logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ के तत्वावधान में ज्ञापन प्रदर्शन के माध्यम से एक सशक्त संदेश दिया गया आज आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ के तत्वावधान में ज्ञापन प्रदर्शन के माध्यम से एक सशक्त संदेश दिया गया है कि हम टीकमगढ़ जिले में दलित समाज और बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की स्थिति को हम स्वीकार नहीं करेंगे। संबंधित घटनाओं की वीडियो वायरल होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की लापरवाही को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को इस संबंध में अवगत कराया गया और तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। यदि संतोषजनक कार्यवाही नहीं होती है, तो संबंधित थानों के घेराव किए जाएंगे। संजू चौधरी, जिलाध्यक्ष,

2 hrs ago
user_Corruption News
Corruption News
News corruption पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

आज आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ के तत्वावधान में ज्ञापन प्रदर्शन के माध्यम से एक सशक्त संदेश दिया गया आज आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ के तत्वावधान में ज्ञापन प्रदर्शन के माध्यम से एक सशक्त संदेश दिया गया है कि हम टीकमगढ़ जिले में दलित समाज और बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की स्थिति को हम स्वीकार नहीं करेंगे। संबंधित घटनाओं की वीडियो वायरल होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की लापरवाही को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को इस संबंध में अवगत कराया गया और तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। यदि संतोषजनक कार्यवाही नहीं होती है, तो संबंधित थानों के घेराव किए जाएंगे। संजू चौधरी, जिलाध्यक्ष,

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज पलेरा कनेरा चौकी अंतर्गत ग्राम रतवास में दो पक्षों में जम कर हुआ विवाद वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल... SP Tikamgarh #followersシ゚ #viral_post #trending #followers #highlight #vayral #टीकमगढ़
    1
    ब्रेकिंग न्यूज पलेरा कनेरा चौकी अंतर्गत ग्राम रतवास में दो पक्षों में जम कर हुआ विवाद वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल...
SP Tikamgarh 
#followersシ゚ #viral_post #trending #followers #highlight #vayral #टीकमगढ़
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • छतरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट जगत की उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ मंगलवार को विश्वविख्यात धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचीं। अपने प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पूर्व क्रांति गौड़ ने बागेश्वर बालाजी के दरबार में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धाम पहुंचने पर उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे सामाजिक समरसता का प्रेरणास्रोत बताया। वहीं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी क्रांति गौड़ के खेल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाराज श्री ने क्रांति के साथ-साथ उनके मेंटॉर विनय चौरसिया की भी प्रशंसा की और आने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। क्रांति गौड़ का बागेश्वर धाम आगमन खेल प्रेमियों और श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
    1
    छतरपुर।
भारतीय महिला क्रिकेट जगत की उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ मंगलवार को विश्वविख्यात धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचीं। अपने प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पूर्व क्रांति गौड़ ने बागेश्वर बालाजी के दरबार में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धाम पहुंचने पर उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे सामाजिक समरसता का प्रेरणास्रोत बताया।
वहीं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी क्रांति गौड़ के खेल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाराज श्री ने क्रांति के साथ-साथ उनके मेंटॉर विनय चौरसिया की भी प्रशंसा की और आने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
क्रांति गौड़ का बागेश्वर धाम आगमन खेल प्रेमियों और श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्लग--चोरों ने देवी मंदिर को बनाया निशाना,यंत्र और करधनी सहित गोलक का ताला तोड़ नगदी ले उड़े चोर एंकर --टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना अंतर्गत अंतौरा गांव के देवी मंदिर को रात को चोरों ने निशाना बनाकर देवी जी की करधनी और यंत्र सहित गोलक तोड़कर नगदी उड़ा ले गए,सुबह जब ग्राम के दर्शनार्थी दर्शन करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देवी के पास रखा हुआ 250ग्राम का चांदी का यंत्र गायब है उन्होंने पुजारी को सूचना दी तो पुजारी ने देखा कि यंत्र के साथ साथ देवी जी की 500ग्राम की चांदी की करधनी भी गायब है पुजारी ने सरपंच को फोन लगाया और सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर गांव वालों की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर ली है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वी