Shuru
Apke Nagar Ki App…
Available for Sale Brand : Hero Splendor Plus XTEC Model : 2023 Year of Registration : 2023 Price (₹) : 60000 City / Locality : Wajidpur, Sikandra Rao Vehicle Type : Bike Fuel Type : Petrol Demand 60000 challan 10500 ke h use Bike owner khud final krake dega
Vivek Kumar
Available for Sale Brand : Hero Splendor Plus XTEC Model : 2023 Year of Registration : 2023 Price (₹) : 60000 City / Locality : Wajidpur, Sikandra Rao Vehicle Type : Bike Fuel Type : Petrol Demand 60000 challan 10500 ke h use Bike owner khud final krake dega
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के जलेसर स्थित आईटीआई विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव नगला धनीराम में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रही है। गांव में ललित कुमार पुत्र गंगा सिंह के घर के समीप लगा एक हाईटेंशन विद्युत पोल आधार से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जो अब केवल बिजली के तारों के सहारे खड़ा है। बरसात और तेज हवा के दौरान यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिसके कारण आसपास रहने वाले परिवारों में इस पोल की वजह से दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या के संबंध में कई बार विद्युत विभाग को सूचित किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पोल को नहीं बदला गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल इस क्षतिग्रस्त पोल को बदलने, सुरक्षा व्यवस्था करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि किसी संभावित जनहानि से बचा जा सके।1
- एटा के राजकीय इण्टर कॉलेज (GIC) से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ओ-लेवल (O Level) की ऑफलाइन परीक्षा देने आए दर्जनों छात्र-छात्राओं का भविष्य सिर्फ चंद मिनटों की देरी की वजह से दांव पर लगा दिया गया। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे निर्धारित था और दूर-दराज से आए मासूम बच्चे और बच्चियाँ सुबह 9:15 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुँच चुके थे। इसके बावजूद, नियमों की दुहाई देकर कॉलेज के शिक्षकों ने गेट बंद कर दिया और बच्चों को अंदर घुसने नहीं दिया। गेट पर रोते-बिलखते पीड़ित छात्रों ने शिक्षकों के सामने हाथ जोड़े, मिन्नतें कीं और कहा कि थोड़ी बहुत देरी के लिए उन्हें माफ़ कर दिया जाए, वरना उनका पूरा साल बर्बाद हो जाएगा। लेकिन वहाँ मौजूद निष्ठुर शिक्षकों का दिल नहीं पघला। उन्होंने बच्चियों के आँसू नहीं देखे और बेरहमी से उन्हें परीक्षा देने से वंचित कर दिया, जिससे निराश होकर बच्चे कॉलेज गेट पर ही फूट-फूटकर रोने लगे।4
- बुलंदशहर की शिकारपुर कोतवाली के अंतर्गत कस्बा शिकारपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जहांगीराबाद चुंगी पर बिरयानी की ठेली लगाने वाले एक विक्रेता की वेज बिरयानी में मरी हुई छिपकली का सिर मिला है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक युवक ने वेज बिरयानी में छिपकली का सिर मिलने के बाद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विक्रेता रोज की तरह अपनी बिरयानी बेच रहा था, जिससे कई लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा गया। वीडियो सामने आने के बावजूद अब तक बिरयानी विक्रेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिसे लेकर जनता में तीखी प्रतिक्रिया है। लोगों का आरोप है कि खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण ही इस तरह की घटना के बाद भी दोषी के विरुद्ध कदम नहीं उठाया गया है।4
- अलीगढ़ के साहजमाल चरखवालान में गंदे पानी को लेकर स्थानीय जनता बेहद उग्र हो गई है। इलाके में दूषित पानी की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।1
- चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए थाना हाथरस गेट पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 950 ग्राम चांदी के चोरी हुए आभूषण और ₹1,610 नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ कार्यालय के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को तवेला गली के रहने वाले गगन वर्मा ने थाना हाथरस गेट में शिकायत दर्ज कराई थी कि चोर उनकी 'साक्षी ज्वैलर्स' नामक दुकान का शटर काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण चुरा ले गए। इसके अलावा, 15 जून 2026 को महादेव कॉलोनी में किराये पर रहने वाले कृष्णपाल ने भी अपने मकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जलालपुर निवासी अनंत और जलालपुर गणेशपुर निवासी सनी सेंगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी करने की बात स्वीकार की है और साक्षी ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटने का जुर्म भी कबूल किया है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सासनी के रुदायन मार्ग पर शनिवार की शाम को एक दुकान पर बाइक में वेल्डिंग का काम करते समय अचानक भयंकर आग लग गई। वेल्डिंग के दौरान उठी एक चिंगारी के कारण बाइक ने देखते ही देखते आग पकड़ ली और वह आग के गोले में तब्दील हो गई। इस अचानक हुई दुर्घटना से मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों में भारी दहशत और अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आग की विकराल लपटें देखकर आस-पास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत मोर्चा संभाला। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करते हुए पानी और आस-पास मौजूद मिट्टी-धूल डालकर आग को शांत करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की भारी जद्दोजहद और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इस हादसे में गनीमत यह रही कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।4