Shuru
Apke Nagar Ki App…
उरई। कोच रोड स्थित पीतांबरा गेस्ट हाउस के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां सामने से आ रही स्कार्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट: मोहित, उरई
SHIVPAL SINGH
उरई। कोच रोड स्थित पीतांबरा गेस्ट हाउस के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां सामने से आ रही स्कार्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट: मोहित, उरई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद जालौन के जालौन विकासखंड में सोमवार को एलिमको (ALIMCO) द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर में कानपुर से एलिमको के कृत्रिम अंग विशेषज्ञ डॉ ब्रजेश कुमार,हियरिंग विशेषज्ञ डॉ अशोक प्रताप सिंह तथा डाटा मैनेजमेंट से जुड़े अंकित बाजपेयी उपस्थित रहे। एलिमको की ADIP स्कीम के तहत 26 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिसमें सुनने की मशीन, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड साइकिल, छड़ी और बैसाखी शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 29 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिसमें हियरिंग मशीन, व्हीलचेयर, छड़ी, सिलिकॉन कुशन, स्पाइनल सपोर्ट और कमोड वाली कुर्सी जैसे उपकरण शामिल हैं। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा सभी लाभार्थियों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उपकरण चिन्हित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की। बताया कि आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- वर्दी बदली, थाना बदला… पर केस डायरी वही चली कट-पेस्ट की केस डायरी, ट्रांसफर के बाद भी विवेचना; 4 साल बाद कोर्ट पहुँची एफआर—न्याय या ‘केस मैनेजमेंट’? #जालौन 👉 “ट्रांसफर के बाद कलम चली, तारीखों पर पेन चली—और 4 साल बाद कोर्ट चली… आखिर सच क्या है?” उरई/जालौन। लॉकडाउन 2020 के दौरान दुकान में आगजनी से जुड़े कोतवाली उरई के मुकदमा अपराध संख्या 348/2020 (धारा 436, 504, 506 IPC) में सामने आए दस्तावेजों व जनसूचना ने पुलिस विवेचना पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में ट्रांसफर के बाद भी विवेचना जारी रहने, केस डायरी में कथित कटिंग-पेस्ट और फाइनल रिपोर्ट (FR) को चार साल बाद न्यायालय में दाखिल किए जाने जैसे आरोप उभर रहे हैं। दस्तावेजों के अनुसार संबंधित उपनिरीक्षक का स्थानांतरण 29 जुलाई 2022 को हो गया और उन्होंने 03 अगस्त 2022 को थाना गोहन में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बावजूद आरोप है कि 04 अगस्त 2022 को उसी केस में केस डायरी (CD-24, 25, 26) तैयार कर फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। सवाल उठता है कि दूसरे थाने में ज्वाइन करने के अगले ही दिन उरई में विवेचना कैसे पूरी हुई। मामले में यह भी आरोप है कि केस डायरी के कई पर्चे डिजिटल CCTNS के बजाय सादे कागज पर तैयार किए गए। इतना ही नहीं, न्यायालय में दाखिल रिकॉर्ड में CD-8 से CD-23 तक तारीखों में पेन से कटिंग कर नई तारीखें लिखे जाने के आरोप हैं, जिससे अभिलेखों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। सबसे बड़ा विवाद समय-रेखा को लेकर है—जहां 04 अगस्त 2022 को FR तैयार होने की बात कही जा रही है, वहीं 03 जनवरी 2026 को उसे न्यायालय में दाखिल किया गया। यानी फाइल को कोर्ट तक पहुंचने में करीब चार साल लग गए। साथ ही, आरोप है कि अभियोजन आख्या भी केस डायरी में शामिल नहीं की गई। इन सबके बावजूद माननीय मजिस्ट्रेट द्वारा संज्ञान लिए जाने से कानूनी हलकों में चर्चा तेज है। सवाल यही है—क्या यह महज लापरवाही है या किसी बड़े खेल के संकेत?1
- जहां सामने से आ रही स्कार्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट: मोहित, उरई1
- जालौन। शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार शाम उरई रोड पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। 📍 घटना का स्थान: स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पास, जालौन 🕢 समय: सोमवार, 23 मार्च 2026, शाम करीब 7:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कार्पियो (UP 92 AB 5887) उरई से जालौन की ओर आ रही थी। वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ा। बताया जा रहा है कि गाड़ी में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा था और हूटर बजाते हुए तेज गति से चलाई जा रही थी। 💥 हादसे में घायल: मयंक निखिल साक्षी गायत्री दिलीप (सभी निवासी पटेल नगर, उरई) 🚑 हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। 👩⚕️ डॉक्टरों के अनुसार: दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ⚠️ हादसे की वजह? स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना का मुख्य कारण है। 👮♂️ पुलिस जांच में जुटी: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 👉 बड़ा सवाल: आखिर कब थमेगी रफ्तार की ये लापरवाही? क्या सड़क पर हूटर और झंडे के नाम पर नियमों की अनदेखी जारी रहेगी? 📢 (रिपोर्ट: संजय कुमार, जालौन) मो.79051843714
- नमस्कार दोस्तों इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के जालौन - उरई मार्ग से जुड़ी हुई जहां अभी अभी एक स्कार्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन। नगर के डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल के कक्षा चार के छात्र समर्पित द्विवेदी का चयन देश की प्रतिष्ठि त स्पोटर््स एकेडमी केके शर्मा वत्स स्पोर्ट्स एकेडमी आगरा में हुआ है। लगभग 30 वर्षों से युवाओं के हुनरमंद बनाने वाले बीसीसीआई लेवल टू कोच केके शर्मा समर्पित की प्रतिभा को तराशेंगे। बीसीसीआई लेवल टू कोच किशोर कुमार शर्मा रणजी टीम के भी कोच रहे हैं। आगरा स्थित उनकी अकादमी युवा खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने, अनुशासन सिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए जानी जाती है। उनकी अकादमी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ध्रुव जुरेल, अंडर 19 इंडिया क्रिकेट टीम के सदस्य अभिज्ञान कुंडू, पूर्व आईपीएल खिलाड़ी केके उपाध्याय, आईपीएल खिलाड़ी धीरज कुमार निकले हैं। एकेडमी में राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल के माध्यम से 15 से 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। ऐसे में डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र समर्पित की सफलता से संचालक डॉ. हरेंद्र सिंह के साथ विद्यालय स्टॉफ व पिता गौरीश द्विवेदी एवं मां अनुपमा गदगद हैं। समर्पित ने बताया कि वह पूरी लगन से क्रिकेट के हुनर सीखकर देश का नाम रोशन करेगा।1