अनाधिकृत कॉलोनी पर नगर निगम की कार्रवाई, बिना अनुमति प्लाटिंग कर बेचने का मामला छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में अवैध कॉलोनी निर्माण का एक गंभीर मामला सामने आया है। बिना अनुमति भूमि का विभाजन कर प्लॉट बेचने की शिकायत पर नगरीय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि संबंधित भूमि पर कॉलोनाइजर द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश बंदेवार, निवासी लोनिया करबल, छिंदवाड़ा द्वारा मौजा खजरी स्थित खसरा नंबर 151/2/1/2, रकबा 0.405 हेक्टेयर भूमि को बिना वैध अनुमति छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजित कर दिया गया। इसके बाद इन प्लॉटों का विक्रय कर अनाधिकृत कॉलोनी का निर्माण किया गया। नियमों के अनुसार किसी भी कॉलोनी के विकास से पूर्व रेरा में पंजीयन, भूमि का डायवर्जन, कॉलोनाइजर लाइसेंस तथा कॉलोनी विकास की अनुमति लेना अनिवार्य होता है। लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा इनमें से कोई भी वैधानिक अनुमति प्राप्त नहीं की गई। मामले की पुष्टि के लिए पटवारी पंचनामा एवं निकाय उपयंत्री द्वारा संयुक्त रूप से मौके की जांच की गई। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि को 8 छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजित कर बेचा गया है, जो कि मध्यप्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास नियम 2021) का स्पष्ट उल्लंघन है। नगर निगम द्वारा इस संबंध में संबंधित व्यक्ति को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, बावजूद इसके अब तक कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। नियमों के तहत, मध्यप्रदेश नगरपालिका (कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रेशन, निर्बन्धन तथा शर्तें) नियम 2021 की कंडिका 22 के प्रावधानों के अनुसार, अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने का भी प्रावधान है। नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय ने नोटिस जारी कर अनाधिकृत कॉलोनी घोषित कर दिया है। नगर निगम आयुक्त श्री राय ने आमजन से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी या भूमि में निवेश करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।
अनाधिकृत कॉलोनी पर नगर निगम की कार्रवाई, बिना अनुमति प्लाटिंग कर बेचने का मामला छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में अवैध कॉलोनी निर्माण का एक गंभीर मामला सामने आया है। बिना अनुमति भूमि का विभाजन कर प्लॉट बेचने की शिकायत पर नगरीय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि संबंधित भूमि पर कॉलोनाइजर द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश बंदेवार, निवासी लोनिया करबल, छिंदवाड़ा द्वारा मौजा खजरी स्थित खसरा नंबर 151/2/1/2, रकबा 0.405 हेक्टेयर भूमि को बिना वैध अनुमति छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजित कर दिया गया। इसके बाद इन प्लॉटों का विक्रय कर अनाधिकृत कॉलोनी का निर्माण किया गया। नियमों के अनुसार किसी भी कॉलोनी के विकास से पूर्व रेरा में पंजीयन, भूमि का डायवर्जन, कॉलोनाइजर लाइसेंस तथा कॉलोनी विकास की अनुमति लेना अनिवार्य होता है। लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा इनमें से कोई भी वैधानिक अनुमति प्राप्त नहीं की गई। मामले की पुष्टि के लिए पटवारी पंचनामा एवं निकाय उपयंत्री
द्वारा संयुक्त रूप से मौके की जांच की गई। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि को 8 छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजित कर बेचा गया है, जो कि मध्यप्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास नियम 2021) का स्पष्ट उल्लंघन है। नगर निगम द्वारा इस संबंध में संबंधित व्यक्ति को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, बावजूद इसके अब तक कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। नियमों के तहत, मध्यप्रदेश नगरपालिका (कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रेशन, निर्बन्धन तथा शर्तें) नियम 2021 की कंडिका 22 के प्रावधानों के अनुसार, अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने का भी प्रावधान है। नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय ने नोटिस जारी कर अनाधिकृत कॉलोनी घोषित कर दिया है। नगर निगम आयुक्त श्री राय ने आमजन से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी या भूमि में निवेश करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के चौरई में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीलू निर्मलकर द्वारा लगाया गया ताला नगर में पीने के पानी की समस्या के कारण।1
