जेल रोड पर ब्लैक बक कैफे की आड़ में कथित हुक्का बार! जेल चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नशे का खेल? उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित ईशा बैंक्वेट के बगल में ब्लैक बक कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने के आरोप सामने आए हैं। वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों के मुताबिक, कैफे में युवाओं के साथ किशोरों की मौजूदगी भी बताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल—जेल चौकी से चंद कदम दूर कथित हुक्का बार आखिर किसकी नजर से बचकर चल रहा था? क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर कार्रवाई में देरी क्यों हुई? बताया जा रहा है कि उरई में पहले भी कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का परोसने के मामलों में कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही? यह खबर वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कैफे संचालक और पुलिस का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। आपकी राय क्या है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं—जिम्मेदार कौन?
जेल रोड पर ब्लैक बक कैफे की आड़ में कथित हुक्का बार! जेल चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नशे का खेल? उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित ईशा बैंक्वेट के बगल में ब्लैक बक कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने के आरोप सामने आए हैं। वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों के मुताबिक, कैफे में युवाओं के साथ किशोरों की मौजूदगी भी बताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल—जेल चौकी से चंद कदम दूर कथित हुक्का बार आखिर किसकी नजर से बचकर चल रहा था? क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर कार्रवाई में देरी क्यों हुई? बताया जा रहा है कि उरई में पहले भी कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का परोसने के मामलों में कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही? यह खबर वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कैफे संचालक और पुलिस का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। आपकी राय क्या है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं—जिम्मेदार कौन?
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन 🚨 ⚠️ उरई के होप हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन 🚨 ⚠️ उरई के होप हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी! बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान यूरिन ब्लैडर में दो जगह कट लगने का महिला ने लगाया गंभीर आरोप। पीड़िता का दावा—ऑपरेशन के बाद लगातार यूरिन लीकेज से बिगड़ी हालत, ग्वालियर में जांच के दौरान ब्लैडर में दो कट की पुष्टि। 🩺 डॉ. आदिल अंसारी और फातिमा अंसारी के खिलाफ CMO जालौन से लिखित शिकायत। 💰 इलाज में करीब 2 लाख रुपये खर्च, आगे 3–4 लाख रुपये और खर्च होने की बात। ⚠️ पीड़िता ने ₹20 हजार देकर धोखे से समझौते का वीडियो बनवाने का भी आरोप लगाया। 📢 अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग। 🎥 कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों से अभद्रता का भी आरोप। अब सवाल—क्या स्वास्थ्य विभाग करेगा मामले की निष्पक्ष जांच? 📍 जालौन के उरई स्थित कालपी रोड के होप हॉस्पिटल का मामला।1
- *➡️थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।* *➡️अभियुक्तगण के कब्जे से 03 ट्यूबुलर बैटरी, 10MM केबिल लगभग 50 फीट, 5MM डबल तार केबिल लगभग 45 फीट, 5MM डबल तार (समर केबिल) लगभग 45 फीट, 01 TVS मोपेड, 01 रिन्च व 01 प्लास हुआ बरामद ।* जनपद कानपुर देहात में चोरी की घटना की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 12.09.2026 को थाना मंगलपुर में वादी पूरन सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम उङनवापुर खानपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात द्वारा ग्राम जिगना धऱिया पुरवा के पास स्थित पानी टंकी परिसर में हुई चोरी के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 293/26 धारा 305(ई)/317(2) बीएनएस बनाम 1.शीलू गिहार पुत्र कल्लू, 2.सोनू गिहार पुत्र लज्जाराम गिहार, 3.रवि पुत्र बदन सिंह, 4.लखनिया पुत्र गोपाल, 5. करन पुत्र रघुवीर निवासीगण कंजङ डेरा मंगलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर नामित अभियुक्तगण 1.