logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिचारा गांव में बड़े ही धूम धाम से हुआ गणेश विसर्जन भारी बारिश के वीच हुआ विसर्जन पुलिस बल रहा मौजूद उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चिचारा गांव में गणेश उत्सव का समापन हो गया। शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान से किया गया। यह विसर्जन मवई खुर्द की चंद्रावल नदी में हुआ। दोपहर बाद चिचारा गांव से विसर्जन यात्रा शुरू हुई। तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। ग्रामीण पुरुष छतरियां लेकर व्यवस्था संभालते दिखे। महिलाएं, युवतियां और बच्चे बारिश में भीगते हुए अबीर-गुलाल उड़ाते रहे। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यह यात्रा पूरे गांव में घूमी।इसके बाद यात्रा पड़ोसी गांव मवई खुर्द पहुंची। यहां चंद्रावल नदी के घाट पर बप्पा की महाआरती की गई। आरती के बाद गांव के युवा और कमेटी के सदस्य भारी बारिश के बीच नदी के गहरे पानी में उतरे। उन्होंने गणेश प्रतिमा को अपने हाथों पर संभाला और जयकारों के साथ नदी में विसर्जित किया। धार्मिक संवेदनशीलता और नदी घाट पर सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सतर्क रहा। सुरक्षा के लिए सब इंस्पेक्टर मौजीलाल वर्मा अपनी टीम के साथ विसर्जन मार्ग से लेकर नदी घाट तक मौजूद रहे। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को संभालने में मदद की।इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय गणेश उत्सव कमेटी के सदस्य सुरेन्द्र यादव, पप्पू यादव, सीटू यादव, शैलेन्द्र यादव, अंशू यादव, धर्मेंद्र यादव, गोविंदा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह सेंगर, सत्तू मास्टर साहब, जीतू सोनी, पुष्पेन्द्र सोनी, नीरज डॉक्टर, संजय और प्रशांत मिश्रा सक्रिय रहे। कमेटी की मेहनत और ग्रामीणों केसहयोग से गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ।

1 hr ago
user_राजीव कुमार पत्रकार
राजीव कुमार पत्रकार
Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

चिचारा गांव में बड़े ही धूम धाम से हुआ गणेश विसर्जन भारी बारिश के वीच हुआ विसर्जन पुलिस बल रहा मौजूद उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चिचारा गांव में गणेश उत्सव का समापन हो गया। शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान से किया गया। यह विसर्जन मवई खुर्द की चंद्रावल नदी में हुआ। दोपहर बाद चिचारा गांव से विसर्जन यात्रा शुरू हुई।

तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। ग्रामीण पुरुष छतरियां लेकर व्यवस्था संभालते दिखे। महिलाएं, युवतियां और बच्चे बारिश में भीगते हुए अबीर-गुलाल उड़ाते रहे। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यह यात्रा पूरे गांव में घूमी।इसके बाद यात्रा पड़ोसी गांव मवई खुर्द पहुंची। यहां चंद्रावल नदी के घाट पर बप्पा की महाआरती की गई।

00daa016-b94a-41f5-a1d9-f7ceb745d7e8

आरती के बाद गांव के युवा और कमेटी के सदस्य भारी बारिश के बीच नदी के गहरे पानी में उतरे। उन्होंने गणेश प्रतिमा को अपने हाथों पर संभाला और जयकारों के साथ नदी में विसर्जित किया। धार्मिक संवेदनशीलता और नदी घाट पर सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सतर्क रहा। सुरक्षा के लिए सब इंस्पेक्टर मौजीलाल वर्मा अपनी टीम के साथ विसर्जन मार्ग से लेकर नदी घाट तक मौजूद रहे।

7d3aad80-1026-49dc-b912-b0ebe54e094c

पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को संभालने में मदद की।इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय गणेश उत्सव कमेटी के सदस्य सुरेन्द्र यादव, पप्पू यादव, सीटू यादव, शैलेन्द्र यादव, अंशू यादव, धर्मेंद्र यादव, गोविंदा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह सेंगर, सत्तू मास्टर साहब, जीतू सोनी, पुष्पेन्द्र सोनी, नीरज डॉक्टर, संजय और प्रशांत मिश्रा सक्रिय रहे। कमेटी की मेहनत और ग्रामीणों केसहयोग से गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांदा - थाना बिसंडा क्षेत्रांतर्गत दुकान में हुई चोरी की घटना का सूचना के 04 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए थाना बिसंडा पुलिस द्वारा घटना के शामिल 02 बाल अपचारियों को लिया गया संरक्षण बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना बिसण्डा पुलिस टीम द्वारा दुकान में हुई चोरी की घटना का 04 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बिसण्डा क्षेत्र निवासी रामजी द्वारा अपनी दुकान में चोरी होने के संबंध में थाना बिसण्डा पर सूचना दी गई थी । सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण एवं संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की पहचान की तथा मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान के पास वाली गली से 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया । पूछताछ के दौरान बाल अपचारियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई । पुलिस द्वारा बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी की गई ₹75,000 की शत-प्रतिशत धनराशि बरामद कर ली गई ।
    1
