logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आईजी डॉ. हिमानी खन्ना, डीआईजी विजय खत्री द्वारा एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में पुलिस लाइन टीकमगढ़ में पुलिस केंटीन का लोकार्पण। पुलिस परिवार के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, कल्याण, सुविधा और विश्वास की नई शुरुआत—पुलिस लाइन परिसर में पुलिस केंटीन लोकार्पित टीकमगढ़ 4 फरवरी पुलिस लाइन परिसर, टीकमगढ़ में आज दिनांक 4 फ़रवरी को नवनिर्मित पुलिस केंटीन का विधिवत लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह पुलिस केंटीन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण, सुविधा एवं आर्थिक राहत को दृष्टिगत रखते हुए स्थापित की गई है, जिससे उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण रूप में उपलब्ध हो सकें। *लागत एवं वित्तीय प्रावधान* पुलिस केंटीन की स्थापना हेतु ₹10 लाख की राशि पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कल्याण हेतु विशेष निधि से प्रदान की गई है। इसमें से ₹4 लाख 40 हजार की राशि केंटीन के निर्माण, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्री पर व्यय की गई है, जबकि शेष राशि का उपयोग पुलिस परिवार हेतु आवश्यक सामग्री के क्रय में किया जाएगा। *सामग्री एवं आपूर्ति व्यवस्था* केंटीन में उपलब्ध राशन एवं दैनिक उपयोग की सामग्री केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की मास्टर यूनिट, बीएसएफ टेकनपुर (ग्वालियर) से प्राप्त की जाएगी। सामग्री की आपूर्ति मांग के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी। *संचालन, पारदर्शिता एवं भुगतान प्रणाली* पुलिस केंटीन का संचालन पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नियमबद्ध तरीके से किया जाएगा। सभी भुगतान बैंक खाता एवं यूपीआई माध्यम से किए जाएंगे, जिससे लेन-देन पूरी तरह पारदर्शी रहेगा। *सुरक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाएं* केंटीन परिसर में ▪️ सीसीटीवी कैमरे, ▪️ अग्निशामक यंत्र, ▪️ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ▪️ 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गई है। *स्टाफ व्यवस्था एवं निगरानी* केंटीन के संचालन हेतु 01 स्टाफ, 01 प्रधान आरक्षक एवं 03 आरक्षक तैनात किए गए हैं। मास्टर केंटीन से प्राप्त सामग्री का निरीक्षण राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा सामग्री के मिलान के पश्चात ही केंटीन में आमद सुनिश्चित की जाएगी, जिससे संचालन सुरक्षित, अनुशासित एवं नियमों के अनुरूप बना रहे। *पुलिस परिवार को मिलने वाले लाभ* पुलिस केंटीन के माध्यम से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं पात्र केंद्रीय कर्मचारी बाजार दर की तुलना में प्रत्येक सामग्री पर जीएसटी में 50 प्रतिशत तक का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल पुलिस कल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर एएसपी टीकमगढ़ विक्रम सिंह, एसडीओपी राहुल कटरे सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टीकमगढ़ पुलिस ने 150 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए, जिनकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. हिमानी खन्ना और डीआईजी विजय खत्री ने मोबाइल फोन वितरित किए। इससे पहले भी टीकमगढ़ पुलिस ने 528 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 82 लाख रुपये है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत सिम कार्ड सेवा बंद कराएं और नजदीकी पुलिस थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
    1
    टीकमगढ़ पुलिस ने 150 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए, जिनकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. हिमानी खन्ना और डीआईजी विजय खत्री ने मोबाइल फोन वितरित किए।
इससे पहले भी टीकमगढ़ पुलिस ने 528 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 82 लाख रुपये है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत सिम कार्ड सेवा बंद कराएं और नजदीकी पुलिस थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सब्जी विक्रेता व लोगों ने बताया है कि मंगलवार को दिगौड़ा के मंडी परिसर में बारिश का पानी भर गया था और उस पानी को बाहर नहीं निकाला गया, जिससे इस बार हाट बाजार पहले की तरह लिधौरा सड़क पर लगाया गया, जिससे लिधौरा सड़क जाम हो गई और लिधौरा जाने वाले वाहनों को कस्बा के अन्य रास्तों से होकर जाना पड़ा।
