Shuru
Apke Nagar Ki App…
20/01/26 जिला देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कोहरा बना वजहl हादसे से जुड़ी जानकारी का इंतजार है हादसा उत्तराखंड में नहीं हुआ संभवतः जिला उत्तरप्रदेश में l
NI KHIL
20/01/26 जिला देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कोहरा बना वजहl हादसे से जुड़ी जानकारी का इंतजार है हादसा उत्तराखंड में नहीं हुआ संभवतः जिला उत्तरप्रदेश में l
- Sushil ParjapatiHardwar, Haridwarहाईवे पर यही चीज होती है कंपनी गाड़ियों में ज्यादा स्पीड की देती है लेकिन सरकार को दिखाई नहीं देतेon 23 January
- Banty SinghRudrapur, Udam Singh Nagar😤on 25 January
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- 🏡 स्थानीय खबर | Dehradun में Plot से Dream Home तक का सफर Dehradun में लोगों के लिए अब अपने सपनों का घर बनवाना और भी आसान हो गया है। Uttarakhand Housing Developers Private Limited द्वारा कम बजट में बेहतरीन क्वालिटी के साथ Plot से लेकर Ready Home तक पूरा construction किया जा रहा है। अगर आपके पास Plot है और आप उस पर एक मजबूत, सुंदर और आधुनिक घर बनवाना चाहते हैं, तो हमारी टीम पूरी जिम्मेदारी के साथ आपका घर तैयार करती है। ✔ Modern Design ✔ Best Quality Construction ✔ Budget Friendly Planning ✔ Complete House Construction Service 📍 Location: Dehradun 📞 Contact: 9528242511 #DehradunNews #LocalNewsDehradun #DehradunConstruction #HouseConstruction #DreamHomeDehradun1
- The Aman Times डोईवाला/भानियावाला डोईवाला के भानियावाला वार्ड 10, क्षेत्र से चोरी हुई बाइक का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। सौरभ प्रजापति की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी, जिसे कोतवाली डोईवाला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया। साथ ही बाइक चोरी की घटना में शामिल आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय नेगी (पुत्र विक्रम नेगी), निवासी ग्राम कोटी बनगांव, किरेथ, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया। 👉 बरामदगी: चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या UK-07-DT-8584 (स्प्लेंडर) पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।1
- Habibpur niwada mai naali mai chote paip dalkar chapna or sadak pr avedh puste banana jise paani sadak pr jmaa ho raha h jise aane jaane valo ko samasya ka samna Krna pad raha h kabhi kabhi to school k bache school jate samye paani mai gir jaate h prdhan ko bhi is k baare mai bhout baar bola pr vo bolte h ki abhi paise nahi h jab aayega to kra denge mera aap ne nivedan h ki is smsya ka samadhasn kiye jaye kuch makan purne hone ki vaje se unmai panni bhar jata h jise vo log bhi presaan hote h or kabhi kabhi nali saaf krne ko lekar ladai bhi hoti rhti h1
- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच ईरान ने भारत को विशेष रियायत दी है। ईरान ने भारतीय एलपीजी टैंकरों—“शिवालिक” और “नंदा देवी”—को सुरक्षित रूप से गुजरने की अनुमति दे दी। इनमें से एक टैंकर पहले ही भारत पहुंच चुका था, जबकि दूसरा भी अब सुरक्षित भारत पहुँच गया है। इस फैसले से भारत में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बनी चिंता काफी हद तक कम हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज मार्ग पर बाधा आती, तो देश में गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती थी और कीमतों में भी उछाल देखने को मिल सकता था। गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में ऊर्जा आपूर्ति होती है। ऐसे में इस मार्ग से भारतीय टैंकरों का सुरक्षित गुजरना देश के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।1
- पर करते हुए ट्रक पलट गया ओर जिसके कारण वहां रास्ता जाम हो गया ओर बड़ी दुर्घटना होने से बच गई1
- Post by HR02 City News1
- धारानौला बस स्टेशन से यात्रियों से भरी बस लेकर भागने वाले व्यक्ति के खिलाफ (Police Act) के तहत चालान कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस ने बस का 2 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद 28 कर्बला तिराहे के पास आरोपी को बस समेत हिरासत में ले लिया गया है। बस चालक एवं परिचालक चाबी बस में ही छोड़कर खाना खाने चले गए थे! जिसका फायदा उठाकर पूर्व में चालक रह चुका युवक बस लेकर फरार हो गया था। घटना में लिप्त आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अब्दुल अमीर खान के रूप में हुई है, जो भवाली (नैनीताल) का निवासी है।1
