Shuru
Apke Nagar Ki App…
चतरा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल लेंबोइया पहाड़ी स्थित मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर में मुंडन संस्कार के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु। मन्नत पूरी होने के बाद यहां पूजा करने के लिए काफी संख्या में पहुंचते हैं लोग।
Jitendra Tiwari
चतरा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल लेंबोइया पहाड़ी स्थित मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर में मुंडन संस्कार के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु। मन्नत पूरी होने के बाद यहां पूजा करने के लिए काफी संख्या में पहुंचते हैं लोग।
More news from झारखंड and nearby areas
- चतरा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल लेंबोइया पहाड़ी स्थित मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर में मुंडन संस्कार के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु। मन्नत पूरी होने के बाद यहां पूजा करने के लिए काफी संख्या में पहुंचते हैं लोग।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- #संध्या #सेवा #रक्तदान_महादान_इससे_बड़ा_ना_कोई_दूजा_दान PVM 🩸🩸🩸 10 वर्षीय थैलेसिमिया पीड़ित बच्ची गीतांजलि कुमारी सा. विष्णुगढ़ के लिए #PVM_BLOOD_DONORS_CLUB के नियमित रक्तदाता Sanjay Kumar Rana सा. पेलावल दक्षिणी ने किया रक्तदान। उल्लेखनीय है कि बच्ची का हीमोग्लोबिन काफी कम हो गया था जिस कारण बच्ची को ऑक्सीजन का सहारा लेना पड़ा। इस बच्ची की मां ने PVM से आग्रह की कि कुछ उपाय करें। तत्काल नियमित रक्तदाता संजय राणा सा. से संपर्क कर इस बच्ची की हालात से उन्हें आगाह कराया गया। उन्होंने सहमति जताते हुए कहा कि मैं ब्लड बैंक जल्द पहुंच रहा हूं। आधे घंटे के अंदर पहुंचकर रक्तदान कर इंसानियत का सटीक परिचय दिए। PVM की ओर से संजय सा. के जज्बे को दिल की गहराईयों से #Salute !!! इससे अन्य युवकों को बेशक सीख लेनी चाहिए और इन मासूम बच्चों के लिए सदा रक्तदान हेतु तत्पर रहना चाहिए। इस पुनित कार्य में मंच के उपाध्यक्ष Sudhir Thakur एवं उप सचिव Inzmamul Haque Bharti का बड़ा सहयोग रहा। #DonateBloodSaveLife #blooddonation #LifeSaver #hazaribagh #jharkhand3
- आज रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन कार्यालय के सामने टॉवर नंबर–1 (छठ तालाब के पास) स्थित एक खाली स्टाफ क्वार्टर में आग लग गई। 🚒 आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन सदर थाना, हजारीबाग की तत्परता से तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 👶 खास बात यह है कि इसी क्वार्टर के बगल में जिला कुपोषण केंद्र संचालित है, जहां कई कुपोषित बच्चे अपनी माताओं के साथ रह रहे हैं। अगर आग फैलती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। 🙏 सदर थाना की पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद, जिनकी सजगता और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। सभी सुरक्षित रहें। शुभ रात्रि। 🌙 #Hazaribagh #SadarThana #FireSafety #AlertPolice #हजारीबाग #झारखंड1
- तूफानी जनसंपर्क में जुटे कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी, वार्ड-3 से कई क्षेत्रों में किया संपर्क हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर शहर की सियासत में सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों की गतिविधियां और तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी ने वार्ड नंबर-3 से अपना तूफानी जनसंपर्क अभियान शुरू किया। जनसंपर्क अभियान की शुरुआत नूरा हनुमान मंदिर चौक से हुई, जो धुरा, पुलिस लाइन कॉलोनी, इंद्रपुरी चौक, कल्लू चौक, झील नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहा। इस दौरान तस्लीम अंसारी ने डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों से रूबरू होते हुए उनकी जनसमस्याओं को सुना और नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्थन व आशीर्वाद की अपील की। जनसंपर्क अभियान में पूरा कांग्रेसी परिवार एकजुट नजर आया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाया। कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश साफ झलक रहा था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई है और अपने समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस चुकी है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उत्साह दिखाया और तस्लीम अंसारी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। कई मतदाताओं ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं और अब बदलाव की जरूरत है। लोगों का मानना है कि जमीनी स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्षम नेतृत्व जरूरी है और यह बदलाव तस्लीम अंसारी के माध्यम से संभव है। तस्लीम अंसारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जल निकासी एवं बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के विकास और सकारात्मक बदलाव के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस समर्थकों ने दावा किया कि नगर निगम में विकास और बदलाव की नई दिशा तय करने के लिए तस्लीम अंसारी की जीत जरूरी है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, पुर्व जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव, प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव रेणु कुमारी, वरिष्ठ कांग्रेसी रजी अहमद, जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह, प्रदेश सचिव सलीम रजा,प्रदेश वरिय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र सिंह, सेवा दल जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, जिला महासचिव डॉ प्रकाश कुमार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर, युवा कांग्रेस महासचिव दानिश अहमद, मनीषा