logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यह देखलो मुजफ्फरनगर के लाला जी की टिकोला चीनी मिल का स्टॉक। देश में चीनी की कोई कमी नहीं है। यह क्राइसिस सरकार द्वारा क्रिएट किया गया ताकि चीनी आयात के नाम पर कमीशन खोरी कर लूट करने का अधिकार मिल जाएगा और दूसरी तरफ व्यापारी महंगी चीनी के नाम पर देश की आम जनता को लूटे सके। अगर चीनी महंगी ही बेचनी है तो तत्काल गन्ना किसानों को बोनस रिलीज किया जाए।

48 min ago
user_Naresh Bajaj
Naresh Bajaj
पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
48 min ago
49675bca-1761-4ef6-8773-1c2e0df9e4c0

यह देखलो मुजफ्फरनगर के लाला जी की टिकोला चीनी मिल का स्टॉक। देश में चीनी की कोई कमी नहीं है। यह क्राइसिस सरकार द्वारा क्रिएट किया गया ताकि चीनी आयात के नाम पर कमीशन खोरी कर लूट करने का अधिकार मिल जाएगा और दूसरी तरफ व्यापारी महंगी चीनी के नाम पर देश की आम जनता को लूटे सके। अगर चीनी महंगी ही बेचनी है तो तत्काल गन्ना किसानों को बोनस रिलीज किया जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *मॉडिफाइड साइलेंसर का शोर पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ीं 3 बाइक, थाने में निकाले साइलेंसर* सतना। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।नागौद पुलिस ने यातायात ड्यूटी के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी तीन मोटरसाइकिलों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलों को थाना नागौद लाकर आवश्यक जांच की। वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर को निकलवाया गया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
    1
    *मॉडिफाइड साइलेंसर का शोर पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ीं 3 बाइक, थाने में निकाले साइलेंसर* 
सतना। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।नागौद पुलिस ने यातायात ड्यूटी के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी तीन मोटरसाइकिलों को पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलों को थाना नागौद लाकर आवश्यक जांच की। वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर को निकलवाया गया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • बरही में जाति आधारित आरक्षण और कथित सवर्ण विरोधी नीतियों के खिलाफ GEN-Z युवाओं का प्रदर्शन
    1
    बरही में जाति आधारित आरक्षण और कथित सवर्ण विरोधी नीतियों के खिलाफ GEN-Z युवाओं का प्रदर्शन
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • कटनी नगर//- माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। माँ नर्मदा नदी में बाढ़ माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के कारण नदी किनारे स्थित माता का मंदिर पानी में डूब गया। श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 🙏🌺🙇
    2
    कटनी नगर//- 
माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। 
माँ नर्मदा नदी में बाढ़
माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के कारण नदी किनारे स्थित माता का मंदिर पानी में डूब गया। श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
🙏🌺🙇
    user_राशि निषाद
    राशि निषाद
    Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल *छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल* ​कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में बहने वाली छोटी महानदी इन दिनों अवैध रेत माफियाओं का आसान शिकार बन गई है। प्रशासनिक दावों को ठेंगा दिखाते हुए माफिया नदियों का सीना चीरकर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। मरोठी, संगम, सांधी और विलायत खुर्द घाटों पर दिन-रात पोकलेन मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए भारी मात्रा में रेत का अवैध खनन और परिवहन जारी है। *​वायरल वीडियो ने खोली प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल* मंगलवार शाम मरोठी घाट से सामने आए एक ताजा वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में माफिया बिना किसी डर के नदी के बीचों-बीच उतरकर रेत निकालते साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से स्थानीय प्रशासन की निगरानी और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। *​ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, मिलीभगत का आरोप* अवैध खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि यह पूरा काला कारोबार खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की शह पर फल-फूल रहा है। तहसील से लेकर जिला स्तर तक कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अफसरों की इसी अनदेखी के चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। *🔶 भारत दिनभर🔶*