- देहरादून/उत्तराखंड राज्य की धामी सरकार के प्रयासों से विभिन्न विभागों में राज्य के युवाओं को रोजगार देने का काम जारी है। कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभी तक राज्य में 30000 से ज्यादा युवाओं को विभिन्न विभागों में रोजगार देने का काम किया जा चुका।1
- अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन एवं भू-धंसाव की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने सुबह 10 बजे आईआरएस को तत्काल सक्रिय कर दिया और जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र से सायरन के माध्यम से अलर्ट जारी किया गया। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी—मुख्य विकास अधिकारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी, एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व सहित अन्य नोडल अधिकारी—तत्काल एक्शन में आए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। *डंडालगांव (बड़कोट) में भूस्खलन,1600 यात्री फंसे।* यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंडालगांव के पास भूस्खलन से एक वाहन मलबे में दब गया और करीब 1600 यात्री फंस गए। त्वरित कार्रवाई में एसडीआरएफ, पुलिस व मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। 4 घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी बड़कोट भेजा गया, जिनकी हालत सामान्य बताई गई। एनएचआईडीसीएल द्वारा मार्ग को जल्द सुचारू कर दिया गया और 11:38 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हुआ। *पालीगाड़ में बस दुर्घटना,26 यात्री प्रभावित।* पालीगाड़ के पास एक यात्री बस करीब 30 मीटर नीचे गिर गई। बस में सवार 26 लोगों में से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 6 घायलों को उपचार हेतु सीएचसी बड़कोट भेजा गया। 11:20 बजे तक रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया। *मनेरी बांध में रिसाव की सूचना,एक की मौत।* गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मनेरी बांध में पानी का रिसाव और दरार की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। 27 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटना में 1 व्यक्ति की मृत्यु, 2 गंभीर और 18 सामान्य घायल हुए, जबकि 4 बड़े पशुओं की भी मौत हुई। गंभीर घायल को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। 11:45 बजे तक रेस्क्यू कार्य पूर्ण कर लिया गया। *सिलक्यारा टनल में भू-धंसाव, 10 यात्री फंसे।* डुंडा तहसील के सिलक्यारा टनल में भू-धंसाव के कारण 2 वाहन और 10 यात्री फंस गए। त्वरित कार्रवाई में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 4 को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया,जबकि 6 घायलों को पीएचसी ब्रह्मखाल भेजा गया। टनल से मलबा हटाकर 11:50 बजे रेस्क्यू समाप्त किया गया। जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने कहा कि मॉक अभ्यास के माध्यम से जनपद में विभिन्न विभागों की तैयारियों को परखा गया है।उन्होंने कहा कि मॉक अभ्यास से यह स्पष्ट होता है कि किस विभाग की क्या तैयारी है और विभागों के बीच आपसी समन्वय कितना प्रभावी एवं संवेदनशील है।जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से जहां-जहां कमियां रह जाती हैं, उन्हें समय रहते सुधारने का अवसर मिलता है, जिससे वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर ढंग से कार्य किया जा सके।पूरे घटनाक्रम में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। समयबद्ध रेस्क्यू कार्यों से यह स्पष्ट हुआ कि आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। मॉक अभ्यास में सीडीओ जय भारत सिंह,एसडीएम शालिनी नेगी,बृजेश तिवारी,देवानन्द शर्मा, सीएमओ बीएस रावत,परियोजना निदेशक अजय कुमार,जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली,ईई रजनीश सैनी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं सहित अन्य अधिकारियों एवं वन,पुलिस,एसडीआरएफ,आईटीबीपी सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।4