logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी इंदरगढ़ वाली बिजासन मैया के कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न गंगापुर सिटी। इंदरगढ़ वाली बिजासन मैया के आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक राजकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 मार्च (अष्टमी/रामनवमी) को शाम 9 बजे से भोमिया जी के बाग, दशहरा मैदान में माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 27 मार्च को श्रद्धालुओं द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय कीं तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।सुझाव के रूप में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी देवीयों, भोमिया जी और भैरव बाबा के घोड़लो (भक्तों) को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।बैठक में पुरुषोत्तम टल्लन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, संजय मेडी, मनीष पेटोली, मनसुख मेडी, रामोतार मौहली, अंकुर मित्तल, अजय गोयल, बन्टी बजाज, अमित जुगनू सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए और सहयोग का भरोसा दिलाया।

1 day ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
1 day ago
04be4c39-d27c-4238-8c72-54516e8fb42b

गंगापुर सिटी इंदरगढ़ वाली बिजासन मैया के कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न गंगापुर सिटी। इंदरगढ़ वाली बिजासन मैया के आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक राजकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 मार्च (अष्टमी/रामनवमी) को शाम 9 बजे से भोमिया जी के बाग, दशहरा मैदान में माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 27 मार्च को श्रद्धालुओं द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय कीं तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।सुझाव के रूप में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी देवीयों, भोमिया जी और भैरव बाबा के घोड़लो (भक्तों) को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।बैठक में पुरुषोत्तम टल्लन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, संजय मेडी, मनीष पेटोली, मनसुख मेडी, रामोतार मौहली, अंकुर मित्तल, अजय गोयल, बन्टी बजाज, अमित जुगनू सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए और सहयोग का भरोसा दिलाया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मैं उमेश कुमार शर्मा निदेशक डीएस साइंस एकेडमी आप सभी पत्रकार बंधुओ का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं। मित्रों जैसा कि आप सबको पता है कि शिक्षा के क्षेत्र में आज गंगापुर सिटी का नाम पूरे प्रदेश भर में और न सिर्फ प्रदेश में बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि अभी कुछ दिन पहले ही डीएस साइंस एकेडमी गंगापुर सिटी को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया के द्वारा प्राइड ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो न सिर्फ क्षेत्र के लिए बल्कि प्रदेश के लिए भी एक गौरवशाली पल था। मित्रों आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी दिनों में डीएस साइंस एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में क्या कुछ नया और बेहतरीन करने वाला है इसके बारे में क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक संदेश देना है इसके अलावा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की अफवाएं और गलत संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं उनको लेकर संस्था अपना स्पष्टीकरण भी जनमानस तक पहुंचाना चाहती है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो, ना कि एक गंदी मानसिकता के साथ अभिभावकों के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा की जाए। मैं आपके माध्यम से सभी को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि डीएस साइंस अकादमी ने आज तक अपनी मेहनत, अपनी ईमानदार और जुझारू टीम के दम पर हमेशा, हर सत्र में अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल की है और कभी भी डीएस साइंस अकादमी ने इसके लिए ना किसी शॉर्टकट का इस्तेमाल किया है और ना ही लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है कि जब कोई संस्था या व्यक्ति उन्नति के शिखर पर होता है तो बहुत सारे लोग उसकी टांग खींचने में या उसके प्रति गलत प्रचार करने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं किंतु ऐसे लोग यह भूल जाते हैं कि आप दूसरों के लिए जो गड्डा खोद रहे हो एक दिन आपको उसी में गिरना है जनता बहुत समझदार है अभिभावक और आज के विद्यार्थी बहुत समझदार हैं वह सही-गलत, अच्छे-बुरे सब का फैसला अपने स्वविवेक से करते हैं और अब तक करते आए हैं
    1
    मैं उमेश कुमार शर्मा निदेशक डीएस साइंस एकेडमी आप सभी पत्रकार बंधुओ का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं।
मित्रों जैसा कि आप सबको पता है कि शिक्षा के क्षेत्र में आज गंगापुर सिटी का नाम पूरे प्रदेश भर में और न सिर्फ प्रदेश में बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है
हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि अभी कुछ दिन पहले ही डीएस साइंस एकेडमी गंगापुर सिटी को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया के द्वारा प्राइड ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो न सिर्फ क्षेत्र के लिए बल्कि प्रदेश के लिए भी एक गौरवशाली पल था।
मित्रों आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी दिनों में डीएस साइंस एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में क्या कुछ नया और बेहतरीन करने वाला है इसके बारे में क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक संदेश देना है इसके अलावा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की अफवाएं और गलत संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं उनको लेकर संस्था अपना स्पष्टीकरण भी जनमानस तक पहुंचाना चाहती है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो, ना कि एक गंदी मानसिकता के साथ अभिभावकों के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा की जाए।
मैं आपके माध्यम से सभी को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि डीएस साइंस अकादमी ने आज तक अपनी मेहनत, अपनी ईमानदार और जुझारू टीम के दम पर हमेशा, हर सत्र में अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल की है और कभी भी डीएस साइंस अकादमी ने इसके लिए ना किसी शॉर्टकट का इस्तेमाल किया है और ना ही लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है।
यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है कि जब कोई संस्था या व्यक्ति उन्नति के शिखर पर होता है तो बहुत सारे लोग उसकी टांग खींचने में या उसके प्रति गलत प्रचार करने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं किंतु ऐसे लोग यह भूल जाते हैं कि आप दूसरों के लिए जो गड्डा खोद रहे हो एक दिन आपको उसी में गिरना है