ओ-गांव के लोगों ने कुछ लोगों पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया है लोगों ने बताया कि रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने रात में घूमते हुए देखा है जिससे लगता है कि उन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वी ओ-2- बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया ,एफ आई आर दर्ज कर ली गई और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है डांग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने भी निरीक्षण किया है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी,जिन लोगों पर गांव के लोगों ने संदेह जताया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है। वाइट -जयंत गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव वाइट -रोहित मिश्रा पुजारी वाइट -प्रकाश यादव सरपंच प्रतिनिधि
    1
    स्लग--चोरों ने देवी मंदिर को बनाया निशाना,यंत्र और करधनी सहित गोलक का ताला तोड़ नगदी ले उड़े चोर
एंकर --टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना अंतर्गत अंतौरा गांव के देवी मंदिर को रात को चोरों ने निशाना बनाकर देवी जी की करधनी और यंत्र सहित गोलक तोड़कर 
नगदी उड़ा ले गए,सुबह जब ग्राम के दर्शनार्थी दर्शन करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देवी के पास रखा हुआ 250ग्राम का चांदी का यंत्र गायब है उन्होंने पुजारी को सूचना दी तो पुजारी ने देखा कि यंत्र के साथ साथ देवी जी की 500ग्राम की चांदी की करधनी भी गायब है पुजारी ने सरपंच को फोन लगाया और सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर गांव वालों की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर ली है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
वी ओ-गांव के लोगों ने कुछ लोगों पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया है लोगों ने बताया कि रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने रात में घूमते हुए देखा है जिससे लगता है कि उन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
वी ओ-2- बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया ,एफ आई आर दर्ज कर ली गई और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है डांग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने भी निरीक्षण किया है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी,जिन लोगों पर गांव के लोगों ने संदेह जताया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
वाइट -जयंत गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव 
वाइट -रोहित मिश्रा पुजारी 
वाइट -प्रकाश यादव सरपंच प्रतिनिधि
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पुलिस परिवार के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, कल्याण, सुविधा और विश्वास की नई शुरुआत—पुलिस लाइन परिसर में पुलिस केंटीन लोकार्पित टीकमगढ़ 4 फरवरी पुलिस लाइन परिसर, टीकमगढ़ में आज दिनांक 4 फ़रवरी को नवनिर्मित पुलिस केंटीन का विधिवत लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह पुलिस केंटीन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण, सुविधा एवं आर्थिक राहत को दृष्टिगत रखते हुए स्थापित की गई है, जिससे उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण रूप में उपलब्ध हो सकें। *लागत एवं वित्तीय प्रावधान* पुलिस केंटीन की स्थापना हेतु ₹10 लाख की राशि पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कल्याण हेतु विशेष निधि से प्रदान की गई है। इसमें से ₹4 लाख 40 हजार की राशि केंटीन के निर्माण, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्री पर व्यय की गई है, जबकि शेष राशि का उपयोग पुलिस परिवार हेतु आवश्यक सामग्री के क्रय में किया जाएगा। *सामग्री एवं आपूर्ति व्यवस्था* केंटीन में उपलब्ध राशन एवं दैनिक उपयोग की सामग्री केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की मास्टर यूनिट, बीएसएफ टेकनपुर (ग्वालियर) से प्राप्त की जाएगी। सामग्री की आपूर्ति मांग के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी। *संचालन, पारदर्शिता एवं भुगतान प्रणाली* पुलिस केंटीन का संचालन पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नियमबद्ध तरीके से किया जाएगा। सभी भुगतान बैंक खाता एवं यूपीआई माध्यम से किए जाएंगे, जिससे लेन-देन पूरी तरह पारदर्शी रहेगा। *सुरक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाएं* केंटीन परिसर में ▪️ सीसीटीवी कैमरे, ▪️ अग्निशामक यंत्र, ▪️ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ▪️ 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गई है। *स्टाफ व्यवस्था एवं निगरानी* केंटीन के संचालन हेतु 01 स्टाफ, 01 प्रधान आरक्षक एवं 03 आरक्षक तैनात किए गए हैं। मास्टर केंटीन से प्राप्त सामग्री का निरीक्षण राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा सामग्री के मिलान के पश्चात ही केंटीन में आमद सुनिश्चित की जाएगी, जिससे संचालन सुरक्षित, अनुशासित एवं नियमों के अनुरूप बना रहे। *पुलिस परिवार को मिलने वाले लाभ* पुलिस केंटीन के माध्यम से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं पात्र केंद्रीय कर्मचारी बाजार दर की तुलना में प्रत्येक सामग्री पर जीएसटी में 50 प्रतिशत तक का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल पुलिस कल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर एएसपी टीकमगढ़ विक्रम सिंह, एसडीओपी राहुल कटरे सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    पुलिस परिवार के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,
