logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कबीरधाम पुलिस ने ग्राम सिल्हाटी स्थित बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई के बाद इस प्रकरण का महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश अभी भी लगातार जारी है। इस मामले में सिल्हाटी निवासी प्रार्थी रोहित कुमार चंद्रवंशी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 04 जुलाई 2026 की रात से 05 जुलाई 2026 की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर भगवान महादेव के शिवलिंग में स्थापित चांदी का त्रिकुंड और माता गौरी की प्रतिमा का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया था। चोरी गए इन आभूषणों का कुल वजन लगभग 20 तोला और अनुमानित मूल्य ₹35,000 था। मामले में पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 81/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(ए) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला के पर्यवेक्षण में चौकी पौड़ी तथा थाना बोड़ला पुलिस द्वारा की गई है।

1 hr ago
user_Vishvnath Sahu
Vishvnath Sahu
Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
8cb5c876-599c-4785-9068-6b08795ad8a3

कबीरधाम पुलिस ने ग्राम सिल्हाटी स्थित बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई के बाद इस प्रकरण का महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश अभी भी लगातार जारी है। इस मामले में सिल्हाटी निवासी प्रार्थी रोहित कुमार चंद्रवंशी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 04 जुलाई 2026 की रात से 05 जुलाई 2026 की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर भगवान महादेव के शिवलिंग में स्थापित चांदी का त्रिकुंड और माता गौरी की प्रतिमा का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया था। चोरी गए इन आभूषणों का कुल वजन लगभग 20 तोला और अनुमानित मूल्य ₹35,000 था। मामले में पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 81/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(ए) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला के पर्यवेक्षण में चौकी पौड़ी तथा थाना बोड़ला पुलिस द्वारा की गई है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी में स्थित बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के संबंध में सिल्हाटी ग्राम निवासी प्रार्थी रोहित कुमार चंद्रवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 04 जुलाई 2026 की रात से 05 जुलाई 2026 की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर भगवान महादेव के शिवलिंग में स्थापित चांदी का त्रिकुंड और माता गौरी की प्रतिमा का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया था। चोरी गई इन सामग्रियों का कुल वजन लगभग 20 तोला और मूल्य करीब ₹35,000 था। घटना की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर अपनी जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, गवाहों के कथन दर्ज किए और नजरी नक्शा तैयार किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। इस तकनीकी जांच और सतत पतासाजी के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    1
    छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी में स्थित बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के संबंध में सिल्हाटी ग्राम निवासी प्रार्थी रोहित कुमार चंद्रवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 04 जुलाई 2026 की रात से 05 जुलाई 2026 की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर भगवान महादेव के शिवलिंग में स्थापित चांदी का त्रिकुंड और माता गौरी की प्रतिमा का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया था। चोरी गई इन सामग्रियों का कुल वजन लगभग 20 तोला और मूल्य करीब ₹35,000 था।

घटना की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर अपनी जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, गवाहों के कथन दर्ज किए और नजरी नक्शा तैयार किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। इस तकनीकी जांच और सतत पतासाजी के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    25 min ago
  • पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक छात्रा के खाते में 759 करोड़ रुपये आ गए हैं।
    1
    पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक छात्रा के खाते में 759 करोड़ रुपये आ गए हैं।
    user_Sunil Cgs
    Sunil Cgs
    Farmer लोरमी, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • डिंडोरी जिले के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेल मॉल के ग्राम परसेल रैयत टिकरा देवरी में एक नए गोंडवाना कृषि फार्म हाउस का शुभारंभ हुआ है। इस नव-प्रारंभ फार्म हाउस में मुख्य रूप से टमाटर, मिर्ची और भांटा की खेती की जाएगी।
    1
    डिंडोरी जिले के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेल मॉल के ग्राम परसेल रैयत टिकरा देवरी में एक नए गोंडवाना कृषि फार्म हाउस का शुभारंभ हुआ है। इस नव-प्रारंभ फार्म हाउस में मुख्य रूप से टमाटर, मिर्ची और भांटा की खेती की जाएगी।
    user_राजेश कुमार मरावी
    राजेश कुमार मरावी
    Voice of people बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बिलासपुर में राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने NEET विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए मांग की है कि वह इस परीक्षा से जुड़े कथित घोटाले और इसकी वजह से हुई 21 छात्रों की आत्महत्या की जवाबदेही तय करे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी पुरजोर मांग उठाई है। इमरान प्रतापगढ़ी ने ऐलान किया है कि इस कथित घोटाले का देशभर में प्रचार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी युवाओं से अपना संवाद लगातार जारी रखेंगे और कांग्रेस का यह अभियान आगे भी बड़े स्तर पर जारी रहेगा।
    1
    बिलासपुर में राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने NEET विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए मांग की है कि वह इस परीक्षा से जुड़े कथित घोटाले और इसकी वजह से हुई 21 छात्रों की आत्महत्या की जवाबदेही तय करे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी पुरजोर मांग उठाई है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने ऐलान किया है कि इस कथित घोटाले का देशभर में प्रचार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी युवाओं से अपना संवाद लगातार जारी रखेंगे और कांग्रेस का यह अभियान आगे भी बड़े स्तर पर जारी रहेगा।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा में आदिवासी समाज का नेतृत्व करते हुए कामू भाई ने आदिवासियों की लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने आदिवासियों की लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को पूरा करने के लिए पुरजोर मांग की है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा में आदिवासी समाज का नेतृत्व करते हुए कामू भाई ने आदिवासियों की लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने आदिवासियों की लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को पूरा करने के लिए पुरजोर मांग की है।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • कवर्धा के कुकदुर में पुलिस ने एक पान दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया करीब ₹13 हजार का सामान और नकदी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, ग्राम कोदवागोडान की इस पान दुकान से नकदी सहित गुटखा, पान मसाला, बिस्किट, नमकीन व अन्य सामान चोरी हो गया था। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेश्वर उर्फ रज्जू चेचाम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया।
    1
    कवर्धा के कुकदुर में पुलिस ने एक पान दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया करीब ₹13 हजार का सामान और नकदी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कोदवागोडान की इस पान दुकान से नकदी सहित गुटखा, पान मसाला, बिस्किट, नमकीन व अन्य सामान चोरी हो गया था। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेश्वर उर्फ रज्जू चेचाम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.