जनता बहुत समझदार है अभिभावक और आज के विद्यार्थी बहुत समझदार हैं वह सही-गलत, अच्छे-बुरे सब का फैसला अपने स्वविवेक से करते हैं और अब तक करते आए हैं
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • हिंडौन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई करौली के तत्वाधान मे महवा रोड स्थित अपना घर आश्रम मे एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 85 प्रभुजी लाभान्वित हुए।अपनाघर आश्रम अध्यक्ष राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया की आश्रम मे आवासरत प्रभुजीयों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओ की जाँच, परामर्श एवं उपचार किया गया।मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की जिले एवं आसपास के क्षेत्रो मे लावारिस बेसहारा अवस्था मे घूमते मानसिक रोगों से पीड़ित प्रभुजीयों के मानसिक स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु आश्रम की पहल बहुत अच्छी है, यहाँ सभी प्रभुजीयों को उच्चस्तरीय भोजन, आवास एवं उपचार की सुविधा मिल रही है जो की पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सकारात्मक कदम साबित हो रहा है।इस दौरान साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
    1
    हिंडौन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई करौली के तत्वाधान मे महवा रोड स्थित अपना घर आश्रम मे एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 85 प्रभुजी लाभान्वित हुए।अपनाघर आश्रम अध्यक्ष राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया की आश्रम मे आवासरत प्रभुजीयों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओ की जाँच, परामर्श एवं उपचार किया गया।मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की जिले एवं आसपास के क्षेत्रो मे लावारिस बेसहारा अवस्था मे घूमते मानसिक रोगों से पीड़ित प्रभुजीयों के मानसिक स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु आश्रम की पहल बहुत अच्छी है, यहाँ सभी प्रभुजीयों को उच्चस्तरीय भोजन, आवास एवं उपचार की सुविधा मिल रही है जो की पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सकारात्मक कदम साबित हो रहा है।इस दौरान साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • श्री महावीर जी से हिंडौन सिटी के लिए जाने वाले रस्ते पर पुल निर्माण कार्य - सिकरौदा मीणा में तेजी से चल रहा है कुछ ही दिनों में जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा
    1
    श्री महावीर जी से हिंडौन सिटी के लिए जाने वाले रस्ते पर पुल निर्माण कार्य - सिकरौदा मीणा में तेजी से चल रहा है कुछ ही दिनों में जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा
    user_Sonu Meena
    Sonu Meena
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Meena ji Meenaji
    1
    Post by Meena ji Meenaji
    user_Meena ji Meenaji
    Meena ji Meenaji
    Salesperson औरच•
    13 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। शहर के पुष्पा बिहार स्थित भारद्वाज इंग्लिश क्लासेज में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लासेस के सीईओ भानेश भारद्वाज ने बताया कि यूपीएससी क्रैक करने वाले बृज नगर निवासी शांति स्वरूप के पुत्र दीपक शर्मा का शहर के पुष्पा बिहार में सर्व समाज के लोगों ने साफा बांध एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षाविद प्रकाश नंदन शर्मा, अशोक शर्मा प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री, वासुदेव शर्मा, राम पंडा, प्रेमचंद शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, गोपाल राम कटारा सहित ब्राह्मण,वैश्य एवं अन्य समाजों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर भारद्वाज इंग्लिश क्लासेस के सीईओ भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    2
    हिंडौन सिटी। शहर के पुष्पा बिहार स्थित भारद्वाज इंग्लिश क्लासेज में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लासेस के सीईओ भानेश भारद्वाज ने बताया कि  यूपीएससी क्रैक करने वाले बृज नगर निवासी शांति स्वरूप के पुत्र दीपक शर्मा का शहर के पुष्पा बिहार में सर्व समाज के लोगों ने साफा बांध एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षाविद प्रकाश नंदन शर्मा, अशोक शर्मा प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री, वासुदेव शर्मा, राम पंडा, प्रेमचंद शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, गोपाल राम कटारा सहित ब्राह्मण,वैश्य एवं अन्य समाजों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर भारद्वाज इंग्लिश क्लासेस के सीईओ भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    2
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    2 hrs ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • करौली शहर सहित जिले में शीतलाष्टमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। शीतला माता मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने माता को बासी पकवानों का भोग अर्पित किया।जिले में सुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। परंपरा के अनुसार, शीतलाष्टमी से एक दिन पहले घरों में विभिन्न पकवान बनाए जाते हैं, जिनका अगले दिन माता को भोग लगाया जाता है। नगाड़ खाना दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर में अलसुबह से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने माता को ठंडे और बासी पकवानों का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। शीतला माता के पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने लांगरा और हनुमानजी की भी पूजा-अर्चना की।कई घरों में बुधवार दोपहर 12:00 बजे कन्याओं और लांगुरिया को भोजन कराया गया।
    1
    करौली शहर सहित जिले में
शीतलाष्टमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। शीतला माता मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने माता को बासी पकवानों का भोग अर्पित किया।जिले में सुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। परंपरा के अनुसार, शीतलाष्टमी से एक दिन पहले घरों में विभिन्न पकवान बनाए जाते हैं, जिनका अगले दिन माता को भोग लगाया जाता है। नगाड़ खाना दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर में अलसुबह से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने माता को ठंडे और बासी पकवानों का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। शीतला माता के पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने लांगरा और हनुमानजी की भी पूजा-अर्चना की।कई घरों में बुधवार दोपहर 12:00 बजे  कन्याओं और लांगुरिया को भोजन कराया गया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.