logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लापरवाही से ही बढ़ती हैं आगजनी की घटनाएं, बच्चों को दी गई अग्निशमन की ट्रेनिंग झांसी। अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तर प्रदेश मुख्यालय, जिलाधिकारी झांसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के आदेशानुसार तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के निर्देशन में सीपरी बाजार झांसी स्थित एक विद्यालय में अग्निशमन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ. प्रगति शर्मा द्वारा किया गया। अभियान के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक सैमसंन जैकब ने की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को आगजनी की घटनाओं के प्रमुख कारणों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि हाल ही में सीपरी बाजार क्षेत्र के चित्रा चौराहे के पास चलती कार में लगी आग का कारण लापरवाही थी, जिससे सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बच्चों को गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे बुझाने के सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक उपाय बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वयं सिलेंडर की आग को सफलतापूर्वक बुझाकर अभ्यास भी किया। इस मौके पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा, कॉलेज प्रिंसिपल सुश्री बयूला जैकब, एन. खान, दीपा सब्रवाल, सुनील कुमार, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, कॉलेज स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ. सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा किया गया, जबकि अंत में कॉलेज प्रबंधन सैमसंन जैकब ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_Praveen Kumar
Praveen Kumar
रिपोर्टर झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लापरवाही से ही बढ़ती हैं आगजनी की घटनाएं, बच्चों को दी गई अग्निशमन की ट्रेनिंग झांसी। अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तर प्रदेश मुख्यालय, जिलाधिकारी झांसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के आदेशानुसार तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के निर्देशन में सीपरी बाजार झांसी स्थित एक विद्यालय में अग्निशमन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ. प्रगति शर्मा द्वारा किया गया। अभियान के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक सैमसंन जैकब ने की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को आगजनी की घटनाओं के प्रमुख कारणों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि हाल ही में सीपरी बाजार क्षेत्र के चित्रा चौराहे के पास चलती कार में लगी आग का कारण लापरवाही थी, जिससे सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बच्चों को गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे बुझाने के सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक उपाय बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वयं सिलेंडर की आग को सफलतापूर्वक बुझाकर अभ्यास भी किया। इस मौके पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा, कॉलेज प्रिंसिपल सुश्री बयूला जैकब, एन. खान, दीपा सब्रवाल, सुनील कुमार, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, कॉलेज स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ. सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा किया गया, जबकि अंत में कॉलेज प्रबंधन सैमसंन जैकब ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by News24harkhabar
    1
    Post by News24harkhabar
    user_News24harkhabar
    News24harkhabar
    Newsagent झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम घिसौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर स्कूल प्रशासन को सकते में डाल दिया। चोरों ने विद्यालय में बनी स्मार्ट क्लास और रसोईघर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने स्मार्ट क्लास का ताला तोड़कर वहां रखा 65 इंच का एलसीडी टीवी, इनवर्टर तथा बैटरी चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने विद्यालय के रसोईघर का भी ताला तोड़ दिया और गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन तथा खाद्य सामग्री उठा ले गए।
    1
    बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम घिसौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर स्कूल प्रशासन को सकते में डाल दिया। चोरों ने विद्यालय में बनी स्मार्ट क्लास और रसोईघर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान पार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने स्मार्ट क्लास का ताला तोड़कर वहां रखा 65 इंच का एलसीडी टीवी, इनवर्टर तथा बैटरी चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने विद्यालय के रसोईघर का भी ताला तोड़ दिया और गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन तथा खाद्य सामग्री उठा ले गए।
    user_Mohd Haneef
    Mohd Haneef
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Singhara Bhatta gaon se aage
    1
    Post by Singhara Bhatta gaon se aage
    user_Singhara Bhatta gaon se aage
    Singhara Bhatta gaon se aage
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Anubhav shrivastava
    1
    Post by Anubhav shrivastava
    user_Anubhav shrivastava
    Anubhav shrivastava
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • विदिशा नगरपालिका की बैठकें में भारी हंगामा.... पार्षद प्रतिनिधि आपस में भिड़े .... हाथापाई तक की आ गई नौबत.... पार्षदों ने बीच बचाव कर रोका ....... #vidishaparshad #vidishabjp #vidishanagarpalika #infovidisha #vidisha
    1
    विदिशा नगरपालिका की बैठकें में भारी हंगामा....
पार्षद प्रतिनिधि आपस में भिड़े ....
हाथापाई तक की आ गई नौबत....
पार्षदों ने बीच बचाव कर रोका .......
