प्रेमनगर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार प्रेमनगर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने 26 जुलाई 2026 को विक्रमादित्य पुरी स्थित एसबीआई कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को दबोचा, जबकि उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी तथा चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को विक्रमादित्य पुरी एसबीआई कॉलोनी निवासी श्रीमती रीना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25/26 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनके घर का ताला काटकर अंदर घुस गए और नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। 3 और 4 अगस्त की रात थाना प्रेमनगर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंवरदेशी पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों स्कूटी मोड़कर तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें चंपतराय बाग की ओर जाने वाले रास्ते पर घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा स्कूटी से गिरकर घायल हो गया। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू उर्फ बिट्टेनिया उर्फ अजय तथा इरमान नासिर उर्फ बंटू के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि वे चोरी का सामान राकेश कुमार को बेचते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर राकेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी, 47 चांदी के सिक्के, सोने के तीन जोड़ी कुंडल, एक सोने की अंगूठी तथा एक जोड़ी सोने के कंगन बरामद किए हैं। बरामद सामान की पहचान वादी के चोरी गए माल के रूप में की गई है। पूरे अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक अजय शर्मा, अरुण यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुदीप सिंह बघेल, मोहित भारद्वाज, सुधीर कुमार सहित थाना प्रेमनगर की पुलिस टीम ने कार्रवाई को सफल बनाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
प्रेमनगर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार प्रेमनगर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने 26 जुलाई 2026 को विक्रमादित्य पुरी स्थित एसबीआई कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को दबोचा, जबकि उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी तथा चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को विक्रमादित्य पुरी एसबीआई कॉलोनी निवासी श्रीमती रीना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25/26 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनके घर का ताला काटकर अंदर घुस गए और नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। 3 और 4 अगस्त की रात थाना प्रेमनगर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंवरदेशी पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों स्कूटी मोड़कर तेज गति से भागने
लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें चंपतराय बाग की ओर जाने वाले रास्ते पर घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा स्कूटी से गिरकर घायल हो गया। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू उर्फ बिट्टेनिया उर्फ अजय तथा इरमान नासिर उर्फ बंटू के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि वे चोरी का सामान राकेश कुमार को बेचते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर राकेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी, 47 चांदी के सिक्के, सोने के तीन जोड़ी कुंडल, एक सोने की अंगूठी तथा एक जोड़ी सोने के कंगन बरामद किए हैं। बरामद सामान की पहचान वादी के चोरी गए माल के रूप में की गई है। पूरे अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक अजय शर्मा, अरुण यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुदीप सिंह बघेल, मोहित भारद्वाज, सुधीर कुमार सहित थाना प्रेमनगर की पुलिस टीम ने कार्रवाई को सफल बनाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
- पीलीभीत में बंदरों का आतंक! थाना गजरौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढेरम मंडरिया सहराई स्थित गोयल कॉलोनी में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। #Pilibhit #MonkeyTerror #Gajraula #UttarPradesh #BreakingNews #ViralNews #PilibhitNews #ForestDepartment #AsianExpressNews24x7 #UPNews #MonkeyAttack #GroundReport #HindiNews #TrendingNews1
- सर्वाइकल कैंसररोधी वैक्सीन लगवाने की पीलीभीत डीएम ने की अपील। पीलीभीत। जिलाधिकारी ने सर्वाइकल कैंसर से वचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की अपील की।1
- पीलीभीत में जमीनों बैगन तालाबों पर कब्जे के विरोध में हिंदू महासभा ने दिया धरना प्रदर्शन तहसील में हिंदू महासभा ने किया विशाल धरना प्रदर्शन जमीनों पर अवैध कब्जे के विरोध में1
- प्रेमनगर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार प्रेमनगर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने 26 जुलाई 2026 को विक्रमादित्य पुरी स्थित एसबीआई कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को दबोचा, जबकि उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी तथा चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को विक्रमादित्य पुरी एसबीआई कॉलोनी निवासी श्रीमती रीना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25/26 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनके घर का ताला काटकर अंदर घुस गए और नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। 3 और 4 अगस्त की रात थाना प्रेमनगर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंवरदेशी पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों स्कूटी मोड़कर तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें चंपतराय बाग की ओर जाने वाले रास्ते पर घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा स्कूटी से गिरकर घायल हो गया। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू उर्फ बिट्टेनिया उर्फ अजय तथा इरमान नासिर उर्फ बंटू के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि वे चोरी का सामान राकेश कुमार को बेचते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर राकेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी, 47 चांदी के सिक्के, सोने के तीन जोड़ी कुंडल, एक सोने की अंगूठी तथा एक जोड़ी सोने के कंगन बरामद किए हैं। बरामद सामान की पहचान वादी के चोरी गए माल के रूप में की गई है। पूरे अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक अजय शर्मा, अरुण यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुदीप सिंह बघेल, मोहित भारद्वाज, सुधीर कुमार सहित थाना प्रेमनगर की पुलिस टीम ने कार्रवाई को सफल बनाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।2