कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम ने गैस गोदाम व वितरण स्थल का किया निरीक्षण कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम ने गैस गोदाम व वितरण स्थल का किया निरीक्षण रीवा। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिना किसी व्यवधान के एलपीजी का वितरण कराने एवं कालाबाजारी और अफरातफरी रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) ने गैस गोदामों व गैस वितरण स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देशित किया है कि घरेलू परिवारों को नियमित रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी वितरण में और भी उपाय शुरू किये गये हैं जिसमें पिछली डिलिवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है। इसका पालन सुनिश्चित करायें। किसी भी तरह की कालाबाजारी न हो तथा कहीं भी गैस लेने के लिए भीड़ आदि की अप्रिय स्थिति न बनें। उन्होंने मॉनीटरिंग के लिए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व पुलिस थाना प्रभारियों को भी क्षेत्र स्थित गोदामों व वितरण स्थल की सतत निगरानी के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने गैस गोदाम व गैस कार्यालय एवं वितरण स्थल का निरीक्षण किया।

- चिरहुला मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह पृथक से बन रहा है अन्न क्षेत्र *चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण* रीवा। चिरहुलानाथ मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह ही अलग से अन्न क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर चिरहुला मंदिर एवं परिसर और भी आकर्षक व भव्य हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चिरहुलानाथ मुख्य मंदिर के बगल में एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से प्रवचन हाल के साथ ही पुजारियों के आवास बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को आगामी 6 माह में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर तक 58 मीटर लंबाई के कॉरिडोर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि चिरहुला तालाब से लगे क्षेत्र में रिटर्निंग बाल बनाकर कॉरिडोर बनाया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कॉरिडोर में हरियाली तथा अन्य आकर्षक सजावट कर इसे खूबसूरत बनाएं। चिरहुला मंदिर परिसर में नवनिर्मित दुकानों के ऊपर एक करोड़ की लागत से दो हाल बनाए जा रहे हैं जो अन्न क्षेत्र के उपयोग में आएंगे। कलेक्टर ने कहा कि मंदिर से हटकर अन्न क्षेत्र के बन जाने से मंदिर परिसर स्वच्छ रहेगा तथा श्रद्धालुओं को भी सुविधायुक्त अन्न क्षेत्र उपलब्ध हो सकेगा। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को व्यवस्थित ढंग से अन्न क्षेत्र निर्माण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन पार्किंग स्थल एवं चिरहुला मंदिर तक प्रस्तावित सड़क का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि पूर्व से निर्मित इस सड़क का अतिक्रमण हटाकर इसे चौड़ा मार्ग बनाएं जिससे चिरहुला मंदिर तक के लिए एक अन्य मार्ग की भी उपलब्धता हो सके। उन्होंने कहा कि चिरहुला मंदिर के संपूर्ण परिसर को आकर्षक और भव्य एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी प्रस्तावित निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय सीमा में पूर्ण करा लिए जाएं। इस दौरान कलेक्टर ने चिरहुला मंदिर में दर्शन किए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, सहायक यंत्री हाउसिंग बोर्ड हिमांशु वर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- Post by Omprakash Sharma1
- आज पंचम दिवस संगीतमय श्री मद्भागवत महापुराण कथा व्यास श्री परमानंद शास्त्री वृन्दावन रसिक जी महाराज के मुखारविंद से कथामृत वर्षा श्री गोवर्धन गिरिराज जी की पूजा1
- यह वीडियो रीवा के नेहरू नगर मोहल्ले का है; मेरे एक मित्र ने रिकॉर्ड करके भेजा है; वीडियो में दिख रहा है कि एक दूध वाला दूध में पाउडर जैसी कोई चीज मिला रहा है; जिस तरह से लोगों की नजर बचाकर वह यह कृत्य कर रहा है, उससे स्पष्ट है कि वह दूध में कोई खतरनाक केमिकल अन्य कोई नुकसानदायक चीज मिला रहा है; सभी को सतर्क रहने की जरूरत है; #fbreels1
- सिंगरौली मोरबा में लापता मासूम पवन की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव परिजन ग्रामीणों में आक्रोश—दो आरोपी गिरफ्तार..1
- सतना-प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत प्रेस को किया संबोधित1
- Post by Rajman Kushwaha1
- वन विभाग की चुप्पी से नष्ट हो रही किसानों की फसलें, आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन रीवा। वन विभाग की अनदेखी व चुप्पी से किसानों की फसलें नष्ट हो रही है। इसके बाद भी नीलगायों, बंदरों एवं जंगली सुअरों पर लगाम लगाने व पकड़ने वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कारगर कदम नहीं उठा रहे और न ही नुकसान का हर्जाना चुका रहे। वन विभाग अधिकारियों की चुप्पी किसानों को संकट में डाल रही है। अगर किसान आक्रोश में आकर फसलों सहित घरों के छप्परों को बचाने जानवरों को क्षति पहुंचाएंगे तो वन विभाग का अमला कारवाई करने टूट पड़ेगा। लेकिन क्षति पहुंचा रहे जानवरों को पकड़ने कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा और न ही खुला आदेश जारी कर रहा कि जो जानवर फसलों सहित छप्परों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्हें भगाने व मारने किसान स्वयं उपाय करें। किस तरह से नीलगायों व बंदरों द्वारा फसलों को नष्ट किया जा रहा है, इसका नजारा देख सकते हैं। यह नजारा जवा क्षेत्र के मटीमा का है। किसानों द्वारा मप्र के पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह को भी उक्त गंभीर समस्याओं से भी अवगत कराया गया इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।1