logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षी पर हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार प्रतापगढ़ 🔴 *वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षी पर हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* ➡️ *नामजद अभियुक्त हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, विधिक कार्यवाही प्रचलित* थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चिलबिला पावर हाउस तिराहे पर दिनांक 30.04.2026 को वाहन चेकिंग/यातायात व्यवस्था के दौरान ट्रक चालकों द्वारा रॉन्ग साइड में वाहन खड़ा करने पर पुलिस द्वारा टोकने पर विवाद उत्पन्न हो गया। इसी दौरान ट्रक चालक हरप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी रतोके चोला थाना चोला साहब, जनपद तरन तारन (पंजाब) द्वारा आरक्षी पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। *घटना के उपरांत अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान कर उसे तत्परता से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।* घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल आरक्षी का कुशलक्षेम जाना गया तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* घायल आरक्षी का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है तथा उनकी स्थिति सामान्य है।

7 hrs ago
user_Salman Khan "Journalist"
Salman Khan "Journalist"
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
76d60a0d-3d05-48ad-a716-06bc1a89a959

वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षी पर हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार प्रतापगढ़ 🔴 *वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षी पर हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* ➡️ *नामजद अभियुक्त हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, विधिक कार्यवाही प्रचलित* थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चिलबिला पावर हाउस तिराहे पर दिनांक 30.04.2026 को वाहन चेकिंग/यातायात व्यवस्था के दौरान ट्रक चालकों द्वारा रॉन्ग साइड में वाहन खड़ा करने पर पुलिस द्वारा टोकने पर विवाद उत्पन्न हो गया। इसी दौरान ट्रक चालक हरप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी रतोके चोला थाना चोला साहब, जनपद तरन तारन (पंजाब) द्वारा आरक्षी पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। *घटना के उपरांत अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान कर उसे तत्परता से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।* घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल आरक्षी का कुशलक्षेम जाना गया तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* घायल आरक्षी का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है तथा उनकी स्थिति सामान्य है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़। ट्रैफिक पुलिस पर ट्रक चालक ने किया हमला, धारदार हथियार से सिपाही अरुण मौर्य पर हमला, रॉन्ग साइड ट्रक घुसने पर सिपाही ने रोका, बातचीत के दौरान हुआ विवाद, चालक ने किया हमला, घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, एसपी दीपक भूकर, ASP आलोक कुमार, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे, फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, नगर कोतवाली के चिलबिला इलाके का मामला,
    1
    प्रतापगढ़।
ट्रैफिक पुलिस पर ट्रक चालक ने किया हमला,
धारदार हथियार से सिपाही अरुण मौर्य पर हमला,
रॉन्ग साइड ट्रक घुसने पर सिपाही ने रोका,
बातचीत के दौरान हुआ विवाद, चालक ने किया हमला,
घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती,
एसपी दीपक भूकर, ASP आलोक कुमार, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे,
फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस,
नगर कोतवाली के चिलबिला इलाके का मामला,
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    1
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    8 hrs ago
  • प्रतापगढ़ विकास भवन सभागार में भावुक वातावरण के बीच 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये वरिष्ठ सहायक लालमणि पाण्डेय को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद किया।
    1
    प्रतापगढ़ विकास भवन सभागार में भावुक वातावरण के बीच 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये वरिष्ठ सहायक लालमणि पाण्डेय को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद किया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पूर्व विधायक धीरज ओझा के पुत्र जीवेश ओझा ने CISCE 12 वीं की परीक्षा में 96% मार्क्स लाकर सामान्य वर्ग का सिर किया ऊँचा... काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11बजे कक्षा 12वीं (ISC) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। CISCE कक्षा- 12 की परीक्षा में जीवेश वर्धन ओझा सक्षम पुत्र अभय कुमार ओझा "धीरज ओझा" नें 96% मार्क्स से ऊपर लाकर अपने माता-पिता व परिवार का तो मान बढ़ाया ही है। साथ ही अपने गुरुजनों एवं शैक्षणिक संस्थान सहित जनपद प्रतापगढ़ का भी मान बढ़ाया है।
    1
    पूर्व विधायक धीरज ओझा के पुत्र जीवेश ओझा ने CISCE 12 वीं की परीक्षा में 96% मार्क्स लाकर सामान्य वर्ग का सिर किया ऊँचा...
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11बजे कक्षा 12वीं (ISC) के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
CISCE कक्षा- 12 की परीक्षा में जीवेश वर्धन ओझा सक्षम पुत्र अभय कुमार ओझा "धीरज ओझा" नें 96% मार्क्स से ऊपर लाकर अपने माता-पिता व परिवार का तो मान बढ़ाया ही है। साथ ही अपने गुरुजनों एवं शैक्षणिक संस्थान सहित जनपद प्रतापगढ़ का भी मान बढ़ाया है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था,जिसे घेराबंदी कर दबोचा गया।मामला 25 मार्च 2026 की रात का है,जब पीड़िता अपने घर की छत पर बने कमरे में सो रही थी।गर्मी की वजह से कमरे का दरवाजा खुला था। इसी दौरान गांव का ही आरोपी राजकुमार छत पर चढ़कर कमरे में घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा।महिला के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।पीड़िता की तहरीर पर थाना सरेनी में मुकदमा दर्ज किया गया।बाद में पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सरेनी पुलिस ने आरोपी को छतौना नहर पुलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    1
    रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था,जिसे घेराबंदी कर दबोचा गया।मामला 25 मार्च 2026 की रात का है,जब पीड़िता अपने घर की छत पर बने कमरे में सो रही थी।गर्मी की वजह से कमरे का दरवाजा खुला था। इसी दौरान गांव का ही आरोपी राजकुमार छत पर चढ़कर कमरे में घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा।महिला के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।पीड़िता की तहरीर पर थाना सरेनी में मुकदमा दर्ज किया गया।बाद में पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सरेनी पुलिस ने आरोपी को छतौना नहर पुलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    22 hrs ago
  • इस काम के सैलरी बहुत ही कम है रूपए 15000महत बहुत है
    3
    इस काम के सैलरी बहुत ही कम है रूपए 15000महत बहुत है
    user_RANJIT KUMAR
    RANJIT KUMAR
    Lalganj, Rae Bareli•
    22 hrs ago
  • अमेठी जिले में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिशंकर वर्मा, धर्मेन्द्र व शबीब खां को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। भावुक माहौल के बीच सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता भी फैलायी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों साइबर ठग खुद को ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कर्मचारी बताकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फोन करते हैं और पेंशन संबंधी दस्तावेज अधूरे होने का झांसा देकर उनकी निजी जानकारी और ओटीपी हासिल करने की कोशिश करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और सतर्क रहकर साइबर ठगी से बचें।
    4
    अमेठी जिले में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिशंकर वर्मा, धर्मेन्द्र व शबीब खां को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। भावुक माहौल के बीच सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता भी फैलायी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों साइबर ठग खुद को ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कर्मचारी बताकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फोन करते हैं और पेंशन संबंधी दस्तावेज अधूरे होने का झांसा देकर उनकी निजी जानकारी और ओटीपी हासिल करने की कोशिश करते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और सतर्क रहकर साइबर ठगी से बचें।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना लीलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों 1- अरमान शेख, 2- अफजल उर्फ जानी के पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने क्या कुछ कहा देखें।
    1
    थाना लीलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों 1- अरमान शेख, 2- अफजल उर्फ जानी के पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)  बृजनन्दन राय ने क्या कुछ कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.