रायबरेली में भारतीय स्टेट बैंक बना निक्षय मित्र, टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली रायबरेली। देश के माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री व माननीय उपमुख्यमंत्री के टीबी मुक्त भारत संकल्प को साकार करने में भारतीय स्टेट बैंक रायबरेली भी पीछे नहीं है। बैंक अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर निक्षय मित्र बनते हुए टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमावा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजभान सिंह (क्षेत्रीय प्रबंधक) रहे। उनके साथ आनंद कुमार सिंह (मुख्य प्रबंधक परिचालन) तथा राहुल देव शुक्ला (विपणन अधिकारी) भी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा के निर्देशन में संचालित राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में लगातार ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमावा के अधीक्षक डॉ. रोहित कटियार ने मरीजों को टीबी से बचाव, समय से जांच और नियमित दवा सेवन की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जुगलेश ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करुणा शंकर मिश्र ने मरीजों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और पोषण पोटली के महत्व के बारे में बताया। मुख्य अतिथि बृजभान सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है और टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग निरंतर जारी रहेगा। आनंद कुमार सिंह ने कहा कि मरीजों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। राहुल देव शुक्ला ने कहा कि जागरूकता, पौष्टिक आहार और नियमित उपचार से टीबी को हराया जा सकता है। इस अवसर पर कप्तान सिंह, अपूर्व मिश्र, चंद्र किशोर, विमलेश कुमार, मनीष साहू, मनोज सिंह, प्रमिला वर्मा, अजय, दिव्यांशु वर्मा, उत्तम तिवारी, खुर्शीद, वैभव, रामबली गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रायबरेली में भारतीय स्टेट बैंक बना निक्षय मित्र, टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली रायबरेली। देश के माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री व माननीय उपमुख्यमंत्री के टीबी मुक्त भारत संकल्प को साकार करने में भारतीय स्टेट बैंक रायबरेली भी पीछे नहीं है। बैंक अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर निक्षय मित्र बनते हुए टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमावा में कार्यक्रम आयोजित
किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजभान सिंह (क्षेत्रीय प्रबंधक) रहे। उनके साथ आनंद कुमार सिंह (मुख्य प्रबंधक परिचालन) तथा राहुल देव शुक्ला (विपणन अधिकारी) भी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा के निर्देशन में संचालित राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में लगातार ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमावा के अधीक्षक डॉ. रोहित कटियार ने मरीजों को टीबी
से बचाव, समय से जांच और नियमित दवा सेवन की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जुगलेश ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करुणा शंकर मिश्र ने मरीजों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और पोषण पोटली के महत्व के बारे में बताया। मुख्य अतिथि बृजभान सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है और टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग निरंतर
जारी रहेगा। आनंद कुमार सिंह ने कहा कि मरीजों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। राहुल देव शुक्ला ने कहा कि जागरूकता, पौष्टिक आहार और नियमित उपचार से टीबी को हराया जा सकता है। इस अवसर पर कप्तान सिंह, अपूर्व मिश्र, चंद्र किशोर, विमलेश कुमार, मनीष साहू, मनोज सिंह, प्रमिला वर्मा, अजय, दिव्यांशु वर्मा, उत्तम तिवारी, खुर्शीद, वैभव, रामबली गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- Post by Babloo Lodhi press1
- सलोन में डंपर ने ली एक और जान डंपर ने 60 वर्षी बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर मौके पर हुई मौत मामला सलोन क्षेत्र के मुअज्जम खां का पूर्वा सलोन क़स्बा जगतपुर रोड का है जहां पर 60 वर्षीय राम सजीवन पुत्र बैजनाथ निवासी मुअज्जम खां का पूर्वा अपने घर से निकले हुए थे रोड क्रॉस कर रहे थे तभी अचानक एक डंपर ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी जिससे राम सजीवन की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं डंपर वाले को कड़ी मशक्कत के बाद बरुआ पुल के पास पकड़ लिया गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है देखा जाए तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है लगभग सलोन क्षेत्र में तीन से चार दिन में 7 से 8 मौत हो चुकी हैं सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके है1
