logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक छात्रा के खाते में 759 करोड़ रुपये आ गए हैं।

9 hrs ago
user_Sunil Cgs
Sunil Cgs
Farmer लोरमी, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक छात्रा के खाते में 759 करोड़ रुपये आ गए हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक छात्रा के खाते में 759 करोड़ रुपये आ गए हैं।
    1
    पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक छात्रा के खाते में 759 करोड़ रुपये आ गए हैं।
    user_Sunil Cgs
    Sunil Cgs
    Farmer लोरमी, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में शनिवार रात मछली चोरी को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। इस रंजिश के चलते एक चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के समय मृतक का साथी भी वहां मौजूद था, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में शनिवार रात मछली चोरी को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। इस रंजिश के चलते एक चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के समय मृतक का साथी भी वहां मौजूद था, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से ₹1.04 करोड़ 80 हजार की बड़ी साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 8 हो गई है। यह मामला 20 अप्रैल 2026 का है, जब बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांतिनगर, मंगला चौक की रहने वाली 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए ठगों ने संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए महिला को डराया कि उनका नाम एक आतंकी संगठन से जुड़ा है और उन पर मनी ट्रांसफर करने का आरोप है। गिरफ्तारी और जेल भेजने का भय दिखाकर बुजुर्ग महिला को करीब 2 घंटे 16 मिनट तक तथाकथित "डिजिटल अरेस्ट" में रखा गया और मानसिक दबाव बनाकर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹1,04,80,000 ट्रांसफर करा लिए गए। शिकायत मिलने के बाद रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने तकनीकी जांच, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पहले छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मिले नए सबूतों के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से दो और आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय राहुल प्रकाश कामडी (निवासी ताजेश्वर नगर, हुडकेश्वर नाका, नागपुर) और 27 वर्षीय गौरव रमाकांत मिश्रा (निवासी वसंत नगर, अंजनी, नागपुर) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और नोडल अधिकारी आईपीएस गगन कुमार के मार्गदर्शन में रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने की, जिसमें निरीक्षक कामिल हक और प्रभारी प्रसाद सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस, सीबीआई, ईडी, एनसीबी या न्यायालय कभी भी फोन या वीडियो कॉल के जरिए "डिजिटल अरेस्ट" नहीं करती। यदि कोई व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनकर पैसे मांगता है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
    1
    बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से ₹1.04 करोड़ 80 हजार की बड़ी साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

यह मामला 20 अप्रैल 2026 का है, जब बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांतिनगर, मंगला चौक की रहने वाली 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए ठगों ने संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए महिला को डराया कि उनका नाम एक आतंकी संगठन से जुड़ा है और उन पर मनी ट्रांसफर करने का आरोप है। गिरफ्तारी और जेल भेजने का भय दिखाकर बुजुर्ग महिला को करीब 2 घंटे 16 मिनट तक तथाकथित "डिजिटल अरेस्ट" में रखा गया और मानसिक दबाव बनाकर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹1,04,80,000 ट्रांसफर करा लिए गए।