    2
    कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल
*छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल*
​कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में बहने वाली छोटी महानदी इन दिनों अवैध रेत माफियाओं का आसान शिकार बन गई है। प्रशासनिक दावों को ठेंगा दिखाते हुए माफिया नदियों का सीना चीरकर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। मरोठी, संगम, सांधी और विलायत खुर्द घाटों पर दिन-रात पोकलेन मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए भारी मात्रा में रेत का अवैध खनन और परिवहन जारी है।
*​वायरल वीडियो ने खोली प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल*
मंगलवार शाम मरोठी घाट से सामने आए एक ताजा वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में माफिया बिना किसी डर के नदी के बीचों-बीच उतरकर रेत निकालते साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से स्थानीय प्रशासन की निगरानी और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
*​ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, मिलीभगत का आरोप*
अवैध खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि यह पूरा काला कारोबार खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की शह पर फल-फूल रहा है। तहसील से लेकर जिला स्तर तक कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अफसरों की इसी अनदेखी के चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
*🔶 भारत दिनभर🔶*
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर निगम के निर्माण कार्यों में कथित कमीशन का दबाव! ठेकेदार ने सब इंजीनियर पर लगाए गंभीर 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*,💥 नगर निगम के निर्माण कार्यों में कथित कमीशन का दबाव! ठेकेदार ने सब इंजीनियर पर लगाए गंभीर आरोप कटनी नगर निगम में निर्माण कार्यों से जुड़े कथित कमीशन के आरोपों ने अब तूल पकड़ लिया है। ठेकेदार चंद्रेश शुक्ला ने नगरनिगम के सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर शिकायत करते हुए 19 महीने तक हर माह 35 हजार रुपए देने का दावा किया है। ठेकेदार के मुताबिक यह रकम करीब 6 लाख 65 हजार रुपए होती है। मामला अब पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त और विजिलेंस विभाग जबलपुर तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता चंद्रेश शुक्ला का आरोप है कि नगर निगम से मिले अलग-अलग निर्माण कार्यों के कमीशन के रूप में 5 लाख पचास हजार का हिसाब ठेकेदार पर निकालकर उसे प्रतिमाह 35000 रुपए देने का दबाव बनाया गया। ठेकेदार का दावा है कि भुगतान प्रभावित होने की आशंका के चलते उसने करीब 19 महीने तक हर महीने 35 हजार रुपए दिए। शिकायत के मुताबिक मई 2026 तक यह राशि करीब 6 लाख 65 हजार रुपए पहुंच गई। ठेकेदार का आरोप है कि उक्त रकम को ब्याज की रकम बताकर सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव द्वारा साढ़े पांच लाख रुपए की अतिरिक्त रकम वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है। मामला यहीं नहीं रुका। ठेकेदार ने कथित रूप से गाली-गलौज, सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जब उसने आगे रकम देने से इनकार किया तो नगर निगम में उसके लंबित भुगतान रोक दिए गए। हालांकि, शिकायत में लगाए गए इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। अब इस शिकायत ने नगर निगम की भुगतान प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता ने कथित लेन-देन के साक्ष्य और गवाह होने का दावा किया है। ऐसे में जांच में बैंकिंग लेन-देन, बिल भुगतान, माप पुस्तिका, कार्यादेश और संबंधित निर्माण कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता की जांच अहम होगी। ठेकेदार ने पुलिस अधीक्षक कटनी, नगर निगम आयुक्त, विजिलेंस विभाग जबलपुर और कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच में आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदारी किसकी तय होती है।
    3
    नगर निगम के निर्माण कार्यों में कथित कमीशन का दबाव! ठेकेदार ने सब इंजीनियर पर लगाए गंभीर
💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*,💥        नगर निगम के निर्माण कार्यों में कथित कमीशन का दबाव! ठेकेदार ने सब इंजीनियर पर लगाए गंभीर आरोप
कटनी नगर निगम में निर्माण कार्यों से जुड़े कथित कमीशन के आरोपों ने अब तूल पकड़ लिया है। ठेकेदार चंद्रेश शुक्ला ने नगरनिगम के सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर शिकायत करते हुए 19 महीने तक हर माह 35 हजार रुपए देने का दावा किया है। ठेकेदार के मुताबिक यह रकम करीब 6 लाख 65 हजार रुपए होती है। मामला अब पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त और विजिलेंस विभाग जबलपुर तक पहुंच गया है।
शिकायतकर्ता चंद्रेश शुक्ला का आरोप है कि नगर निगम से मिले अलग-अलग निर्माण कार्यों के कमीशन के रूप में 5 लाख पचास हजार का हिसाब ठेकेदार पर निकालकर उसे प्रतिमाह 35000 रुपए देने का दबाव बनाया गया। ठेकेदार का दावा है कि भुगतान प्रभावित होने की आशंका के चलते उसने करीब 19 महीने तक हर महीने 35 हजार रुपए दिए।
शिकायत के मुताबिक मई 2026 तक यह राशि करीब 6 लाख 65 हजार रुपए पहुंच गई। ठेकेदार का आरोप है कि उक्त रकम को ब्याज की रकम बताकर सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव द्वारा साढ़े पांच लाख रुपए की अतिरिक्त रकम वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है।
मामला यहीं नहीं रुका। ठेकेदार ने कथित रूप से गाली-गलौज, सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जब उसने आगे रकम देने से इनकार किया तो नगर निगम में उसके लंबित भुगतान रोक दिए गए।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अब इस शिकायत ने नगर निगम की भुगतान प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता ने कथित लेन-देन के साक्ष्य और गवाह होने का दावा किया है।
ऐसे में जांच में बैंकिंग लेन-देन, बिल भुगतान, माप पुस्तिका, कार्यादेश और संबंधित निर्माण कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता की जांच अहम होगी।
ठेकेदार ने पुलिस अधीक्षक कटनी, नगर निगम आयुक्त, विजिलेंस विभाग जबलपुर और कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच में आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदारी किसकी तय होती है।
    user_Jyoti Tiwari
    Jyoti Tiwari
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कटनी नगर//- अतिवृष्टि में कच्चा मकान गिरा पीएम आवास योजना में नाम जोड़ने की की अपील.... अतिवृष्टि में कच्चा मकान गिरा, पीएम आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने की मांग रीठी/कटनी। रीठी तहसील क्षेत्र के ग्राम मड़िया नंबर-2 निवासी अजय सिंह गोंड ने अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला कलेक्टर को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन के अनुसार अजय सिंह गोंड, पिता श्री इमरत सिंह गोंड, ग्राम पंचायत बरियारपुर के निवासी हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। आवेदन में बताया गया है कि 16 अगस्त 2026 को हुई अतिवृष्टि के कारण उनका कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिसमें उनका परिवार निवास करता था। वर्तमान में परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आवेदक का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं है। अजय सिंह गोंड ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची में उनका नाम शामिल नहीं है, जबकि वे योजना के लिए पात्र हैं। उन्होंने कलेक्टर से अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मद्देनजर आपदा राहत राशि प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची अथवा अतिरिक्त सूची में नाम जोड़कर पक्का मकान स्वीकृत करने की मांग की है। आवेदन में संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है। आवेदक ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से उनके परिवार को सिर छिपाने के लिए सुरक्षित छत मिल सकेगी। आवेदन दिनांक 18 अगस्त 2026 को प्रस्तुत किया गया है। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
    4
    कटनी नगर//-
अतिवृष्टि में कच्चा मकान गिरा पीएम आवास योजना में नाम जोड़ने की की अपील....
अतिवृष्टि में कच्चा मकान गिरा, पीएम आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने की मांग
रीठी/कटनी। रीठी तहसील क्षेत्र के ग्राम मड़िया नंबर-2 निवासी अजय सिंह गोंड ने अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला कलेक्टर को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन के अनुसार अजय सिंह गोंड, पिता श्री इमरत सिंह गोंड, ग्राम पंचायत बरियारपुर के निवासी हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं।
आवेदन में बताया गया है कि 16 अगस्त 2026 को हुई अतिवृष्टि के कारण उनका कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिसमें उनका परिवार निवास करता था। वर्तमान में परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आवेदक का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं है।
अजय सिंह गोंड ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची में उनका नाम शामिल नहीं है, जबकि वे योजना के लिए पात्र हैं। उन्होंने कलेक्टर से अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मद्देनजर आपदा राहत राशि प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची अथवा अतिरिक्त सूची में नाम जोड़कर पक्का मकान स्वीकृत करने की मांग की है।
