Shuru
Apke Nagar Ki App…
राघोपुर खरीक बिहपुर से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आया हैं सुनिए क्या कह रहे हैं डिप्टी CM
Shubham Kumar
राघोपुर खरीक बिहपुर से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आया हैं सुनिए क्या कह रहे हैं डिप्टी CM
More news from बिहार and nearby areas
- ठाठा में सड़क की जर्जरता को लेकर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों में आक्रोश ठाठा में सड़क की जर्जरता को लेकर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों में आक्रोश खगड़िया। मानसी प्रखंड अंतर्गत पूर्वी ठाठा पंचायत में सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों में आक्रोश है। ठाठा एनएच-31 से नीरपुर होते हुए पिपरा तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटे हिस्से होने के कारण आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाली छात्राओं और बाइक सवारों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क के कारण बाइक सवारों के साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन के लिए करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यह सड़क मानसी और चौथम प्रखंड को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क की जर्जरता को देखते हुए चौथम प्रखंड के जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, पंचायत समिति सदस्य रामप्रीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई है।1
- भागलपुर के राघोपुर कटाव देख भड़के सांसद अजय मंडल! अपनी ही सरकार पर बरसे, बोले- “केवल लूट ही लूट मचा है1
- प्राचीन काली मंदिर जाने वाली सड़क बदहाल! ⚠️ जर्जर सड़क… जगह-जगह टूटी हुई सड़क 🗑️ सड़क किनारे गंदगी का अंबार 💧 जलजमाव से राहगीर परेशान प्राचीन काली मंदिर जाने वाली सड़क बदहाल! ⚠️ जर्जर सड़क… जगह-जगह टूटी हुई सड़क 🗑️ सड़क किनारे गंदगी का अंबार 💧 जलजमाव से राहगीर परेशान 🙏 इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं, वहीं छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरते हैं।1
- रेलवे मंत्रालय को खुली चेतावनी, जमालपुर हावड़ा सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के विस्तार के खिलाफ हल्ला बोल रेलवे मंत्रालय को खुली चेतावनी जमालपुर हावड़ा सुपर ट्रेन के पटना तक विस्तार किए जाने के रेलवे के फैसले के खिलाफ मोर्चा का हल्ला बोल जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने निकाला विरोध मार्च रेल मंत्री तथा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के पुतले को शहर भर में घुमाया पुतला दहन कर जताया विरोध1
- गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 23 सेंटीमीटर ऊपर, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा सीताकुंड-लक्ष्मीपुर बिंद टोली में तेज हुआ कटाव, ग्रामीण खुद घर को बचाने में जुटे मुंगेर। जिले में गंगा का जलस्तर पिछले कई दिनों से चेतावनी स्तर से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 23 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच गंगा किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कुतलुपुर पंचायत के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। दियारा और निचले इलाकों में पानी फैलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा की तेज धारा और जलस्तर में लगातार बदलाव के कारण सदर प्रखंड के सीताकुंड और लक्ष्मीपुर बिंद टोली में कटाव भी तेज हो गया है। लक्ष्मीपुर बिंद टोली में पूर्व में कटावरोधी कार्य कराया गया था, लेकिन गंगा की तेज धारा के कारण फिर से नदी किनारे की जमीन कटने लगी है। कटाव की रफ्तार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर गंगा की धारा घरों के आसपास की जमीन को तेजी से काट रही है। अंदर ही अंदर मिट्टी खिसकने से घरों की नींव कमजोर हो रही है। इससे घरों के कभी भी गंगा में समाने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण दिन-रात अपने घरों और आसपास के क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीण प्रमिला देवी, इंद्रदेव सिंह और लालो सिंह ने बताया कि कटाव रोकने के लिए वे खुद प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में लगाए गए जियो बैग को ग्रामीण स्वयं उठाकर कटाव वाले स्थानों पर लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गंभीर स्थिति के बावजूद कटाव प्रभावित क्षेत्र में नियमित निगरानी नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में थोड़ी कमी के बाद दोबारा वृद्धि होने पर कटाव और तेज हो जाता है। इससे नदी किनारे रहने वाले परिवारों में हर समय अनहोनी की आशंका बनी हुई है। गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 23 सेंटीमीटर ऊपर, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा सीताकुंड-लक्ष्मीपुर बिंद टोली में तेज हुआ कटाव, ग्रामीण खुद घर को बचाने में जुटे मुंगेर। जिले में गंगा का जलस्तर पिछले कई दिनों से चेतावनी स्तर से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 23 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच गंगा किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कुतलुपुर पंचायत के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। दियारा और निचले इलाकों में पानी फैलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा की तेज धारा और जलस्तर में लगातार बदलाव के कारण सदर प्रखंड के सीताकुंड और लक्ष्मीपुर बिंद टोली में कटाव भी तेज हो गया है। लक्ष्मीपुर बिंद टोली में पूर्व में कटावरोधी कार्य कराया गया था, लेकिन गंगा की तेज धारा के कारण फिर से नदी किनारे की जमीन कटने लगी है। कटाव की रफ्तार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर गंगा की धारा घरों के आसपास की जमीन को तेजी से काट रही है। अंदर ही अंदर मिट्टी खिसकने से घरों की नींव कमजोर हो रही है। इससे घरों के कभी भी गंगा में समाने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण दिन-रात अपने घरों और आसपास के क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीण प्रमिला देवी, इंद्रदेव सिंह और लालो सिंह ने बताया कि कटाव रोकने के लिए वे खुद प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में लगाए गए जियो बैग को ग्रामीण स्वयं उठाकर कटाव वाले स्थानों पर लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गंभीर स्थिति के बावजूद कटाव प्रभावित क्षेत्र में नियमित निगरानी नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में थोड़ी कमी के बाद दोबारा वृद्धि होने पर कटाव और तेज हो जाता है। इससे नदी किनारे रहने वाले परिवारों में हर समय अनहोनी की आशंका बनी हुई है।1
- Samrat Choudhary पर तीखा निशाना Samrat Choudhary news Samrat Choudhary1
- ठाठा के द्वारा हलधर बलराम जयन्ति के शुभ अवसर पर संवाद कार्यक्रम एवं सम्मानित समारोह आयोजित किया गया बिहार राज्य के खगडिया जिला अन्तर्गत मानसी प्रखंड के आदर्श एवं राजस्व पंचायत, पुर्वी ठाठा के पंचायत भवन के परिसर मे पार्थ सारथी सेवा समिति ,पुर्वी ठाठा के द्वारा हलधर बलराम जयन्ति के शुभ अवसर पर संवाद कार्यक्रम एवं सम्मानित समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का उदघाटन पार्थ सारथी सेवा समिति ,पुर्वी ठाठा के अध्यक्ष प्रणव कुमार पिन्कु,सचिव-ललित कुमार मिश्रा ,कोषाध्यक्ष संतोष यादव, बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुड्डु ने संयुक्त रूप से किये ।कार्यक्रम का संचालन सचिव ललित कुमार मिश्रा ने किये ।कार्यक्रम मे उपस्थित बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुड्डु ,जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण बर्मा , उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ,किसान नेता सह सैदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार यादव, हलधर किसान ओम प्रकाश यादव खुटिया ,भाजपा नेता राजाराम सिंह सभी को पार्थ सारथी सेवा समिति ,पुर्वी ठाठा के अध्यक्ष प्रणव कुमार पिन्कु एवं सचिव ललित कुमार मिश्रा द्वारा हल एवं बिहार के आन बान सान अंग वस्त्र गमछा देकर सम्मानित किये ।कार्यक्रम मे उपस्थित करीब 100 किसानो को भी अंग बस्त्र गमछा देकर सम्मानित किये ।सचिव ललित कुमार मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए बताये कि बिहार राज्य मे खगडिया जिला के मानसी प्रखंड अन्तर्गत आदर्श एवं राजस्व पंचायत पुर्वी मे हलधर बलराम जयन्ति मनाया जा रहा है ।पुरे बिहार मे कही नही मनाया जाता है ।इसलिए सभी लोगो से आग्रह है कि प्रति बर्ष कृष्ण जन्मष्टमी की तरह हलधर बलराम जयन्ति भी मनाया जाए ताकि समाज मे लोग जागृत हो सके ।किसान नेता धीरेन्द्र सिंह टुड्डु भी अपने बातो को रखते हुए लोगो को आगे आने के लिए प्रेरित किये ।उपाध्यक्ष अनिल यादव एवं जिलाध्यक्ष सुर्य नारायण वर्मा भी अपने अपने बातो को रखते हुए लोगो को हलधर बलराम जयन्ति प्रति बर्ष मनाने का आग्रह किये ।भाजपा नेता राजाराम सिंह भी हलधर बलराम जयन्ति पर अपनी बाते लोगो के बीच रखे ।किसान नेता सह सैदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार यादव ने बिस्तार से चर्चा किये ।अध्यक्ष प्रणव कुमार पिन्कु ने हलधर बलराम का मुर्ति निर्माण कराने का घोषणा किये ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रौशन कुमार, रूपेश यादव, पुर्व वार्ड सदस्य गंगाराम यादव, गौरख यादव, अरूण यादव आदि उपस्थित हुए।2
