Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल पर ताला इंतजार में बच्चे समय पालन पर फिर फेल हुए शिक्षक अमोद कुमार बांदा, बड़ोखर ब्लॉक। प्राथमिक विद्यालय कुम्हारन डेरा में आज सुबह 9:18 बजे तक ताला लटका मिला। बच्चे समय पर पहुँच गए, लेकिन अध्यापक नहीं—और यह दृश्य खुद कह रहा था कि शिक्षा व्यवस्था किस दर्द से गुजर रही है।बीएसए अव्यक्त राम तिवारी के स्पष्ट आदेश हैं कि विद्यालय 9 बजे से अनिवार्य रूप से खुलें, परंतु कुछ शिक्षक हर निर्देश को ठेंगा दिखाने पर उतुले हैं। पिछले वर्ष वेतन रोकने जैसी कार्रवाई भी इन पर बेअसर रही—आज फिर वही लापरवाही, वही उदासीनता।प्रश्न कड़ा है और सीधा—बच्चों के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ कब तक? और आखिर ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षकों पर इतनी नरमी क्यों?
Amod Kumar
स्कूल पर ताला इंतजार में बच्चे समय पालन पर फिर फेल हुए शिक्षक अमोद कुमार बांदा, बड़ोखर ब्लॉक। प्राथमिक विद्यालय कुम्हारन डेरा में आज सुबह 9:18 बजे तक ताला लटका मिला। बच्चे समय पर पहुँच गए, लेकिन अध्यापक नहीं—और यह दृश्य खुद कह रहा था कि शिक्षा व्यवस्था किस दर्द से गुजर रही है।बीएसए अव्यक्त राम तिवारी के स्पष्ट आदेश हैं कि विद्यालय 9 बजे से अनिवार्य रूप से खुलें, परंतु कुछ शिक्षक हर निर्देश को ठेंगा दिखाने पर उतुले हैं। पिछले वर्ष वेतन रोकने जैसी कार्रवाई भी इन पर बेअसर रही—आज फिर वही लापरवाही, वही उदासीनता।प्रश्न कड़ा है और सीधा—बच्चों के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ कब तक? और आखिर ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षकों पर इतनी नरमी क्यों?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 📍बांदा में खनिज विभाग के अधिकारी राज रंजन ,गौरव गुप्ता (खान निरीक्षक) SDM पैलानी और सूचना विभाग के एक कर्मचारी की मिलीभगत से न्यू यूरेका माइनस एंड मिनरल्स प्रा०लि० का मालिक हिमांशु मीणा संचालक बबलू सिंह और अशोक यादव यह सब मिलकर केन नदी और जलीय जीवन को नष्ट कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी IGRS में गुमराह करने वाली फर्जी आख्या लगा रहे हैं। ग्राउंड जीरो के यह साक्ष्य खनिज जिम्मेदार विभाग के खान निरीक्षक गौरव गुप्ता द्वारा IGRS में लगाई जाने वाली फर्जी आख्या के सारे दावों को पूरी तरह झूठा प्रमाणित करते हैं। ग्राउंड जीरो से आशीष शुक्ला (बांदा)1
- यूपी बांदा श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के आदेश के क्रम मे जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान । अभियान के अंतर्गत बैंक परिसर, बैंकों/एटीएम व आसपास की गई संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गई चेकिंग । साथ ही एटीएम/बैंक शाखाओं की चेकिंग कर सुरक्षा उपकरणों आदि को चेक किया गया । -श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस. के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में आज दिनांक 09.02.2026 को जनपद बांदा में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग अभियान का उद्देश्य बैंकों, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों तथा उनके आसपास होने वाली आपराधिक घटनाओं जैसे लूट, छिनैती, चोरी एवं टप्पेबाजी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना । अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बैंक शाखाओं, एटीएम एवं वित्तीय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों को चेक किया गया, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन अलार्म सिस्टम, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग आदि को जांचा गया । बैंक/एटीएम प्रबंधन को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए । पुलिस टीम द्वारा बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया तथा सहयोग बनाए रखने की अपील की गई । साथ ही बैंक के सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया गया कि ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े कराए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो और वाहन चोरी जैसी घटनाओं को नियंत्रित की जा सके । इस दौरान बैंकों व एटीएम के आसपास संदिग्ध रूप से खड़े अथवा घूम रहे व्यक्तियों एवं वाहनों की भी जांच की गई तथा संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई ।1
