logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुनासीर नाथ मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, सावन पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सुनासीर नाथ मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, सावन पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा हरदोई। सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत स्थित सुनासीर नाथ मंदिर का भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम एवं एसपी ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।

19 hrs ago
user_Babu Bajpai
Babu Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

सुनासीर नाथ मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, सावन पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सुनासीर नाथ मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, सावन पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा हरदोई। सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत स्थित सुनासीर नाथ मंदिर का भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम एवं एसपी ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    2
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ****संभव अभियान में सुस्ती पर डीएम का चाबुक, चार परियोजनाओं को चेतावनी*** 👉15 अगस्त तक सुधार के निर्देश, लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने की दो टूक चेतावनी शाहजहांपुर। संभव अभियान-6.0 में खराब प्रगति पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त तेवर अपनाए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में उन्होंने भावलखेड़ा, निगोही, सिंधौली और जैतीपुर परियोजनाओं की कम प्रगति पर नाराजगी जताई। डीएम ने संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजरों और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संभव अभियान के सभी निर्धारित बिंदुओं पर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि 15 अगस्त तक प्रगति में अपेक्षित सुधार नजर आना चाहिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने को भी कहा। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर वीएचएसएनडी सत्रों का समय से आयोजन और सुपरवाइजरों द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों के ऊपर या आसपास से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की सूचना जुटाकर सुरक्षा के जरूरी उपाय कराने को भी कहा गया। 👉पोषण ट्रैकर पर भी सख्ती पोषण ट्रैकर की समीक्षा में डीएम ने तीन से छह वर्ष के ऐसे पंजीकृत लाभार्थियों की केंद्रवार सूची तैयार कर अपार आईडी बनवाने के निर्देश दिए, जिनके आधार कार्ड बन चुके हैं। सभी लाभार्थियों का मोबाइल सत्यापन एक दिन में पूरा कराने को कहा। उन्होंने प्रतिदिन शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन और पोषण ट्रैकर पर सभी आवश्यक विवरण दर्ज कराने के निर्देश दिए। एफआरएस के जरिए अनुपूरक पुष्टाहार वितरण की रोजाना समीक्षा तथा जुलाई में टीएचआर वितरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कराने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना चेहरा प्रमाणीकरण के अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किसी भी हालत में नहीं किया जाएगा। 👉अधूरे केंद्र जल्द होंगे हैंडओवर आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर हैंडओवर की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कराने के निर्देश दिए गए। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाई जा रही पोषण वाटिकाओं का मुख्य सेविकाओं से स्थलीय सत्यापन कराने को भी कहा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं और ब्लॉक समन्वयक मौजूद रहे।
    1
    ****संभव अभियान में सुस्ती पर डीएम का चाबुक, चार परियोजनाओं को चेतावनी***

👉15 अगस्त तक सुधार के निर्देश, लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने की दो टूक चेतावनी
शाहजहांपुर। संभव अभियान-6.0 में खराब प्रगति पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त तेवर अपनाए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में उन्होंने भावलखेड़ा, निगोही, सिंधौली और जैतीपुर परियोजनाओं की कम प्रगति पर नाराजगी जताई। डीएम ने संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजरों और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संभव अभियान के सभी निर्धारित बिंदुओं पर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि 15 अगस्त तक प्रगति में अपेक्षित सुधार नजर आना चाहिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने को भी कहा।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर वीएचएसएनडी सत्रों का समय से आयोजन और सुपरवाइजरों द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों के ऊपर या आसपास से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की सूचना जुटाकर सुरक्षा के जरूरी उपाय कराने को भी कहा गया।
👉पोषण ट्रैकर पर भी सख्ती
पोषण ट्रैकर की समीक्षा में डीएम ने तीन से छह वर्ष के ऐसे पंजीकृत लाभार्थियों की केंद्रवार सूची तैयार कर अपार आईडी बनवाने के निर्देश दिए, जिनके आधार कार्ड बन चुके हैं। सभी लाभार्थियों का मोबाइल सत्यापन एक दिन में पूरा कराने को कहा।
