बांदा ब्रेकिंग - भाजपा जिला प्रभारी का प्रथम आगमन, हुआ जोरदार स्वागत,, बांदा। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे के प्रथम जनपद आगमन पर जिला मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने उनका वंदन-अभिनंदन किया। वहां से उनका काफिला संकट मोचन मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने बजरंग बली के दर्शन किए। इसके बाद वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे ने कार्यकर्ताओं से परिचय किया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज जनसंघ के महान विचारक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों में राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय का संकल्प निहित था। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला प्रभारी महोबा इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकरन कबीर, जगराम सिंह, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बांदा ब्रेकिंग - भाजपा जिला प्रभारी का प्रथम आगमन, हुआ जोरदार स्वागत,, बांदा। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे के प्रथम जनपद आगमन पर जिला मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने
उनका वंदन-अभिनंदन किया। वहां से उनका काफिला संकट मोचन मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने बजरंग बली के दर्शन किए। इसके बाद वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे
ने कार्यकर्ताओं से परिचय किया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज जनसंघ के महान विचारक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों में राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय का
संकल्प निहित था। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला प्रभारी महोबा इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकरन कबीर, जगराम सिंह, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 24.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोहल्ला गंगानगर में अपने अर्ध निर्मित प्लॉट में तमंचा लिए है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई । *बरामदगी-* ▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर ▪️02 अवैध जिन्दा कारतूस 315 वोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. राजाराम पुत्र बिंदा निवासी बाबा तालाब थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 487/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. श्री आकाश शुक्ला चौकी प्रभारी मण्डी समिति 2. कां0 सौरभ यादव 3. कां0 प्रशांत कुमार1
- बांदा - थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 24.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोहल्ला गंगानगर में अपने अर्ध निर्मित प्लॉट में तमंचा लिए है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई ।1
- जीवित को मृत घोषित किया राशन विभाग ग्राम पंचायत सिकरी लखनपुर कोटेदार जिससे दाने दाने को भटक रहा परिवार सरकारी योजनाओं से लाभ नहीं मिल रहा है उत्तर प्रदेश सरकार महन्त श्री आदित्यनाथ योगी जी जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्रवाई किया जाये।4
- UP में लगेंगे 1000 EV Charging Stations! | Electric Vehicles को मिलेगा बड़ा Boost | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की तैयारी है। राज्य में करीब 1,000 स्थानों पर EV Charging Stations विकसित करने की योजना सामने आई है। इससे इलेक्ट्रिक कार, बाइक और अन्य वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।1
- हमीरपुर डीएम अशोक कुमार ने की पहली जनसुनवाई अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश हमीरपुर। नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अपनी पहली जनसुनवाई की। उन्होंने जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतों का स्थायी और प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं का निस्तारण तहसील व ब्लॉक स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को मार्क कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को सुगम, संवेदनशील और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।1
- बाँदा में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ, किसानों को ₹6 लाख तक दीर्घकालीन ऋण की सुविधा। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का प्रमुख उद्देश्य छोटे एवं सीमांत किसानों को खेती और उससे जुड़ी आय अर्जक गतिविधियों के लिए आसान शर्तों पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराना है। इससे किसान कृषि कार्यों, कृषि आधारित व्यवसाय और अन्य आय बढ़ाने वाली गतिविधियों के लिए आवश्यक पूंजी जुटा सकेंगे। समय से ऋण की किस्त चुकाने वाले किसानों को ब्याज अनुदान का लाभ देकर ऋण की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है।1
- चिचारा गांव में बड़े ही धूम धाम से हुआ गणेश विसर्जन भारी बारिश के वीच हुआ विसर्जन पुलिस बल रहा मौजूद उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चिचारा गांव में गणेश उत्सव का समापन हो गया। शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान से किया गया। यह विसर्जन मवई खुर्द की चंद्रावल नदी में हुआ। दोपहर बाद चिचारा गांव से विसर्जन यात्रा शुरू हुई। तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। ग्रामीण पुरुष छतरियां लेकर व्यवस्था संभालते दिखे। महिलाएं, युवतियां और बच्चे बारिश में भीगते हुए अबीर-गुलाल उड़ाते रहे। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यह यात्रा पूरे गांव में घूमी।इसके बाद यात्रा पड़ोसी गांव मवई खुर्द पहुंची। यहां चंद्रावल नदी के घाट पर बप्पा की महाआरती की गई। आरती के बाद गांव के युवा और कमेटी के सदस्य भारी बारिश के बीच नदी के गहरे पानी में उतरे। उन्होंने गणेश प्रतिमा को अपने हाथों पर संभाला और जयकारों के साथ नदी में विसर्जित किया। धार्मिक संवेदनशीलता और नदी घाट पर सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सतर्क रहा। सुरक्षा के लिए सब इंस्पेक्टर मौजीलाल वर्मा अपनी टीम के साथ विसर्जन मार्ग से लेकर नदी घाट तक मौजूद रहे। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को संभालने में मदद की।इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय गणेश उत्सव कमेटी के सदस्य सुरेन्द्र यादव, पप्पू यादव, सीटू यादव, शैलेन्द्र यादव, अंशू यादव, धर्मेंद्र यादव, गोविंदा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह सेंगर, सत्तू मास्टर साहब, जीतू सोनी, पुष्पेन्द्र सोनी, नीरज डॉक्टर, संजय और प्रशांत मिश्रा सक्रिय रहे। कमेटी की मेहनत और ग्रामीणों केसहयोग से गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ।4
- हमीरपुर :यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, राठ के दो यात्रियों की मौत दिल्ली से महोबा लौटते समय नोएडा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, शव पहुंचते ही परिवारों में मचा कोहराम राठ,हमीरपुर । यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक आग लगने से करीब नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में राठ क्षेत्र के दो लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस बुधवार रात नोएडा के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में करीब नौ लोगों की जान चली गई। हादसे में राठ कस्बे के बजरिया मुगलपुरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर मयंक गुप्ता तथा जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव निवासी और हाल मुकाम बजरिया राठ के सरोज गुप्ता की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। शुक्रवार सुबह शव राठ पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्रीय लोग पहुंचे। दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे राठ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- हमीरपुर क्रेडिट कार्ड बनवाने को लेकर आप ने मना किया तो बेटे ने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी 🔴 85 वर्षीय नवाब अली पर ईंट-पत्थर से हमला, मौके पर मौत क्रेडिट कार्ड से लोन कराने से इनकार करने पर विवाद की बात 🔴 हत्या के बाद आरोपी रमजान मौके पर ही रहा मौजूद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव का मामला1