ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर राशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के दीघोद गाँव के ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुँचे और कलेक्टर से चार माह से राशन ना मिलने की शिकायत करते हुए उचित मूल्य की दुकान की जांच करवाकर चार माह का राशन दिलाने की मांग की ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन मुनेश जाटव और दिलीप जाटव पर चार माह से राशन वितरित न करने का आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व में शिकायत के बाद तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गांव में जांच की थी। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान उनसे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए और दुकान के महीने में केवल तीन दिन खुलने की रिपोर्ट तैयार कर दी गई। उन्होंने अपनी उपस्थिति में दोबारा जांच कराने और चार माह का बकाया राशन दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर राशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के दीघोद गाँव के ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुँचे और कलेक्टर से चार माह से राशन ना मिलने की शिकायत करते हुए उचित मूल्य की दुकान की जांच करवाकर चार माह का राशन दिलाने की मांग की ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन मुनेश जाटव और दिलीप जाटव पर चार माह से राशन वितरित न करने का आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व में शिकायत के बाद तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गांव में जांच की थी। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान उनसे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए और दुकान के महीने में केवल तीन दिन खुलने की रिपोर्ट तैयार कर दी गई। उन्होंने अपनी उपस्थिति में दोबारा जांच कराने और चार माह का बकाया राशन दिलाने की मांग की।
- करेरा के बांसगढ़ सरकारी स्कूल में गंदगी का राज! बच्चों के बीच पनप रहे कीड़े-मकौड़े, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल जहां बच्चों की पढ़ाई और भोजन की व्यवस्था, वहीं पसरी गंदगी; वीडियो सामने आने के बाद तत्काल सफाई की मांग करेरा, शिवपुरी। ग्राम पंचायत बांसगढ़ स्थित शासकीय स्कूल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूल परिसर में गंदगी और अव्यवस्था दिखाई दे रही है। परिसर में गंदगी के बीच कीड़े-मकौड़े पनपने की स्थिति भी नजर आ रही है। इसी परिसर में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके लिए भोजन तैयार किए जाने की बात सामने आई है। स्कूल जैसी जगह, जहां बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए, वहां इस तरह की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। यदि परिसर में लंबे समय तक सफाई नहीं होती है तो गंदगी और कीड़े-मकौड़ों के कारण बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर स्कूल का निरीक्षण करें। परिसर की साफ-सफाई, कचरे का उचित निस्तारण और भोजन तैयार करने वाले स्थान की स्वच्छता सुनिश्चित कराई जाए। सवाल यह है कि बच्चों के लिए स्वच्छता और सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? अब देखना होगा कि वीडियो सामने आने के बाद संबंधित विभाग कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और स्कूल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाता है।1
- खनियाधाना में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित! खनियाधाना में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित खनियाधाना। शिवपुरी जिले के विकासखंड खनियाधाना में रविवार को मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद खनियाधाना और नगर परिषद पिछोर के कुल आठ मनोनीत पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह लोधी रहे। नगर परिषद खनियाधाना के सीएमओ आशुतोष शर्मा ने सभी मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई। पिछोर नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों में रामवती मनोहर अहिरवार, सत्येंद्र पाठक (लारा), के.पी. कुशवाहा एवं अनिल सोनी शामिल रहे। वहीं नगर परिषद खनियाधाना से उर्मिला धर्मपाल यादव, मयंक जैन, अजय झा एवं हिमांशु झा ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विधायक प्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं नगर के नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवमनोनीत पार्षदों का सम्मान भी किया गया। उपस्थित लोगों ने सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास और जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।1
- शाहाबाद क्षेत्र में में अतिक्रमण पर चला NHAI का पीला पंजा नेशनल हाईवे-27 के दायरे में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ NHAI ने कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के अनुसार हाईवे के 22 मीटर के दायरे में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पीला पंजा चलाया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अतिक्रमणकारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। NHAI की टीम ने हाईवे सीमा में आने वाले अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। बताया जा रहा है कि हाईवे के दायरे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।1
- जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन गोलेश्वर महादेव मंदिर से रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन भितरवार। केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को किसान नेताओं, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों सहित क्षेत्र के लोगों ने भितरवार में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सबसे पहले श्री गोलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां से सभी लोग हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। एसडीएम की अनुपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार शिवदत्त कटारे को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिजली विधेयक, बीज विधेयक, मनरेगा खत्म करने, बीबी-ग्राम योजना लागू करने, भारत-अमेरिका समझौते, खाद संकट, बढ़ती महंगाई, शिक्षा नीति, फसल बीमा योजना और एमएसपी लागू नहीं करने जैसी नीतियों के खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी2+50 प्रतिशत एमएसपी घोषित कर मंडियों में एमएसपी पर खरीदी की कानूनी गारंटी दी जाए। किसानों की कर्जमाफी के साथ समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, पर्याप्त मात्रा में खाद देने और खाद वितरण में टोकन प्रणाली समाप्त करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने ग्रामीण मनरेगा को पुन: बहाल करने, कार्य दिवस और मजदूरी में वृद्धि करते हुए वर्ष में 200 दिन काम तथा 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने, बिजली संशोधन विधेयक 2025 को रद्द करने और बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों के नाम पर उपभोक्ताओं से कथित अतिरिक्त वसूली बंद करने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से अनाज, दाल, तेल सहित 14 आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की मांग ज्ञापन में शामिल रही। वहीं प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए एसडीएम कार्यालय पर पुलिस बल तैनात रहा। भितरवार थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शन में किसान महासभा अध्यक्ष , सीटू नेता बीरबल चैन,प्रदेश सचिव, भीम आर्मी कार्यकर्ता , बड़ी संख्या में किसान नेता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कर्मचारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।2
- *विजयपुर जनपद सभागार में एसडीएम अभिषेक मिश्रा की अध्यक्षता में 15 अगस्त को गूंजेगा देशभक्ति का जयघोष, प्रशासन ने कसी कमर3
- अटल पथ का रूट बदलने पर विरोध, विद्यार्थियों-अभिभावकों ने दिया धरना अटल पथ के पूर्व स्वीकृत गणेश मार्ग पर ही निर्माण कराने की मांग को लेकर आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों, अभिभावकों, व्यापारियों व मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और करीब दो घंटे धरना देकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में स्वीकृत रूट बदलकर मुक्तिधाम रोड कर दिया गया, जबकि वहां पहले से सीसी रोड व नाला बना है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार डॉ. विशाल वर्मा व पीडब्ल्यूडी जेईएन दिवेश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया।1
- भितरवार में जनपद सीईओ के नेतृत्व में कर्मचारियों और सचिवों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान भितरवार। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज भितरवार नगर में देशभक्ति का अनूठा रंग देखने को मिला। जनपद पंचायत भितरवार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) एल. एन. पिप्पल के नेतृत्व में जनपद कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों, ग्राम पंचायतों के सचिवों, सहायक सचिवों और सरपंचों ने मिलकर भितरवार जनपद पंचायत कार्यालय से करेरा तिराहे से वापिश कार्यालय तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली और शपथ ली गयी । 9 से 14 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान जनपद सीईओ एल. एन. पिप्पल ने बताया कि राष्ट्रभक्ति की भावना को घर-घर पहुंचाने के लिए यह एक विशेष अभियान के रूप में शुरू किया गया है। यह विशेष तिरंगा अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर आगामी 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी कई प्रकार के देशभक्ति और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देशभक्ति के नारों से गुंजा नगर जनपद पंचायत कार्यालय से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने हाथों में सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे हुए थे। पूरी यात्रा के दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के गगनभेदी नारों से पूरा भितरवार नगर गुंजायमान हो उठा। प्रशासनिक अमले के साथ जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल इस तिरंगा यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें प्रशासनिक अमले के साथ-साथ जमीनी स्तर के जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में जनपद कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित समस्त फील्ड स्टाफ, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक (सहायक सचिव) और क्षेत्र के सरपंच विशेष रूप से शामिल हुए। सीईओ ने दिया एकजुटता का संदेश यात्रा के दौरान जनपद सीईओ एल. एन. पिप्पल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। इस 6 दिवसीय विशेष अभियान का उद्देश्य आम जनमानस में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराना है। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों, सचिवों और सरपंचों का आभार व्यक्त किया और आगे भी अभियान को सफल बनाने की अपील की। ।2
- बैराड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार बैराड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार1