नवनिर्मित बाल तरण ताल का भव्य उद्घाटन मनीष जायसवाल विधायक सदर पडरौना *नवनिर्मित बाल तरण ताल का भव्य उद्घाटन* कुशीनगर जिला खेल कार्याल, स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में नवनिर्मित बाल तरण ताल का भव्य उद्घाटन मनीष जायसवाल विधायक सदर पडरौना, कुशीनगर के कर कमलों द्वारा सायंकाल 5ः00 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा/अर्चना के साथ हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि तरण ताल के प्रारंभ होने से क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं को तैराकी का बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा तथा जल क्रीड़ा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से इस सुविधा का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और तैराकी को स्वास्थ्य एवं फिटनेस का महत्वपूर्ण माध्यम बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजू कुमार चैहान, मण्डल अध्यक्ष एवं प्रमोद गौतम, हरिहर शर्मा, धवन जायसवाल, सचिन जायसवाल, सौरभ, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सूरज कुमार, राजेन्द्र सिंह राजू, पंकज कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे। तरण ताल के शुभारम्भ के समय तैराकी खेल के खिलाड़ियों द्वारा बाल तरण ताल में तैराकी कर किया गया। प्रवेश कुमार रावत अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि यह तरण ताल आधुनिक सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। इससे बच्चों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिलेगा। अन्त में प्रवेश कुमार रावत उप क्रीड़ाधिकारी के द्वारा आये हुये आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
नवनिर्मित बाल तरण ताल का भव्य उद्घाटन मनीष जायसवाल विधायक सदर पडरौना *नवनिर्मित बाल तरण ताल का भव्य उद्घाटन* कुशीनगर जिला खेल कार्याल, स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में नवनिर्मित बाल तरण ताल का भव्य उद्घाटन मनीष जायसवाल विधायक सदर पडरौना, कुशीनगर के कर कमलों द्वारा सायंकाल 5ः00 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा/अर्चना के साथ हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि तरण ताल के प्रारंभ होने से क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं को तैराकी का बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा तथा जल क्रीड़ा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से इस सुविधा का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और तैराकी को स्वास्थ्य एवं फिटनेस का महत्वपूर्ण माध्यम बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर
विशिष्ट अतिथि राजू कुमार चैहान, मण्डल अध्यक्ष एवं प्रमोद गौतम, हरिहर शर्मा, धवन जायसवाल, सचिन जायसवाल, सौरभ, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सूरज कुमार, राजेन्द्र सिंह राजू, पंकज कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे। तरण ताल के शुभारम्भ के समय तैराकी खेल के खिलाड़ियों द्वारा बाल तरण ताल में तैराकी कर किया गया। प्रवेश कुमार रावत अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि यह तरण ताल आधुनिक सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। इससे बच्चों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिलेगा। अन्त में प्रवेश कुमार रावत उप क्रीड़ाधिकारी के द्वारा आये हुये आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
- 5 हजार की रिश्वत लेते जिला उद्योग विभाग का बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा ब्यूरो प्रभारी. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर 5 हजार की रिश्वत लेते जिला उद्योग विभाग का बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा ब्यूरो प्रभारी. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर कुशीनगर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन गोरखपुर की ट्रैप टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में तैनात कनिष्ठ सहायक (बाबू) शैलेश कुमार कुशवाहा को ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत ऋण की सब्सिडी जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अमन कश्यप पुत्र अनिलेश कश्यप, निवासी मंगल बाजार, कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर ने एंटी करप्शन संगठन गोरखपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी पत्नी के खाते में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत 9 लाख रुपये के ऋण पर मिलने वाली सब्सिडी जारी करने के लिए जिला उद्योग विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक शैलेश कुमार कुशवाहा ₹5 हजार रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन संगठन ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शुक्रवार को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के कार्यालय में जाल बिछाया गया। दोपहर लगभग 12:25 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता अमन कश्यप ने आरोपी कर्मचारी को ₹5 हजार दिए, पहले से मौजूद ट्रैप टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेश कुमार कुशवाहा पुत्र मुन्नी लाल, निवासी शेखपुर पोस्ट कुलगांव, थाना महाराजपुर, जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, कुशीनगर में कनिष्ठ सहायक (बाबू) के पद पर कार्यरत था। एंटी करप्शन संगठन के प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव ने बताया कि कुशीनगर के उद्योग विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत का सत्यापन कर साक्ष्य जुटाए गए, जिसके आधार पर ट्रैप टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई रविन्द्रनगर धूस थाना में की जा रही है।4
- कुशीनगर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही ,जिला उद्योग विभाग के लिपिक शैलेश कुशवाहा गिरफ्तार कुशीनगर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही - जिला उद्योग विभाग के लिपिक शैलेश कुशवाहा गिरफ्तार - पांच हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मे अनुदान दिलाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत - अमन कश्यप की पत्नी के नाम से थी अनुदान की फ़ाइल - एंटी करप्शन टीम अपने साथ गोरखपुर ले गई लिपिक को1
- ओआरएस सप्ताह: सीएचसी देवतहा में डायरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान1
- Vaibhav Suryavanshi has set a new record in international cricket1
- कुशीनगर:नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव के सामने ड्रेन में तीन बच्चियां डूब गईं कुशीनगर:नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव के सामने ड्रेन में तीन बच्चियां डूब गईं। डूबने वालों में दो सगी बहनें और उनकी एक चचेरी बहन शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। तीनों बच्चियों की तलाश जारी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चियां दुबौली गांव की रहने वाली हैं?2