Shuru
Apke Nagar Ki App…
सखरा चौर में करंट लगने से तीन भैंसों की मौत, बाल-बाल बचा 12 वर्षीय बालक करंट लगने से तीन भैंसों की मौत, बाल-बाल बचा 12 वर्षीय बालक मुजफ्फरपुर (पारू)। पारू प्रखंड के खरिहानिया गांव निवासी राजेंद्र राय की तीन भैंसों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के सखरा चौड़ की है, जहां गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे यह हादसा हुआ। बताया गया कि राजेंद्र राय का 12 वर्षीय पुत्र भैंसों को चराने के लिए चौड़ में ले गया था। इसी दौरान चौड़ से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आने से तीनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि बालक सुरक्षित बच गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग करते हुए जर्जर बिजली लाइनों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
Munna Kumar
सखरा चौर में करंट लगने से तीन भैंसों की मौत, बाल-बाल बचा 12 वर्षीय बालक करंट लगने से तीन भैंसों की मौत, बाल-बाल बचा 12 वर्षीय बालक मुजफ्फरपुर (पारू)। पारू प्रखंड के खरिहानिया गांव निवासी राजेंद्र राय की तीन भैंसों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के सखरा चौड़ की है, जहां गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे यह हादसा हुआ। बताया गया कि राजेंद्र राय का 12 वर्षीय पुत्र भैंसों को चराने के लिए चौड़ में ले गया था। इसी दौरान चौड़ से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आने से तीनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि बालक सुरक्षित बच गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग करते हुए जर्जर बिजली लाइनों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
More news from बिहार and nearby areas
- शादी के दूसरे दिन ही ससुराल में ले ली खुद की जान.. कौन समझाए माता-पिता को की समाज तुम्हारा नहीं है बच्चे तुम्हारे हैं इसलिए बच्चों की खुशियां देखे ।कॉपी...1
- Post by Ravi kumar1
- मैगुआ से निकलने वाली रोड है जो मुख सड़क शिवाय पट्टी के लिए जोड़ती है1
- ISKO SAAF KARWANA HAI BHUT DIN KURA KACHARA SAAF KARBA DIJIYE4
- मुजफ्फरपुर में साली की शादी से पहले जीजा की मौत हो गई। हाई स्कूल के पास शव मिला है। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान जैतपुर के बासुदेवा वार्ड-12 निवासी संजीत कुमार(28) के तौर पर हुई है। पेशे से कारपेंटर था। घटना देवरिया थाना क्षेत्र की है। संजीत दो दिन पहले ही अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों बेटा(5) और बेटी(6 माह) के साथ ससुराल चांदपुरा आया था। गुरुवार को उसकी साली की पूजा-मटकोर और शुक्रवार को शादी होनी थी। घर में उत्सव का माहौल था, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। मृतक के ससुर लगनदेव ठाकुर शव को लेकर बासुदेवा पहुंचे, जहां आक्रोशित परिजनों ने उन्हें बंधक बना लिया। ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताते हुए प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। संजीत की असमय मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार सुबह स्थानीय पुलिस के साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए और मौत के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं हत्या, दुर्घटना या अन्य कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, विजय यादव, जिला परिषद सदस्य बिपिन शाही और राजद नेता अबरार आलम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। सभी ने निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया है। फिलहाल पुलिस और एफएसएल टीम को जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- शिवहर में #CNG संकट #गहराया, #ऑटो चालकों की #रोजी-रोटी पर #संकट **************************** शिवहर/जिले में CNG की भारी किल्लत से ऑटो चालकों का बुरा हाल है। शिवहर-पिपराही मुख्य पथ पर लचका पुल स्थित पेट्रोल पंप जिले का एकमात्र CNG फिलिंग स्टेशन है और इसी एक पंप पर सैकड़ों ऑटो की निर्भरता है।हालात यह हैं कि सुबह 4-5 बजे से ही मुख्य सड़क पर ऑटो की लंबी कतार लग जाती है और गैस भरवाने में दोपहर के 2 बज रहे हैं। इसके बाद सवारी ढोने का समय नहीं बचता, जिससे पहले रोज 800-1000 रुपये कमाने वाले चालक अब 200-300 रुपये ही कमा पा रहे हैं। ज्यादातर चालकों ने लोन पर ऑटो लिया है और हर महीने 9 से 10 हजार की किश्त देनी पड़ती है। दिनभर लाइन में लगे रहने से किश्त तो दूर, घर चलाना भी मुश्किल हो गया है और कई चालक डिफॉल्टर होने के कगार पर पहुंच गए हैं।1किलोमीटर लंबी कतार से मुख्य सड़क पर रोज जाम लग रहा है। इससे स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और मरीजों को भारी दिक्कत हो रही है। ऑटो न मिलने से लोग महंगा किराया देकर निजी वाहनों से सफर करने को मजबूर हैं। वहीं तेज धूप में घंटों खड़े रहने से चालक बीमार भी पड़ रहे हैं।चालक अरविंद सिंह जितेंद्र शाह एवं चंदन कुमार का आरोप है कि पंप पर अक्सर गैस का प्रेशर कम रहता है और तकनीकी खराबी से घंटों सप्लाई बंद रहती है।चालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर के आसपास कम से कम 4 नए CNG पंप जल्द खोले जाएं। साथ ही लचका पुल पंप पर 24 घंटे गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और डिस्पेंसर की संख्या भी बढ़ाई जाए। नमस्ते शिवहर डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideoshivharBiharpetroeumvibhagPatna1
- कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आरा मशीनों के पेपर जांच करने पहुंचे वन विभाग के टीम,आरा मशीनों के मालिकों में खलबली, सभी का पेपर एवं स्थल मुआयना करने पहुंचे वन विभाग के वरीय अधिकारी।1
- लालगंज सब्जी मंडी में बाइक चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, लोगों ने ली राहत की सांस। #Lalganj #Vaishali #BikeChor #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #RepublicVaishali1
- 😭😭😭😭1