एक और राहत की बात यह है कि 4.5 फीट से कम लंबाई वाले बच्चों के लिए ककोलत के झरने का आनंद लेना सभी दिन पूरी तरह से फ्री रहेगा।
    1
    बिहार के नवादा जिले में कश्मीर के रूप में मशहूर ककोलत में पर्यटकों और सैलानियों के लिए एक खास खबर सामने आई है। ककोलत के जंगलों की वादियों, इसकी खूबसूरती और ठंडे झरने का लुत्फ उठाने के लिए अब एंट्री फीस घटा दी गई है, जिसके तहत पर्यटकों को प्रति व्यक्ति महज ₹20 की दर से बुकिंग करानी होगी। नवादा के वन प्रमंडल कार्यालय के पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह घटा हुआ शुल्क सप्ताह के चार दिनों यानी सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के लिए प्रभावी होगा। वहीं शनिवार और रविवार को पर्यटकों को ₹50 एंट्री फीस देनी होगी, जबकि प्रत्येक मंगलवार को ककोलत बंद रहता है।

इसके साथ ही ककोलत में वाहनों की पार्किंग के लिए भी दरें तय की गई हैं, जिसके तहत दो पहिया वाहन के लिए ₹20, तिपहिया वाहन के लिए ₹30, चौपहिया वाहन के लिए ₹50 और भारी वाहनों के लिए ₹100 का भुगतान करना होगा। सैलानियों के लिए एक और राहत की बात यह है कि 4.5 फीट से कम लंबाई वाले बच्चों के लिए ककोलत के झरने का आनंद लेना सभी दिन पूरी तरह से फ्री रहेगा।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    3 hrs ago
  • झारखंड के डोमचांच में करोड़ों रुपये की भारी-भरकम लागत से बनकर तैयार हुआ महिला डिग्री कॉलेज का भवन पढ़ाई शुरू होने से पहले ही जर्जर होने लगा है। विडंबना यह है कि इस भव्य भवन का निर्माण पूरा होने के बावजूद आज तक यहाँ नियमित रूप से पठन-पाठन की गतिविधियाँ शुरू नहीं की जा सकी हैं। इस बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को दोपहर 1 बजे कॉलेज भवन की मरम्मत कराकर जल्द से जल्द शैक्षणिक कार्य शुरू करने की माँग की है, ताकि क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।
    1
    झारखंड के डोमचांच में करोड़ों रुपये की भारी-भरकम लागत से बनकर तैयार हुआ महिला डिग्री कॉलेज का भवन पढ़ाई शुरू होने से पहले ही जर्जर होने लगा है। विडंबना यह है कि इस भव्य भवन का निर्माण पूरा होने के बावजूद आज तक यहाँ नियमित रूप से पठन-पाठन की गतिविधियाँ शुरू नहीं की जा सकी हैं। इस बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को दोपहर 1 बजे कॉलेज भवन की मरम्मत कराकर जल्द से जल्द शैक्षणिक कार्य शुरू करने की माँग की है, ताकि क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।
    user_झारखंड news
    झारखंड news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के ढाब गांव में अवैध महुआ शराब के कारोबार और बिहार से आने वाले शराबियों के जमावड़े का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार ढाब गांव में लंबे समय से अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिहार से बड़ी संख्या में लोग यहां शराब पीने पहुंचते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसी बात का विरोध करने पर युवक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध महुआ शराब के धंधे पर तत्काल रोक लगाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और गांव में नियमित पुलिस गश्त की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के ढाब गांव में अवैध महुआ शराब के कारोबार और बिहार से आने वाले शराबियों के जमावड़े का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार ढाब गांव में लंबे समय से अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिहार से बड़ी संख्या में लोग यहां शराब पीने पहुंचते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसी बात का विरोध करने पर युवक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध महुआ शराब के धंधे पर तत्काल रोक लगाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और गांव में नियमित पुलिस गश्त की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.