logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रात का सन्नाटा.. जंगल का इलाका और...गोलियों की तड़तड़ाहट? पुलिस और गुंडा प्रिंस गिरोह के मुठभेड़ की हकीकत! #Hazaribagh #PoliceEncounter #PrinceKhanGang #Jharkhand #BreakingNews #CrimeNews #JharkhandPolice #Encounter #NTPC #CoalBelt #BulandSandesh

10 hrs ago
user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
10 hrs ago

रात का सन्नाटा.. जंगल का इलाका और...गोलियों की तड़तड़ाहट? पुलिस और गुंडा प्रिंस गिरोह के मुठभेड़ की हकीकत! #Hazaribagh #PoliceEncounter #PrinceKhanGang #Jharkhand #BreakingNews #CrimeNews #JharkhandPolice #Encounter #NTPC #CoalBelt #BulandSandesh

More news from झारखंड and nearby areas
  • भटमुरना में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल हजारी परिवार ने 23 डिसमिल जमीन पर जताया दावा पुराने खतियान और लगान रसीद को बताया आधार प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
    1
    भटमुरना में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल
हजारी परिवार ने 23 डिसमिल जमीन पर जताया दावा
पुराने खतियान और लगान रसीद को बताया आधार
प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • दहेज के लिए फिर कतरास के राम पूजन नगर में एक बहू को मारा पीटा गया और उसका तिरस्कार किया गया क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,,,।
    1
    दहेज के लिए फिर कतरास के राम पूजन नगर में एक बहू को मारा पीटा गया और उसका तिरस्कार किया गया क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,,,।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Slug:- धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति.......... झरिया के 9 और सिंदरी के 1 मतदान केंद्र बंद............ नए बूथों का भी हुआ गठन............. Anchor:- धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद एक महीने तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के 9 और सिंदरी के 1 मतदान केंद्र को बंद किया गया है। वहीं जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी, उन्हें विभाजित कर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इस दौरान नए मतदाता, छूटे हुए पात्र नागरिक तथा मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 21 लाख 15 हजार 997 मतदाता हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर फॉर्म वितरित किए गए, लेकिन 4 लाख 63 हजार 794 फॉर्म वापस नहीं लौटे। इनमें बड़ी संख्या में शिफ्टेड, अनुपस्थित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के मामले शामिल हैं। झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों के नाम भी दावा-आपत्ति अवधि में नए स्थान पर जोड़े जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि समय पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ, विशेषकर टुंडी क्षेत्र के कर्मियों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की। Byte:- आदित्य रंजन – उपायुक्त, धनबाद।
    1
    Slug:- धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति.......... 

झरिया के 9 और सिंदरी के 1 मतदान केंद्र बंद............

नए बूथों का भी हुआ गठन.............

Anchor:- धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद एक महीने तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं।

गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के 9 और सिंदरी के 1 मतदान केंद्र को बंद किया गया है। वहीं जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी, उन्हें विभाजित कर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को सुविधा मिल सके।

उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इस दौरान नए मतदाता, छूटे हुए पात्र नागरिक तथा मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 21 लाख 15 हजार 997 मतदाता हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर फॉर्म वितरित किए गए, लेकिन 4 लाख 63 हजार 794 फॉर्म वापस नहीं लौटे। इनमें बड़ी संख्या में शिफ्टेड, अनुपस्थित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के मामले शामिल हैं। झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों के नाम भी दावा-आपत्ति अवधि में नए स्थान पर जोड़े जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि समय पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ, विशेषकर टुंडी क्षेत्र के कर्मियों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की।