सोनू पुत्र लज्जाराम गिहार उम्र 29 वर्ष, 2. शीलू पुत्र कल्लू उम्र 45 वर्ष निवासीगण ग्राम गिहार बस्ती मंगलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को मजार के पास झींझक रोड से थाना क्षेत्र मंगलपुर से दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण-* 1. सोनू उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र लज्जाराम गिहार निवासी गिहार बस्ती मंगलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात। 2. शीलू उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र कल्लू निवासी गिहार बस्ती मंगलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । *बरामदगी का विवरण-* 1. 03 ट्यूबलर बैटरी, 2. 10MM केबिल लगभग 50 फीट, 3. 5MM डबल तार केबिल लगभग 45 फीट, 4. 5MM डबल तार (समर केबिल) लगभग 45 फीट, 5. 01 रिन्च व 01 प्लास । 6. एक TVS मोपेड बिना नम्बर प्लेट, इंजन नं0 AP2CT2X02452 । *अभियुक्त सोनू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 229/16 धारा 393 भादवि0 थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. मु0अ0स0 304/17 धारा 60 उ0प्र0 अबकारी अधिनियम थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 3. मु0अ0स0 469/19 धारा 401 भादवि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात । 4. मु0अ0सं0 293/26 धारा 305(ई)/317(2)बीएनएस थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । *अभियुक्त शीलू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 857/17 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. मु0अ0सं0 293/26 धारा 305(ई)/317(2)बीएनएस थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । *गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम* 1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह 2. रि0का0 कुमर पाल 3. का0 अनिल कुमार 4. रि0का0 भीम सिंह1
- संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर संदलपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात के संदलपुर कस्बे में रविवार दोपहर पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, संदलपुर कस्बा निवासी मुस्तफा (26 वर्ष) रविवार दोपहर करीब 12 बजे मोटरसाइकिल से डीजल भराने के लिए पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थाना सिकंदरा क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी रमन (28 वर्ष) और कस्बा सिकंदरा निवासी रोहित (26 वर्ष) मंगलपुर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिकंदरा की तरफ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें सीएचसी हवासपुर पहुंचाया।जहाँ मौजूद सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा और डॉ. जितेंद्र वर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों मोटरसाइकिलों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिंह पुत्र शिवराम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह रामगंगा निचली नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सामंत सिंह शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कस्बा सिकंदरा से अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हरिहरपुर चौराहे से अमराहट जाने वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। करीब 11 बजे नसीरपुर क्षेत्र में हरिहरपुर-अमराहट रोड स्थित रामगंगा निचली नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले। निशानों के आधार पर नहर में तलाश की गई तो पुलिया के नीचे सामंत सिंह की मोटरसाइकिल फंसी हुई मिली। गोताखोरों की मदद से आगे तलाश करने पर पुलिया से करीब 200 मीटर दूर सामंत सिंह का शव बरामद हुआ। वही घटनास्तल पर पहुंचे थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह के अनुसार शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने सामंत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए जनपदीय फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे।2
- सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिकंदरा में लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, मोटरसाइकिल भी बरामद सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौली निवासी करीब 45 वर्षीय सामंत सिंह पुत्र शिवराम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह रामगंगा निचली नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सामंत सिंह शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कस्बा सिकंदरा से अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हरिहरपुर चौराहे से अमराहट जाने वाले मार्ग पर तलाश शुरू की। करीब 11 बजे नसीरपुर क्षेत्र में हरिहरपुर-अमराहट रोड स्थित रामगंगा निचली नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले। निशानों के आधार पर नहर में तलाश की गई तो पुलिया के नीचे सामंत सिंह की मोटरसाइकिल फंसी हुई मिली। गोताखोरों की मदद से आगे तलाश करने पर पुलिया से करीब 200 मीटर दूर सामंत सिंह का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने सामंत सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में होने की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए जनपदीय फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे।2
- माता-पिता की मृत्यु के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, सरकारी सहायता के लिए भटक रहा परिवार!! जालौन। जनपद जालौन के ग्राम कुदरा कुदारी में माता-पिता की मृत्यु के बाद तीन बच्चे जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बच्चों के सामने दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा है। आर्थिक तंगी के चलते उनका जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चों की सरकारी सहायता के लिए मार्च माह में सभी आवश्यक फॉर्म भरकर संबंधित विभाग में जमा कर दिए गए थे, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी है। इससे बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार की ओर से अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता और बेहतर जीवन उपलब्ध कराना है। इसके बावजूद कुदरा कुदारी के ये तीन बच्चे आज भी सरकारी मदद की आस लगाए बैठे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर बच्चों की पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि उन्हें भोजन, शिक्षा और जीवनयापन के लिए आवश्यक सहायता मिल सके।1
- जलभराव में कागजी गोताखोर! कदौरा में मनरेगा का नंगा नाच—कागजों में 75 मजदूर, मौके पर एक भी नहीं! जियो टैग पर मजदूरों की जगह कर्बी और जानवर! आखिर किसके इशारे पर कई दिनों से सरकारी धन का खेल चल रहा है? वाह रे सिस्टम! वाह रे मनरेगा की निगरानी! कागजों में 75 मजदूर रोज फावड़ा चला रहे हैं, लेकिन जमीन पर पहुंचते ही मजदूर ऐसे गायब कि जैसे कभी थे ही नहीं! और तो और, जिस जगह सरकारी रिकॉर्ड में मजदूरों के पसीने से विकास होने का दावा किया जा रहा है, वहां मौके पर नाला पानी से लबालब और खेत में जानवरों के लिए कर्बी खड़ी दिखाई दे रही है। मामला है विकासखंड कदौरा की ग्राम पंचायत बरदौली का, जहां संतराम के खेत से स्वामीदीन के खेत तक नाला खुदाई कार्य मनरेगा के तहत बताया जा रहा है। कार्य का वर्क कोड 3138009010... और मस्टर रोल संख्या 1291 बताई गई है। आरोप है कि 9 सितंबर से लगातार करीब 75 मजदूरों की NMMS हाजिरी दर्ज की जा रही है। सवाल यह है कि आखिर ये 75 मजदूर हैं कहां? 13 सितंबर को मौके पर पहुंचे तो एक भी मजदूर दिखाई नहीं दिया। नाला पानी से भरा हुआ है। मौके पर मजदूरों की जगह दिखाई दे रही है तो सिर्फ जानवरों के लिए खड़ी कर्बी! वाह रे जियो टैग! कैमरे में कुछ और, जमीन पर कुछ और! अब जरा मनरेगा की डिजिटल व्यवस्था पर भी सवाल उठाइए। अगर 75 मजदूर प्रतिदिन काम कर रहे हैं तो उनकी जियो टैग फोटो कहां है? फोटो में कितने मजदूर दिखाई दे रहे हैं? क्या फोटो उसी स्थान की है जहां वास्तव में काम होना है? क्या NMMS की हाजिरी लगाने से पहले जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर पहुंचते हैं या मोबाइल से ही सरकारी खजाने का हिसाब-किताब चल रहा है? कैमरा अगर मजदूरों की मौजूदगी नहीं दिखा रहा और मौके पर भी मजदूर नहीं मिल रहे, तो फिर कागजों में 75 मजदूरों का पसीना आखिर किसके भरोसे बह रहा है? गरीबों के नाम पर सरकारी धन का खेल? मनरेगा गरीब परिवारों को रोजगार देने की योजना है। गरीब मजदूरों के हाथ में काम और मजदूरी पहुंचनी चाहिए, लेकिन अगर आरोप सही साबित होते हैं और कागजों में मजदूर दिखाकर भुगतान कराया जा रहा है तो यह गरीबों के हक के साथ खिलवाड़ और सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला होगा। सवाल बड़ा है—क्या बिना मौके पर मजदूरों की मौजूदगी के मस्टर रोल सत्यापित हो सकता