Shuru
Apke Nagar Ki App…
समकालीन अभियान में बेतिया पुलिस ने 18अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 24फरवरी मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 165.340लीटर शराब बरामद की, साथ ही 34किलो 308ग्राम चरस और 7मोबाईल 9एटीएम भी जब्त किए। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
S9 Bihar
समकालीन अभियान में बेतिया पुलिस ने 18अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 24फरवरी मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 165.340लीटर शराब बरामद की, साथ ही 34किलो 308ग्राम चरस और 7मोबाईल 9एटीएम भी जब्त किए। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर मंगलवार 24 फरवरी को बेतिया में नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। दोपहर करीब 12 बजे बेतिया पुलिस केंद्र से प्रभात फेरी की शुरुआत हुई, जिसमें पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल हुए। रक्षित डीएसपी देवांनंद राउत ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यह प्रभात फेरी निकाली गई है। इसका मुख्य उद्देश्य बिहार को नशा मुक्त बनाना और लोगों को साइबर अपराध से सतर्क करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कभी मोबाइल पर ओटीपी भेजकर, कभी फर्जी लिंक के जरिए, तो कभी फोन कर बड़े इनाम या लॉटरी का लालच देकर लोगों को ठग लिया जाता है। अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और लालच भरे संदेशों से सावधान रहने की जरूरत है। बेतिया पुलिस की इस पहल का मकसद आमजन को जागरूक करना है ताकि लोग सतर्क रहें और किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड का शिकार न बनें। पुलिस ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और ठगी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस सप्ताह दिवस के तहत आगे भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में सुरक्षा, विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत हो सके।1
- मझौलिया पुलिस की छापेमारी में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार मझौलिया (पश्चिम चम्पारण)। मझौलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना1
- बैरिया अंचल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिना वैध रजिस्ट्री के दाखिल-खारिज स्वीकृत कर जमाबंदी कायम करने का आरोप लगा है। मामला ग्राम लौकरिया, खाता संख्या 21, खेसरा 1871, रकबा 0-3-2 (तीन कठ्ठा दो धुर) जमीन से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उक्त भूमि के मूल मालिक जंगी राय हैं। जमीन मालिक के पोते से लौकरिया निवासी दशरथ कुमार राव ने विधिवत रजिस्ट्री कराकर भूमि पर दखल-कब्जा लेते हुए गेहूं की फसल भी लगाई है। वहीं आरोप है कि लौकरिया निवासी कांति देवी, पति कृपा राव ने दस्तावेज संख्या 3830, दिनांक 20/03/1980, जिसमें विक्रेता अनिरुद्ध राव पिता जंगी राव और क्रेता कांति देवी दर्शाया गया है, के आधार पर फर्जी कागजात तैयार कराए। आरोप है कि अंचल कार्यालय ने बिना समुचित जांच-पड़ताल के उक्त दस्तावेज के आधार पर दाखिल-खारिज स्वीकृत कर जमाबंदी संख्या 2633 कायम कर दी। इस संबंध में दशरथ कुमार राव ने थाना प्रभारी बैरिया को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।1
- Post by Rupesh Prajapati1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- बेतिया के स्टेशन चौक स्थित नेशनल हाईवे पर बना खुला नाला कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। सड़क के किनारे बिना ढक्कन का यह नाला राहगीरों, बाइक सवारों और छोटे वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लोग इसमें गिरते-गिरते बचे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह वीडियो बेतिया स्टेशन चौक की जमीनी हकीकत दिखाता है — जहां हर दिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं और एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है।1
- पश्चिम चम्पारण,उप विकास आयुक्त, माननीय श्री काजले वैभव नितिन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में सोमवरीय बैठक आयोजित की गई। 23.02.2026.1
- आज 24 फरवरी मंगलवार दोपहर करीब 1बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 77हजार500 रूपए जुर्माना वसूले गए।1