Shuru
Apke Nagar Ki App…
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में 8 मई को जिले के विकास कार्यो की आयोजित समीक्षा बैठक डिंडौरी में नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्यमंत्री एवं डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा 08 मई 2026 को कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित इस बैठक में विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एंव आगामी प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई ।
NILMANI CHOUDHARY
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में 8 मई को जिले के विकास कार्यो की आयोजित समीक्षा बैठक डिंडौरी में नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्यमंत्री एवं डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा 08 मई 2026 को कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित इस बैठक में विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एंव आगामी प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण डिंडौरी :- डिंडौरी में होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार जिला इकाई डिंडोरी होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों के लिए 04 मई 2026 से 09 मई 2026 तक बेसिक एवं एडवांस तैराकी, आपदा उपकरण संचालन तथा डीआरसी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी बाढ़ एवं जल आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जवानों की क्षमता एवं दक्षता का विकास करना रहा। प्रशिक्षण प्रभारी नरेश कुमार साहू, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड डिंडोरी तथा सहायक प्रभारी एवं प्रशिक्षक श्री शिवराज पंद्रे, प्लाटून कमांडर होमगार्ड डिंडोरी द्वारा जवानों को तैराकी एवं जल बचाव संबंधी विभिन्न गतिविधियों का गहन अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को किसी भी जल आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव कार्य करने के लिए आवश्यक तकनीकों की जानकारी दी गई। सहायक प्रशिक्षण प्रभारी शिवराज पंद्रे ने जवानों को बाढ़ आपदा संकट एवं उससे निपटने की रणनीतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद जवानों को स्थानीय डेम घाट ले जाकर व्यायाम, तैराकी के महत्व तथा नदी एवं जलाशय संबंधी सुरक्षा नियमों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को पानी में सुरक्षित तरीके से प्रवेश करना, तैराकी की विभिन्न विधियां, ब्रीदिंग इन-आउट तकनीक, बोट हैंडलिंग, पतवार एवं चप्पू से बोट संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही संचालन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई।1
- कुटुम्ब न्यायलय में आपसी राजीनामा से 15 मामलों का निपटारा कराया गया, पति पत्नी के 3 जोड़ो को एक दूसरे को माला पहना कर हुए एक। डिंडौरी जिले में लोक अदालत में आपसी राजीनामे से कुटुम्ब न्यायालय के द्वारा आपसी राजीनामा के तहत 15 मामलो का निपटारा करवाया गया, कुटुम्ब न्यायलय के न्यायधीश एम एल राठौर ने आपसी राजीनामा के तहत वर्षों से चल रहे पति पत्नी के मामलों का आपसी समझौता कराते हुए 3 जोड़े पति पत्नी को एक कर पति पत्नी एक दूसरे को माला पहना कर हसि खुशी अपने घरों को गए, लोक अदालत से परिवारों को एक नई खुशी मिली और वर्षों से बिछड़े पति पत्नी और बच्चे एक हुए। इस अवसर पर न्यायलय के न्यायधीश सहित न्यायलय के कर्मचारी अधिवक्ताओं ने सभी को बधाई शुभकामना दी1
- मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के मेहदवानी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और एक मरीज के परिजनों के बीच कथित मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, परिजनों ने इन आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया है कि अस्पताल में उन्हें ही थप्पड़ मारा गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- मध्य प्रदेश के मंडला जिले में लोग दूषित पेयजल से जूझ रहे हैं, जिसे वे 'ज़हर' बता रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीण अब सीधे कलेक्टर से सवाल कर रहे हैं कि क्या वे खुद ऐसा पानी पी सकते हैं।1
- डिंडोरी जिले के पिपरिया कला ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम बिजोरी में बिजली ठेकेदार की मनमानी सामने आई है। लाइन बदलने के काम में ठेकेदार ने बिजली पोलों की अनदेखी की है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।1
- घरेलू गैस सिलेंडर से बस कटाई का वीडियो वायरल1
- कटनी । जाति है कि जाती नहीं ! जी हा चाहे आप sdm बन जाओ या किसी और बढ़े पद पर बैठ जाओ कटनी । जाति है कि जाती नहीं ! जी हा चाहे आप sdm बन जाओ या किसी और बढ़े पद पर बैठ जाओ लेकिन कुछ घटिया मानसिकता वाले लोग आपकी जाति देखकर ही जातिगत भेदभाव करेंगे ये कोई वकील साहब है जो महिला आदिवासी sdm के लिए बोल रहे थे तो मैडम ने सुन लिया फिर क्या पूरा मामला देखिए आप #कटनी #मध्यप्रदेश #कटनी_कलेक्टर #कटनी_पुलिस #इंडिया1
- लोक अदालत की खास पहल: डिंडोरी फैमिली कोर्ट में टूटे रिश्ते फिर जुड़े, साथ विदा हुए तीन जोड़े लोक अदालत की खास पहल: डिंडोरी फैमिली कोर्ट में टूटे रिश्ते फिर जुड़े, साथ विदा हुए तीन जोड़े डिंडोरी - आपसी मनमुटाव और कानूनी पेचीदगियों के बीच फंसे परिवारों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। जिला न्यायालय डिंडोरी में आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रधान न्यायाधीश एम.एल. राठौर की समझाइश और सार्थक प्रयासों से तीन परिवारों के बीच चल रहे वर्षों पुराने विवादों का सुखद पटाक्षेप हुआ। न्यायालय के माहौल में आज उस समय भावुक कर देने वाले दृश्य देखे गए जब सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाई और साथ रहने का संकल्प लिया। *तीन परिवारों में लौटी खुशियां- आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।* पहला मामला ग्राम देवरी (चौकी अमरपुर) का है जहां पति पत्नी के बीच पिछले कुछ वर्षों से अनबन चल रही थी। लोक अदालत में न्यायाधीश की काउंसलिंग के बाद दोनों ने पुरानी बातों को भुलाकर अपने बच्चों के साथ घर जाने का फैसला किया। इसी तरह: ग्राम सुब्खार (औरई) के जोड़े ने भी आपसी विवाद को खत्म करते हुए पुनः वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। लोक अदालत में एक और मामला सामने आया जहां ग्राम माडा गौर (थाना समनापुर) निवासी पति पत्नी के बीच चल रहा कानूनी विवाद आज समाप्त हो गया और दोनों खुशी-खुशी एक साथ रवाना हुए। *प्रधान न्यायाधीश की समझाइश का असर* इस पूरी प्रक्रिया में प्रधान न्यायाधीश एम.एल. राठौर की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने दोनों पक्षों को परिवार के महत्व और बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए सुलह के लिए प्रेरित किया। *आपने कहा -* *लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य केवल कानूनी निपटारा करना नहीं, बल्कि टूटते हुए परिवारों को बचाना और समाज में समरसता लाना है।* *एम एल राठौर* *प्रधान न्यायाधीश* *डिंडोरी*1