उन्होंने प्रतिदिन शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन और पोषण ट्रैकर पर सभी आवश्यक विवरण दर्ज कराने के निर्देश दिए। एफआरएस के जरिए अनुपूरक पुष्टाहार वितरण की रोजाना समीक्षा तथा जुलाई में टीएचआर वितरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कराने को कहा।
डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना चेहरा प्रमाणीकरण के अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किसी भी हालत में नहीं किया जाएगा।
👉अधूरे केंद्र जल्द होंगे हैंडओवर
आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर हैंडओवर की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कराने के निर्देश दिए गए। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाई जा रही पोषण वाटिकाओं का मुख्य सेविकाओं से स्थलीय सत्यापन कराने को भी कहा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं और ब्लॉक समन्वयक मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद हरदोई आज दिनांक 10 अगस्त,2026 को मुख्य विकास अधिकारी,हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित एन0आर0सी0 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती पाये गये मुख्य जनपद हरदोई आज दिनांक 10 अगस्त,2026 को मुख्य विकास अधिकारी,हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित एन0आर0सी0 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती पाये गये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अतिकुपोषित बच्चों की माताओं से बातचीत की गयी तथा बच्चों को दिये जाने वाले पोषाहार के बारे में जानकारी ली गयी । मौके पर उपस्थित एन0आर0सी0 प्रभारी डा0 शिवम गुप्ता एवं डायटिशियन श्रीमती शलिनी मिश्रा से बच्चों के पोषाहार के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा रसोईघर का निरीक्षण किया गया। रसोई में सीलन पाये जाने एवं रंगाई-पुताई न पाये जाने तथा एन0आर0सी0 के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था न पाये जाने पर एन0आर0सी0 प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये गये। इस एन.आर.सी. सेन्टर पर कुल 13 ब्लाकों(ब्लाक सण्डीला के ब्लाकों को छोड़कर) के अति कुपोषित बच्चे भर्ती होते हैं, परन्तु विगत दो माहों में किसी भी ब्लाक की सी0डी0पी0ओ0 द्वारा एन0आर0सी0 का भ्रमण नहीं किया गया तथा भर्ती बच्चों के बारे में कोई फीडबैक व जानकारी नहीं ली गयी। मुख्य विकास अधिकारी सभी 13 सी0डी0पी0ओ0 को एन0आर0सी0 का भ्रमण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये गये । निरीक्षण के समय डा0 चन्द्र किशोर,सी0एम0एस0, डा0 शिवम गुप्ता,प्रभारी एन0आर0सी0 एवं श्री रामेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी उपस्थित रहीं। तदोपरांत मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा राजकीय बाल सम्प्रेक्षण ग्रह का निरीक्षण किया गया तथा निरूद्ध बाल बन्दियों के स्किल डेवलपमेन्ट हेतु चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा पुस्तकालय,कम्प्यूटर रूम,भोजनालय एवं क्रीडा स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण ग्रह को दिये गये। संस्थान में किए जा रहे बागवानी का कार्य सराहनीय पाया गया,जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधीक्षक की सराहना की गयी। निरीक्षण के समय श्री संजय निगम,जिला प्रोबेशन अधिकारी,हरदोई, श्री सौरभ पाठक,अधीक्षक,राजकीय सम्प्रेक्षण गृह,हरदोई तथा खण्ड विकास अधिकारी,सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी उपस्थित रहीं।
    4
    जनपद हरदोई 
    आज दिनांक 10 अगस्त,2026 को मुख्य विकास अधिकारी,हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित एन0आर0सी0 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती पाये गये मुख्य
जनपद हरदोई 
आज दिनांक 10 अगस्त,2026 को मुख्य विकास अधिकारी,हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित एन0आर0सी0 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती पाये गये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अतिकुपोषित बच्चों की माताओं से बातचीत की गयी तथा बच्चों को दिये जाने वाले पोषाहार के बारे में जानकारी ली गयी । मौके पर उपस्थित एन0आर0सी0 प्रभारी डा0 शिवम गुप्ता एवं डायटिशियन श्रीमती शलिनी मिश्रा से बच्चों के पोषाहार के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा रसोईघर का निरीक्षण किया गया। रसोई में सीलन पाये जाने एवं रंगाई-पुताई न पाये जाने तथा एन0आर0सी0 के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था न पाये जाने पर एन0आर0सी0 प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये गये। इस एन.आर.सी. सेन्टर पर कुल 13 ब्लाकों(ब्लाक सण्डीला के ब्लाकों को छोड़कर) के अति कुपोषित बच्चे भर्ती होते हैं, परन्तु विगत दो माहों में किसी भी ब्लाक की सी0डी0पी0ओ0 द्वारा एन0आर0सी0 का भ्रमण नहीं किया गया तथा भर्ती बच्चों के बारे में कोई फीडबैक व जानकारी नहीं ली गयी। मुख्य विकास अधिकारी सभी 13 सी0डी0पी0ओ0 को एन0आर0सी0 का भ्रमण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये गये । निरीक्षण के समय डा0 चन्द्र किशोर,सी0एम0एस0, डा0 शिवम गुप्ता,प्रभारी एन0आर0सी0 एवं श्री रामेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी उपस्थित रहीं।
