संघ शताब्दी वर्ष पर सोरों में हुआ युवा संवाद, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान का दिया संदेश संघ शताब्दी वर्ष पर सोरों में हुआ युवा संवाद, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान का दिया संदेश सोरोंजी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोरोंजी नगर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के प्रांत बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र ने युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सजग किया। उन्होंने युवाओं से देश में चल रही विघटनकारी नीतियों को पहचानने और एकता के साथ उनका सामना करने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने तथा जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मयूरेश दुबे ने की। उन्होंने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए आशीर्वचन दिए। संचालन नगर शारीरिक प्रमुख केशव महेरे ने किया। कार्यक्रम में नगर संघचालक डॉ. एन.पी. सिंह हल्दिया, नगर कार्यवाह अमित अग्रवाल, नगर प्रचारक हर्षित, नगर सह कार्यवाह जयकिशन तिवारी, खंड कार्यवाह प्रमोद, नगर सह कार्यवाह संजय सक्सेना, नगर संपर्क प्रमुख अभिषेक, नगर अध्यक्ष भाजपा आदित्य काकोरिया, संत तुलसीदास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकरन सहित अमित त्रिवेदी, अमित मिश्र अनाड़ी, सतीश चौधरी, आशुतोष त्रिवेदी, गोविंद तिवारी, गंगाविष्णु, जय मिश्रा, केशव समेत नगर एवं खंड के युवाओं ने सहभागिता की।

- जुलूसे मोहम्मदी 26 अगस्त 2026 ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कासगंज में।1
- कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश कासगंज एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने बुधवार को थाना गंजडुण्डवारा और थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, परिसर और पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा विभिन्न पुलिस अभियानों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए। एसपी ने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बालिका सुरक्षा पर विशेष जोर थाना गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। त्योहारों को लेकर बढ़ाई जाएगी निगरानी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कस्बों के मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त एवं प्रभावी निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए।1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री रोडवेज सेवा, अब सवाल—आदेश तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई?1
- एटा बिग ब्रेकिंग.... नलकूपों की रखवाली में जुटे किसान, रातभर गांवों में पुलिस का पहरा एटा के जलेसर और सकरौली थाना क्षेत्रों में नलकूपों से कॉपर केबल चोरी की घटनाओं के बाद किसानों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार रात 9 बजे से किसानों ने नलकूपों की रखवाली के लिए पहरा शुरू कर दिया। वहीं सकरौली कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर गांवों में पुलिस बल तैनात किया। कोतवाल ने खुद पुलिस बल के साथ रातभर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिस टीम द्वारा सायरन बजाकर गांवों में गश्त की गई। सकरौली थाना क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी से वे परेशान हैं। और अब अपने नलकूपों की सुरक्षा खुद करने को मजबूर हैं। कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पांडे ने कहा कि नलकूपों से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील की डीजे, बाजे, नाच-गाने और हुड़दंग से बचने की अपील, जुलूस में दूसरे देशों के झंडे और बैनर नहीं लगाने की अपील, नकली तलवारों के प्रदर्शन और ट्रिपल राइडिंग से भी परहेज करने को कहा, तेज आवाज में शोर-शराबे से बचने और जुलूस को अनुशासित रखने की अपील, भारतीय झंडा और तिरंगा लगाने की मौलाना ने की अपील, दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले काम से बचने की अपील, 26 अगस्त को ईद-मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी।1
- Post by Amit Kumar1
- अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक में युवा मोर्चा की बड़ी बैठक | संगठन विस्तार और किसान मुद्दों पर मंथन | Shuru New अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक में युवा मोर्चा की बड़ी बैठक | संगठन विस्तार और किसान मुद्दों पर मंथन | Shuru New2
- सोरोंजी में गूंजे ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी सोरोंजी में गूंजे ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी सोरोंजी। तीर्थ नगरी सोरोंजी में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग से शुरू होकर मोहल्ला चौधरी, बड़ा बाजार, कायस्थान, लहरा रोड, रामसिंहपुरा होते हुए सहावर गेट मस्जिद तक पहुंचा। यहां से जुलूस वापस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में ऊंट और घोड़ों पर अरबी लिबास में सवार बुजुर्ग और बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस के आगे बाइक सवार युवा रंग-बिरंगी पगड़ियां पहने हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे गूंजते रहे और डीजे पर नात-ए-पाक पेश की गई। जुलूस में शामिल बच्चों को जगह-जगह बिस्किट और चॉकलेट वितरित की गईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी पुलिस फोर्स के साथ जुलूस के दौरान मौजूद रहे। जुलूस में हाफिज राहिल, हाफिज उबैश, हाफिज मोहसिन, कमाल हसन, इसरान राईन, मुकीस अहमद, गुलाम गौस कुरैशी, सलीम राईन, डा. महमूद खां, मु. युनुस, मु. फारुख, अबरार पठान, बिलाल कुरैशी, मुफीद पठान, अंजुम राहत, शरीफ गाजी, इस्लाम राईन, असलम राईन, राजू राईन, जाविद, शारिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।1