- बिहार में 3 महीने चलेगा बड़ा स्वास्थ्य अभियान! स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा ऐलान1
- गंगा उफान पर, फिर बढ़ा जलस्तर; सीताकुंड डीह में कटाव से 30 पक्के मकानों पर खतरा मुंगेर। जिले में चार दिनों तक गंगा के जलस्तर में लगातार कमी के बाद बुधवार सुबह छह बजे से एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़कर 38.56 मीटर पर पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से 23 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि, बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी है और करीब चार घंटे में एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा की धार भी तेज हो गई है। शहर के कष्टहरणी घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। घाट पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। तेज धारा को देखते हुए गोताखोरों की तैनाती की गई है। सोझी घाट के समीप डॉल्फिन पार्क में पानी प्रवेश करने के कारण वह करीब 15 दिनों से बंद है। बबुआ घाट पर भी लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बांस और जाल लगाए गए हैं। सीताकुंड डीह में कटाव से बढ़ी चिंता सदर प्रखंड की नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के सीताकुंड डीह गांव के वार्ड संख्या एक स्थित बिंद टोला में मंगलवार से कटाव शुरू हो गया है। तेज धार के कारण करीब 10 घरों के शौचालय गंगा की जद में आ गए हैं, जबकि 30 से अधिक पक्के मकान पानी से घिरे हैं। नाथ टोला, बिंद टोली और मंडल टोला के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार कटाव तेजी से बढ़ रहा है और कई मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। लोग बालू से भरे बोरे लगाकर घरों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटावरोधी कार्य कराने की मांग की है। सदर सीओ अंजली कुमारी ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सीताकुंड डीह में स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। गंगा उफान पर, फिर बढ़ा जलस्तर; सीताकुंड डीह में कटाव से 30 पक्के मकानों पर खतरा मुंगेर। जिले में चार दिनों तक गंगा के जलस्तर में लगातार कमी के बाद बुधवार सुबह छह बजे से एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़कर 38.56 मीटर पर पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से 23 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि, बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी है और करीब चार घंटे में एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा की धार भी तेज हो गई है। शहर के कष्टहरणी घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। घाट पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। तेज धारा को देखते हुए गोताखोरों की तैनाती की गई है। सोझी घाट के समीप डॉल्फिन पार्क में पानी प्रवेश करने के कारण वह करीब 15 दिनों से बंद है। बबुआ घाट पर भी लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बांस और जाल लगाए गए हैं। सीताकुंड डीह में कटाव से बढ़ी चिंता सदर प्रखंड की नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के सीताकुंड डीह गांव के वार्ड संख्या एक स्थित बिंद टोला में मंगलवार से कटाव शुरू हो गया है। तेज धार के कारण करीब 10 घरों के शौचालय गंगा की जद में आ गए हैं, जबकि 30 से अधिक पक्के मकान पानी से घिरे हैं। नाथ टोला, बिंद टोली और मंडल टोला के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार कटाव तेजी से बढ़ रहा है और कई मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। लोग बालू से भरे बोरे लगाकर घरों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटावरोधी कार्य कराने की मांग की है। सदर सीओ अंजली कुमारी ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सीताकुंड डीह में स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।1