है? रोजगार सेवक क्या कर रहे थे? ग्राम पंचायत सचिव ने क्या सत्यापन किया? तकनीकी सहायक ने कार्यस्थल देखा या नहीं? कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ने क्या जांच की? BDO कदौरा की निगरानी कहां थी? और जिला स्तर पर CDO जालौन तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा की मॉनिटरिंग व्यवस्था आखिर किस काम की है? अब जांच हुई तो खुल सकता है पूरा खेल! अब जरूरत है कि मस्टर रोल संख्या 1291, NMMS की प्रत्येक दिन की हाजिरी, जियो टैग फोटो, मजदूरों के नाम, भुगतान विवरण और मौके पर कराए गए कार्य का तत्काल मिलान कराया जाए। अगर रिकॉर्ड में 75 मजदूर हैं तो जांच के दौरान उन मजदूरों से भी पूछा जाए कि उन्होंने किस दिन, किस समय और किस स्थान पर काम किया। अगर मजदूर वास्तव में काम कर रहे थे तो 13 सितंबर को मौके पर एक भी मजदूर क्यों नहीं मिला? और अगर काम नहीं हो रहा था तो फिर हाजिरी कैसे लगी? वाह रे इंसान! आखिर इतनी हिम्मत आपको कौन दे रहा है? कई दिनों से अगर कागजों पर मजदूर दिखाकर सरकारी धन निकालने का खेल चल रहा है तो यह सिर्फ फाइलों का मामला नहीं है। यह उस गरीब मजदूर के अधिकार का सवाल है जिसके नाम पर मनरेगा बनाई गई है। याद रखिए—अगर जांच में सरकारी धन की अनियमित निकासी या फर्जी हाजिरी साबित हुई तो जिम्मेदार लोगों से रिकवरी भी होनी चाहिए और नियमानुसार कठोर कार्रवाई भी। वायरल वीडियो ने खोली जमीनी हकीकत? मौके से सामने आए वायरल वीडियो और तस्वीरों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। वीडियो में मजदूरों की जगह कर्बी और जानवर दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो को सिर्फ वीडियो मानकर छोड़ते हैं या फिर इसे जांच का आधार बनाकर मौके पर पहुंचते हैं। सरकार का पैसा जनता का पैसा है। गरीबों का हक कोई जेब में रखकर नहीं जा सकता। अब सवाल सिर्फ बरदौली का नहीं—सवाल यह है कि क्या कदौरा ब्लॉक की अन्य ग्राम पंचायतों में भी NMMS हाजिरी और जमीनी हकीकत का मिलान कराया जाएगा? फैसला अब जांच करेगी—कागजों में 75 मजदूर थे या सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड में? नोट: यह रिपोर्ट मौके से प्राप्त जानकारी, उपलब्ध रिकॉर्ड के दावों तथा वायरल वीडियो/तस्वीरों के आधार पर है। लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। संबंधित जिम्मेदारों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।1
- यातायात और थाना पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गयी सख्त कार्यवाही जनपद में सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न हूटर, फाल्टी नंबर प्लेट व विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस, थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।इसी क्रम में यातायात पुलिस, थाना पुलिस बल व परिवहन विभाग द्वारा अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की सघन जांच की गई।अभियान के दौरान 44 वाहनों का चालान किया गया और उन्यासी हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।1
- कानपुर देहात ब्रेकिंग - स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा - डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन कानपुर देहात ब्रेकिंग - स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा - डीएम कार्यालय के गेट पर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन - सीएचसी में बिना डॉक्टर के नर्स द्वारा डिलीवरी कराने का आरोप - डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश - महिलाओं का आरोप—लापरवाही के चलते पहले भी हो चुकी है महिला की मौत - हवासपुर सीएचसी में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में नर्सों से डिलीवरी कराने का आरोप - मृतका के परिजनों को आर्थिक मदद और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग - डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं - अधिकारी लगातार महिलाओं को समझाने का कर रहे प्रयास, लेकिन प्रदर्शन जारी - मौके पर पहुंचे सीएमओ ने लापरवाही के आरोपों में संबंधित नर्स को किया निलंबित - नर्स के निलंबन के बाद भी महिलाओं का गुस्सा नहीं हुआ शांत - हवासपुर सीएचसी प्रभारी पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप - महिलाओं का कहना—डीएम साहब से सीधे अपनी पूरी बात बताएंगे - संदलपुर के हवासपुर सीएचसी का मामला बाईट - पीड़ित महिला बाईट - दीक्षा यादव ( समाजसेवीका )2