Byte:- आदित्य रंजन – उपायुक्त, धनबाद।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    32 min ago
  • [7/30, 12:09 PM] Press Repoter Monoj Gridhi: 37वाँ श्री देवराहा बाबा संगीत समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने देर रात तक बाँधा समाँ गिरिडीह, मनोज कुमार। गिरिडीह, संगीत साधना केन्द्र, गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित 37वें श्री देवराहा बाबा संगीत समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन बुधवार सायं श्री श्याम सेवा समिति ऑडिटोरियम, गिरिडीह में सम्पन्न हुआ। देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही। समारोह की पूर्व घोषणा के अनुरूप देशभर के कलाकारों ने मंच साझा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू थे। विशिष्ट अतिथियों में लंगटा बाबा स्टील के प्रबंध निदेशक मोहन साव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय कलाकार सुंगधा रंजन की भावपूर्ण भजन प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात सुनील केडिया ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिल्ली से पधारे युवा हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक विद्वान वेदांश मोहन ने अपनी प्रभावशाली शास्त्रीय गायन प्रस्तुति से श्रोताओं की भरपूर सराहना अर्जित की। उनके राग-विस्तार, आलाप एवं बंदिशों ने उपस्थित संगीत प्रेमियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से परिचित कराया। इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त केडिया बंधुओं ने सितार एवं सरोद की अद्भुत जुगलबंदी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पंडित अभय रुस्तम सपोरी (संतूर) एवं विदुषी अनुराधा पाल (तबला) की विलक्षण जुगलबंदी समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। दोनों कलाकारों ने अपनी लयकारी, तकनीकी दक्षता एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से सभागार को देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रखा। समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगीत प्रेमी उपस्थित थे, जिनमें पंडित शंभू दयाल केडिया, मेयर प्रमिला मेहरा, मनोज केडिया, मोर मुकुट केडिया, चेंबर अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, रेड क्रॉस चेयरमैन अरविंद कुमार, श्रवण केडिया, नरेंद्र सिंह, पवन चुड़िवाला, लक्की गोयसरिया तथा sachiv श्री हर्षित केडिया सहित अनेक विशिष्टजन शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नीलकमल भरतिया ने किया। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी कलाकारों, अतिथियों, सहयोगियों, प्रायोजकों एवं संगीत प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत की इस परंपरा को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। [7/30, 1:26 PM] Press Repoter Monoj Gridhi: हैदराबाद में झारखण्ड एकता समाज का 9वां स्थापना दिवस समारोह पूर्व विधायक राजकुमार यादव व बिनोद सिंह ने किया शिरकत प्रवासी श्रमिक एक परिवार का सदस्य : राज कुमार यादव झारखंड एकता समाज की 9 वाँ स्थापना दिवस के मौक़े विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी श्रमिको द्वारा हैदराबाद के रूबी गार्डन में झारखंड से आए बतौर अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह तथा धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई गण्यमान्य ने मंच साझा करते हुए प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा किया। जिसकी अध्यक्षता झारखंड एकता समाज के अध्यक्ष विनोद यादव ने किया। स्थापना दिवस समारोह में अपने उद्घार मे धनवार के पूर्व विधायक सह माले नेता राज कुमार यादव ने कहा कि प्रवासी श्रमिक सभी एक परिवार के सदस्य है। सभी मजदूरों श्रमिको को एक सूत्र में बंध कर रहने की जरूरत है। प्रवासी हित के लिए बनाया गया झारखंड एकता समाज का उद्देश्य पारदर्शी है और पारदर्शी