logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुकेत में दोनों JEN अवकाश पर, सीनियर लाइनमैन संभाल रहे कार्यभार जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के सुकेत सहायक अभियंता कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सुकेत और ढाबादेह JEN कार्यालयों में इन दिनों प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों जूनियर इंजीनियर (JEN) अवकाश पर हैं, जिसके चलते दोनों कार्यालयों का चार्ज सीनियर लाइनमैन के हाथों में सौंपा गया है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि तकनीकी व प्रशासनिक निर्णयों के लिए अधिकृत अधिकारी के अभाव में कार्य प्रभावित हो सकता है। बिजली संबंधी शिकायतों, नए कनेक्शन, लाइन सुधार, ट्रांसफार्मर रखरखाव और बिलिंग से जुड़े मामलों में अंतिम निर्णय JEN स्तर पर होता है, ऐसे में जिम्मेदारी सीनियर लाइनमैन पर आ जाने से व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि कामकाज बाधित न हो, इसलिए अस्थायी रूप से यह व्यवस्था की गई है। लेकिन लंबे समय तक यदि दोनों पदाधिकारी अवकाश पर रहते हैं तो उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि या तो अवकाश अवधि की स्पष्ट सूचना जारी की जाए या वैकल्पिक रूप से किसी अन्य अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया जाए, ताकि विद्युत सेवाएं सुचारु बनी

5 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
5 hrs ago
1bd70fec-2226-4d16-a14d-e7d8cbf8f729

सुकेत में दोनों JEN अवकाश पर, सीनियर लाइनमैन संभाल रहे कार्यभार जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के सुकेत सहायक अभियंता कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सुकेत और ढाबादेह JEN कार्यालयों में इन दिनों प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों जूनियर इंजीनियर (JEN) अवकाश पर हैं, जिसके चलते दोनों कार्यालयों का चार्ज सीनियर लाइनमैन के हाथों में सौंपा गया है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि तकनीकी व प्रशासनिक निर्णयों के लिए अधिकृत अधिकारी के अभाव में कार्य प्रभावित हो सकता है। बिजली संबंधी शिकायतों, नए कनेक्शन, लाइन सुधार, ट्रांसफार्मर रखरखाव और बिलिंग से जुड़े मामलों में अंतिम निर्णय JEN स्तर पर होता है, ऐसे में जिम्मेदारी सीनियर लाइनमैन पर आ जाने से व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि कामकाज बाधित न हो, इसलिए अस्थायी रूप से यह व्यवस्था की गई है। लेकिन लंबे समय तक यदि दोनों पदाधिकारी अवकाश पर रहते हैं तो उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि या तो अवकाश अवधि की स्पष्ट सूचना जारी की जाए या वैकल्पिक रूप से किसी अन्य अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया जाए, ताकि विद्युत सेवाएं सुचारु बनी

