दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर *डीएम का सीएचसी लम्भुआ पर औचक निरिक्षण, मरीजों से सीधे पूछे हाल; शिकायतों पर अधिकारियों में मची हलचल* लम्भुआ जिलाधिकारी इंद्रजीत कुमार सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) लम्भुआ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की मौजूदगी तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने अस्पताल की विभिन्न समस्याओं और कमियों से संबंधित शिकायतें एवं सुझाव भी जिलाधिकारी के समक्ष रखे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए और जनता को भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे। निरीक्षण पूरा करने के बाद डीएम जिले के अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। डीएम के इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई।
दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर *डीएम का सीएचसी लम्भुआ पर औचक निरिक्षण, मरीजों से सीधे पूछे हाल; शिकायतों पर अधिकारियों में मची हलचल* लम्भुआ जिलाधिकारी इंद्रजीत कुमार सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) लम्भुआ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान
जिलाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की मौजूदगी तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने अस्पताल की विभिन्न समस्याओं और कमियों से संबंधित शिकायतें एवं सुझाव भी जिलाधिकारी के समक्ष रखे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश
दिए और जनता को भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे। निरीक्षण पूरा करने के बाद डीएम जिले के अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। डीएम के इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई।
- * *क्रान्ति, धर्म और शिक्षा की नगरी प्रयागराज में जननायक श्री राहुल गांधी जी छात्रों से संवाद करने आ रहे हैं।* *ब्रेकिंग न्यूज़:- 🚨🚨🚨* *क्रान्ति, धर्म और शिक्षा की नगरी प्रयागराज में जननायक श्री राहुल गांधी जी छात्रों से संवाद करने आ रहे हैं।* *आप सभी से निवेदन है कि वहां पहुंच कर राहुल जी से संवाद करें और शिक्षा तंत्र में सुधार लाने की इस मुहीम में भागीदार बनें।* *आराधना मिश्रा मोना* *सीएलपी लीडर व विधायक रामपुर खास*1
- कोथरा खुर्द से धूमधाम से रवाना हुई कांवड़ यात्रा, पुलिस रही मुस्तैद कोथरा खुर्द से धूमधाम से रवाना हुई कांवड़ यात्रा, पुलिस रही मुस्तैद चांदा, सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा कोथरा खुर्द से बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और "बोल बम" के जयघोष के बीच कांवड़ यात्रा धूमधाम से रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। कांवड़ यात्रा का नेतृत्व संयोजक मुन्नालाल पांडेय 'बम' ने किया। श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में मुन्नालाल पांडेय बम, संजय पांडेय बम, सभाजीत पांडेय बम, धर्मवीर पांडेय, आनंद कुमार पांडेय, प्रमोद पांडेय, रानू पांडेय, हैप्पी मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अमन पांडेय, रंजीत पांडेय, नन्हकऊ पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल कोमल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी पूरे समय मौजूद रहे और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरतते रहे। ग्रामीणों ने सभी कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।4
- सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के सम्बन्ध में दर्ज करायी गयी शिकायतों के आधार पर आवेदकों के 376 मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग ₹67.68 लाख मूल्य को बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द करने के संबंध में, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा दी गयी बाइट-1
- *#मोना_दीदी_फिर_एक_बार #जनसेवा_ही_संकल्प #जय_रामपुर_खास #मोना_दीदी #hamarimonadidi* *रचेंगे फिर एक नया इतिहास,* *मोना दीदी के साथ रामपुर खास।* *#मोना_दीदी_फिर_एक_बार #जनसेवा_ही_संकल्प #जय_रामपुर_खास #मोना_दीदी #hamarimonadidi* *मा० जननायक श्री प्रमोद तिवारी जी ज़िंदाबाद, मा० विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा “मोना दीदी” जी ज़िंदाबाद, लोकप्रिय नगर पंचायत लालगंज अध्यक्ष मा० अनीता संतोष द्विवेदी जी ज़िंदाबाद - ज़िंदाबाद एवं रामपुर ख़ास परिवार जिंदाबाद 🙏* *➡️ अबकी बार 50 हज़ार पार! ⬅️* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*1
- गंगा के तेज बहाव में बहने लगा शिवभक्त .....SDRF आपदा राहत दल ने दिखाई फुर्ती* *हरिद्वार के शिव घाट पर स्नान के दौरान एक शिवभक्त गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस के आपदा राहत दल के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद उसकी जान बचा ली* *बताया जा रहा है कि श्रद्धालु दिल्ली का रहने वाला है*1