बनाने के लिए कानूनी सलाह तथा तकनीकी सहायता लिया जा रहा है। समाज सदैव प्रवासी हित का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि हम झारखण्ड एकता समाज सहित भारत वर्ष के किसी भी कोने में रहने वाले प्रवासी श्रमिको के साथ सदैव खड़ा रहें है और हर सुख दुःख में सदैव खड़े रहेंगे। कहा कि प्रवासी श्रमिको की कुछ समस्याएं भी है जिसे हम अगर हमें पुनः आपके सहयोग से विधायक बनने का मौका मिला तो आने वाले समय में विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे। कहा जो प्रवासियों की प्रदेशों में मृत्यु हो जाती है वैसे प्रवासियों को पीड़ित पत्नी तथा बच्चों को बेहतर मुवावजा दिलाने का काम करेंगे। कहा हम सरकार से सभी प्रवासियों के लिए पेंशन की मांग करते है। समारोह को पूर्व विधायक विनोद सिंह ने भी सम्बोधित किया. मौक़े पर झारखण्ड के विभिन्न जिले से आये प्रवासी मजदूर के साथ सैकड़ों प्रवासी श्रमिक मौजूद थे
    5
    [7/30, 12:09 PM] Press Repoter Monoj Gridhi: 37वाँ श्री देवराहा बाबा संगीत समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने देर रात तक बाँधा समाँ
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, संगीत साधना केन्द्र, गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित 37वें श्री देवराहा बाबा संगीत समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन बुधवार सायं श्री श्याम सेवा समिति ऑडिटोरियम, गिरिडीह में सम्पन्न हुआ। देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही। समारोह की पूर्व घोषणा के अनुरूप देशभर के कलाकारों ने मंच साझा किया।  
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू थे। विशिष्ट अतिथियों में लंगटा बाबा स्टील के प्रबंध निदेशक  मोहन साव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय कलाकार सुंगधा रंजन की भावपूर्ण भजन प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात सुनील केडिया ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
दिल्ली से पधारे युवा हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक विद्वान वेदांश मोहन ने अपनी प्रभावशाली शास्त्रीय गायन प्रस्तुति से श्रोताओं की भरपूर सराहना अर्जित की। उनके राग-विस्तार, आलाप एवं बंदिशों ने उपस्थित संगीत प्रेमियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से परिचित कराया।
इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त केडिया बंधुओं ने सितार एवं सरोद की अद्भुत जुगलबंदी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पंडित अभय रुस्तम सपोरी (संतूर) एवं विदुषी अनुराधा पाल (तबला) की विलक्षण जुगलबंदी समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। दोनों कलाकारों ने अपनी लयकारी, तकनीकी दक्षता एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से सभागार को देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रखा।
समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगीत प्रेमी उपस्थित थे, जिनमें पंडित शंभू दयाल केडिया, मेयर  प्रमिला मेहरा, मनोज केडिया, मोर मुकुट केडिया, चेंबर अध्यक्ष  निर्मल झुनझुनवाला, रेड क्रॉस चेयरमैन अरविंद कुमार,  श्रवण केडिया, नरेंद्र सिंह,  पवन चुड़िवाला,  लक्की गोयसरिया तथा sachiv श्री हर्षित केडिया सहित अनेक विशिष्टजन शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन नीलकमल भरतिया ने किया। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी कलाकारों, अतिथियों, सहयोगियों, प्रायोजकों एवं संगीत प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत की इस परंपरा को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
[7/30, 1:26 PM] Press Repoter Monoj Gridhi: हैदराबाद में झारखण्ड एकता समाज का 9वां स्थापना दिवस समारोह 
पूर्व विधायक राजकुमार यादव व बिनोद सिंह ने किया शिरकत 
प्रवासी श्रमिक एक परिवार का सदस्य : राज कुमार यादव 
