logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टीकमगढ़ में पुलिस महानिरीक्षक डॉ हिमानी खन्ना एवं डीआईजी विजय खत्री के निर्देशन में 150 गुम मोबाइल हुए वितरित पुलिस महानिरीक्षक डॉ हिमानी खन्ना एवं डीआईजी विजय खत्री के निर्देशन में 150 गुम मोबाइल हुए वितरित पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला स्तरीय “ऑपरेशन साइबर” अन्तर्गत 150 गुम मोबाइल कीमती ₹32 लाख के बरामद ऑपरेशन साइबर के तहत वर्ष 2025 में 528 मोबाइल कीमती ₹82 लाख के किए जा चुके हैं वितरित मोबाइल प्राप्त कर आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान, वरिष्ठ अधिकारियों को दिया धन्यवाद टीकमगढ़ 4 फरवरी पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु संचालित जिला स्तरीय “ऑपरेशन साइबर” के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस को निरंतर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के 150 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख है, उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं डीआईजी, छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में वितरित किया गया। 👉 ऑपरेशन साइबर की निरंतर उपलब्धि ऑपरेशन साइबर के अंतर्गत वर्ष 2025 में अब तक 528 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख है, देश के विभिन्न शहरों से बरामद कर उनके वास्तविक मोबाइल मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। उक्त सभी मोबाइल फोन जिला पुलिस टीकमगढ़ की साइबर सेल एवं जिले के समस्त थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी प्रक्रिया अपनाकर खोजे गए हैं। *टीकमगढ़ पुलिस की नागरिकों से अपील* टीकमगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत— ▪️ अपनी सिम कार्ड सेवा बंद कराएं, ▪️ नजदीकी पुलिस थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें, ▪️ तथा CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, ताकि गुम मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, कैलाश पटेल सहित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, मोबाइल आवेदक उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टीकमगढ़ पुलिस ने 150 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए, जिनकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. हिमानी खन्ना और डीआईजी विजय खत्री ने मोबाइल फोन वितरित किए। इससे पहले भी टीकमगढ़ पुलिस ने 528 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 82 लाख रुपये है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत सिम कार्ड सेवा बंद कराएं और नजदीकी पुलिस थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
    1
    टीकमगढ़ पुलिस ने 150 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए, जिनकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. हिमानी खन्ना और डीआईजी विजय खत्री ने मोबाइल फोन वितरित किए।
इससे पहले भी टीकमगढ़ पुलिस ने 528 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 82 लाख रुपये है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत सिम कार्ड सेवा बंद कराएं और नजदीकी पुलिस थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सब्जी विक्रेता व लोगों ने बताया है कि मंगलवार को दिगौड़ा के मंडी परिसर में बारिश का पानी भर गया था और उस पानी को बाहर नहीं निकाला गया, जिससे इस बार हाट बाजार पहले की तरह लिधौरा सड़क पर लगाया गया, जिससे लिधौरा सड़क जाम हो गई और लिधौरा जाने वाले वाहनों को कस्बा के अन्य रास्तों से होकर जाना पड़ा।
    2
    सब्जी विक्रेता व लोगों ने बताया है कि मंगलवार को दिगौड़ा के मंडी परिसर में बारिश का पानी भर गया था और उस पानी को बाहर नहीं निकाला गया, जिससे इस बार हाट बाजार पहले की तरह लिधौरा सड़क पर लगाया गया, जिससे लिधौरा सड़क जाम हो गई और लिधौरा जाने वाले वाहनों को कस्बा के अन्य रास्तों से होकर जाना पड़ा।
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Lalitpur ke khitvas me sarav bandi
    1
    Lalitpur ke khitvas me sarav bandi
    user_Rudraa Pratap Singh
    Rudraa Pratap Singh
    Mahroni, Lalitpur•
    21 hrs ago
  • महिलाओं ने कर दिखाए कमाल बीच सड़क पर है कि शराब नारी शक्ति जिंदाबाद खतेवास ललितपुर
    1
    महिलाओं ने कर दिखाए कमाल बीच सड़क पर है कि शराब नारी शक्ति जिंदाबाद खतेवास ललितपुर
    user_रामकिशन चौधरी
    रामकिशन चौधरी
    Voice of people बड़गाँव धसान, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आज आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ के तत्वावधान में ज्ञापन प्रदर्शन के माध्यम से एक सशक्त संदेश दिया गया है कि हम टीकमगढ़ जिले में दलित समाज और बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की स्थिति को हम स्वीकार नहीं करेंगे। संबंधित घटनाओं की वीडियो वायरल होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की लापरवाही को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को इस संबंध में अवगत कराया गया और तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। यदि संतोषजनक कार्यवाही नहीं होती है, तो संबंधित थानों के घेराव किए जाएंगे। संजू चौधरी, जिलाध्यक्ष,
    1
    आज आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ के तत्वावधान में ज्ञापन प्रदर्शन के माध्यम से एक सशक्त संदेश दिया गया है कि हम टीकमगढ़ जिले में दलित समाज और बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की स्थिति को हम स्वीकार नहीं करेंगे। संबंधित घटनाओं की वीडियो वायरल होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की लापरवाही को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को इस संबंध में अवगत कराया गया और तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। यदि संतोषजनक कार्यवाही नहीं होती है, तो संबंधित थानों के घेराव किए जाएंगे। संजू चौधरी, जिलाध्यक्ष,
    user_Corruption News
