मछली मंडी रोड की बदहाली से लोग परेशान बरसात में तालाब बनी सड़क, निर्माण का भरोसा पलिया नगर की प्रमुख मछली मंडी रोड वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से यह किसी तालाब जैसी दिखाई देने लगी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और भरे पानी के कारण राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं कराया गया। बरसात के दौरान जलभराव के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल होने का खतरा उठाते हैं, जबकि छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। मोहल्ले के बब्लू, सोमपाल, करन गुप्ता, सिराज अली, विकास कुमार एवं बुन्दू मियां ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत और मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि मछली मंडी रोड के निर्माण को कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
मछली मंडी रोड की बदहाली से लोग परेशान बरसात में तालाब बनी सड़क, निर्माण का भरोसा पलिया नगर की प्रमुख मछली मंडी रोड वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से यह किसी तालाब जैसी दिखाई देने लगी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और भरे पानी के कारण राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं कराया गया। बरसात के दौरान जलभराव के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक
फिसलकर चोटिल होने का खतरा उठाते हैं, जबकि छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। मोहल्ले के बब्लू, सोमपाल, करन गुप्ता, सिराज अली, विकास कुमार एवं बुन्दू मियां ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत और मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि मछली मंडी रोड के निर्माण को कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- मछली मंडी रोड की बदहाली से लोग परेशान बरसात में तालाब बनी सड़क, निर्माण का भरोसा पलिया नगर की प्रमुख मछली मंडी रोड वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से यह किसी तालाब जैसी दिखाई देने लगी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और भरे पानी के कारण राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं कराया गया। बरसात के दौरान जलभराव के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल होने का खतरा उठाते हैं, जबकि छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। मोहल्ले के बब्लू, सोमपाल, करन गुप्ता, सिराज अली, विकास कुमार एवं बुन्दू मियां ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत और मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि मछली मंडी रोड के निर्माण को कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।2
- गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा : डीआईजी वी. विक्रमन माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव, विद्वान शिक्षकों का सम्मान; डीआईजी वी. विक्रमन को मिला 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' लखीमपुर खीरी। विद्या भारती विद्यालय माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी एवं माधव गुरुकुलम छात्रावास में शुक्रवार को श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला, शिवकांत मिश्रा एवं राजकिशोर दीक्षित का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन कर अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लखीमपुर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वी. विक्रमन, विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज, प्राचार्या साधना अवस्थी, पूर्व प्राचार्य डॉ. दयानंद शुक्ला, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रवक्ता शिवकांत मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता राजकिशोर दीक्षित तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रबोध शुक्ल द्वारा माँ भारती, माँ सरस्वती एवं परम पूजनीय माधव जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी वी. विक्रमन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव इस महान परंपरा को जीवंत बनाए रखने का उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा कि बालक कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिनका व्यक्तित्व बचपन में प्राप्त संस्कारों से निर्मित होता है। इस अवसर पर राष्ट्र सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डीआईजी वी. विक्रमन को 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध कर रहा है। शिवकांत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है और इसकी सुंदर झलक माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में दिखाई देती है। वहीं राजकिशोर दीक्षित ने विद्यालय को संस्कारित एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों के निर्माण की सशक्त पाठशाला बताते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की। विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज ने कहा कि विद्यालय अपनी 18 वर्षों की गौरवपूर्ण शैक्षणिक यात्रा में कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, सेवाभावी, अनुशासित, विवेकशील एवं राष्ट्रभक्त विद्यार्थियों के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित गुरुजनों का रोली-तिलक, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अनुरा अग्रवाल, रवि अवस्थी, यश बाजपेई, अंश वर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या साधना अवस्थी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूजा गुप्ता एवं अमन वर्मा ने किया। इस अवसर पर विकास बाजपेई, रुचि यादव, मानसी मिश्रा, प्रियांशी वर्मा, रोली गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामजन्म बरनवाल, सर्वेश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, विनीता त्रिपाठी, डॉ. पारुल त्रिवेदी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।1
- *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*1
- लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर... साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर... साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना टीम ने अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह के 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में सिम कार्ड और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कोतवाली सदर क्षेत्र में लखनऊ-बहरेाइच मार्ग स्थित अमृतागंज नहर पुलिया के पास की गई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग जिलों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।1