    बांदा - थाना बिसंडा क्षेत्रांतर्गत दुकान में हुई चोरी की घटना का सूचना के 04 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए थाना बिसंडा पुलिस द्वारा घटना के शामिल 02 बाल अपचारियों को लिया गया संरक्षण
बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज  थाना बिसण्डा पुलिस टीम द्वारा दुकान में हुई चोरी की घटना का 04 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बिसण्डा क्षेत्र निवासी रामजी द्वारा अपनी दुकान में चोरी होने के संबंध में थाना बिसण्डा पर सूचना दी गई थी । सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण एवं संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की पहचान की तथा मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान के पास वाली गली से 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया । पूछताछ के दौरान बाल अपचारियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई । पुलिस द्वारा बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी की गई ₹75,000 की शत-प्रतिशत धनराशि बरामद कर ली गई ।
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा ब्रेकिंग - भाजपा जिला प्रभारी का प्रथम आगमन, हुआ जोरदार स्वागत,, बांदा। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे के प्रथम जनपद आगमन पर जिला मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने उनका वंदन-अभिनंदन किया। वहां से उनका काफिला संकट मोचन मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने बजरंग बली के दर्शन किए। इसके बाद वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे ने कार्यकर्ताओं से परिचय किया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज जनसंघ के महान विचारक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों में राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय का संकल्प निहित था। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला प्रभारी महोबा इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकरन कबीर, जगराम सिंह, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    बांदा ब्रेकिंग - भाजपा जिला प्रभारी का प्रथम आगमन, हुआ जोरदार स्वागत,,
बांदा। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे के प्रथम जनपद आगमन पर जिला मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने उनका वंदन-अभिनंदन किया।
वहां से उनका काफिला संकट मोचन मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने बजरंग बली के दर्शन किए। इसके बाद वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे ने कार्यकर्ताओं से परिचय किया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज जनसंघ के महान विचारक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों में राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय का संकल्प निहित था। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना होगा।
कार्यक्रम में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला प्रभारी महोबा इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकरन कबीर, जगराम सिंह, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नोएडा से महोबा चलने वाली राजकल्पना बस में आगजनी के बाद छतरपुर में आरटीओ की कार्यवाही, राजकल्पना ट्रेवल्स की 1 बस जब्त छतरपुर,उत्तर प्रदेश के नोएडा से महोबा जा रही राजकल्पना ट्रेवल्स की बस मे आग लगने से 9 लोगों की मौत और कई यात्रियों के घायल होने की घटना के बाद बसों की सुरक्षा को लेकर छतरपुर में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। इसी क्रम में छतरपुर आरटीओ अधिकारी मधु सिंह के नेतृत्व में यात्री बसों की सघन चेकिंग कर कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान करीब 4 से 5 बसों की जांच की गई। इनमें मुख्य रूप से राजकल्पना ट्रेवल्स की दो बसों की जांच की गई। एक बस में इमरजेंसी गेट के पास सीटें लगी मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। RTO अधिकारी मधु सिंह के मुताबिक इमरजेंसी गेट के पास लगी सीटों को हटवाने और आवश्यक सत्यापन के बाद ही बस को छोड़ा जाएगा। वहीं जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर दो बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। एक बस पर 15 हजार रुपये और दूसरी बस पर 5 से 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खजुराहो ट्रेवल्स की बस की भी जांच कर कार्यवाही की गई। आरटीओ अधिकारी ने बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बसों में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध हों और इमरजेंसी गेट पूरी तरह चालू एवं बाधारहित रहे। यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं आरटीओ दल ने आगे भी बसों की जांच जारी रखने की बात कही।। *बाइट*, मधु सिंह RTO अधिकारी
    1
    नोएडा से महोबा चलने वाली राजकल्पना बस में आगजनी के बाद छतरपुर में आरटीओ की कार्यवाही, राजकल्पना ट्रेवल्स की 1 बस जब्त
