Shuru
Apke Nagar Ki App…
दो पक्षों के बीच जमकर हुए पथराव में 1 किशोर 2 पुरुष सहित 3 घायल, पुलिस घायलों को लाई अस्पताल जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव फरोली में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर जमकर पथराव हो गया। पथराव के दौरान चोट लगने के कारण 1 किशोर लवकुश और 2 पुरुष मनोज व सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पथराव के दौरान घायल हुए एक किशोर व दो पुरुषों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार करते हुए मेडिकल परीक्षण किया गया है। एक घायल ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया।
Local news

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- सिकंदराराऊ में सियासी इफ्तार: भाईचारे के मंच से गूंजा 2027 का चुनावी बिगुल!1
- जनपद हाथरस के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी के पास रोडवेज बस ने एक शख्स को जोरदार टक्कर मार दी। खतौली डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए शख्स को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने घायल शख्स को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।1
- मेरे जिला हाथरस के सभी भाई बहनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं और माता रानी सभी को खुश बना रखें और सभी के भंडार भरे रखें। रिपोर्टर विजय देव2
- हाथरस के कस्बा सिकंद्राराऊ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा मोहल्ला गौसगंज स्थित पीपल वाली माता मंदिर पर भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। रायसिंह यादव को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी ने खुशी जताते हुए बधाई दी। साप्ताहिक मिलन के तहत हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। अंत में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- Post by AP NEWS NEWS2
- हिन्दू नव बर्ष की माथुर परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाये सभी भक्तों को1
- भारत की तरफ से ईरान के लिए इतनी बड़ी संख्या में चिकित्सा सहायता के लिए मेडिकल बॉक्स का जाना सर ऊंचा कर देने वाला हैं। इस मदद के बाद दिल्ली में ईरान की एंबेसी ने कहा है, भारत के सम्मानित लोगों की ओर से चिकित्सा सहायता की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंप दी गई है। हम भारत के दयालु लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।1
- जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे के गांव नगला बाद अठवरिया के पास एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार की दर्दनांक मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारकर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा हादसे की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बाइक सवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में बाइक सवार को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।1