    2
    सब्जी विक्रेता व लोगों ने बताया है कि मंगलवार को दिगौड़ा के मंडी परिसर में बारिश का पानी भर गया था और उस पानी को बाहर नहीं निकाला गया, जिससे इस बार हाट बाजार पहले की तरह लिधौरा सड़क पर लगाया गया, जिससे लिधौरा सड़क जाम हो गई और लिधौरा जाने वाले वाहनों को कस्बा के अन्य रास्तों से होकर जाना पड़ा।
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Lalitpur ke khitvas me sarav bandi
    1
    Lalitpur ke khitvas me sarav bandi
    user_Rudraa Pratap Singh
    Rudraa Pratap Singh
    Mahroni, Lalitpur•
    21 hrs ago
  • महिलाओं ने कर दिखाए कमाल बीच सड़क पर है कि शराब नारी शक्ति जिंदाबाद खतेवास ललितपुर
    1
    महिलाओं ने कर दिखाए कमाल बीच सड़क पर है कि शराब नारी शक्ति जिंदाबाद खतेवास ललितपुर
    user_रामकिशन चौधरी
    रामकिशन चौधरी
    Voice of people बड़गाँव धसान, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आज आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ के तत्वावधान में ज्ञापन प्रदर्शन के माध्यम से एक सशक्त संदेश दिया गया है कि हम टीकमगढ़ जिले में दलित समाज और बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की स्थिति को हम स्वीकार नहीं करेंगे। संबंधित घटनाओं की वीडियो वायरल होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की लापरवाही को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को इस संबंध में अवगत कराया गया और तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। यदि संतोषजनक कार्यवाही नहीं होती है, तो संबंधित थानों के घेराव किए जाएंगे। संजू चौधरी, जिलाध्यक्ष,
    1
    आज आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ के तत्वावधान में ज्ञापन प्रदर्शन के माध्यम से एक सशक्त संदेश दिया गया है कि हम टीकमगढ़ जिले में दलित समाज और बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की स्थिति को हम स्वीकार नहीं करेंगे। संबंधित घटनाओं की वीडियो वायरल होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की लापरवाही को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को इस संबंध में अवगत कराया गया और तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। यदि संतोषजनक कार्यवाही नहीं होती है, तो संबंधित थानों के घेराव किए जाएंगे। संजू चौधरी, जिलाध्यक्ष,
    user_Corruption News
    Corruption News
    News corruption पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
  • ललितपुर के ग्राम सैदपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है...मुख्यमंत्री सलाहकार समिति के प्रमुख सदस्यों ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया...मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, आर्थिक सलाहकार डॉ केवी राजू और खाद्य एवं सुरक्षा सलाहकार डॉ जीएन सिंह निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे....पार्क के लिए पशुपालन विभाग की 2000 एकड़ भूमि में से 1472 एकड़ भूमि यूपीसीडा को हस्तांतरित की गई है....प्रथम चरण में 350 एकड़ भूमि पर विकास कार्य किया जा रहा है...शासन ने इसके लिए 450 करोड़ रुपए की धनराशि दी है... #हिन्दी_न्यूज #ललितपुर_न्यूज #Jaybajnibabakhadowara #जय_बजनी_बाबा_खडोवरा Subscribe&Share करें
    1
    ललितपुर के ग्राम सैदपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है...मुख्यमंत्री सलाहकार समिति के प्रमुख सदस्यों ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया...मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, आर्थिक सलाहकार डॉ केवी राजू और खाद्य एवं सुरक्षा सलाहकार डॉ जीएन सिंह निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे....पार्क के लिए पशुपालन विभाग की 2000 एकड़ भूमि में से 1472 एकड़ भूमि यूपीसीडा को हस्तांतरित की गई है....प्रथम चरण में 350 एकड़ भूमि पर विकास कार्य किया जा रहा है...शासन ने इसके लिए 450 करोड़ रुपए की धनराशि दी है...
