logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रबी फसल खरीद से पहले उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश -पलवल अनाज मंडी का दौरा कर सफाई, सुरक्षा और किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा पलवल /माथुर : रबी फसल की आगामी खरीद प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाली फसल खरीद के मद्देनजर सोमवार को पलवल की अनाज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *मंडी की व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण* निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त किया जाए, ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। *गेट पास और खरीद प्रक्रिया पर विशेष ध्यान* डा. वशिष्ठ ने मंडी में गेट पास व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू और पारदर्शी होनी चाहिए। *फसल की गुणवत्ता और रख-रखाव पर जोर* उपायुक्त ने कहा कि यदि फसल में नमी हो तो उसे उचित तरीके से सुखाया जाए और झरना लगाकर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। *सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी अनिवार्य* निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कैमरों का एलाइनमेंट सही होना चाहिए और उनका एक्सेस प्रशासनिक अधिकारियों के पास उपलब्ध रहे, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। *लिफ्टिंग, ट्रांसपोर्टेशन और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश* डा. वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की लिफ्टिंग, ट्रांसपोर्टेशन और बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में मंडी में जलभराव नहीं होना चाहिए। *कैंटीन में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश* उन्होंने मंडी परिसर में स्थित कैंटीन का भी निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों और मजदूरों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध हो सके। *ये अधिकारी रहे मौजूद* इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभिता ढाका, नगराधीश प्रीति रावत, मार्केट कमेटी पलवल के सचिव नवदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 000

5 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
5 hrs ago
433e1ed3-ff05-4df3-a62c-9a939d79e984

रबी फसल खरीद से पहले उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश -पलवल अनाज मंडी का दौरा कर सफाई, सुरक्षा और किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा पलवल /माथुर : रबी फसल की आगामी खरीद प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाली फसल खरीद के मद्देनजर सोमवार को पलवल की अनाज मंडी का निरीक्षण कर

a9278bc3-efc1-4533-9d5a-f40561d21385

व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *मंडी की व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण* निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त किया जाए, ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। *गेट पास और खरीद प्रक्रिया पर विशेष ध्यान* डा. वशिष्ठ ने मंडी में गेट

cfe6b02e-9526-44ab-832b-db2799194819

पास व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू और पारदर्शी होनी चाहिए। *फसल की गुणवत्ता और रख-रखाव पर जोर* उपायुक्त ने कहा कि यदि फसल में नमी हो तो उसे उचित तरीके से सुखाया जाए और झरना लगाकर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की

8b6b501a-9df4-4732-b257-a05ee43e7de8

प्राथमिकता है। *सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी अनिवार्य* निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कैमरों का एलाइनमेंट सही होना चाहिए और उनका एक्सेस प्रशासनिक अधिकारियों के पास उपलब्ध रहे, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। *लिफ्टिंग, ट्रांसपोर्टेशन और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश* डा. वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की लिफ्टिंग, ट्रांसपोर्टेशन और बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था

c45ec7c4-dd28-42fd-84bc-5b60cf7c9040

सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में मंडी में जलभराव नहीं होना चाहिए। *कैंटीन में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश* उन्होंने मंडी परिसर में स्थित कैंटीन का भी निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों और मजदूरों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध हो सके। *ये अधिकारी रहे मौजूद* इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभिता ढाका, नगराधीश प्रीति रावत, मार्केट कमेटी पलवल के सचिव नवदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 000