छतरपुर,उत्तर प्रदेश के नोएडा से महोबा जा रही राजकल्पना ट्रेवल्स की बस मे आग लगने से 9 लोगों की मौत और कई यात्रियों के घायल होने की घटना के बाद बसों की सुरक्षा को लेकर छतरपुर में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। इसी क्रम में छतरपुर आरटीओ अधिकारी मधु सिंह के नेतृत्व में यात्री बसों की सघन चेकिंग कर कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान करीब 4 से 5 बसों की जांच की गई। इनमें मुख्य रूप से राजकल्पना ट्रेवल्स की दो बसों की जांच की गई। एक बस में इमरजेंसी गेट के पास सीटें लगी मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। RTO अधिकारी मधु सिंह के मुताबिक इमरजेंसी गेट के पास लगी सीटों को हटवाने और आवश्यक सत्यापन के बाद ही बस को छोड़ा जाएगा। वहीं जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर दो बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। एक बस पर 15 हजार रुपये और दूसरी बस पर 5 से 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खजुराहो ट्रेवल्स की बस की भी जांच कर कार्यवाही की गई। आरटीओ अधिकारी ने बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बसों में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध हों और इमरजेंसी गेट पूरी तरह चालू एवं बाधारहित रहे। यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं आरटीओ दल ने आगे भी बसों की जांच जारी रखने की बात कही।।
*बाइट*, मधु सिंह RTO अधिकारी
    user_Journalist Ganesh Raikwar
    Journalist Ganesh Raikwar
    Media house छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मौदहानगर में कंस मेले की सुरक्षा को लेकर ADM और ASP ने की ब्रीफिंग ➡️ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ➡️ प्रवेश-निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल और CCTV से होगी निगरानी ➡️ महिला पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम रहेगी तैनात ➡️ भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर ➡️ आपात स्थिति के लिए अलग मार्ग और कंट्रोल रूम की व्यवस्था
    1
    मौदहानगर में कंस मेले की सुरक्षा को लेकर ADM और ASP ने की ब्रीफिंग
➡️ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
➡️ प्रवेश-निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल और CCTV से होगी निगरानी
➡️ महिला पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम रहेगी तैनात
➡️ भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
➡️ आपात स्थिति के लिए अलग मार्ग और कंट्रोल रूम की व्यवस्था
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर :मरीजों से सीधे संवाद कर लिया उपचार एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक, अस्पताल प्रबंधन को दिए सख्त एवं स्पष्ट निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने आज जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक एवं गहन निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न पटल एवं इकाइयों का निरीक्षण करते हुए उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की दैनिक कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता, उपचार की स्थिति तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। *अस्पताल की सभी प्रमुख चिकित्सा इकाइयों का लिया जायजा* जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एक्स-रे यूनिट, सीटी स्कैन यूनिट, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, ब्लड कलेक्शन लैब, ब्लड बैंक, एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र), आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी यूनिट, नई डायलिसिस यूनिट, परामर्श कक्ष सहित अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक इकाई में उपलब्ध सुविधाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *मरीजों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश* अस्पताल की किचन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन तैयार करने में केवल ब्रांडेड एवं पैक्ड तेल का ही प्रयोग किया जाए तथा खुले तेल का प्रयोग किसी भी दशा में न किया जाए। *बाहर की दवाइयां लिखने पर रोक, गंभीर मामलों में ही रेफर करने के निर्देश* दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। औषधि भंडार केंद्र के निरीक्षण के दौरान रेबीज एवं सर्पदंश के पर्याप्त टीके उपलब्ध पाए गए। उन्होंने मरीजों के रेफरल के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल अति-गंभीर एवं क्रिटिकल मामलों में ही मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया जाए। सामान्य एवं उपचार योग्य मामलों में स्थानीय स्तर पर ही बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। *स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय की, तीमारदारों से न कराया जाए काम* मरीजों के तीमारदारों द्वारा स्वयं स्ट्रेचर खींचे जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर से ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित वार्ड ब्वाय की होगी। किसी भी स्थिति में तीमारदारों से यह कार्य न कराया जाए और अस्पताल स्टाफ अपनी जिम्मेदारी