- हम आपको दिखाने वाले हैं उत्तर प्रदेश का जिला बांदा— बुंदेलखंड की वो धरती जहां मेहनत, संघर्ष और संस्कृति तीनों साथ चलती हैं। खेती-किसानी, गांवों की सादगी और लोगों का जज्बा— यही बांदा की पहचान है। यहां चुनौतियां हैं, लेकिन उम्मीद और आगे बढ़ने का हौसला भी उतना ही मजबूत है।1
- सड़क हादसे का शिकार हुई पुलिस की गाड़ी होमगार्ड की मौत दरोगा गंभीर रूप से घायल हमीरपुर जनपद के थाना चिकाशी पुलिस के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है पोस्टमार्टम कराकर तभी हो रही राठ मार्ग पर ग्राम चुराहा से लगभग 3 किलोमीटर पूर्व थाना जरिया क्षेत्र में अचानक सामने आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइस से टकरा गया और पलट गया हादसे में उप निरीक्षक मोहित देव एवं होमगार्ड जवान बृजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को तत्काल सीएससी गोहद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड जवान बृजेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया1
- #उत्तर प्रदेश# जिला₹ बांदा तहसील #नरैनी में #आज #हाहाकार मचा है# ज्यादा #लाइक #करो शेयर करो1
- #महोबा मुख्यालय नगर के पुलिस लाइन को जाने वाले मार्ग पर क्षेत्रीय वन विभाग के कार्यालय के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली पलटी गई। आपको बताते चलें की ट्रैक्टर ट्राली का व्यवसायिक उपयोग प्रतिबंधित है।1
- #Apkiawajdigital रायबरेली (उत्तर प्रदेश): रविवार शाम को जगतपुर थाना क्षेत्र के "डलमऊ/सुल्तानपुर जनौली/चूली गांव" के पास निर्माणाधीन "गंगा एक्सप्रेसवे" पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। कोडर/चूली गांव की 9 लड़कियां/किशोरियां (उम्र 14 से 23 साल तक) मंदिर में आयोजित "भंडारे" से प्रसाद लेकर पैदल घर लौट रही थीं। तभी "पीछे से आ रही तेज रफ्तार टियागो कार" (रफ्तार लगभग 120 किमी/घंटा बताई जा रही है) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। लड़कियां हवा में उछलकर सड़क पर गिर गईं, कार ने कई को "50 मीटर तक घसीटा", टायर फट गया और ड्राइवर मौके से फरार हो गया (कार जब्त)। "मौत का आंकड़ा": -4 लड़कियों की मौत" – हिमांशी (23), शालिनी (22), रश्मि (14), आसमा (22) सहित अन्य – दो मौके पर, दो अस्पताल में दम तोड़ा। -"5 अन्य गंभीर घायल" – रोशनी, साधना, प्रिया, रिया, रेशमा आदि – इलाज जारी, हालत नाजुक। परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप अपनी बेटियों को तड़पते देख बेबस खड़े रह गए। कई स्रोतों के अनुसार, लड़कियां एक्सप्रेसवे को देखने की उत्सुकता या शॉर्टकट के चलते वहां से गुजर रही थीं, लेकिन निर्माणाधीन सड़क पर कोई बैरियर या सुरक्षा नहीं होने से यह त्रासदी हुई। "पुलिस जांच" में तेज रफ्तार और लापरवाही मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। क्या निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? यह सवाल अब पूरे यूपी में गूंज रहा है। एक बार फिर सड़क सुरक्षा की बड़ी चेतावनी! 😢🚨1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | बांदा ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक की असामयिक मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर बांदा — पुलिस लाइन बांदा में तैनात उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से दुःखद मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 08.02.2026 को पुलिस लाइन परिसर में ही वे अचानक गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह वर्ष 1987 बैच के भर्ती पुलिसकर्मी थे और लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से प्रयागराज जनपद के निवासी स्व० सिंह अपने पीछे शोकाकुल परिवार व सहकर्मियों को छोड़ गए हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।1
- कानपुर : HDFC बैंक की महिला कर्मी ने जातिगत धमकी दी - ग्राहक से विवाद के दौरान भद्दी-भद्दी गालियां दीं लैपटॉप तानकर धमकाया और हिंसक रवैया अपनाया - सरेआम ठाकुर हूं मैं कहकर ग्राहक को धमकाया - महिला कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल ← - ऐसी की तैसी कर दूंगी जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग ➡HDFC बैंक से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं - पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक शाखा का मामला1