Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ravi kumar
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Ravi kumar1
- मुजफ्फरपुर में साली की शादी से पहले जीजा की मौत हो गई। हाई स्कूल के पास शव मिला है। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान जैतपुर के बासुदेवा वार्ड-12 निवासी संजीत कुमार(28) के तौर पर हुई है। पेशे से कारपेंटर था। घटना देवरिया थाना क्षेत्र की है। संजीत दो दिन पहले ही अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों बेटा(5) और बेटी(6 माह) के साथ ससुराल चांदपुरा आया था। गुरुवार को उसकी साली की पूजा-मटकोर और शुक्रवार को शादी होनी थी। घर में उत्सव का माहौल था, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। मृतक के ससुर लगनदेव ठाकुर शव को लेकर बासुदेवा पहुंचे, जहां आक्रोशित परिजनों ने उन्हें बंधक बना लिया। ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताते हुए प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। संजीत की असमय मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार सुबह स्थानीय पुलिस के साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए और मौत के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं हत्या, दुर्घटना या अन्य कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, विजय यादव, जिला परिषद सदस्य बिपिन शाही और राजद नेता अबरार आलम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। सभी ने निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया है। फिलहाल पुलिस और एफएसएल टीम को जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- 😭😭😭😭1
- प्यार करना क्या गुनाह है लड़का लड़की मिलने गया घर वाले ने पड़कर दोनों को बंधक बना दिया पेर में रस्सी से घर वाले खुद ही लड़की का इज्जत उछाल के रख दिया है देखिए वीडियो में प्रयागराज की बताई जा रही है1
- Chandpur Fateh patepur vaishali ward 41
- क्या अपराधी सिर्फ विशेष जातियों के होते हैं? एनकाउंटर या कानून का राज! ⚖️🚨 एनकाउंटर न्याय है या सिस्टम की नाकामी? क्या अपराधी की जाति देखकर कार्रवाई होती है? भारतीय न्याय प्रणाली की कड़वी सच्चाई पर एक बेबाक विश्लेषण। अगर सच लगे तो शेयर जरूर करें। जय सियाराम! 🙏 #Encounter #JusticeSystem #SystemQuestions #UPNews #BiharNews #NishpakshKhabren #LawAndOrder #HumanRights #AnkeshThakur #ViralVideo1
- मुजफ्फरपुर, बिहार: मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के कुख्यात अपराधी प्रेम शंकर सिंह उर्फ टाइगर उर्फ भाई जी ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण अंततः आत्मसमर्पण कर दिया है। कुर्की जब्ती अभियान के दौरान आत्मसमर्पण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी-01) श्री अजय वत्स ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में वांछित अपराधियों के विरुद्ध कुर्की जब्ती का अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में जब पुलिस और मजिस्ट्रेट की टीम हथौड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बधई स्थित प्रेम शंकर सिंह के घर कुर्की करने पहुँची, तो पुलिस की घेराबंदी और बढ़ते दबाव को देख आरोपी ने सरेंडर कर दिया। आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार, प्रेम शंकर सिंह एक शातिर अपराधी है जिस पर हत्या और रंगदारी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं: सीतामढ़ी जिला: विभिन्न थानों में रंगदारी के 12 मामले दर्ज हैं (पुपरी-1, नगर-1, डुमरा-2, रुन्नीसैदपुर-3 और सुरसंड-3)। मुजफ्फरपुर (हथौड़ी): यहाँ हत्या और रंगदारी के 2 मामले दर्ज हैं। ताजा मामला: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय द्वारा कांड संख्या 208/14 (धारा 307, 384 और 27 आर्म्स एक्ट) के तहत आरोपी के विरुद्ध कुर्की वारंट निर्गत किया गया था। पुलिस की कार्रवाई SDPO अजय वत्स ने पुष्टि की कि अभियुक्त को हथौड़ी पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इसे अपनी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही है, क्योंकि यह अपराधी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और क्षेत्र में इसका काफी भय था।1
- कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आरा मशीनों के पेपर जांच करने पहुंचे वन विभाग के टीम,आरा मशीनों के मालिकों में खलबली, सभी का पेपर एवं स्थल मुआयना करने पहुंचे वन विभाग के वरीय अधिकारी।1