झारखंड एकता समाज की 9 वाँ स्थापना दिवस के मौक़े विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी श्रमिको द्वारा हैदराबाद के रूबी गार्डन में झारखंड से आए बतौर अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह तथा धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई गण्यमान्य ने मंच साझा करते हुए प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा किया। जिसकी अध्यक्षता झारखंड एकता समाज के अध्यक्ष विनोद यादव ने किया। स्थापना दिवस समारोह में अपने उद्घार मे धनवार के पूर्व विधायक सह माले नेता राज कुमार यादव ने कहा कि प्रवासी श्रमिक सभी एक परिवार के सदस्य है। सभी मजदूरों श्रमिको को एक सूत्र में बंध कर रहने की जरूरत है। प्रवासी हित के लिए बनाया गया झारखंड एकता समाज का उद्देश्य पारदर्शी है और पारदर्शी बनाने के लिए कानूनी सलाह तथा तकनीकी सहायता लिया जा रहा है। समाज सदैव प्रवासी हित का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि हम झारखण्ड एकता समाज सहित भारत वर्ष के किसी भी कोने में रहने वाले प्रवासी श्रमिको के साथ सदैव खड़ा रहें है और हर सुख दुःख में सदैव खड़े रहेंगे। कहा कि प्रवासी श्रमिको की कुछ समस्याएं भी है जिसे हम अगर हमें पुनः आपके सहयोग से विधायक बनने का मौका मिला तो आने वाले समय में विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे। कहा जो प्रवासियों की प्रदेशों में मृत्यु हो जाती है वैसे प्रवासियों को पीड़ित पत्नी तथा बच्चों को बेहतर मुवावजा दिलाने का काम करेंगे। कहा हम सरकार से सभी प्रवासियों के लिए पेंशन की मांग करते है। समारोह को पूर्व विधायक विनोद सिंह ने भी सम्बोधित किया. मौक़े पर झारखण्ड के विभिन्न जिले से आये प्रवासी मजदूर के साथ सैकड़ों प्रवासी श्रमिक मौजूद थे
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुरु पूर्णिमा उत्सव भंडारीडीह रोड़ स्थित रेड क्रॉस योग केंद्र में धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूर्णिमा उत्सव बुधवार को 10 बजे भंडारीडीह रोड़ स्थित रेड क्रॉस योग केंद्र में धूमधाम से मनाया गया। गीत-संगीत के बीच योग कक्षा के शिष्यों ने योग गुरु अरिंदम घोषाल व हास्य योग गुरु अरविंद कुमार को उपहार देकर सम्मानित किया। पुष्प वर्षा और दिव्य आरती के बीच आयोजित गुरु सम्मान समारोह में सभी शिष्यों ने बारी-बारी से दोनों गुरुओं का मुंह मीठा कराया व सप्रेम उपहार भेंट किया।
    1
    गुरु पूर्णिमा उत्सव भंडारीडीह रोड़ स्थित रेड क्रॉस योग केंद्र में धूमधाम से मनाया गया।
गुरु पूर्णिमा उत्सव बुधवार को 10 बजे भंडारीडीह रोड़ स्थित रेड क्रॉस योग केंद्र में धूमधाम से मनाया गया। गीत-संगीत के बीच योग कक्षा के शिष्यों ने योग गुरु अरिंदम घोषाल व हास्य योग गुरु अरविंद कुमार को उपहार देकर सम्मानित किया। पुष्प वर्षा और दिव्य आरती के बीच आयोजित गुरु सम्मान समारोह में सभी शिष्यों ने बारी-बारी से दोनों गुरुओं का मुंह मीठा कराया व सप्रेम उपहार भेंट किया।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    16 hrs ago
  • जामताड़ा न्यूज:सीईआईआर पोर्टल का कमाल: कुंडहित पुलिस ने छह गुमशुदा मोबाइल असली मालिकों को लौटाए जामताड़ा: एसपी के निर्देश पर कुंडहित थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोजे गए छह गुमशुदा मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभुकों ने खुशी जताई और कुंडहित पुलिस का आभार व्यक्त किया।
    1
    जामताड़ा न्यूज:सीईआईआर पोर्टल का कमाल: कुंडहित पुलिस ने छह गुमशुदा मोबाइल असली मालिकों को लौटाए
जामताड़ा: एसपी के निर्देश पर कुंडहित थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोजे गए छह गुमशुदा मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभुकों ने खुशी जताई और कुंडहित पुलिस का आभार व्यक्त किया।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