    Corruption News
    News corruption पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • ललितपुर के ग्राम सैदपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है...मुख्यमंत्री सलाहकार समिति के प्रमुख सदस्यों ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया...मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, आर्थिक सलाहकार डॉ केवी राजू और खाद्य एवं सुरक्षा सलाहकार डॉ जीएन सिंह निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे....पार्क के लिए पशुपालन विभाग की 2000 एकड़ भूमि में से 1472 एकड़ भूमि यूपीसीडा को हस्तांतरित की गई है....प्रथम चरण में 350 एकड़ भूमि पर विकास कार्य किया जा रहा है...शासन ने इसके लिए 450 करोड़ रुपए की धनराशि दी है... #हिन्दी_न्यूज #ललितपुर_न्यूज #Jaybajnibabakhadowara #जय_बजनी_बाबा_खडोवरा Subscribe&Share करें
    1
    ललितपुर के ग्राम सैदपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है...मुख्यमंत्री सलाहकार समिति के प्रमुख सदस्यों ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया...मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, आर्थिक सलाहकार डॉ केवी राजू और खाद्य एवं सुरक्षा सलाहकार डॉ जीएन सिंह निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे....पार्क के लिए पशुपालन विभाग की 2000 एकड़ भूमि में से 1472 एकड़ भूमि यूपीसीडा को हस्तांतरित की गई है....प्रथम चरण में 350 एकड़ भूमि पर विकास कार्य किया जा रहा है...शासन ने इसके लिए 450 करोड़ रुपए की धनराशि दी है...
#हिन्दी_न्यूज 
#ललितपुर_न्यूज 
#Jaybajnibabakhadowara 
#जय_बजनी_बाबा_खडोवरा Subscribe&Share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    पत्रकार Lalitpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ललितपुर जनपद के खितवास शराब कांड में पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए बाकी लोगों की पुलिस वीडियो के माध्यम से जांच पड़ताल कर रही।
    1
    ललितपुर जनपद के खितवास शराब कांड में पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए बाकी लोगों की पुलिस वीडियो के माध्यम से जांच पड़ताल कर रही।
    user_Pradumn tiwari (journalist)
    Pradumn tiwari (journalist)
    Video Creator ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्लग--चोरों ने देवी मंदिर को बनाया निशाना,यंत्र और करधनी सहित गोलक का ताला तोड़ नगदी ले उड़े चोर एंकर --टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना अंतर्गत अंतौरा गांव के देवी मंदिर को रात को चोरों ने निशाना बनाकर देवी जी की करधनी और यंत्र सहित गोलक तोड़कर नगदी उड़ा ले गए,सुबह जब ग्राम के दर्शनार्थी दर्शन करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देवी के पास रखा हुआ 250ग्राम का चांदी का यंत्र गायब है उन्होंने पुजारी को सूचना दी तो पुजारी ने देखा कि यंत्र के साथ साथ देवी जी की 500ग्राम की चांदी की करधनी भी गायब है पुजारी ने सरपंच को फोन लगाया और सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर गांव वालों की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर ली है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वी ओ-गांव के लोगों ने कुछ लोगों पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया है लोगों ने बताया कि रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने रात में घूमते हुए देखा है जिससे लगता है कि उन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वी ओ-2- बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया ,एफ आई आर दर्ज कर ली गई और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है डांग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने भी निरीक्षण किया है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी,जिन लोगों पर गांव के लोगों ने संदेह जताया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है। वाइट -जयंत गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव वाइट -रोहित मिश्रा पुजारी वाइट -प्रकाश यादव सरपंच प्रतिनिधि
    1
    स्लग--चोरों ने देवी मंदिर को बनाया निशाना,यंत्र और करधनी सहित गोलक का ताला तोड़ नगदी ले उड़े चोर
एंकर --टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना अंतर्गत अंतौरा गांव के देवी मंदिर को रात को चोरों ने निशाना बनाकर देवी जी की करधनी और यंत्र सहित गोलक तोड़कर 
नगदी उड़ा ले गए,सुबह जब ग्राम के दर्शनार्थी दर्शन करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देवी के पास रखा हुआ 250ग्राम का चांदी का यंत्र गायब है उन्होंने पुजारी को सूचना दी तो पुजारी ने देखा कि यंत्र के साथ साथ देवी जी की 500ग्राम की चांदी की करधनी भी गायब है पुजारी ने सरपंच को फोन लगाया और सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर गांव वालों की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर ली है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
वी ओ-गांव के लोगों ने कुछ लोगों पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया है लोगों ने बताया कि रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने रात में घूमते हुए देखा है जिससे लगता है कि उन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
वी ओ-2- बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया ,एफ आई आर दर्ज कर ली गई और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है डांग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने भी निरीक्षण किया है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी,जिन लोगों पर गांव के लोगों ने संदेह जताया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
वाइट -जयंत गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव 
वाइट -रोहित मिश्रा पुजारी 
वाइट -प्रकाश यादव सरपंच प्रतिनिधि
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.