- सलोन,रायबरेली।सलोन में सड़क दुर्घटनाओ का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पांचवे दिन अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हुए है। सलोन धरई मार्ग पर एक अज्ञात बुलेरो ने गैर जनपद बाइक सवार युवक अंकित यादव और अंकित मौर्य को सामने से टक्कर मार दी।जिसमे अंकित मौर्य का पैर फ्रेक्चर हो गया।घायल युवक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।जबकि दूसरे युवक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।अतुल मौर्या पुत्र ओम प्रकाश निवासी सुल्तानपुर अतुल यादव पुत्र राधेश्याम निवासी कामापट्टी जनपद प्रतापगढ़ सोमवार को बाइक से अपने मित्र आदित्य पटेल निवासी कोडरी धरई से मिलने आये हुए थे।2
- अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर वैश्य समाज रायबरेली द्वारा भीषण गर्मी में आम जनता को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए जेल रोड, स्टेडियम के सामने, आनंद नगर शॉपिंग कांप्लेक्स में वाटर कूलर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष संदीप जैन, जिला प्रभारी अतुल गुप्ता एवं जिला संरक्षक महेश नारायण अग्रवाल द्वारा किया गया किया गया। वैश्य समाज रायबरेली के जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि इस वाटर कूलर की स्थापना जिले के प्रमुख समाजसेवी व्यापारी स्व जगत नारायण अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी स्व सरला अग्रवाल की पुण्य स्मृति में किया गया है। जिला प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि वैश्य व्यापारी वर्ग आम जनमानस के लिए सदैव विभिन्न प्रकार के दान पुण्य में अग्रणी भूमिका में रहता है। इस अवसर पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, टी एन गुप्ता, हरिश्चंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, समाजसेवी राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।2
- रायबरेली। पावन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वैश्य समाज रायबरेली ने सामाजिक सेवा और परोपकार की उत्तम मिसाल पेश की है। जेल रोड, स्टेडियम के सामने तथा आनंद नगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष संदीप जैन, जिला प्रभारी अतुल गुप्ता एवं जिला संरक्षक महेश नारायण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से इन तीनों वाटर कूलरों का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि यह वाटर कूलर जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यापारी स्व. जगत नारायण अग्रवाल तथा उनकी धर्मपत्नी स्व. सरला अग्रवाल की पुण्य स्मृति में स्थापित किया गया है। जिला प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज का व्यापारी वर्ग सदैव आम जनमानस की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। विभिन्न प्रकार के दान-पुण्य कार्यों के माध्यम से समाज की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। इस अवसर पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, टी.एन. गुप्ता, हरिश्चंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, समाजसेवी राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- पारित तो हो गया, लेकिन लागू नहीं किया गया: महिलाओं के आरक्षण को कौन रोक रहा है?1
- Post by Press Ashish Tripathi1
- रायबरेली - पीड़ित महिला का दर्द। पीड़ित महिला ने उप निरीक्षक शिवम जायसवाल महिला सिपाही चेतना शुक्ला एवं अन्य लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप। गड्ढा पटवाने को लेकर हुआ था विवाद। पीड़िता का आरोप उसके पति और नाबालिक बेटे को पुलिस के द्वारा बेरहमी में से पीटा गया। मारपीट के साथ कान के झुमके घर में रखे ₹15000 मोबाइल भी पुलिस ने जबरन छीना। 11 अप्रैल 2026 तकरीबन 2:00 की बताई जा रही है घटना। डीह पुलिस के उप निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा नाबालिक का भविष्य बर्बाद करने की दी जा रही धमकी। पीड़ित महिला स्नेह लता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर रो-रोकर मीडिया से हुई रूबरू। न्याय की आस लेकर पीड़िता पहुंची थी आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ित परिवार को दि गई सांत्वना पूरे मामले पर जल्द होगी कार्रवाई। पूरी घटना रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र टेकारी दांदू की।1