कल्याण, सुविधा और विश्वास की नई शुरुआत—पुलिस लाइन परिसर में पुलिस केंटीन लोकार्पित
टीकमगढ़ 4 फरवरी
पुलिस लाइन परिसर, टीकमगढ़ में आज दिनांक 4 फ़रवरी को नवनिर्मित पुलिस केंटीन का विधिवत लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
यह पुलिस केंटीन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण, सुविधा एवं आर्थिक राहत को दृष्टिगत रखते हुए स्थापित की गई है, जिससे उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण रूप में उपलब्ध हो सकें।
*लागत एवं वित्तीय प्रावधान*
पुलिस केंटीन की स्थापना हेतु ₹10 लाख की राशि पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कल्याण हेतु विशेष निधि से प्रदान की गई है। इसमें से ₹4 लाख 40 हजार की राशि केंटीन के निर्माण, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्री पर व्यय की गई है, जबकि शेष राशि का उपयोग पुलिस परिवार हेतु आवश्यक सामग्री के क्रय में किया जाएगा।
*सामग्री एवं आपूर्ति व्यवस्था*
केंटीन में उपलब्ध राशन एवं दैनिक उपयोग की सामग्री केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की मास्टर यूनिट, बीएसएफ टेकनपुर (ग्वालियर) से प्राप्त की जाएगी। सामग्री की आपूर्ति मांग के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी।
*संचालन, पारदर्शिता एवं भुगतान प्रणाली*
पुलिस केंटीन का संचालन पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नियमबद्ध तरीके से किया जाएगा। सभी भुगतान बैंक खाता एवं यूपीआई माध्यम से किए जाएंगे, जिससे लेन-देन पूरी तरह पारदर्शी रहेगा।
*सुरक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाएं*
केंटीन परिसर में
▪️ सीसीटीवी कैमरे,
▪️ अग्निशामक यंत्र,
▪️ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था,
▪️ 24 घंटे विद्युत आपूर्ति
की समुचित व्यवस्था की गई है।
*स्टाफ व्यवस्था एवं निगरानी*
केंटीन के संचालन हेतु 01 स्टाफ, 01 प्रधान आरक्षक एवं 03 आरक्षक तैनात किए गए हैं।
मास्टर केंटीन से प्राप्त सामग्री का निरीक्षण राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा सामग्री के मिलान के पश्चात ही केंटीन में आमद सुनिश्चित की जाएगी, जिससे संचालन सुरक्षित, अनुशासित एवं नियमों के अनुरूप बना रहे।
*पुलिस परिवार को मिलने वाले लाभ*
पुलिस केंटीन के माध्यम से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं पात्र केंद्रीय कर्मचारी बाजार दर की तुलना में प्रत्येक सामग्री पर जीएसटी में 50 प्रतिशत तक का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल पुलिस कल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर एएसपी टीकमगढ़ विक्रम सिंह, एसडीओपी राहुल कटरे सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • महाराजपुर महावट की बारिश होने से फिर लुढ़का पारा,बढ़ने लगी सर्दी,किसानों का कहना हे कि ये मौसम फसलों के लिए लाभदाय
    1
    महाराजपुर महावट की बारिश होने से फिर लुढ़का पारा,बढ़ने लगी सर्दी,किसानों का कहना हे कि ये मौसम फसलों के लिए लाभदाय
    user_Sumit chaurasiya
    Sumit chaurasiya
    महाराजपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आज शक्ति मां छिन्नमस्ता शक्तिपीठ डिकोली धाम से रोजाना आरती का लाइव प्रसारण सीधा माता रानी के ऑफिशल युटुब चैनल डिकोली धाम एराच झांसी पर किया जाता है यह प्रसारण लगातार 5 वर्षों से जारी है और रोजाना सुबह एवं शाम को यह आरती का रोजाना प्रसारण किया जाता है इस प्रसारण करता के तौर पर मधुर यादव द्वारा इस पूरे चैनल और वेबसाइट को होस्ट किया जाता है जो की लगातार जारी है डिकोली धाम में प्राचीन मेला महोत्सव जो कि सतयुग से लगता आ रहा है 2 अप्रैल 2026 को है जिसमें राज्य और केंद्र सरकार की लगातार हिस्सेदारी बनी रहती है इसमें 2026 में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सुबह के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है
    1
    आज शक्ति मां छिन्नमस्ता शक्तिपीठ डिकोली धाम से रोजाना आरती का लाइव प्रसारण सीधा माता रानी के ऑफिशल युटुब चैनल डिकोली धाम एराच झांसी पर किया जाता है यह प्रसारण लगातार 5 वर्षों से जारी है और रोजाना सुबह एवं शाम को यह आरती का रोजाना प्रसारण किया जाता है इस प्रसारण करता के तौर पर मधुर यादव द्वारा इस पूरे चैनल और वेबसाइट को होस्ट किया जाता है जो की लगातार जारी है डिकोली धाम में प्राचीन मेला महोत्सव जो कि सतयुग से लगता आ रहा है 2 अप्रैल 2026 को है जिसमें राज्य और केंद्र सरकार की लगातार हिस्सेदारी बनी रहती है इसमें 2026 में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सुबह के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है
    user_Madhur Yadav (senior journalist)
    Madhur Yadav (senior journalist)