More news from हरियाणा and nearby areas
  • न्यू कृष्णा कॉलोनी पलवल में डिलीवरी के नाम पर होता था गर्भपात वहां पर कस्बा मोहल्ले के रहने वाली सुषमा जो दाई का काम करती थी उसको मौके पर पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डुप्लीकेट मरीज बनाकर वहां भेजो इसके बाद टीम ने जाकर मौके का मुआयना कर डिलीवरी में प्रयोग में होने वाली मेडिसिन को कब्जे में लिया और मुकदमा दर्ज कराया, हरियाणा सरकार की ऐसे अपराधों पर बड़ी पैनी नजर है।
    3
    न्यू कृष्णा कॉलोनी पलवल में डिलीवरी के नाम पर होता था गर्भपात वहां पर कस्बा मोहल्ले के रहने वाली सुषमा जो दाई का काम करती थी उसको मौके पर पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डुप्लीकेट मरीज बनाकर वहां भेजो इसके बाद टीम ने जाकर मौके का मुआयना कर डिलीवरी में प्रयोग में होने वाली मेडिसिन को कब्जे में लिया और मुकदमा दर्ज कराया, हरियाणा सरकार की ऐसे अपराधों पर बड़ी पैनी नजर है।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Local News Reporter पलवल, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • पलवल नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल के मल्टीपर्पज हॉल में रविवार को हरियाणा स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि रिबन काटकर किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों का पलवल की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अलग-अलग कोनों से खिलाड़ी यहां एकत्रित हुए हैं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को लगातार विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नेटबॉल, कुश्ती, तीरंदाजी और आर्म रेसलिंग जैसे अनेक खेलों की प्रतियोगिताएं यहां सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है। *युवाओं को खेलों में आगे बढऩे का किया आह्वान गौतम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ऊर्जा, ताकत और अनुशासन का प्रतीक हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे अपने खेल में निरंतर मेहनत करते रहें और भविष्य में इस खेल को ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें। सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को मिल रही सुविधाएं मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाडिय़ों को पदक जीतने पर करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं, जिससे युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है। हरियाणा का खेलों में दबदबा उन्होंने गर्व के साथ कहा कि हरियाणा देश की कुल आबादी का केवल 2 प्रतिशत है, लेकिन देश के 50 प्रतिशत से अधिक पदक हरियाणा के खिलाडिय़ों के नाम होते हैं। खेल मतलब हरियाणा और हरियाणा मतलब खेल की पहचान को बनाए रखने के लिए सभी खिलाडिय़ों को निरंतर प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का लक्ष्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भविष्य में प्रयास किया जाएगा कि राष्ट्रीय और विश्व स्तर की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताएं हरियाणा के नेतृत्व में आयोजित हों। इसके लिए सरकार और खेल विभाग मिलकर काम करेंगे। मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी खेल अधिकारियों, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने वल्र्ड कप 2026 में कांस्य पदक विजेता निहाल सिंह, वर्ष 2026 में एआईयू स्वर्ण पदक विजेता क्रिश चौधरी, एशियन कप 2024 में सिल्वर पदक विजेता अनिल शर्मा, एशियन चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक विजेता रोशनी खूटेला और एशियन कप 2024 व एशियन चैम्पियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक विजेता योगेश चौधरी को सम्मानित भी किया।
    1
    पलवल  नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल के मल्टीपर्पज हॉल में रविवार को हरियाणा स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि रिबन काटकर किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों का पलवल की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अलग-अलग कोनों से खिलाड़ी यहां एकत्रित हुए हैं।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को लगातार विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नेटबॉल, कुश्ती, तीरंदाजी और आर्म रेसलिंग जैसे अनेक खेलों की प्रतियोगिताएं यहां सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है।
*युवाओं को खेलों में आगे बढऩे का किया आह्वान गौतम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ऊर्जा, ताकत और अनुशासन का प्रतीक हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे अपने खेल में निरंतर मेहनत करते रहें और भविष्य में इस खेल को ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें।
सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को मिल रही सुविधाएं मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाडिय़ों को पदक जीतने पर करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं, जिससे युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है।
हरियाणा का खेलों में दबदबा
उन्होंने गर्व के साथ कहा कि हरियाणा देश की कुल आबादी का केवल 2 प्रतिशत है, लेकिन देश के 50 प्रतिशत से अधिक पदक हरियाणा के खिलाडिय़ों के नाम होते हैं। खेल मतलब हरियाणा और हरियाणा मतलब खेल की पहचान को बनाए रखने के लिए सभी खिलाडिय़ों को निरंतर प्रयास करना चाहिए।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का लक्ष्य
मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भविष्य में प्रयास किया जाएगा कि राष्ट्रीय और विश्व स्तर की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताएं हरियाणा के नेतृत्व में आयोजित हों। इसके लिए सरकार और खेल विभाग मिलकर काम करेंगे। मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी खेल अधिकारियों, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 
इस मौके पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने वल्र्ड कप 2026 में कांस्य पदक विजेता निहाल सिंह, वर्ष 2026 में एआईयू स्वर्ण पदक विजेता क्रिश चौधरी, एशियन कप 2024 में सिल्वर पदक विजेता अनिल शर्मा, एशियन चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक विजेता रोशनी खूटेला और एशियन कप 2024 व एशियन चैम्पियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक विजेता योगेश चौधरी को सम्मानित भी किया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • Post by Haryana Voice Palwal
    1
    Post by Haryana Voice Palwal
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • Post by मुकेश
    1
    Post by मुकेश
    user_मुकेश
    मुकेश
    Farmer होडल, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश मैहर 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश मैहर  9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Nuh, Haryana•
    14 hrs ago
  • अबकी बार क्षेत्रीय मुद्दों की सरकार। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।
    1
    अबकी बार क्षेत्रीय मुद्दों की सरकार। मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    Jewar, Gautam Buddha Nagar•
    17 hrs ago
  • #मथुरा- वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम की झड़प का वीडियो वायरल 👉 मामला छाता थाने क्षेत्र के नौगाँव का बताया जा रहा है 👉 प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी को पकड़ने गई थी छाता पुलिस उस दौरान तीखी नोंख जोख हो गई 👉 वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है #viralmathura #mathuranews #mathurapolice #मथुरा
    1
    #मथुरा- वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम की झड़प का वीडियो वायरल 👉 मामला छाता थाने क्षेत्र के नौगाँव का बताया जा रहा है 👉 प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी को पकड़ने गई थी छाता पुलिस उस दौरान तीखी नोंख जोख हो गई 👉 वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है #viralmathura #mathuranews #mathurapolice #मथुरा
    user_Viral Mathura
    Viral Mathura
    Media company छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Haryana Voice Palwal
    1
    Post by Haryana Voice Palwal
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.