शिकायत मिलने के बाद रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने तकनीकी जांच, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पहले छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मिले नए सबूतों के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से दो और आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय राहुल प्रकाश कामडी (निवासी ताजेश्वर नगर, हुडकेश्वर नाका, नागपुर) और 27 वर्षीय गौरव रमाकांत मिश्रा (निवासी वसंत नगर, अंजनी, नागपुर) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और नोडल अधिकारी आईपीएस गगन कुमार के मार्गदर्शन में रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने की, जिसमें निरीक्षक कामिल हक और प्रभारी प्रसाद सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस, सीबीआई, ईडी, एनसीबी या न्यायालय कभी भी फोन या वीडियो कॉल के जरिए "डिजिटल अरेस्ट" नहीं करती। यदि कोई व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनकर पैसे मांगता है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • बिलासपुर में कॉलेज छात्र पीयूष गंगवानी से कथित लूट के मामले में पुलिस ने कथित बिल्डर नरेंद्र मोटवानी को गिरफ्तार कर लिया है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही चार FIR दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस के खिलाफ आरोपी का एक कथित आपत्तिजनक ऑडियो भी पहले वायरल हो चुका है।
    1
    बिलासपुर में कॉलेज छात्र पीयूष गंगवानी से कथित लूट के मामले में पुलिस ने कथित बिल्डर नरेंद्र मोटवानी को गिरफ्तार कर लिया है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही चार FIR दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस के खिलाफ आरोपी का एक कथित आपत्तिजनक ऑडियो भी पहले वायरल हो चुका है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में पेड्रीडीह चौक के पास स्थित CG 10 ढाबा में मामूली विवाद को लेकर एक कोल ट्रेडिंग व्यवसायी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर हिर्री पुलिस ने बिलासपुर के बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकरभाठा के ज्ञानोदय स्कूल के पास रहने वाले कोल ट्रेडिंग व्यवसायी लेखराज कोटवानी उर्फ चीनी (30 वर्ष) अपने दोस्त प्रीतम मोटवानी के साथ 11/07/2026 को तड़के करीब 03:20 बजे पेड्रीडीह चौक स्थित CG 10 ढाबा में खाना खाने गए थे। तभी वहां एक लाल रंग की स्विफ्ट कार में आए देवरीखुर्द निवासी अतुल वर्मा ने लेखराज को उनके घर के नाम 'चीनी चीनी' कहकर बुलाया। लेखराज के वहां पहुंचने पर अतुल ने कार से उतरने में हुई देरी को लेकर गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा। इसी बीच अतुल का साथी रोहन गोरख और अन्य सहयोगी भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर लेखराज को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इस मारपीट में लेखराज के बाएं हाथ की भुजा, दाहिने हाथ की कोहनी, दाहिने पैर, पंजे, कूल्हे और गले में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के दोस्त प्रीतम मोटवानी ने बीच-बचाव किया, जिन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, इस लड़ाई-झगड़े के दौरान पीड़ित के गले की सोने की चेन वहीं कहीं गिर गई। पीड़ित लेखराज की शिकायत पर हिर्री पुलिस ने शनिवार रात आरोपी अतुल वर्मा, रोहन गोरख और उनके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध धारा-296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    1
    बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में पेड्रीडीह चौक के पास स्थित CG 10 ढाबा में मामूली विवाद को लेकर एक कोल ट्रेडिंग व्यवसायी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर हिर्री पुलिस ने बिलासपुर के बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चकरभाठा के ज्ञानोदय स्कूल के पास रहने वाले कोल ट्रेडिंग व्यवसायी लेखराज कोटवानी उर्फ चीनी (30 वर्ष) अपने दोस्त प्रीतम मोटवानी के साथ 11/07/2026 को तड़के करीब 03:20 बजे पेड्रीडीह चौक स्थित CG 10 ढाबा में खाना खाने गए थे। तभी वहां एक लाल रंग की स्विफ्ट कार में आए देवरीखुर्द निवासी अतुल वर्मा ने लेखराज को उनके घर के नाम 'चीनी चीनी' कहकर बुलाया। लेखराज के वहां पहुंचने पर अतुल ने कार से उतरने में हुई देरी को लेकर गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा। इसी बीच अतुल का साथी रोहन गोरख और अन्य सहयोगी भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर लेखराज को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा।

इस मारपीट में लेखराज के बाएं हाथ की भुजा, दाहिने हाथ की कोहनी, दाहिने पैर, पंजे, कूल्हे और गले में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के दोस्त प्रीतम मोटवानी ने बीच-बचाव किया, जिन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, इस लड़ाई-झगड़े के दौरान पीड़ित के गले की सोने की चेन वहीं कहीं गिर गई। पीड़ित लेखराज की शिकायत पर हिर्री पुलिस ने शनिवार रात आरोपी अतुल वर्मा, रोहन गोरख और उनके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध धारा-296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.