Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत में बंदरों का आतंक! थाना गजरौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढेरम मंडरिया सहराई स्थित गोयल कॉलोनी में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। #Pilibhit #MonkeyTerror #Gajraula #UttarPradesh #BreakingNews #ViralNews #PilibhitNews #ForestDepartment #AsianExpressNews24x7 #UPNews #MonkeyAttack #GroundReport #HindiNews #TrendingNews
Bharat Public Samachar Up
पीलीभीत में बंदरों का आतंक! थाना गजरौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढेरम मंडरिया सहराई स्थित गोयल कॉलोनी में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। #Pilibhit #MonkeyTerror #Gajraula #UttarPradesh #BreakingNews #ViralNews #PilibhitNews #ForestDepartment #AsianExpressNews24x7 #UPNews #MonkeyAttack #GroundReport #HindiNews #TrendingNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सर्वाइकल कैंसर को लेकर जिलाधिकारी पीलीभीत ने दी यह बड़ी जानकारी सर्वाइकल कैंसर को लेकर बड़ी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी पीलीभीत1
- खुली बैठक में हंगामे के बीच हुआ राशन दुकान का चयन, सुरजीत बने नए कोटा डीलर बरेली l विकासखंड मझगवां की ग्राम पंचायत मुगलपुर थर्ड में राशन दुकान के चयन को लेकर आयोजित खुली बैठक हंगामे और तेज बारिश के बीच संपन्न हुई। बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विरोध हुआ, जिससे कुछ समय तक विवाद की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। बताया जाता है कि समर्थकों की संख्या कम होने पर एक पक्ष बैठक छोड़कर चला गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के समर्थक तेज बारिश के बावजूद बैठक में डटे रहे। समर्थन प्रक्रिया में सुरजीत के पक्ष में 34 महिलाओं और 167 पुरुषों ने समर्थन दिया, जिसके आधार पर उन्हें नया उचित दर विक्रेता (कोटा डीलर) चुना गया। गौरतलब है कि इससे पहले गांव की राशन दुकान का आवंटन शिकायतों के बाद निरस्त कर दिया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को दोबारा खुली बैठक आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- अपने दुख मुझे दे दो | रिश्तों के गहरे त्याग और प्रेम की मर्मस्पर्शी कहानी | Sadharan Kahani यह कहानी प्रसिद्ध कथाकार राजिंदर सिंह बेदी की मर्मस्पर्शी रचना 'अपने दुख मुझे दे do' की मूल भावना—निःस्वार्थ प्रेम, जीवन के संघर्षों में एक-दूसरे का संबल बनना और हर परिस्थिति में साथ निभाना—से प्रेरित है। इस नई कथा को उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता की दुनिया के इर्द-गिर्द पिरोया गया है।1
- बांकीपुर हार पर अखिलेश का बीजेपी पर तंज, बोले— 12 साल का मिला रिटर्न गिफ्ट बीजेपी के पास अब कुछ बाकी नहीं बचा: अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बांकीपुर में मिली हार को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "बांकीपुर की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास कुछ बाकी बचा नहीं है। 12 साल का ही रिटर्न गिफ्ट मिला है बीजेपी को।" अखिलेश यादव का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे बीजेपी पर सीधा हमला माना जा रहा है।1
- Post by अशोक सरकार1
- पौटा कलां में चेहल्लम पर दिखी अकीदतमंदों की भीड़, मोहर्रम की झलक ने बांधा समा धार्मिक माहौल में अकीदतमंदों ने दी श्रद्धांजलि, क्षेत्र में अमन-चैन की रही मिसाल पीलीभीत जिले के पौटा कलां में चेहल्लम के मौके पर मोहर्रम की याद ताजा हो गई। इस दौरान अकीदतमंद बड़ी संख्या में शामिल हुए और धार्मिक श्रद्धा के साथ आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रस्में अदा की गईं तथा क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने आयोजन को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न कराया।1
- प्रेमनगर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार प्रेमनगर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने 26 जुलाई 2026 को विक्रमादित्य पुरी स्थित एसबीआई कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को दबोचा, जबकि उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी तथा चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को विक्रमादित्य पुरी एसबीआई कॉलोनी निवासी श्रीमती रीना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25/26 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनके घर का ताला काटकर अंदर घुस गए और नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। 3 और 4 अगस्त की रात थाना प्रेमनगर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंवरदेशी पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों स्कूटी मोड़कर तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें चंपतराय बाग की ओर जाने वाले रास्ते पर घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा स्कूटी से गिरकर घायल हो गया। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू उर्फ बिट्टेनिया उर्फ अजय तथा इरमान नासिर उर्फ बंटू के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि वे चोरी का सामान राकेश कुमार को बेचते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर राकेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी, 47 चांदी के सिक्के, सोने के तीन जोड़ी कुंडल, एक सोने की अंगूठी तथा एक जोड़ी सोने के कंगन बरामद किए हैं। बरामद सामान की पहचान वादी के चोरी गए माल के रूप में की गई है। पूरे अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक अजय शर्मा, अरुण यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुदीप सिंह बघेल, मोहित भारद्वाज, सुधीर कुमार सहित थाना प्रेमनगर की पुलिस टीम ने कार्रवाई को सफल बनाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।2