#हिन्दी_न्यूज 
#ललितपुर_न्यूज 
#Jaybajnibabakhadowara 
#जय_बजनी_बाबा_खडोवरा Subscribe&Share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    पत्रकार Lalitpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ललितपुर जनपद के खितवास शराब कांड में पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए बाकी लोगों की पुलिस वीडियो के माध्यम से जांच पड़ताल कर रही।
    1
    ललितपुर जनपद के खितवास शराब कांड में पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए बाकी लोगों की पुलिस वीडियो के माध्यम से जांच पड़ताल कर रही।
    user_Pradumn tiwari (journalist)
    Pradumn tiwari (journalist)
    Video Creator ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्लग--चोरों ने देवी मंदिर को बनाया निशाना,यंत्र और करधनी सहित गोलक का ताला तोड़ नगदी ले उड़े चोर एंकर --टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना अंतर्गत अंतौरा गांव के देवी मंदिर को रात को चोरों ने निशाना बनाकर देवी जी की करधनी और यंत्र सहित गोलक तोड़कर नगदी उड़ा ले गए,सुबह जब ग्राम के दर्शनार्थी दर्शन करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देवी के पास रखा हुआ 250ग्राम का चांदी का यंत्र गायब है उन्होंने पुजारी को सूचना दी तो पुजारी ने देखा कि यंत्र के साथ साथ देवी जी की 500ग्राम की चांदी की करधनी भी गायब है पुजारी ने सरपंच को फोन लगाया और सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर गांव वालों की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर ली है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वी ओ-गांव के लोगों ने कुछ लोगों पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया है लोगों ने बताया कि रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने रात में घूमते हुए देखा है जिससे लगता है कि उन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वी ओ-2- बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया ,एफ आई आर दर्ज कर ली गई और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है डांग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने भी निरीक्षण किया है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी,जिन लोगों पर गांव के लोगों ने संदेह जताया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है। वाइट -जयंत गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव वाइट -रोहित मिश्रा पुजारी वाइट -प्रकाश यादव सरपंच प्रतिनिधि
    1
    स्लग--चोरों ने देवी मंदिर को बनाया निशाना,यंत्र और करधनी सहित गोलक का ताला तोड़ नगदी ले उड़े चोर
एंकर --टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना अंतर्गत अंतौरा गांव के देवी मंदिर को रात को चोरों ने निशाना बनाकर देवी जी की करधनी और यंत्र सहित गोलक तोड़कर 
नगदी उड़ा ले गए,सुबह जब ग्राम के दर्शनार्थी दर्शन करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देवी के पास रखा हुआ 250ग्राम का चांदी का यंत्र गायब है उन्होंने पुजारी को सूचना दी तो पुजारी ने देखा कि यंत्र के साथ साथ देवी जी की 500ग्राम की चांदी की करधनी भी गायब है पुजारी ने सरपंच को फोन लगाया और सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर गांव वालों की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर ली है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
वी ओ-गांव के लोगों ने कुछ लोगों पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया है लोगों ने बताया कि रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने रात में घूमते हुए देखा है जिससे लगता है कि उन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
वी ओ-2- बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया ,एफ आई आर दर्ज कर ली गई और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है डांग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने भी निरीक्षण किया है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी,जिन लोगों पर गांव के लोगों ने संदेह जताया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
वाइट -जयंत गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव 
वाइट -रोहित मिश्रा पुजारी 
वाइट -प्रकाश यादव सरपंच प्रतिनिधि
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.