Shuru
Apke Nagar Ki App…
गली नंबर 3 सुराही वाली मस्जिद किदवई नगर मेरठ हॉस्पिटल से ख़बर ये है की सभी 6 लोगो का इन्तेकाल हो गया है 1 लेडीज 5 बच्चे
SONU DISH TV = 📡
गली नंबर 3 सुराही वाली मस्जिद किदवई नगर मेरठ हॉस्पिटल से ख़बर ये है की सभी 6 लोगो का इन्तेकाल हो गया है 1 लेडीज 5 बच्चे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। योगी जी ने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो के शुभारंभ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरी और औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलेगी । इस अवसर पर, उन्होंने 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया और भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के शेष खंडों का उद्घाटन किया, मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह मेट्रो रास्ते के सभी निर्धारित ठहरावों पर रुकते हुए, पूरी दूरी लगभग 30 मिनट में तय करेगी । नमो भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, हालांकि इसका संचालन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से किया जाएगा। यह ट्रेन दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय 55 मिनट कर देगी । दिल्ली और मेरठ के लिए इस मेट्रो से शिक्षा क्षेत्र में युवा विद्यार्थियों, नौकरीपेश अधिकारियों और व्यापार के क्षेत्र में काफी बढ़ावा मिलेगा । यह कदम रोजगार के क्षेत्र में फायदेमंद होगा । रोड़ पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी क्योकि वाहनों की संख्या में कमी आएगी । #videoviralシ #trendingpost #meerutmetro #NamoBharat #meerutnews4
- मासूम शर्मा के बयान के बाद ग्राम पंचायत के सरपंचों में एक बहस चढ़ गई है लोगों को अपमान महसूस हो रहा है और जो मासूम शर्मा ने कहा कहीं ना कहीं गलत जरूर है क्योंकि एक सरपंच या विधायक एमएलए किसने किसी राजनीतिक पार्टी के बाद पद होता है जो बहुत ही सम्मानजनक लोगों के साथ बर्ताव करते हैं और कार्य करते हैं लेकिन मासूम शर्मा ने इन सभी की बेज्जती कर दी और खुले मंच से सबके सामने नीचे उतार दिया ग्राम प्रधान को और खुली चेतावनी भी दे दी इसके चलते एक ग्राम प्रधान में आक्रोश है और मासूम शर्मा के गांव में ग्राम पंचायत के प्रधान ने नई बनाई हुई सड़क को उखड़वा करवा दिया1
- कादिर राणा चौक पर फूटा गुस्सा: तबलशा रोड पर अवैध कब्जों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग मुज़फ्फरनगर। शहर के कादिर राणा चौक पर उस समय माहौल गर्म हो गया जब समाजसेवी अली जैदी और भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी के नेतृत्व में किदवई नगर व कृष्णापुरी के सैकड़ों लोग धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि दोनों मोहल्लों को जोड़ने वाले मुख्य तबलशा रोड पर भारी पैमाने पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आम जनता का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ प्रभावशाली लोगों ने सड़क की जमीन पर मकान और दुकानों का निर्माण कर लिया है। आरोप है कि कादिर राणा की कोठी सहित करीब पांच मकान सड़क की सीमाओं में आ गए हैं, जिससे रास्ता संकरा होकर जाम का कारण बन रहा है। हालात यह हैं कि दो वाहन आमने-सामने आ जाएं तो निकलना मुश्किल हो जाता है। यह मार्ग क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। इसी सड़क पर शिव मंदिर, मस्जिद और जनैबिया गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु, छात्राएं और स्थानीय नागरिक इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासतौर पर परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तक को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल बसों की आवाजाही भी बाधित हो रही है, जिससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदारों ने भी सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दबाव और भय के चलते अब तक कोई खुलकर शिकायत नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जनता को सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कराकर अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए और नालों की सफाई कराई जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 👇 बायट,, अली ज़ेदी बायट, जीशान सिद्दीकी किसान यूनियन अध्यक्ष अंबावत1
- शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। आगामी त्यौहारोंहोली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्यौहार खुशियां बांटने के लिए होते हैं, न कि विवाद खड़ा करने के लिए। मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी अफवाहों से बचें: सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप आदि) पर किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट को साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस की आईटी सेल 24 घंटे डिजिटल निगरानी कर रही है अधिकारियों ने निर्देश दिए कि होलिका दहन निर्धारित पारंपरिक स्थानों पर ही किया जाए। साथ ही, ईद की नमाज के समय मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल यूपी 112 या थाने को दें। बैठक में मौजूद अन्य विभाग के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि त्यौहारों के दौरान साफ-सफाई, पानी की आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था (विशेषकर लटकते बिजली के तारों को ठीक करना) सुनिश्चित की जाए। समाज के हर वर्ग की भागीदारी बैठक में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शाहपुर क्षेत्र में 'गंगा-जमुनी तहजीब' को बरकरार रखा जाएगा और सभी त्यौहार मिलकर मनाए जाएंगे।1
- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र की सरकारी अस्पताल चौकी के बाहर एक युवती में कैमरे के सामने बताया कि उसके साथ मोहल्ले के ही कुछ लड़कों ने मारपीट कर छीना था मोबाइल इसके बाद छीना गए मोबाइल का आरोप युवती के भाई पर लगाया गया जिसे क्षुब्ध होकर युवती पहुंची अस्पताल चौकी जहाँ कैमरे के सामने ब्यान देते हुए लड़की बेहोश होकर ज़मीन पर गिरी जिसको देखकर आसपास के लोगो मे मचा हड़कंप, स्थानीय लोगो ने युवती को हाथो पर उठाकर कराया सरकारी अस्पताल की एमरजेंसी मे भर्ती, रोती बिलखती युवती लगा रही थी इंसाफ के लिए गुहार पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगाया आरोप2
- अवैध केमिकल गोदामों से उठ रहा मौत का धुआं, बच्चों की सांसों पर खतरा1
- वीडियो में फेमस होने के लिए लड़का दिख रहा था अजीब से करतब अपनी गरीबी के चलते पड़ी थी घर पर छत में तीन जिस पर लटक रहा था आदमी और फिर गिर पड़ा पूरी छठ के साथ नीचे1
- *प्रेस नोट-* अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.02.2026 को समय करीब 08:10 बजे थानाक्षेत्र जानसठ के ग्राम गुर्जरहेड़ी मे एक पिकअप संख्या UP12 ST 2545 में कुछ मजदूरों को ग्राम सठेड़ी से साथ लेकर मटर की फली तोड़ने हेतु ग्राम पाली, थाना सरधना, जनपद मेरठ की ओर ले जाया जा रहा था। सठेड़ी चौराहे से नहर पटरी मार्ग पर मेरठ की दिशा में आगे पहुंचने पर सामने से आ रहे डंपर वाहन संख्या HR58 F 8589 से आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना पर थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उक्त दुर्घटना में लगभग 10-12 व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर भिजवाया गया जँहा उपचार के दौरान दो व्यक्तियों (उम्र लगभग 55-60 वर्ष) को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतको के शवो का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायलों एवं मृतकों के परिजन मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल पर एसडीएम बुढ़ाना, क्षेत्राधिकारी बुढाना, थाना रतनपुरी पुलिस, थाना खतौली पुलिस एवं डायल 112 की गाड़ियां मौजूद हैं। यातायात सुचारु रुप से चल रहा है। मौके पर कानून एंव शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। *घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह की बाईट-* *MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*1
- Post by Anuj Kumar patrakaar Patrakaar4