- पांजरा के पास गलत दिशा में गाड़ी युवक की मौत आरोपी अस्पताल बिल न देकर फरार छिंदवाड़ा जिले के पांजरा क्षेत्र में सड़क हादसा परचोली के विवेक रघुवंशी ने गलत दिशा में वाहन चलाते हुए धामनिया चांद निवासी राजू काकोड़िया (30) को टक्कर मार दी। घायल राजू को छिंदवाड़ा के आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत। डॉक्टरों ने पुष्टि की।परिजनों का आरोप आरोपी ने गाली-गलौज की और 17,500 का बिल न देकर फरार हो गया! परिवार की कमजोर हालत, रो-रोकर बुरा हाल। आज गुरुवार सुबह 10 बजे पुलिस ने शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू।1
- कुलबेहरा नदी घाट पर स्वच्छता प्रेमियों ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किया श्रमदान ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ विश्व पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिक निगम एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 स्थित कुलबैहरा नदी घाट पर श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी घाट की स्वच्छता बनाए रखना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना था। जिसमें नगर निगम के सहायक यंत्री विवेक चौहान, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, बादल भारद्वाज, स्वच्छता चैंपियन डॉ. मीरा पड़रकर, अलका शुक्ला, रवींद्र सिंह कुशवाहा, महेश बंदेवार, शैलेंद्र उजवने, स्वास्थ निरीक्षक अरुण गड़ेवाल, समाज सेवी कृपा शंकर यादव, कमलेश सूर्यवंशी नुपुर पवार एवं वंदना भटनागर के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सराहनीय योगदान रहा। अभियान में विशेष रूप से मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से ज्ञानेश्वरी महोबिया, शिखा बोपचे, रमेश द्विवेदी एवं राकेश स्थापक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने स्वच्छता सहित पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई एवं सभी से ग्रीष्मकाल में पशु पक्षियों के लिए दाना - पानी रखने की अपील की ओर श्रमदान करते हुए नदी घाट क्षेत्र की सफाई की तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।1
- कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रथम पुण्यतिथि पर लिया1
- बिछुआ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गेहूं खरीदी केंद्र करेल एवं पाथरी में माननीय विधायक सुजित सिंह चौधरी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों की सुविधाओं, तौल व्यवस्था, भंडारण व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल , क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी थोटा अध्यक्ष सहस पटेल , क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी उल्हावाड़ी अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू पटेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। माननीय विधायक ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि खरीदी केंद्रों पर पारदर्शिता एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके।1
- Post by Dvarka tumram1
- * अमरवाड़ा - व्यवहार न्यायलय हर्रई के माननीय विद्वान न्यायाधीश श्रीमान आकाश अहिरवार जी के द्वारा चेक बाउंस मामले में आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदू साहू को छह माह का सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई एवं शेष राशि 9% ब्याज के साथ वापसी के आदेश जारी किए गए। परिवादी प्रमोद शर्मा के अधिवक्ता शैलेश शर्मा के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि हर्रई निवासी नंद किशोर साहू ने दिनाँक 18 जुलाई 2023 को हर्रई निवासी प्रमोद पिता गणेश प्रसाद शर्मा को ₹5 लाख का चेक दिया गया था,1
- कुत्ते ने काटा झाड़-फूंक कराया महिला लोगों को काटने दौड़ी जिला अस्पताल भारती "छिंदवाड़ा के तामिया तिपाखेड़ा से सनसनीखेज मामला! 3 महीने पहले आवारा कुत्ते ने 50 वर्षीय जगवती को काटा। परिवार ने झाड़-फूंक कराई, अब हालत गंभीर।महिला पानी देख भागती है, लोगों को काटने दौड़ती है। दामाद पूरन उइके 'व्यवहार कुत्ता जैसा हो गया!'परिजन तामिया अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर। डॉ. दिनेश पालस ने आज गुरुवार सुबह10 बजे बताया कि 'समय पर एंटी-रेबीज जरूरी, लापरवाही घातक कुत्ते काटे तो तुरंत घाव साफ कराएं। सावधानी बरतें!"1