का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करे। *आयुष्मान लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश* आयुष्मान केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले किसी भी मरीज के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। पात्र लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत अनुमन्य सुविधाओं का लाभ दिलाते हुए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। *68 बेड स्वीकृत, मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था* निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ० आर० एस० प्रजापति ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में 68 बेड स्वीकृत हैं, जबकि मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर कुल 92 बेड के स्तर पर व्यवस्था संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं तथा लगभग 7 से 8 दिनों के उपचार के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। ब्लड बैंक के निरीक्षण में वर्तमान में 26 यूनिट ब्लड उपलब्ध पाया गया। *टीकाकरण के बाद बच्चे की मृत्यु की शिकायत पर जांच के निर्देश* निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार द्वारा शिकायत की गई कि टीकाकरण के उपरांत उसके बच्चे की मृत्यु हो गई तथा आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के बजाय उसे पर्चा बनवाने के लिए भेजा गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *अस्पताल प्रबंधन एवं साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश* निरीक्षण के उपरांत मीडिया से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था, वार्डों में बेडशीट की स्वच्छता तथा समग्र प्रबंधन में और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जन की कमी के कारण कुछ मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है, जिसके संबंध में शासन स्तर पर वार्ता कर सर्जन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ एवं सीएमएस को अस्पताल प्रबंधन तथा वार्ड ब्वाय की कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अलका शुक्ला, सीएमएस पुरुष अस्पताल डॉ० आर० एस० प्रजापति, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ० राजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।
    3
    हमीरपुर :मरीजों से सीधे संवाद कर लिया उपचार एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक, अस्पताल प्रबंधन को दिए सख्त एवं स्पष्ट निर्देश
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने आज जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक एवं गहन निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न पटल एवं इकाइयों का निरीक्षण करते हुए उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की दैनिक कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता, उपचार की स्थिति तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
*अस्पताल की सभी प्रमुख चिकित्सा इकाइयों का लिया जायजा*
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एक्स-रे यूनिट, सीटी स्कैन यूनिट, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, ब्लड कलेक्शन लैब, ब्लड बैंक, एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र), आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी यूनिट, नई डायलिसिस यूनिट, परामर्श कक्ष सहित अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक इकाई में उपलब्ध सुविधाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*मरीजों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश*
अस्पताल की किचन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन तैयार करने में केवल ब्रांडेड एवं पैक्ड तेल का ही प्रयोग किया जाए तथा खुले तेल का प्रयोग किसी भी दशा में न किया जाए।
*बाहर की दवाइयां लिखने पर रोक, गंभीर मामलों में ही रेफर करने के निर्देश*
दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। औषधि भंडार केंद्र के निरीक्षण के दौरान रेबीज एवं सर्पदंश के पर्याप्त टीके उपलब्ध पाए गए।
उन्होंने मरीजों के रेफरल के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल अति-गंभीर एवं क्रिटिकल मामलों में ही मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया जाए। सामान्य एवं उपचार योग्य मामलों में स्थानीय स्तर पर ही बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए।
*स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय की, तीमारदारों से न कराया जाए काम*
मरीजों के तीमारदारों द्वारा स्वयं स्ट्रेचर खींचे जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर से ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित वार्ड ब्वाय की होगी। किसी भी स्थिति में तीमारदारों से यह कार्य न कराया जाए और अस्पताल स्टाफ अपनी जिम्मेदारी का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करे।
*आयुष्मान लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश*