टोप्पो, मकसूद आलम, ओबीसी मोर्चा महिला प्रदेश महासचिव एवं हजारीबाग महिला जिला अध्यक्ष बेबी देवी, सदर प्रखंड महिला अध्यक्ष उषा देवी, सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, सलीम रजा, रघु जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी जावेद इकबाल, दरगाही खान, निसार अहमद भोला, मोहम्मद साबिर, अनिल कुमार भुईंया, शाबान रजा, माशूक रजा, सागर, मोहसिन अंसारी, सबिना खातून, मुनिया देवी, सकिना खातून, रेखा कुमारी, यशोदा देवी, पूनम देवी सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार "चन्द्रवंशी" के समर्थन में संकल्प पत्र का विधिवत् विमोचन किया गया। यह संकल्प पत्र हजारीबाग को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने की दिशा में एक व्यापक एवं दूरदर्शी पहल है, जिसमें नगर विकास के कई महत्वपूर्ण आयामों को शामिल किया गया "संकल्प पत्र के प्रमुख वादे" संकल्प पत्र में हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विकास हेतु निम्नलिखित प्रमुख संकल्प शामिल हैं: ▪️अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण, जिसमें गोवंशों की देखभाल, आवास और उपचार की व्यवस्था होगी। ▪️व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता। ▪️डेली मार्केट का आधुनिकीकरण, पिंक टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल और आधुनिक जलनिकासी व्यवस्था। ▪️हर घर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने हेतु जल व्यवस्था सुदृढ़ करना, कुओं व तालाबों का संरक्षण तथा नए चापाकल की स्थापना। ▪️प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक शौचालय, पिंक टॉयलेट, वेंडर प्वाइंट और आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण। ▪️बढ़ते वाहनों को देखते हुए उपयुक्त स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था। ▪️आधुनिक मशीनों और तकनीक से नगर निगम क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाना। ▪️नए पार्कों का निर्माण और पुराने पर्यटन स्थलों का जीर्णोद्धार व विकास। ▪️डंपिंग ग्राउंड का निर्माण तथा वार्डों में सीसीटीवी कैमरा और हाईमास्ट लाइट की स्थापना। ▪️पूरे नगर निगम क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करना। ▪️युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम और खेल संरचना का विकास व आधुनिकीकरण। ▪️छात्रों हेतु निःशुल्क आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण। ▪️सभी वार्डों में वार्ड कार्यालय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर समस्या समाधान व्यवस्था। ▪️नियमित सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, पशु व मानव टीकाकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार। ▪️फुटपाथ दुकानदारों के लिए सुव्यवस्थित स्थान और व्यवस्था। ▪️आधुनिक मांस मछली मंडी केंद्र का निर्माण। ▪️सभी वार्डों में सड़क, नाली और नल-जल सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार। ▪️प्रत्येक वार्ड के गणमान्य नागरिकों की समिति बनाकर विकास योजना तैयार करना। ▪️आधुनिक डंप यार्ड के माध्यम से वैज्ञानिक कचरा निष्पादन व्यवस्था। ▪️प्रमुख चौक-चौराहों का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक सिस्टम का आधुनिकीकरण। ▪️जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और कर वसूली हेतु सिंगल विंडो सिस्टम लागू करना। इस अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, संयोजक अशोक यादव, सह संयोजक दिनेश सिंह राठौर एवं आलोक कुमार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केपी ओझा, आनंद देव, जिला महामंत्री सुमन कुमार पप्पु, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा, रत्ना सिन्हा, टौनी जैन, उदयभान नारायण सिंह, नरेंद्र कुमार, मनोज श्रीवास्तव, प्रकाश झा, बलराम शर्मा, इन्द्रनारायण कुशवाहा, मनमीत अकेला, शैफाली गुप्ता, कुणाल दुबे, अजीत चन्द्रवंशी, सुबोध सिन्हा, अनुपम सिन्हा, कयूम अहमद, तनवीर अहमद, महेंद्र राम बिहारी, रंजीत राम, सुमन राय, विनोद सिंह, अशोक राणा, प्रकाश कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। "जनप्रतिनिधियों के वक्तव्य" हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह संकल्प पत्र हजारीबाग के सर्वांगीण विकास का दूरदर्शी दस्तावेज है। इसमें शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान से लेकर आधुनिक नगर निर्माण तक की स्पष्ट कार्ययोजना है। मुझे विश्वास है कि जनता के समर्थन से यह विज़न शीघ्र ही धरातल पर दिखाई देगा। हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह संकल्प पत्र हजारीबाग को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने की दिशा में एक व्यापक एवं दूरदर्शी पहल है, जिसमें नगर विकास के सभी महत्वपूर्ण आयामों को शामिल किया गया है। बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि हजारीबाग के विकास के लिए ऐसा समग्र और व्यवहारिक संकल्प पत्र अत्यंत आवश्यक था। यह केवल घोषणाएँ नहीं, बल्कि योजनाबद्ध विकास की ठोस रूपरेखा है, जिससे शहर की संरचना और व्यवस्था दोनों मजबूत होंगी। महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि यह संकल्प पत्र जनता की अपेक्षाओं, सुझावों और जरूरतों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि हजारीबाग को स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित 🎂 से इन सभी योजनाओं को धरातल पर उतारकर शहर को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से हजारीबाग विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। Manish Jaiswal Pradip Prasad BJP Jharkhand प्रदीप प्रसाद समर्थक हजारीबाग #मेयर #BreakingNews #nagarnikaychunav #followerseveryonehighlights #hazaribaghnews #hazaribagh #viralvideochallenge #hazaribaghnagarnigam Hazaribag Today News1
- happy1
- happy velintin day1