आवेदन में संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है। आवेदक ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से उनके परिवार को सिर छिपाने के लिए सुरक्षित छत मिल सकेगी। आवेदन दिनांक 18 अगस्त 2026 को प्रस्तुत किया गया है।
रिपोर्ट:- राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • झिंझरी जेल मे बंदी मातृशक्तियों एंव बच्चो को लेकर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा एक सार्थक पहल.... बंदी मातृशक्तियों को सोलह श्रंगार सामग्री राखी-रूमाल और नन्हे मुन्ने बच्चों को उपहार स्वरूप नये कपड़े मिठाई कापी रंग बिंरेग पेन पेंसिल देकर बच्चों के चेहरों में लाई मुस्कान.... * .. *जिला कटनी*/ *सम्पूर्ण भारत वर्ष में भाई-बहन के प्रेम स्नेह का पावन पवित्र त्योहार रक्षाबंधन उत्सव बडे हर्षोल्लास माहौल में मनाया जायेगा.. इसी तारतम्य मे भारत सरकार सूचीबद्ध मानवाधिकार संस्था एवं सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में झिंझरी जेल में अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया ..*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी व कार्यक्रम की अध्यक्षता उप अधीक्षक अरविंद खरे ने की.. विशिष्ट अतिथ्य दादा भाई श्री अरविंद कुमार शाह .कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमति संगीता सिंह ,डाॅ उर्मिला साई प्रीत,सूचीबद्ध मानवाधिकार भारत आयोग प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति सरस्वती सोनी सहित मंचासीन अतिथिगण एंव मानवाधिकार परिषद जिला कटनी महिला जिला उपाध्यक्ष दुर्गा तोमर सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम श्रीकृष्ण भगवान की पूजा-पाठ कर सभी बहनो ने समाजसेवी श्रीमति लक्ष्मी रजक के साथ मिलकर गीत के माध्यम से श्रीकृष्ण को उनके पास आने का उद्देश्य बताते हुए हाथों में रेशम का धागा बांधकर जीवन भर सुरक्षित रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया .*.. तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन जूनियर अधिवक्ता मीरा अहिरवार अधिवक्ता पूनम रैदास एंव आशा कार्यकर्ता रीता दुबे द्वारा रोली तिलक व बैंच लगाकर सम्मानित किया गया..कार्यक्रम प्रारंभ सर्वधर्म समभाव के साथ मिलकर समस्त बहनो ने झिंझरी जेल अधीक्षक* *प्रभात चतुर्वेदी के हाथो* *में रेशम की डोरी बांधकर बहनों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाए रखने हेतु दृढ़संकल्प लिया .. बहन लक्ष्मी रजक द्वारा मां सरस्वती की वंदना और सत्य मार्ग पर चलने अपने गीतों के माध्यम से महिलाओ को जागरूक किया इस पुनीत पावन अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा ओजस्वी स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और महिलाओ को अपनी गलतियों पर आत्म मंथन करते हुए जेल से बाहर निकलकर सामाजिक विकास व्यवस्था पर बदलाव लाने प्रेरित किया*। *अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि* *हमारी बहनें शिक्षित होकर सक्षम बने और समाज की मुख्य धारा से जुड़कर सुखमय जीवन व्यतीत करे और हमारी बहने समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी एंव अन्य सभी बहनो द्वारा मानवता जनहितैषी कार्ये विगत कई वर्षों से किये जा रहे यह बहुत ही सार्थक पहल है इनके कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय हैं.. *इस दौरान समाजसेवी बहनों ने मिलकर बंदी मातृशक्तियों को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर उन्हें सोलह श्रंगार की साम्रगी* *राखी-रूमाल. मेंहदी. चूडी बिंदी.मिठाई सहित नन्हे मुन्ने नटखट बच्चो को नये कपड़े कापी रंग बिंरेग पेन पेंसिल देकर उनके मासूम चेहरो पर मुस्कान देकर अन्य उपहार प्रदान की जिसे पाकर बंदी* *मातृशक्तियों के उदास चेहरो पर मुस्कान वापस आई* इस पुनीत अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग झिंझरी जेल मे पदस्थ शिक्षिका श्रीमति दीप्तीश्रीवास्तव, मुख्य प्रहरी सृष्टि मिश्रा,मुख्य प्रहरी इमान सिंह, किश दुबे,मुख्य प्रहरी रानी सिंह ठाकुर, प्रहरी अतुल श्रीवास्तव, प्रहरी अंकित मिश्रा, मुख्य प्रहरी रानी . सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगणों की गरिमामय उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ...।
    2
    झिंझरी जेल मे बंदी मातृशक्तियों एंव बच्चो को लेकर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा एक सार्थक पहल....
बंदी मातृशक्तियों को सोलह श्रंगार सामग्री राखी-रूमाल और नन्हे मुन्ने बच्चों को उपहार स्वरूप  नये कपड़े  मिठाई  कापी रंग बिंरेग  पेन पेंसिल देकर बच्चों  के चेहरों में लाई  मुस्कान....
* ..
*जिला कटनी*/ *सम्पूर्ण भारत वर्ष में भाई-बहन के प्रेम स्नेह का पावन पवित्र त्योहार रक्षाबंधन उत्सव बडे हर्षोल्लास माहौल में मनाया जायेगा.. 