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रामगंजमंडी के मोड़क पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 किलो साबुत डोडा पोस्त जब्त कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को भटवाड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तस्करी को अंजाम देने में काम ली जा रही एक दिल्ली नम्बरी कार भी जब्त की है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक कार चालक ने पुलिस को देखकर बेरिकेट तोड़ दिए और वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को डिटेन किया। तलाशी लेने पर कार से 14 किलो साबुत डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस दौरान मौके से आरोपी संजू सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका साथी जरनैल सिंह अंधेरे और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
    1
    रामगंजमंडी के मोड़क पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 किलो साबुत डोडा पोस्त जब्त कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को भटवाड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तस्करी को अंजाम देने में काम ली जा रही एक दिल्ली नम्बरी कार भी जब्त की है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक कार चालक ने पुलिस को देखकर बेरिकेट तोड़ दिए और वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को डिटेन किया। तलाशी लेने पर कार से 14 किलो साबुत डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस दौरान मौके से आरोपी संजू सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका साथी जरनैल सिंह अंधेरे और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • रायपुर क्षेत्र में मौसम ने करवट बदलते हुए किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आज सुबह रिमझिम वर्षा का दौर शुरु हुआ जो 15 मिनिट तक जारी रहा। मावठ की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं खेतों में कटी धनिये की फसल गिली होने से धनिया बदरंग हो गया। किसानों के मुताबिक धनिये मसूर की फसल को बारिश से नुकसान उठाना पड़ेगा। गेहूं, लहसुन की फसल को मावठ की बारिश से फायदा हुआ है। मावठ की बारिश से मौसम में फिर से ठंडक गई। अचानक बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका जाहिर की है। क्षेत्र में धनिया सरसों की फसल पकने वाली है। रतनलाल गुर्जर ने बताया कि रायपुर सहित आस-पास के गांवों मावठ गिरने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। करीब 9:00 बजे हुई 15 मिनट की हल्की बारिश के कारण सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रबी की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है । गुर्जर का कहना हैं कि धनिए की फसल पहले से लोंगिया रोग से प्रभावित है। महंगे दाम के कीटनाशक छिड़ककर रोग से बचाने के प्रयास कर रहे है लेकिन बारिश के कारण धनिया की फसल में गुणवत्ता और धनिया का रंग बदरंग सहित अधिक नुकसान पहुंचा है।
    2
    रायपुर क्षेत्र में मौसम ने करवट बदलते हुए किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आज सुबह रिमझिम वर्षा का दौर शुरु हुआ जो 15 मिनिट तक जारी रहा। मावठ की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं खेतों में कटी धनिये की फसल गिली होने से धनिया बदरंग हो गया। किसानों के मुताबिक धनिये मसूर की फसल को बारिश से नुकसान उठाना पड़ेगा। गेहूं, लहसुन की फसल को मावठ की बारिश से फायदा हुआ है।
मावठ की बारिश से मौसम में फिर से ठंडक गई। अचानक बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका जाहिर की है। क्षेत्र में धनिया सरसों की फसल पकने वाली है।
रतनलाल गुर्जर ने बताया कि रायपुर सहित आस-पास के गांवों  मावठ गिरने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। करीब 9:00 बजे हुई 15 मिनट की हल्की बारिश के कारण सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रबी की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है ।
गुर्जर का कहना हैं कि धनिए की फसल पहले से लोंगिया रोग से प्रभावित है। महंगे दाम के कीटनाशक छिड़ककर रोग से बचाने के प्रयास कर रहे है लेकिन बारिश के कारण धनिया की फसल में गुणवत्ता और धनिया का रंग बदरंग सहित  अधिक नुकसान पहुंचा है।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोटा राजस्थान का मौसम खराब हो रहा है आज
    1
    कोटा राजस्थान का मौसम खराब हो रहा है आज
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Grain Trader Sangod, Kota•
    1 hr ago
  • रावतभाटा नगरपालिका अतिक्रमण प्रभारी नरपतसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी मंगलवार को भैंसरोड़गढ़ मार्ग स्थित महुपुरा में सणीता पंचायत भवन के आसपास अतिक्रमण को हटाया गया। करिब एक बीघा सार्वजनिक भूमि रखें पत्थरों को हटाया गया। और दोबारा अतिक्रमण ना करने की दी चेतावनी। अतिक्रमण हटाने वालों में जगदीश चन्द्र, अर्जुन कुमार, प्रकाश सारवन व होमगार्डकर्मी शामिल रहे।
    1
    रावतभाटा नगरपालिका अतिक्रमण प्रभारी नरपतसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी मंगलवार को भैंसरोड़गढ़ मार्ग स्थित महुपुरा में सणीता पंचायत भवन के आसपास अतिक्रमण को हटाया गया। करिब एक बीघा सार्वजनिक भूमि रखें पत्थरों को हटाया गया। और दोबारा अतिक्रमण ना करने की दी चेतावनी। अतिक्रमण हटाने वालों में जगदीश चन्द्र, अर्जुन कुमार, प्रकाश सारवन व होमगार्डकर्मी शामिल रहे।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Nagar Palika pagal Ho Gai rawatbhata mein
    1
    Nagar Palika pagal Ho Gai rawatbhata mein
    user_भारत कि सान
    भारत कि सान
    Farmer रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • .चंदवासा. जिला मन्दसौर. एक ही चट्टान काट कर बनाया गया मंदिर, धर्मराजेश्वर मे लगता है तीन दिनो का मेला, महाशिव रात्रि पर मंदिर को ग्राम पंचायत द्वारा 51 क्वीटल फूलो से सजाया.....
    1
    .चंदवासा. जिला मन्दसौर.
एक ही चट्टान काट कर बनाया गया मंदिर, धर्मराजेश्वर मे लगता है तीन दिनो का मेला, महाशिव रात्रि पर मंदिर को ग्राम पंचायत द्वारा 51 क्वीटल फूलो से सजाया.....
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंदसौर जिले के कई हिस्सों में मंगलवार रात्रि 9:00 बजे बाद बारिश का असर देखा जा रहा है शामगढ़ में भी बादल गरज रहे हैं
    1
    मंदसौर जिले के कई हिस्सों में मंगलवार रात्रि 9:00 बजे बाद बारिश का असर देखा जा रहा है शामगढ़ में भी बादल गरज रहे हैं
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रामगंजमंडी के मोडक पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 142 किलो 220 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। वही पुलिस ने तस्करी को अंजाम देने में काम ली जा रही एक कार को भी जब्त किया है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार कार्यवाहक थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। एसपी ने बताया कि कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भटवाड़ा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार कुंडल स्थित हनुमान मंदिर के पास खाली स्थान पर खड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की जांच की। तलाशी लेने पर कार में रखे सात प्लास्टिक कट्टों में 142 किलो 220 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके बाद कार चालक की तलाश की गई, लेकिन वह मौके से फरार मिला। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    रामगंजमंडी के मोडक पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 142 किलो 220 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। वही पुलिस ने तस्करी को अंजाम देने में काम ली जा रही एक कार को भी जब्त किया है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार कार्यवाहक थानाधिकारी महावीर प्रसाद  के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। एसपी ने बताया कि कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भटवाड़ा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार कुंडल स्थित हनुमान मंदिर के पास खाली स्थान पर खड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की जांच की। तलाशी लेने पर कार में रखे सात प्लास्टिक कट्टों में 142 किलो 220 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके बाद कार चालक की तलाश की गई, लेकिन वह मौके से फरार मिला। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.