अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ पांडे दंपति का अनशन सातवें दिन भी जारी, महापौर ने फोन पर की चर्चा इंदौर में अवैध बैनर-पोस्टर हटाने और मरीमाता चौराहे पर हुई कथित मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोशल एक्टिविस्ट प्रहलाद पांडे अपनी पत्नी के साथ अनशन पर बैठे हैं। अनशन के सातवें दिन महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फोन पर उनसे चर्चा की। वहीं, बाणगंगा पुलिस शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की जांच कर रही है। वीओ शहर की अव्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दे सोशल मीडिया के माध्यम से उठाने वाले सोशल एक्टिविस्ट प्रहलाद पांडे पिछले सात दिनों से रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के पास अपनी पत्नी के साथ अनशन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग शहर में नियमों के विरुद्ध लगाए जाने वाले बैनर और पोस्टर पर प्रभावी कार्रवाई करना है। प्रहलाद पांडे के मुताबिक, वह मरीमाता चौराहे पर लगे कथित अवैध बैनर-पोस्टर का वीडियो बनाने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान विधायक गोलू शुक्ला के कथित समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल से वीडियो भी डिलीट कर दिए। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच अभी जारी है। प्रहलाद पांडे ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फोन पर उनसे चर्चा की है। महापौर ने अवैध बैनर-पोस्टर के संबंध में आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है। पांडे की मांग है कि जिन स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर प्रचार सामग्री लगाई गई है, उनकी जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। मारपीट के मामले में प्रहलाद पांडे की पत्नी ने बाणगंगा थाने में शिकायती आवेदन दिया है। पांडे का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण अभी तक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी का न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। डीसीपी अभिषेक रंजन के अनुसार, शिकायत के आधार पर घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो की भी सत्यता जांची जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट: प्रहलाद पांडे, शिकायतकर्ता बाइट: अभिषेक रंजन, डीसीपी, इंदौर इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट

- इंदौर में पहली बार होगा BYOND - The Raw House Showcase भारतीय डिजाइन, क्राफ्ट और समकालीन कला को एक मंच पर लाएगा खास शोकेस इंदौर में पहली बार होगा BYOND - The Raw House Showcase भारतीय डिजाइन, क्राफ्ट और समकालीन कला को एक मंच पर लाएगा खास शोकेस इंदौर। शहर में डिजाइन, कला और क्राफ्ट को लेकर बढ़ती रुचि के बीच पहली बार BYOND × The Raw House Showcase का आयोजन किया जा रहा है। इस शोकेस के जरिए भारतीय डिजाइन, पारंपरिक क्राफ्ट और आधुनिक कला से जुड़े नए कामों को इंदौर के लोगों के करीब लाने की कोशिश की जा रही है। BYOND की शुरुआत फैशन क्यूरेटर अनुश्री चौधरी और ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट सलोनी ने की है। दोनों का मानना है कि इंदौर अब डिजाइन और क्राफ्ट को सिर्फ देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग यह भी जानना चाहते हैं कि किसी चीज को बनाने की प्रक्रिया क्या है, उसे बनाने वाले लोग कौन हैं और पारंपरिक क्राफ्ट को नए तरीके से कैसे पेश किया जा रहा है। अनुश्री चौधरी, को-फाउंडर BYOND ने कहा कि इंदौर तेजी से बदल रहा है और शहर में डिजाइन, कला और क्राफ्ट को लेकर लोगों की रुचि भी बढ़ रही है। इसी जरूरत को देखते हुए BYOND की शुरुआत की गई है, ताकि शहर के लोगों को नए डिजाइनर्स, मेकर्स और उनके काम से जोड़ने का अवसर मिल सके। इस पहले शोकेस के लिए BYOND ने अहमदाबाद के The Raw House के साथ सहयोग किया है। The Raw House की स्थापना प्रियदर्शिनी राठौड़ और प्रणाली पंड्या ने की है। यह प्लेटफॉर्म डिजाइनर्स, कलाकारों, कारीगरों और मेकर्स को एक साथ लाने के लिए काम करता है। इंदौर में होने वाला यह शोकेस The Raw House के लिए भी खास है, क्योंकि अहमदाबाद के बाहर यह उनका पहला एग्जिबिशन है। प्रियदर्शिनी राठौड़ ने बताया कि इंदौर उन्हें इसलिए उपयुक्त लगा क्योंकि यहां डिजाइन, आर्किटेक्चर, कला और क्राफ्ट को समझने और पसंद करने वाला एक सक्रिय समुदाय मौजूद है। BYOND की को-फाउंडर सलोनी ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसी जगह तैयार करना है, जहां लोग भारतीय डिजाइन को करीब से देख सकें, उसके बारे में जान सकें और डिजाइनर्स व मेकर्स के विचारों को समझ सकें। The Raw House के साथ सहयोग के जरिए इंदौर के लोगों को भारतीय डिजाइन के बदलते स्वरूप और नई संभावनाओं को देखने का मौका मिलेगा। The Raw House Showcase, Indore में देश के अलग-अलग डिजाइन स्टूडियोज और मेकर्स के काम प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें फर्नीचर, लाइटिंग, टेक्सटाइल्स, ऑब्जेक्ट्स, सिरेमिक्स, आर्ट और समकालीन क्राफ्ट देखने को मिलेगा। BYOND के मुताबिक, यह शोकेस सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि लोगों को भारतीय डिजाइन, क्राफ्ट और उन्हें तैयार करने वाले कलाकारों व मेकर्स से जोड़ने की एक कोशिश है। वहीं The Raw House के लिए यह अहमदाबाद से बाहर निकलकर इंदौर के नए और तेजी से विकसित हो रहे डिजाइन समुदाय के साथ जुड़ने का अवसर है।1