#vidishaparshad #vidishabjp #vidishanagarpalika #infovidisha #vidisha
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • झाँसी रेलवे के खोजी डॉग ‘तूफान’ को उत्कृष्ट सेवा के बाद सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त किया गया। सेवा में शामिल हुए तूफान ने कई अपराध के अभियानों में अहम भूमिका निभाई आर पी एफ में वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की विदाई तो आम बात है, लेकिन इस बार विदाई एक वफादार तूफान डॉग’ को मिली है। रेलवे की रक्षा में सेवा देने वाले विस्फोटक खोजी डॉग ‘तूफान’ को मंगलवार को भावनात्मक माहौल में रिटायर किया गया। आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर कृष्णानंद तिवारी ने उसकी निष्ठा, बहादुरी और सेवा के लिए आभार जताया सुरक्षा अभियानों में अहम भूमिका निभाई। उसकी तीव्र सूंघने की क्षमता और सटीक पहचान की बदौलत कई बार आरपीएफ ने संभावित खतरों को टाल दिया।
    4
    झाँसी रेलवे के खोजी डॉग ‘तूफान’ को  उत्कृष्ट सेवा के बाद सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त किया गया।  सेवा में शामिल हुए तूफान ने कई अपराध के अभियानों में अहम भूमिका निभाई  आर पी एफ में वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की विदाई तो आम बात है, लेकिन इस बार विदाई एक वफादार तूफान डॉग’ को मिली है। रेलवे की रक्षा में सेवा देने वाले विस्फोटक खोजी डॉग ‘तूफान’ को मंगलवार को भावनात्मक माहौल में रिटायर किया गया। आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर कृष्णानंद तिवारी ने उसकी निष्ठा, बहादुरी और सेवा के लिए आभार जताया सुरक्षा अभियानों में अहम भूमिका निभाई। उसकी तीव्र सूंघने की क्षमता और सटीक पहचान की बदौलत कई बार आरपीएफ ने संभावित खतरों को टाल दिया।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मऊरानीपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को एक अवैध रिवाल्वर, दो कारतूस सहित किया गिरफ्तार
    1
    मऊरानीपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को एक अवैध रिवाल्वर, दो कारतूस सहित किया गिरफ्तार
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन --- पड़ा भारी। थाना पण्डोखर पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ रील बनाने वाले युवक को पकड़ा। लाइसेंसी रायफल को जप्त कर लायसेंस धारक को बनाया आरोपी, लायसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू। दतिया जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के खुले प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना पण्डोखर पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ फोटो पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही संबंधित लाइसेंसी हथियार के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाही पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया पर हथियारों का भय फैलाने वाला प्रदर्शन रोकना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी महोदय भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पण्डोखर एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया । घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना पण्डोखर पुलिस के संज्ञान में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें प्रदीप धाकड पुत्र कमल सिंह निवासी सालौन बी का अपने हाथ में रायफल लिए दिखाई दे रहा था। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रही रायफल अखिलेश कुमार गुप्ता निवासी सालौन बी उक्त रायफल का लाइसेंसधारी है, जबकि प्रदीप धाकड का हथियार से इस प्रकार सार्वजनिक प्रदर्शन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस कार्यवाही - मामले की गंभीरता को देखते हुए पण्डोखर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदीप धाकड को अभिरक्षा में लिया, उसका मेमोरण्डम लेख किया गया और प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कानूनी कार्रवाई, थाना पण्डोखर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/26 के तहत, धारा 25 (1-B) (a) एवं 30 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही जिस रायफल के साथ वीडियो पोस्ट की गई थी, उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रचलन में लाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का सख्त संदेश, पुलिस प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर डर या दहशत फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ न केवल आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा, बल्कि लाइसेंस निरस्त करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी ।
    1
    सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन --- पड़ा भारी।
थाना पण्डोखर पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ रील बनाने वाले युवक को पकड़ा।
लाइसेंसी रायफल को जप्त कर लायसेंस धारक को बनाया आरोपी, लायसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू।
दतिया जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के खुले प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना पण्डोखर पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ फोटो पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही संबंधित लाइसेंसी हथियार के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाही पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया पर हथियारों का भय फैलाने वाला प्रदर्शन रोकना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी महोदय भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पण्डोखर एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना पण्डोखर पुलिस के संज्ञान में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें प्रदीप धाकड पुत्र कमल सिंह निवासी सालौन बी का अपने हाथ में रायफल लिए दिखाई दे रहा था। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रही रायफल अखिलेश कुमार गुप्ता निवासी सालौन बी उक्त रायफल का लाइसेंसधारी है, जबकि प्रदीप धाकड का हथियार से इस प्रकार सार्वजनिक प्रदर्शन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।
पुलिस कार्यवाही -
मामले की गंभीरता को देखते हुए पण्डोखर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदीप धाकड को अभिरक्षा में लिया, उसका मेमोरण्डम लेख किया गया और प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कानूनी कार्रवाई, थाना पण्डोखर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/26 के तहत, धारा 25 (1-B) (a) एवं 30 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही जिस रायफल के साथ वीडियो पोस्ट की गई थी, उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रचलन में लाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का सख्त संदेश, पुलिस प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर डर या दहशत फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ न केवल आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा, बल्कि लाइसेंस निरस्त करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी ।
    user_विकास वर्मा
    विकास वर्मा
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.