इसी तारतम्य मे भारत सरकार सूचीबद्ध मानवाधिकार  संस्था एवं सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में झिंझरी जेल में अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया ..*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात  चतुर्वेदी व कार्यक्रम की अध्यक्षता उप अधीक्षक अरविंद खरे ने की.. विशिष्ट अतिथ्य दादा भाई श्री अरविंद कुमार शाह .कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमति संगीता सिंह  ,डाॅ  उर्मिला साई प्रीत,सूचीबद्ध मानवाधिकार भारत आयोग प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति सरस्वती सोनी सहित मंचासीन अतिथिगण एंव मानवाधिकार परिषद जिला कटनी महिला जिला उपाध्यक्ष दुर्गा  तोमर सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम श्रीकृष्ण भगवान की पूजा-पाठ कर सभी बहनो ने समाजसेवी श्रीमति लक्ष्मी रजक के साथ मिलकर गीत के माध्यम से श्रीकृष्ण को उनके पास आने का उद्देश्य बताते हुए हाथों में रेशम का धागा बांधकर जीवन भर सुरक्षित रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया .*..
तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन  जूनियर अधिवक्ता मीरा अहिरवार अधिवक्ता पूनम रैदास एंव आशा कार्यकर्ता रीता दुबे द्वारा रोली तिलक व बैंच लगाकर सम्मानित किया गया..कार्यक्रम प्रारंभ सर्वधर्म समभाव के साथ मिलकर समस्त बहनो ने झिंझरी जेल अधीक्षक* *प्रभात चतुर्वेदी  के हाथो* *में रेशम की डोरी बांधकर बहनों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाए रखने हेतु दृढ़संकल्प लिया .. बहन लक्ष्मी रजक द्वारा मां सरस्वती की वंदना और सत्य मार्ग पर चलने अपने गीतों के माध्यम से महिलाओ को जागरूक किया इस पुनीत पावन अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा  ओजस्वी स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और महिलाओ को अपनी गलतियों पर आत्म मंथन करते हुए जेल से बाहर निकलकर सामाजिक विकास व्यवस्था पर बदलाव लाने प्रेरित किया*। *अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि* *हमारी बहनें  शिक्षित होकर सक्षम  बने और समाज की मुख्य धारा से  जुड़कर सुखमय जीवन व्यतीत  करे
और हमारी बहने समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी एंव अन्य सभी बहनो द्वारा मानवता जनहितैषी कार्ये  विगत कई वर्षों से  किये जा रहे  यह  बहुत ही सार्थक पहल है इनके कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय हैं..
*इस दौरान समाजसेवी  बहनों ने मिलकर बंदी मातृशक्तियों को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर उन्हें  सोलह श्रंगार की साम्रगी* *राखी-रूमाल. मेंहदी. चूडी बिंदी.मिठाई सहित नन्हे मुन्ने नटखट बच्चो को नये कपड़े कापी रंग बिंरेग पेन पेंसिल देकर उनके मासूम चेहरो पर मुस्कान देकर अन्य उपहार  प्रदान की जिसे पाकर बंदी* *मातृशक्तियों के उदास चेहरो पर मुस्कान वापस आई* इस पुनीत अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग झिंझरी जेल मे पदस्थ शिक्षिका   श्रीमति दीप्तीश्रीवास्तव, मुख्य प्रहरी सृष्टि मिश्रा,मुख्य प्रहरी इमान सिंह,  किश दुबे,मुख्य प्रहरी रानी सिंह ठाकुर, प्रहरी अतुल श्रीवास्तव, प्रहरी अंकित मिश्रा, मुख्य प्रहरी रानी . सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगणों की गरिमामय उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ...।
    user_न्यूजSTAR rishab
    न्यूजSTAR rishab
    Media and information sciences faculty कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • BJP विधायक की बेटी ने महिला पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़ कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपटना स्थित आरती उक्काडा मंदिर में VIP एंट्री को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुमकुरु ग्रामीण सीट से BJP विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या ने मंदिर के गर्भगृह में तुरंत प्रवेश की मांग की। ड्यूटी पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल ने भीड़ का हवाला देते हुए करीब 2 मिनट इंतजार करने का अनुरोध किया। इसी दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई और आरोप है कि ऐश्वर्या ने महिला पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला SI ने भी पलटकर थप्पड़ मार दिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज होने की जानकारी बताई जा रही है।
    1
    BJP विधायक की बेटी ने महिला पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़
कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपटना स्थित आरती उक्काडा मंदिर में VIP एंट्री को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुमकुरु ग्रामीण सीट से BJP विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या ने मंदिर के गर्भगृह में तुरंत प्रवेश की मांग की।
ड्यूटी पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल ने भीड़ का हवाला देते हुए करीब 2 मिनट इंतजार करने का अनुरोध किया। इसी दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई और आरोप है कि ऐश्वर्या ने महिला पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला SI ने भी पलटकर थप्पड़ मार दिया।
मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज होने की जानकारी बताई जा रही है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.