*प्रतापगढ़* *कंधई थाना पुलिस बैठकर करा रही निर्माण, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल* प्रतापगढ़ जनपद के थाना कंधई क्षेत्र की दीवानगंज चौकी अंतर्गत एक भूमि विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जयसिंहगढ़ निवासी कुर्सीद अहमद पुत्र अब्दुल मंजीर ने आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 45/0.099 की विवादित जमीन पर पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है कि उक्त भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा है और मामला राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। शिकायतकर्ता के अनुसार बिना राजस्व विभाग की पैमाइश, सीमांकन और सक्षम अधिकारी के आदेश के ही दीवार खड़ी की जा रही है। उनका आरोप है कि मौके पर राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। कुर्सीद अहमद ने यह भी बताया कि उनके पिता अब्दुल मंजीर कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार की इस स्थिति का लाभ उठाकर विपक्षी पक्ष निर्माण करा रहा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल क्षेत्र में इस प्रकरण को लेकर चर्चाएं तेज हैं और प्रशासनिक हस्तक्षेप का इंतजार किया जा रहा है। प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।

- दिनांक 01 मार्च 2026 प्रतापगढ़। होली पर्व को लेकर प्रशासन ने शहर में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आज प्रतापगढ़ के प्रमुख बाजारों और चौराहों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में बढ़ती भीड़, ट्रैफिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह जगह बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी पर हो ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। डीएम ने व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत करते हुए उन्हें त्योहार के दौरान सहयोग और सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात करने और बाजारों में पैट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम एवं एसपी ने भंगवा चुंगी से शुरू होकर चौक घंटाघर, सराफा मार्केट, पंजाबी मार्केट और अन्य प्रमुख चौराहों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक बिना किसी परेशानी के त्योहार की खरीदारी कर सकें और होली का पर्व उल्लास और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ शीतला प्रसाद की रिपोर्ट रामपुर । रामपुर जिले के शाहाबाद तहसील से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने तहसील में तैनात एक अमीन को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामला शाहाबाद तहसील का है। यहां तैनात अमीन प्रेम शंकर तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से उसका काम करने के बदले 15 हजार रुपये मांगे थे।पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। शिकायत के बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।जैसे ही आरोपी ने 15 हजार रुपये लिए, एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर में ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। फिलहाल उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- * मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में सड़क पार कर रही एक *छोटी बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, बच्ची हवा में उछलकर दूर जा गिरी– हैरानी की बात यह रही कि कुछ ही क्षण बाद बच्ची खुद उठकर चलती हुई दिखाई दी..!!* * पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।1
- जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के विकास में नई गति आएगी और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। राजा भैया द्वारा इस परियोजना का लोकार्पण करना इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह दिखाता है कि कैसे नेतृत्व और विकास की दिशा में काम करने से समुदाय को लाभ हो सकता है।1
- If you want to get any such design done then contact 8726741808///97959812041
- सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में रविवार शाम एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बकरी के खेत में जाने को लेकर हुई कहासुनी में चचेरे भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक करीब चार बजे मसूर की बकरी 65 वर्षीय शाहिद के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर शाहिद मसूर के घर पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर मसूर ने देशी तमंचे से शाहिद पर फायर कर दिया। गोली शाहिद के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही शाहिद ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।3
- भारत समाचार 72 न्यूज को हर जिले तहसील में रिपोर्टर और व्यूरों की आवश्यकता है किसी भी खबर और सूचना के लिए सम्पर्क-जितेन्द्र श्रीवास्तव 8853980016,अशोक कुमार वर्मा-99362200571
- पट्टी पृथ्वीगंज के मार्ग पर समोगरा गांव के पास ई रिक्शा पलटने से एक महिला व एक पुरुष घायल, महिला का पैर टूटा जिला अस्पताल रेफर । रविवार को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी पृथ्वी गंज मार्ग समोगरा गांव के पास शाम चार बजे के आसपास ई रिक्शा पलटने से सरोजा यादव पत्नी शिवपूजन यादव निवासी सराय महेश, अजय सरोज पुत्र हरिकेश सरोज निवास लौवार को छोटे आई दोनों घायलों को पट्टी सीएचसी लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सरोज यादव का पैर टूटने से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया बताया जा रहा है कि सरोजा अपने मायके राजापुर कोटली से अपने घर सराय महेश जा रही थी तो वहीं पर अजय सरोज दाउदपुर अपने रिश्तेदारी में रुक कर पेपर दे रहा था रविवार की छुट्टी मिलने से वह अपने घर लौवार जा रहा था पट्टी सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया की महिला का पैर टूट गया था इसलिए इसको मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया।1