तदोपरांत मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई श्रीमती नेहा ब्याडवाल द्वारा राजकीय बाल सम्प्रेक्षण ग्रह का निरीक्षण किया गया तथा निरूद्ध बाल बन्दियों के स्किल डेवलपमेन्ट हेतु चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा पुस्तकालय,कम्प्यूटर रूम,भोजनालय एवं क्रीडा स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण ग्रह को दिये गये। संस्थान में किए जा रहे बागवानी का कार्य सराहनीय पाया गया,जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधीक्षक की सराहना की गयी। निरीक्षण के समय श्री संजय निगम,जिला प्रोबेशन अधिकारी,हरदोई, श्री सौरभ पाठक,अधीक्षक,राजकीय सम्प्रेक्षण गृह,हरदोई तथा खण्ड विकास अधिकारी,सुरसा श्रीमती कविता अवस्थी उपस्थित रहीं।
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह संपादक
    राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बादलों ने गड़गड़ाहट व हवा के साथ काफी तेज बारिश ने मौसम का बदला मिजाज, गाँव हथौड़ा जनपद हरदोई का नजारा शाम के 6:00 बजे बादलों ने चारों तरफ से घनघोर वर्षा करते हुए मौसम के मिजाज को बदल दिया है किसानों को बहुत बड़ी राहत हुई है इस बरसात से धान की फसल में काफी फायदा हुआ है इस बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे।
    1
    बादलों ने गड़गड़ाहट व हवा के साथ काफी तेज बारिश ने मौसम का बदला मिजाज, गाँव हथौड़ा जनपद हरदोई का नजारा 
शाम के 6:00 बजे बादलों ने चारों तरफ से घनघोर वर्षा करते हुए मौसम के मिजाज को बदल दिया है किसानों को बहुत बड़ी राहत हुई है इस बरसात से धान की फसल में काफी फायदा हुआ है इस बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे।
    user_अजीत प्रताप सिंह
    अजीत प्रताप सिंह
    Local News Reporter सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शिव भक्तों की सेवा में जुटे कोतवाल अरविंद सिंह चौहान, जलपान कराकर बढ़ाया उत्साह जलालाबाद/परशुरामपुरी। पवित्र सावन माह में शिवभक्ति का उल्लास चरम पर है। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे शिव भक्तों की सेवा के लिए जलालाबाद कोतवाली पुलिस भी तत्पर नजर आई। कोतवाल अरविंद सिंह चौहान ने कांवड़ियों एवं शिव भक्तों को जलपान कराकर उनकी सेवा की तथा यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। सावन माह में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण शिवमय बना हुआ है। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाकर जलपान एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
    1
    शिव भक्तों की सेवा में जुटे कोतवाल अरविंद सिंह चौहान, जलपान कराकर बढ़ाया उत्साह
जलालाबाद/परशुरामपुरी। पवित्र सावन माह में शिवभक्ति का उल्लास चरम पर है। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे शिव भक्तों की सेवा के लिए जलालाबाद कोतवाली पुलिस भी तत्पर नजर आई।
कोतवाल अरविंद सिंह चौहान ने कांवड़ियों एवं शिव भक्तों को जलपान कराकर उनकी सेवा की तथा यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
सावन माह में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण शिवमय बना हुआ है। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाकर जलपान एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
    user_विमल गुप्ता पत्रकार
    विमल गुप्ता पत्रकार
    Advertising agency जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पात्रों को समय से मिले योजनाओं का लाभ, लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश ! डीएम शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड हेल्पलाइन और निराश्रित महिला पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि विभागीय योजनाओं को पारदर्शिता, प्रभावी निगरानी और समयबद्धता के साथ लागू किया जाए। लंबित मामलों को चिन्हित कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से लाभान्वित किया जाए और शासन की मंशा के अनुरूप महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
    1
    पात्रों को समय से मिले योजनाओं का लाभ, 
लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश ! डीएम

शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित महिला कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड हेल्पलाइन और निराश्रित महिला पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि विभागीय योजनाओं को पारदर्शिता, प्रभावी निगरानी और समयबद्धता के साथ लागू किया जाए। लंबित मामलों को चिन्हित कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से लाभान्वित किया जाए और शासन की मंशा के अनुरूप महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    1
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सपा कार्यकर्ताओं की बैठक मैं अवधेश वर्मा का बड़ा बयान
    1
    सपा कार्यकर्ताओं की बैठक मैं अवधेश वर्मा का बड़ा बयान
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अपने ग्राम अन्ना गांव की गली व रोड बनवाने के सम्बन्ध मे DM sir Hardoi - कक्षा -3 ki छात्रा गुलशन राजपूत पुत्री प्रवीन राजपूत ने DM sir Hardoi से अपने गांव की रोड बनवाने की अपील की है
    1
    अपने ग्राम अन्ना गांव की गली व रोड बनवाने के सम्बन्ध मे 
DM sir Hardoi - कक्षा -3 ki छात्रा गुलशन राजपूत पुत्री प्रवीन राजपूत ने  DM sir Hardoi से अपने  गांव की रोड बनवाने की अपील की है
    user_Praveen Rajpoot
    Praveen Rajpoot
    Photographer सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.