आयुष्मान केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले किसी भी मरीज के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। पात्र लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत अनुमन्य सुविधाओं का लाभ दिलाते हुए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
*68 बेड स्वीकृत, मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था*
निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ० आर० एस० प्रजापति ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में 68 बेड स्वीकृत हैं, जबकि मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर कुल 92 बेड के स्तर पर व्यवस्था संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं तथा लगभग 7 से 8 दिनों के उपचार के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। ब्लड बैंक के निरीक्षण में वर्तमान में 26 यूनिट ब्लड उपलब्ध पाया गया।
*टीकाकरण के बाद बच्चे की मृत्यु की शिकायत पर जांच के निर्देश*
निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार द्वारा शिकायत की गई कि टीकाकरण के उपरांत उसके बच्चे की मृत्यु हो गई तथा आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के बजाय उसे पर्चा बनवाने के लिए भेजा गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*अस्पताल प्रबंधन एवं साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश*
निरीक्षण के उपरांत मीडिया से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था, वार्डों में बेडशीट की स्वच्छता तथा समग्र प्रबंधन में और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जन की कमी के कारण कुछ मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है, जिसके संबंध में शासन स्तर पर वार्ता कर सर्जन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ एवं सीएमएस को अस्पताल प्रबंधन तथा वार्ड ब्वाय की कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अलका शुक्ला, सीएमएस पुरुष अस्पताल डॉ० आर० एस० प्रजापति, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ० राजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट ,सरेआम महिला ने पीटा बांदा शहर में गणेश प्रतिमा विसजर्न के दौरान रास्ते से निकल रहे चार पहिया वाहन सवार द्वारा एक महिला को मामूली टक्कर लगने से दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।इस दौरान महिला सहित कई लोग मारपीट करते देखे गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामले को पुलिस ने संज्ञान ले कार्यवाही में जुट गई है।
    1
    बांदा में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट ,सरेआम महिला ने पीटा 
बांदा शहर में गणेश प्रतिमा विसजर्न के दौरान रास्ते से निकल रहे चार पहिया वाहन सवार द्वारा एक महिला को मामूली टक्कर लगने से दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।इस दौरान महिला सहित कई लोग मारपीट करते देखे गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामले को पुलिस ने संज्ञान ले कार्यवाही में जुट गई है।
    user_Laxmi narayan
    Laxmi narayan
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पनवाड़ी सीएचसी में सीएमओ की दस्तक लैब से लेबर रूम तक सीएमओ ने जांची व्यवस्थाएं पनवाड़ी सीएचसी में सीएमओ की दस्तक लैब से लेबर रूम तक सीएमओ ने जांची व्यवस्थाएं
    1
    पनवाड़ी सीएचसी में सीएमओ की दस्तक लैब से लेबर रूम तक सीएमओ ने जांची व्यवस्थाएं
पनवाड़ी सीएचसी में सीएमओ की दस्तक लैब से लेबर रूम तक सीएमओ ने जांची व्यवस्थाएं
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नियमित टीकाकरण को जन-आंदोलन बनाने हेतु धार्मिक नेताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित। बांदा। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने तथा प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न संप्रदायों के धार्मिक नेताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ CSO संस्था के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में नियमित टीकाकरण के महत्व, जीरो डोज बच्चों की पहचान एवं टीकाकरण, टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों एवं झिझक को दूर करने तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ अजय कुमार,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजय केसरवानी,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश पहाड़ी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं सुनील सक्सेना, रिजवान अली, प्रीति साहू सही कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न संप्रदायों के धर्म गुरुओं ने भी प्रतिभाग किया। धार्मिक गुरुओं एवं प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने समुदायों में नियमित टीकाकरण के महत्व के संबंध में सकारात्मक संदेश दें तथा परिवारों को बच्चों का समय से पूर्ण टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से जीरो डोज एवं टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों के परिवारों तक सही जानकारी पहुंचाने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में बताया गया कि धार्मिक एवं सामुदायिक नेताओं का सहयोग समुदाय में विश्वास बढ़ाने तथा टीकाकरण के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रतिभागियों से स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए टीकाकरण गतिविधियों को मजबूत करने में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि “कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे” के उद्देश्य को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। जनहित संदेश: “हर बच्चे का समय से पूर्ण टीकाकरण—स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है।”
