logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगो में 02 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 771/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुभाष पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर तथा मु0अ0सं0 842/2025 धारा 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सीटू उर्फ आरिन्दर पुत्र अनंगपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

on 12 March
user_AVP भारत न्यूज़
AVP भारत न्यूज़
Taxi Driver Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
on 12 March

थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगो में 02 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 771/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुभाष पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर तथा मु0अ0सं0 842/2025 धारा 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सीटू उर्फ आरिन्दर पुत्र अनंगपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    1
    Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरिया बड़ागांव की एक महिला ने गांव के ही दबंग पर घर में घुसकर मारपीट और जबरन रास्ता बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम निवासी प्रार्थिनी रामदुलारी पत्नी खुबलाल ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य गेहूं काटने खेत पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी एजाज दबंगई दिखाते हुए उसके घर के पास जबरन रास्ता बनाने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसे घर में घुसकर घसीटते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। महिला का आरोप है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में भी गांव में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी से उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है और वह भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरिया बड़ागांव की एक महिला ने गांव के ही दबंग पर घर में घुसकर मारपीट और जबरन रास्ता बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम निवासी प्रार्थिनी रामदुलारी पत्नी खुबलाल ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य गेहूं काटने खेत पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी एजाज दबंगई दिखाते हुए उसके घर के पास जबरन रास्ता बनाने लगा।
महिला के विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसे घर में घुसकर घसीटते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। महिला का आरोप है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में भी गांव में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी से उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है और वह भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज लखीमपुर खीरी जिले की तहसील गोला के कस्बा बांकेगंज स्थित ग्राम मोतीपुर में 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कार्रवाई की मांग उठाई। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गोला को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद लगातार बढ़ रहे हैं और शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण ये विवाद हिंसा का रूप ले लेते हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द जमीन विवादों का निस्तारण किया जाए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न हो। जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने घटना को जिले के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि इसमें सत्ता पक्ष के कुछ लोगों की भूमिका होने की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने प्रशासन से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की, ताकि जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में बृज मौर्या, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, पूर्वी वर्मा, रामकुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, विपुल गुप्ता, बलराम गुप्ता, के.के. मिश्रा, दिनेश, राजन यादव, मनीष वर्मा, अफजल शाह, रघुनंदन राज पासी, राम चंद्र प्रधान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज लखीमपुर खीरी जिले की तहसील गोला के कस्बा बांकेगंज स्थित ग्राम मोतीपुर में 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कार्रवाई की मांग उठाई। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गोला को सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद लगातार बढ़ रहे हैं और शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण ये विवाद हिंसा का रूप ले लेते हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द जमीन विवादों का निस्तारण किया जाए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न हो।
जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने घटना को जिले के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि इसमें सत्ता पक्ष के कुछ लोगों की भूमिका होने की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी।
पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने प्रशासन से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की, ताकि जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में बृज मौर्या, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, पूर्वी वर्मा, रामकुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, विपुल गुप्ता, बलराम गुप्ता, के.के. मिश्रा, दिनेश, राजन यादव, मनीष वर्मा, अफजल शाह, रघुनंदन राज पासी, राम चंद्र प्रधान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • “लगातार हादसों के बाद फूटा आक्रोश—संगीता गुप्ता ने दी चेतावनी, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो उग्र प्रदर्शन” (खुर्शीद आलम लखीमपुर खीरी) लखीमपुर खीरी जिले के नगर पंचायत ओयल में सड़क डिवाइडर पर लगी लोहे की जालियां लगातार हादसों का कारण बन रही हैं। 15 अप्रैल की रात एकता नगर निवासी अमित शाह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की विभाग महामंत्री संगीता गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर जालियां हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी जालियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है।
