फुलकाहा पुलिस ने 90 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार चोरी की बाइक भी बरामद, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया नरपतगंज (अररिया)। भारत-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब की तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बाइक भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, फुलकाहा थाना पुलिस ने फुलकाहा-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित कन्या मध्य विद्यालय के समीप वाहन जांच के दौरान नेपाल से लाई जा रही 300 बोतल (कुल 90 लीटर) नेपाली "दिलवाले" ब्रांड की शराब बरामद की। इस दौरान शराब ले जा रहे एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या-10 निवासी 20 वर्षीय राजेश कुमार महतो, पिता विंधेश्वरी महतो, के रूप में हुई है। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से चोरी की बाइक पर शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम को तैनात किया गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए तस्कर को शराब सहित गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बरामद बाइक संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद आसपास के थानों से संपर्क कर जानकारी ली गई। जांच में पता चला कि उक्त बाइक सुपौल जिले के करजाइन बाजार थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। करजाइन बाजार थाना में 19 जुलाई 2026 को इस संबंध में कांड संख्या 122/2026 दर्ज है। बाइक के मालिक की पहचान सुपौल जिले के करजाइन बाजार थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गौसपुर निवासी सलीमुद्दीन के रूप में हुई है, जिन्होंने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेडिकल जांच के उपरांत थाना लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई तथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया।

- मधेपुरा विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान से पहले बिखेरा गया कागज का टुकड़ा, फिर की गई सफाई मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया गया सफाई अभियान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। अभियान की तस्वीरें वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर केवल औपचारिकता निभाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वायरल तस्वीरों में कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत विश्वविद्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के सामने पहले से साफ-सुथरी सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फोटो से पहले साफ जगह पर कागज के टुकड़े बिखेरे गए और फिर झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। अधिकारियों को यदि स्वच्छता अभियान चलाना ही था तो विश्वविद्यालय परिसर के उन स्थानों की सफाई की जाती, जहां लंबे समय से गंदगी और कबाड़ जमा है। इनमें पुराने कैंटीन का परिसर, ऑडिटोरियम के आसपास का क्षेत्र, जिमखाना, गांधी पार्क, कीर्ति पार्क और चुल्हाय पार्क जैसे स्थान शामिल हैं। पूरे परिसर में सफाई कराने के बजाय केवल फोटो खिंचवाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। हालांकि, इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।4
- धबैली पंचायत के आदिवासी टोला में सड़क नहीं, ग्रामीणों में नाराजगी! धबैली पंचायत के आदिवासी टोला में सड़क नहीं, ग्रामीणों में नाराजगी!1
- कचरा प्रबंधन हुआ ध्वस्त लोहिया स्वच्छ मिशन अभियान का उर रहा है मज़ाक सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में लोहिया स्वच्छ अभियान धरातल पर सही तरह से नहीं चल रहा है। इसका ताजा उदाहरण है प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत से जहां कचरा प्रबंधन भवन का ऊपर का चदरा विगत कई महीनों से आंधी तूफान आने के कारण उजड़ा हुआ है जिसका मरम्मत कार्य अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में पंचायत में अगर साफ सफाई का काम होता तो शायद इस प्रकार से भवन उजड़ा हुआ नहीं रहता। इसको लेकर कई लोगों ने बताया की पंचायत के एक भी वार्ड ऐसा नहीं है जहां साफ सफाई का काम हो रहा हो। इसके अलावा स्थानीय वार्ड सदस्य ने ये भी बताया की पंचायत के कई समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत भी करवाया गया है मगर क्या कारण है की अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जो भारी चिन्ता का विषय बना हुआ है।1
- 📢 टेढ़ागाछ में शनिवार को लगा जनता दरबार, दूर-दराज से पहुंचे फरियादी! 📢 टेढ़ागाछ में शनिवार को लगा जनता दरबार, दूर-दराज से पहुंचे फरियादी!1
- Ayodhya में Pappu Yadav के बयान के खिलाफ विरोध, Jagadguru Paramahamsa Acharya ने की कार्रवाई की मांग #Ayodhya #PappuYadav #SanatanDharma #Bhagwa #JagadguruParamhansAcharya #RamMandir #UttarPradesh #UPNews #PoliticalControversy #Sanatan #Protest #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews Ayodhya में Pappu Yadav के बयान के खिलाफ विरोध, Jagadguru Paramahamsa Acharya ने की कार्रवाई की मांग #Ayodhya #PappuYadav #SanatanDharma #Bhagwa #JagadguruParamhansAcharya #RamMandir #UttarPradesh #UPNews #PoliticalControversy #Sanatan #Protest #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews1
- तैयार हो जाइए नौहट्टा के ऐतिहासिक बाबा राज-राजेश्वर स्थान में भव्य दो दिवसीय महोत्सव जल्द, समीक्षा बैठक में लिए गए बड़े फैसले! सहरसा जिले के नौहट्टा नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक बाबा राज-राजेश्वर स्थान में आगामी दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य महोत्सव को भव्य और सफल बनाना था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक की अध्यक्षता की गई। इसमें जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रिया भारती, अंचलाधिकारी (CO) मोनी बहन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह, नौहट्टा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अश्विनी कुमार और नौहट्टा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने महोत्सव के दौरान भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने भव्य सांस्कृतिक संध्या के आयोजन और स्थानीय व आमंत्रित कलाकारों के चयन की योजना प्रस्तुत की। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह को मंदिर परिसर में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और उचित लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया। बैठक में रालोमो प्रखंड अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने मंदिर के पुजारी को सम्मानित करने का मुद्दा उठाया। इस पर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने स्पष्ट किया कि इस बार परंपरा के अनुसार मंदिर के मुख्य पुजारी को ही सम्मानित किया जाएगा।1
- जब एक DM खुद खेतों में उतरकर करने लगी धान की रोपाई, तो नजारा देख हैरान रह गए सब लोग! जब एक DM खुद खेतों में उतरकर करने लगी धान की रोपाई, तो नजारा देख हैरान रह गए सब लोग! #VaishaliDM #VarshaSinghIAS #BiharNews #NaturalFarming #FarmerFirst #ArariaKaMudda #PositiveNews #Governance1