  • भटमुरना में पैतृक रैयती जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग बाघमारा: भटमुरना मौजा की पैतृक रैयती जमीन को लेकर गुरुवार को मुरलीधर हजारी, भिखू हजारी एवं हलधर हजारी के वंशजों ने प्रेस वार्ता कर दूसरे पक्ष पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि पुराना खाता संख्या-12 (नया खाता संख्या-23), पुराना प्लॉट संख्या-9 (नया 11) एवं पुराना प्लॉट संख्या-10 (नया 12) की कुल 23 डिसमिल भूमि उनके पूर्वजों की निजी रैयती जमीन है। इस जमीन के समर्थन में उनके पास पुराना खतियान एवं वर्ष 2011 तक की ऑफलाइन लगान रसीद उपलब्ध है। प्रेस वार्ता में कहा गया कि सर्वे के दौरान हुई त्रुटियों के कारण नए खतियान में कई लोगों का नाम दर्ज हो गया है, जिसका लाभ उठाकर दूसरा पक्ष जमीन पर दावा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि दूसरा पक्ष जमीन पर अपना दावा करता है, तो वह भी पुराने राजस्व अभिलेख एवं ऑफलाइन लगान रसीद सार्वजनिक करे, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। प्रेस वार्ता में यह भी आरोप लगाया गया कि इसी खाता से संबंधित 28 डिसमिल इजमाली जमीन की कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीद-बिक्री की गई है, जबकि उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने आशंका जताई कि न्यायालय में विरोध किए जाने के कारण अब उनकी निजी रैयती जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुराने राजस्व अभिलेखों का सत्यापन करने तथा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने की किसी भी कोशिश पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई।
    1
    भटमुरना में पैतृक रैयती जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
बाघमारा: भटमुरना मौजा की पैतृक रैयती जमीन को लेकर गुरुवार को मुरलीधर हजारी, भिखू हजारी एवं हलधर हजारी के वंशजों ने प्रेस वार्ता कर दूसरे पक्ष पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि पुराना खाता संख्या-12 (नया खाता संख्या-23), पुराना प्लॉट संख्या-9 (नया 11) एवं पुराना प्लॉट संख्या-10 (नया 12) की कुल 23 डिसमिल भूमि उनके पूर्वजों की निजी रैयती जमीन है। इस जमीन के समर्थन में उनके पास पुराना खतियान एवं वर्ष 2011 तक की ऑफलाइन लगान रसीद उपलब्ध है।
प्रेस वार्ता में कहा गया कि सर्वे के दौरान हुई त्रुटियों के कारण नए खतियान में कई लोगों का नाम दर्ज हो गया है, जिसका लाभ उठाकर दूसरा पक्ष जमीन पर दावा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि दूसरा पक्ष जमीन पर अपना दावा करता है, तो वह भी पुराने राजस्व अभिलेख एवं ऑफलाइन लगान रसीद सार्वजनिक करे, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
प्रेस वार्ता में यह भी आरोप लगाया गया कि इसी खाता से संबंधित 28 डिसमिल इजमाली जमीन की कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीद-बिक्री की गई है, जबकि उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने आशंका जताई कि न्यायालय में विरोध किए जाने के कारण अब उनकी निजी रैयती जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुराने राजस्व अभिलेखों का सत्यापन करने तथा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने की किसी भी कोशिश पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • रात का सन्नाटा.. जंगल का इलाका और...गोलियों की तड़तड़ाहट? पुलिस और गुंडा प्रिंस गिरोह के मुठभेड़ की हकीकत! #Hazaribagh #PoliceEncounter #PrinceKhanGang #Jharkhand #BreakingNews #CrimeNews #JharkhandPolice #Encounter #NTPC #CoalBelt #BulandSandesh
    1
    रात का सन्नाटा.. जंगल का इलाका और...गोलियों की तड़तड़ाहट? 

पुलिस और गुंडा प्रिंस गिरोह के मुठभेड़ की हकीकत! 
#Hazaribagh #PoliceEncounter #PrinceKhanGang #Jharkhand #BreakingNews #CrimeNews #JharkhandPolice #Encounter #NTPC #CoalBelt #BulandSandesh
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.