जहानाबाद : शादी समारोह में शामिल होने गए व्यक्ति की फल्गु नदी में डूबकर मौत, इलाके में मातम। जहानाबाद : जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना विशु विगहा गांव के समीप की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शिबू बिंद के रूप में हुई है, जो मंगलवार को अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार, जब सुवय बिंद देर शाम तक घर नहीं पहुंचे, तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन देर रात तक उनका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान कुछ ग्रामीण जब नदी किनारे पहुंचे, तो उन्होंने पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। यह दृश्य देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की पहचान शिबू बिंद के रूप में की। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही ओकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। इस घटना से इलाके में दहशत और दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और मृतक के परिवार को न्याय मिल सके।

- गृ्!म डकरा पोस्ट इवृहिमृपुर थाना कुरथा जिला अरवल चनेश़वर पासवान को विजय पासवान और विजय पासवान का वेटा मिरृतुजय कुमार पिसतौल लेकर के मारने के लिय धमकी देता हौ और कहता की सको मडर करढुगा जोकि चनेशवर पासवान कि पतनि को मार के सिना का हड्डी तोड़ दिया है और हमारे कुरथा थाना के अधिकारि अभी तक कुछ भि नहीं किये है जो कि कुरथा थाना के अधिकारि पैशा खाकर कहता है कि शौलव कर लो1
- बिहटा प्रखंड क्षेत्र में स्थित गैस गोदाम के बाहर बुधवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। गैस सिलेंडर लेने के लिए लगभग 200 मीटर लंबी कतार लग गई, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी अपने-अपने सिलेंडर के साथ घंटों भीषण गर्मी में इंतजार करते नजर आए। लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह से ही गैस लेने के लिए खड़े हैं। वितरण की धीमी गति के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को तेज गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, गैस गोदाम के कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि गोदाम में गैस की कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं और सभी उपभोक्ताओं को व्यवस्थित तरीके से गैस वितरित की जा रही है। कर्मचारियों ने भीड़ अधिक होने को ही वितरण में लगने वाले समय का मुख्य कारण बताया। इसी क्रम में बनवारीपुर गांव से आई एक बुजुर्ग महिला भी घंटों से लाइन में इंतजार करती दिखीं। उन्होंने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि गर्मी के कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही है, लेकिन मजबूरीवश उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।1
- ममता दीदी को टाटा बाय बाय किया शाह ने, ममता का जवाब मैं नहीं डरती, अखिलेश टैक्टर से निकले चुनाव मैदान में, मंत्रीजी के रूट से महिला परेशान, लखनऊ में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन और पुलिस पर पथराव.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- Post by MD aurangzeb4
- ग्राम बाजना भागवत महापुराण एवं झांकियों सहित निकली विशाल शोभायात्रा1
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक साधारण व्यवहार लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है... जब पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव प्रचार के दौरान एक झालमुरी चलाने वाले दुकान पर पहुंचे और उन्होंने विनम्र भाषा में झालमुरी खाने की इच्छा जाहिर की... दाम पूछा और दुकानदार से हंसकर बात की उन्होंने झालमुरी के दामों का पैसा नहीं ले रहे दुकानदार को सहजता से पैसा दिया, और फिर झालमुरी का जायका लिया.... यह लोगों को खूब भा रहा है...1
- पटना (अमहरा): राजधानी पटना के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलावरपुर तीनमुहानी के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायलों की पहचान मंटू कुमार (भेमा टोला, कन्हौली), लालपतिया देवी (पति- शंभु राम, रामतरी) तथा 13 वर्षीय बालक शंकर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बिहटा स्थित ईएसआईसी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।1
- ममता दीदी को टाटा बाय बाय किया शाह ने, ममता का जवाब मैं नहीं डरती, अखिलेश टैक्टर से निकले चुनाव मैदान में, मंत्रीजी के रूट से महिला परेशान, लखनऊ में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन और पुलिस पर पथराव.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। जदयू से बागी नेता मनोज उपाध्याय ने भरा नामांकनः भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, बोले-हम पार्टी से नहीं, मिट्टी से जुड़े हैं,जदयू से जुड़े रहने का जिक्र, टिकट नहीं मिलने पर जताया गहरा दुख, एंकर। भोजपुर सह बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जदयू से बागी होकर चुनावी मैदान में उतरे प्रदेश महासचिव मनोज कुमार उपाध्याय ने आज आरा में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। साथ ही कहा है कि हम पार्टी से नहीं मिट्टी से जुड़े हैं। बता दें कि आरा में त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है।नामांकन से पहले उन्होंने मां आरण्य देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में नामांकन स्थल पहुंचे, जहां उनके समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बताया कि मैं पहले पत्रकार रहा हूं ना मेरे पास धन बल है ना बाहुबल है, मेरे पास सिर्फ जनता का आशीर्वाद और बल है।1