अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 16.04.2026 को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति एवं सक्रिय अपराधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडा व माफिया तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं उन्हें कंट्रोल रूम से लिंक करने, पुलिस बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, पुलिस पेंशनरों की बैठक आयोजित करने तथा जनसुनवाई, प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस और ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचनाओं के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश, पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 16.04.2026 को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ अपराध
समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति एवं सक्रिय अपराधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडा व माफिया तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के
निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं उन्हें कंट्रोल रूम से लिंक करने, पुलिस बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, पुलिस पेंशनरों की बैठक आयोजित करने तथा जनसुनवाई, प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस और ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश
दिए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचनाओं के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- hi dosto aplog Kaise hai hame malum hai ki aap aap ache honge2
- कानून के रखवाले या ‘रेट-लिस्ट’ के सौदागर ₹20 हजार में बिकती दिखी वर्दी!” आजमगढ़ के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन यूनिट ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। मामला वही पुराना—मुकदमे से नाम हटाने की ‘सेवा’, लेकिन कीमत ₹1 लाख तय। सवाल ये है कि क्या अब थानों में न्याय नहीं, “डील” तय होती है? पीड़ित अवनीश राय ने हिम्मत दिखाई, शिकायत की—और फिर सिस्टम ने भी एक दिन के लिए ईमानदारी का चेहरा दिखा दिया। केमिकल लगे नोट, जाल बिछा, और जैसे ही ₹20 हजार की पहली किस्त जेब में गई… वर्दी का रंग भी बदल गया। अब बड़ा सवाल— क्या ये सिर्फ एक सब इंस्पेक्टर की कहानी है, या सिस्टम में कहीं गहराई तक “रेट कार्ड” छिपा बैठा है? क्या वर्दी अब सुरक्षा का प्रतीक है या डर और सौदेबाजी का? आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन यूनिट ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने आरोप लगाया था कि मुकदमे से नाम हटाने के बदले उससे ₹1 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी अवनीश राय ने एंटी करप्शन यूनिट को शिकायती पत्र देकर बताया कि सब इंस्पेक्टर लगातार उस पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत संबंधित विभाग से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत पीड़ित को केमिकल लगे नोट देकर सब इंस्पेक्टर के पास भेजा गया। जैसे ही अभिषेक सिंह ने ₹20,000 की रिश्वत ली, पहले से मौजूद टीम ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सब इंस्पेक्टर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में एंटी करप्शन यूनिट की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।2
- आजमगढ़ के सरायमीर थाने पर तैनात दरोगा अभिषेक सिंह ₹20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ⚡1
- Post by RISHI RAI1
- बनारस मे लडकी के साथ छेडछाड की घटना को देखते हुए पडीनी कन्या महाविद्यालय मे कराटे ट्रेनिग का आयोजन किया गया है। varanasi varanasi News varanasi local News1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- good morning1
- बनारस मे सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किया गया है और जिला पुलिस के मौन होने से तमाम तरह से चर्चा होने लगी है की क्या उत्तरप्रदेश मे भू मफिया का आतंक चरम पर है। varanasi varanasi News varanasi local News1