    4
    नियमित टीकाकरण को जन-आंदोलन बनाने हेतु धार्मिक नेताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित।
बांदा। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने तथा प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न संप्रदायों के धार्मिक नेताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ CSO संस्था के सहयोग से किया गया।
कार्यशाला में नियमित टीकाकरण के महत्व, जीरो डोज बच्चों की पहचान एवं टीकाकरण, टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों एवं झिझक को दूर करने तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ अजय कुमार,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजय केसरवानी,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश पहाड़ी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं सुनील सक्सेना, रिजवान अली, प्रीति साहू सही कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न संप्रदायों के धर्म गुरुओं ने भी प्रतिभाग किया।
धार्मिक गुरुओं एवं प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने समुदायों में नियमित टीकाकरण के महत्व के संबंध में सकारात्मक संदेश दें तथा परिवारों को बच्चों का समय से पूर्ण टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से जीरो डोज एवं टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों के परिवारों तक सही जानकारी पहुंचाने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में बताया गया कि धार्मिक एवं सामुदायिक नेताओं का सहयोग समुदाय में विश्वास बढ़ाने तथा टीकाकरण के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रतिभागियों से स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए टीकाकरण गतिविधियों को मजबूत करने में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि “कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे” के उद्देश्य को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।
जनहित संदेश:
“हर बच्चे का समय से पूर्ण टीकाकरण—स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है।”
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर :यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, राठ के दो यात्रियों की मौत दिल्ली से महोबा लौटते समय नोएडा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, शव पहुंचते ही परिवारों में मचा कोहराम राठ,हमीरपुर । यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक आग लगने से करीब नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में राठ क्षेत्र के दो लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस बुधवार रात नोएडा के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में करीब नौ लोगों की जान चली गई। हादसे में राठ कस्बे के बजरिया मुगलपुरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर मयंक गुप्ता तथा जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव निवासी और हाल मुकाम बजरिया राठ के सरोज गुप्ता की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। शुक्रवार सुबह शव राठ पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्रीय लोग पहुंचे। दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे राठ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    हमीरपुर :यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, राठ के दो यात्रियों की मौत
दिल्ली से महोबा लौटते समय नोएडा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, शव पहुंचते ही परिवारों में मचा कोहराम
राठ,हमीरपुर । यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक आग लगने से करीब नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में राठ क्षेत्र के दो लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस बुधवार रात नोएडा के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में करीब नौ लोगों की जान चली गई।
हादसे में राठ कस्बे के बजरिया मुगलपुरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर मयंक गुप्ता तथा जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव निवासी और हाल मुकाम बजरिया राठ के सरोज गुप्ता की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। शुक्रवार सुबह शव राठ पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्रीय लोग पहुंचे।
दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे राठ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.