- सिटी बस के कंडक्टर और उसके दो साथियों द्वारा एक यात्री के साथ की मारपीट हुआ वीडियो वायरल इंदौर शहर आए दिन मारपीट और विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है वही पुलिस भी वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई करती है एसा ही एक वीडियो पलासिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें सिटी बस के कंडक्टर और उसके दो साथियों द्वारा एक यात्री के साथ मारपीट की जा रही है मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का यह वीडियो पलासिया चौराहे का बताया जा रहा है मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नीति दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित को थाने बुलाकर घटना के संबंध में जानकारी ली, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर में सिटी बस से पलासिया से विजयनगर गया था, जिसके लिए उसने 10 रुपये किराया दिया था शाम को जब वह विजयनगर से पलासिया वापस आया तो उससे 15 रुपये किराया मांगा गया किराए को लेकर विरोध करने पर सिटी बस के कंडक्टर निहाल धाकड़ और उसके दो साथियों सुनिल चौहान व महेश चौहान ने उसके साथ मारपीट की पीड़ित की शिकायत पर पलासिया थाना पुलिस ने कंडक्टर निहाल धाकड़ और उसके दोनों साथियों सुनिल चौहान व महेश चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक, धाराएं जमानती होने के चलते तीनों आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया1
- शिवजी राम वाटिका में धूमधाम से मना गणेश उत्सव, महाआरती के बाद हुआ प्रसादी वितरण; वरिष्ठ पत्रकारों का किया सम्मान1
- 📰 ग्राम पंचायत मोगावा में ₹3.36 लाख के कथित ट्रैक्टर घोटाले का मामला खरगोन। ग्राम पंचायत मोगावा में ट्रैक्टर के नाम पर हुए भुगतान को लेकर कथित घोटाले के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक, ट्रैक्टर के करीब 7–8 बार चलने की बात कही जा रही है, जबकि पंचायत रिकॉर्ड में उसी ट्रैक्टर के 18 बार बिल लगाए जाने का दावा किया गया है। पोस्ट में अलग-अलग भुगतानों को जोड़कर कुल ₹3,36,150 की राशि बताई गई है। इसी को लेकर पंचायत के सरपंच एवं संबंधित जिम्मेदारों से सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर ट्रैक्टर का उपयोग किन कार्यों में और कितनी बार हुआ तथा इतनी राशि का भुगतान किस आधार पर किया गया। मामले की वास्तविकता पंचायत के मूल बिल-वाउचर, कार्य आदेश, मस्टर/कार्य रिकॉर्ड और भुगतान विवरण की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना चाहिए। MP News Desk | मध्यप्रदेश रिपोर्टर: रविन्द्र गोखले1
- Indore: युवक की पिटाई का Video Viral | ASI Anuj Kumar Jha पर आरोप | DCP ने दिए जांच के निर्देश | Indore News1
- नौलखा परिसर की लिफ्ट टूटी 7 लोग घायल क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से फ्लोर से नीचे गिरी लिफ्ट इंदौर...... - नवलखा कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट टूटी..... सात लोग हुए घायल.... क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से दूसरे फ्लोर से नीचे गिरी लिफ्ट..... एक स्थानीय निवासी और 6 पंजाब से आए मेहमान हुए घायल..... इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर स्थित नवलखा कॉम्प्लेक्स में मंगलवार लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हो गया। सी ब्लॉक की पुरानी लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, इसी दौरान लिफ्ट अचानक दूसरे फ्लोर से नीचे आ गिरी। हादसे के समय लिफ्ट में सात लोग मौजूद थे और सभी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से लिफ्ट का गेट तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर स्थित नवलखा कॉम्प्लेक्स में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सी ब्लॉक की पुरानी लिफ्ट अचानक नीचे आ गिरी। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और सभी नीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे फ्लोर से लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे आ गई। हादसे के बाद लिफ्ट में फंसे सात लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसीपी भी मौके पर पहुंचे। लिफ्ट का गेट तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। वही इन घायलों में नवलखा कॉम्प्लेक्स के स्थानीय निवासी अंकित ढींगरा भी शामिल हैं। उनके पैरों में गंभीर चोट के साथ फ्रैक्चर आया है। वहीं, लिफ्ट में सवार अन्य छह लोग पंजाब से इंदौर आए ढींगरा परिवार के मेहमान बताए जा रहे हैं। हादसे में सभी के पैरों में चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लिफ्ट के टूटने के कारणों के साथ ही उसकी क्षमता और रखरखाव से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।4
- कलेक्टर कार्यालय में कल हुई अनंत चौदस के बैठक जो झांकी फ़र्स्ट आएगी उसे ₹100000 इनाम दिया जाएगा1
- खजराना गणेश मंदिर के झांकी सबसे आगे रहेगी कलेक्टर कार्यालय में बैठक में फैसला हुआ1