सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस 24 घंटे बाद भी सड़क पर खड़ी, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस 24 घंटे बाद भी सड़क पर खड़ी, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना *अमृतपुर फर्रुखाबाद* जिले में कोहरे के बीच हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस को 24 घंटे बीतने के बाद भी सड़क से नहीं हटाया गया है। बीच मार्ग पर खड़ी बस के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही अब तक सामने आ रही है। मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण थाना क्षेत्र के गांव तौफीक की मड़ैया के सामने प्रमुख मार्ग पर रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसे में रोडवेज बस चालक कृष्ण कुमार उर्फ राणा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिकअप चालक विशाल का एक साथी आंशिक रूप से घायल हो गया। बताया गया कि मुरादाबाद से मछलियां लेकर कन्नौज जा रही पिकअप घने कोहरे के कारण सामने से आ रही बस को नहीं देख सकी। चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन पैर एक्सीलेटर पर पड़ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरी मछलियां सड़क पर बिखर गईं, जिन्हें आसपास के लोग समेटने में लग गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह व उप निरीक्षक कल्लू सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया और घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। बढ़ रहा हादसों का खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस को बीच सड़क से अभी तक नहीं हटाया गया है। इससे रात के समय और कोहरे में आने-जाने वाले वाहनों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बस को नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्रीय निवासी हरिओम, प्रदीप, राजेश, अनोखे, रामसागर, रामनिवास, खुशीराम और दीनदयाल ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क से क्षतिग्रस्त बस को तुरंत हटाया जाए और मार्ग पर चेतावनी संकेतक व गति नियंत्रण के उपाय किए जाएं, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- खबर एक बार जरूर देखे1
- शाहजहांपुर, : जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट हाईवे पर सुग-सुगी गांव के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बरेली डिपो की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में आ रही एकर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई1
- Post by अशोक मैथिल1
- Post by जितेंद्र श्रीवास्तव1
- #हरदोई - शाहाबाद इंडियन गैस गोदाम पर गैस के लिए सुबह से लाइन में खड़े लोग,गैस की किल्ल्त पर सुनिए क्या बोले लोग2
- शाहाबाद,हरदोई — जनपद के शाहाबाद कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाली रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर बुधवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि वे सुबह करीब 4:00 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें सिलेंडर मिलने की कोई निश्चित व्यवस्था नजर नहीं आई। गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन में महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोग भी शामिल रहे। लोगों का कहना है कि घरेलू कामकाज और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को छोड़कर उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिलेंडरों की कमी कृत्रिम रूप से पैदा की जा रही है और कुछ लोगों को खुलेआम अधिक दामों पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर और व्यवस्थित तरीके से गैस वितरण किया जाए तो इस तरह की अव्यवस्था से बचा जा सकता है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और यदि कालाबाजारी हो रही है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं एजेंसी के बाहर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के कारण लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1