    Lawyer गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • पलेरा ।। नगर परिषद् अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा ने शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से हाथ ठेला संचालकों व पथ विक्रेताओं को निशुल्क डस्टबिन वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है और दुकानदार कचरा डस्टबिन में ही डालें व ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस पहल का विक्रेताओं ने स्वागत किया और शहर को साफ रखने में सहयोग देने का संकल्प लिया।। टीकमगढ़
    1
    पलेरा ।। नगर परिषद् अध्यक्ष  गायत्री विनोद वर्मा ने शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से हाथ ठेला संचालकों व पथ विक्रेताओं को निशुल्क डस्टबिन वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है और दुकानदार कचरा डस्टबिन में ही डालें व ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस पहल का विक्रेताओं ने स्वागत किया और शहर को साफ रखने में सहयोग देने का संकल्प लिया।। टीकमगढ़
    user_Corruption News
    Corruption News
    News corruption पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस महानिरीक्षक डॉ हिमानी खन्ना एवं डीआईजी विजय खत्री के निर्देशन में 150 गुम मोबाइल हुए वितरित पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला स्तरीय “ऑपरेशन साइबर” अन्तर्गत 150 गुम मोबाइल कीमती ₹32 लाख के बरामद ऑपरेशन साइबर के तहत वर्ष 2025 में 528 मोबाइल कीमती ₹82 लाख के किए जा चुके हैं वितरित मोबाइल प्राप्त कर आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान, वरिष्ठ अधिकारियों को दिया धन्यवाद टीकमगढ़ 4 फरवरी पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु संचालित जिला स्तरीय “ऑपरेशन साइबर” के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस को निरंतर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के 150 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख है, उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं डीआईजी, छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में वितरित किया गया। 👉 ऑपरेशन साइबर की निरंतर उपलब्धि ऑपरेशन साइबर के अंतर्गत वर्ष 2025 में अब तक 528 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख है, देश के विभिन्न शहरों से बरामद कर उनके वास्तविक मोबाइल मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। उक्त सभी मोबाइल फोन जिला पुलिस टीकमगढ़ की साइबर सेल एवं जिले के समस्त थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी प्रक्रिया अपनाकर खोजे गए हैं। *टीकमगढ़ पुलिस की नागरिकों से अपील* टीकमगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत— ▪️ अपनी सिम कार्ड सेवा बंद कराएं, ▪️ नजदीकी पुलिस थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें, ▪️ तथा CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, ताकि गुम मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, कैलाश पटेल सहित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, मोबाइल आवेदक उपस्थित रहे।
    1
    पुलिस महानिरीक्षक डॉ हिमानी खन्ना एवं डीआईजी विजय खत्री के निर्देशन में 150 गुम मोबाइल हुए वितरित
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला स्तरीय “ऑपरेशन साइबर” अन्तर्गत 150 गुम मोबाइल कीमती ₹32 लाख के बरामद
ऑपरेशन साइबर के तहत वर्ष 2025 में 528 मोबाइल कीमती ₹82 लाख के किए जा चुके हैं वितरित
मोबाइल प्राप्त कर आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान, वरिष्ठ अधिकारियों को दिया धन्यवाद
टीकमगढ़ 4 फरवरी
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु संचालित जिला स्तरीय “ऑपरेशन साइबर” के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस को निरंतर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के 150 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख है, उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं डीआईजी, छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में वितरित किया गया।
👉 ऑपरेशन साइबर की निरंतर उपलब्धि
ऑपरेशन साइबर के अंतर्गत वर्ष 2025 में अब तक 528 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख है, देश के विभिन्न शहरों से बरामद कर उनके वास्तविक मोबाइल मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।
उक्त सभी मोबाइल फोन जिला पुलिस टीकमगढ़ की साइबर सेल एवं जिले के समस्त थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी प्रक्रिया अपनाकर खोजे गए हैं।
*टीकमगढ़ पुलिस की नागरिकों से अपील*
टीकमगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत—
▪️ अपनी सिम कार्ड सेवा बंद कराएं,
▪️ नजदीकी पुलिस थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें,
▪️ तथा CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं,
ताकि गुम मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, कैलाश पटेल सहित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, मोबाइल आवेदक उपस्थित रहे।
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • टीकमगढ़ में साफ सफ़ाई व्यवस्था सही नहीं होने के कारण नालियां हुई चौक गंदगी से भरी पड़ी नालियां लोगो ने भारी रोष ।
    1
    टीकमगढ़ में साफ सफ़ाई व्यवस्था सही नहीं होने के कारण नालियां हुई चौक गंदगी से भरी पड़ी नालियां लोगो ने भारी रोष ।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.