    4
    “लगातार हादसों के बाद फूटा आक्रोश—संगीता गुप्ता ने दी चेतावनी, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो उग्र प्रदर्शन”
(खुर्शीद आलम लखीमपुर खीरी)
लखीमपुर खीरी जिले के नगर पंचायत ओयल में सड़क डिवाइडर पर लगी लोहे की जालियां लगातार हादसों का कारण बन रही हैं। 15 अप्रैल की रात एकता नगर निवासी अमित शाह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की विभाग महामंत्री संगीता गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर जालियां हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।  स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी जालियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीतापुर - एसडीएम का पेशकार अनुपम श्रीवास्तव एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया, आरोप है कि दाखिल खारिज में लगी आपत्ति के निस्तारण के नाम पर किसान से रिश्वत ली गई कार्रवाई के दौरान टीम ने पब्लिक के सामने पेशकार की उंगलियां पानी में डलवाईं, जिनके डूबते ही पानी गुलाबी हो गया, इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया
    1
    सीतापुर - एसडीएम का पेशकार अनुपम श्रीवास्तव एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया, आरोप है कि दाखिल खारिज में लगी आपत्ति के निस्तारण के नाम पर किसान से रिश्वत ली गई
कार्रवाई के दौरान टीम ने पब्लिक के सामने पेशकार की उंगलियां पानी में डलवाईं, जिनके डूबते ही पानी गुलाबी हो गया, इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया
    user_AVP भारत न्यूज़
    AVP भारत न्यूज़
    Taxi Driver लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मितौली खीरी विकास खण्ड मितौली के नवीन तहसील परिसर के निकट 21 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचीं। 👉इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार प्रभारी दिनेश कुमार,सीओ मितौली यादवेंद्र यादव, खंड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार सहित तहसील व जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 👉 अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। 👉 प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, तैयारियां जोरों पर।
    4
    मितौली खीरी
विकास खण्ड मितौली के नवीन तहसील परिसर के निकट 21 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचीं।
👉इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार प्रभारी दिनेश कुमार,सीओ मितौली यादवेंद्र यादव, खंड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार सहित तहसील व जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
👉 अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
👉 प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, तैयारियां जोरों पर।
    user_INDIA TV24 NEWS
    INDIA TV24 NEWS
    Journalism Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश: शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने ब्लैक थार से 5 लोगों को रौंद दिया, सभी घायल हो गए थाने में दिनेश से पूछा गया– गाड़ी में ब्रेक नहीं था क्या? दिनेश बोला– ब्रेक है, सायरन दे रहा हूं, हॉर्न दे रहा हूं तो आगे आगे लहरा काहे रहा है
    1
    मध्य प्रदेश: शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने ब्लैक थार से 5 लोगों को रौंद दिया, सभी घायल हो गए
थाने में दिनेश से पूछा गया– गाड़ी में ब्रेक नहीं था क्या?
दिनेश बोला– ब्रेक है, सायरन दे रहा हूं, हॉर्न दे रहा हूं तो आगे आगे लहरा काहे रहा है
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी मे अग्नि सुरक्षा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के अंतर्गत आज फायर स्टेशन लखीमपुर खीरी क्षेत्र द्वारा व्यावसायिक भवन पैंटालून में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फायर विभाग की टीम ने फायर डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया और मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त स्टाफ को पंपलेट वितरित कर अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश और सावधानियां बताई गईं। फायर कर्मियों ने आग से बचाव, प्राथमिक प्रतिक्रिया और आपातकालीन स्थिति में सही कदम उठाने की जानकारी देकर लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य आमजन और कर्मचारियों को आग से होने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक करना और समय रहते प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना है।
    1
    लखीमपुर खीरी मे अग्नि सुरक्षा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के अंतर्गत आज फायर स्टेशन लखीमपुर खीरी क्षेत्र द्वारा व्यावसायिक भवन पैंटालून में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फायर विभाग की टीम ने फायर डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया और मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त स्टाफ को पंपलेट वितरित कर अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश और सावधानियां बताई गईं। फायर कर्मियों ने आग से बचाव, प्राथमिक प्रतिक्रिया और आपातकालीन स्थिति में सही कदम उठाने की जानकारी देकर लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
इस पहल का उद्देश्य आमजन और कर्मचारियों को आग से होने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक करना और समय रहते प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना है।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.